Beed Land Scam: पूर्व जिलाधिकारी अविनाश पाठक पर शिकंजा, 241 करोड़ मुआवजा घोटाले का आरोप
Beed Land Scam Ex Collector Avinash Pathak Arrested: प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर पहले से ही विवादों में रहे बीड के पूर्व जिलाधिकारी अविनाश पाठक को बीड पुलिस ने गुरुवार को जायकवाड़ी के भूमि घोटाला मामले में लातूर से गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। अविनाश पाठक पर आरोप है कि बीड में उनके जिलाधिकारी रहते हुए भू-अधिग्रहण मुआवजा वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं।
इस मामले में बीड के शिवाजीनगर पुलिस थाने में कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें तत्कालीन जिलाधिकारी पाठक का नाम भी शामिल है।
जांच के दौरान गठित समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, तत्कालीन जिलाधिकारी के नाम, पदनाम और हस्ताक्षर का दुरुपयोग करते हुए 1 मार्च 2025 से 17 अप्रैल 2025 के बीच 154 मामलों में फर्जी आदेश जारी किए गए। इन आदेशों के आधार पर लगभग 241 करोड़ 62 लाख रुपये का बढ़ा हुआ मुआवजा मंजूर किया गया।
73 करोड़ रुपये के गबन की आशंका
जांच में यह भी सामने आया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 211 (छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र) से लगभग 73 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त कर उसका वितरण किया गया, जिससे प्रारंभिक रूप से 73 करोड़ रुपये के गबन की आशंका जताई गई है।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित आदेशों के लिए कोई रजिस्टर या रिकॉर्ड विधिवत रूप से संधारित नहीं किया गया था। कई आदेश एक ही दिन यानी 17 अप्रैल 2025 को पारित किए गए, जिनमें किसी भी पक्षकार की उपस्थिति या हस्ताक्षर दर्ज नहीं पाए गए, जो गंभीर संदेह उत्पन्न करता है।
ये भी पढ़ें :- Nashik TCS Case: नासिक पुलिस ने निदा खान को पकड़ा, 25 दिन से फरार आखिर पुलिस की गिरफ्त में
राज्य सरकार ने किया था निलंबित
बीड से स्थानांतरण के बाद अविनाश पाठक को मुंबई में मत्स्य आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन आरोपों के चलते राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इससे पहले वे लातूर में निवासी उपजिलाधिकारी और अतिरिक्त जिलाधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
गुरुवार सुबह बीड पुलिस की विशेष टीम लातूर पहुंची और गांधी चौक क्षेत्र स्थित उनके निवास से उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, इसके बाद विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आगे की जांच जारी है।
1 दुल्हन और 9 दूल्हे! शादी के नाम पर ठगी, बीड में एक युवती ने 9 बार रचाया ब्याह, जाने कैसे हुआ खुलासा?
One Bride Nine Grooms: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने समाज और पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। जिले में एक ऐसी बोगस मैरिज गैंग सक्रिय हुई है, जो ग्रामीण इलाकों के सीधे-साधे युवाओं को अपना शिकार बना रही है। इस गैंग की मुख्य मोहरा एक ऐसी युवती है, जिसने कथित तौर पर एक या दो नहीं, बल्कि 9 बार शादियां रचाकर अलग-अलग दूल्हों को लाखों रुपये का चूना लगाया है।
उमापुर गांव से खुला राज
ठगी का यह ताजा मामला बीड के उमापुर गांव से प्रकाश में आया है। यहाँ के एक युवक की शादी एक एजेंट के माध्यम से तय कराई गई थी। शादी के कुछ समय बाद जब युवक को अपनी पत्नी की असलियत पता चली, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जाँच के दौरान यह सामने आया कि यह युवती इस गिरोह की सक्रिय सदस्य है और उमापुर का यह युवक उसका 9वां शिकार था। इससे पहले वह आठ अन्य लोगों से शादी कर उन्हें लूट चुकी थी।
नियोजनबद्ध तरीके से वारदात
यह गैंग अत्यंत पेशेवर तरीके से काम करता है। सबसे पहले एजेंट ग्रामीण इलाकों में ऐसे युवकों की तलाश करते हैं जिनकी शादी होने में कठिनाई आ रही हो। इसके बाद युवती को एक संस्कारी वधू के रूप में पेश किया जाता है। शादी पक्की होने के नाम पर दूल्हे के परिवार से लाखों रुपये ऐंठे जाते हैं। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन घर से कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो जाती है या फिर कानूनी पेच फंसाकर परिवार को प्रताड़ित करती है।
पीड़ित की व्यथा
इस धोखाधड़ी का शिकार हुए उमापुर के युवक की मानसिक स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। उसने चकलांबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात की। पीड़ित ने एक भावुक पत्र सौंपते हुए कहा कि इस गैंग ने न केवल उसके लाखों रुपये लूटे हैं, बल्कि उसके सम्मान को भी मिट्टी में मिला दिया है। युवक ने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और इस लुटेरी गैंग पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो उसके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
यह भी पढ़ें:  बीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला
ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट
बीड पुलिस अब इस गिरोह की जड़ों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। पुलिस को संदेह है कि इस गैंग के तार राज्य के अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने युवाओं और उनके परिवारों से अपील की है कि शादी तय करते समय बिचौलियों और एजेंटों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लड़की और उसके परिवार की पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही कोई आर्थिक लेनदेन करें। एक दुल्हन और अनेक दूल्हे की यह घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला
Father Attempts To Burn Daughters In Beed: महाराष्ट्र के बीड जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने पारिवारिक विवाद का बदला अपनी ही मासूम बेटियों से लेने की कोशिश की। आरोपी ने अपनी दो नाबालिग बेटियों पर डीजल डालकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते एक रिश्तेदार के हस्तक्षेप ने अनहोनी को टाल दिया।
क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दो मई को महाराष्ट्र के बीड जिले माजलगांव तहसील के लहामेवाड़ी गांव में हुई। पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों पर कथित तौर पर डीजल डालकर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी महेश विष्णु सोमासे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पत्नी ने ससुराल लौटने से किया इनकार
बीड पुलिस के अनुसार, आरोपी महेश की पत्नी अश्विनी घरेलू विवाद के बाद लहामेवाड़ी में अपने मायके में रह रही थी। आरोपी महेश शनिवार शाम अपनी 4 और 5 साल की दोनों बेटियों के साथ वहां पहुंचा और अपनी पत्नी से तुरंत घर लौटने को कहा। हालांकि, महिला ने वापस जाने से इनकार कर दिया। साथ ही इस घरेलु विवाद को सुलझाने के लिए समुदाय के बुजुर्गों को मध्यस्थ बनाने का सुझाव दिया।
आरोपी ने गुस्से में बेटियों पर छिड़का पेट्रोल
पत्नी के इनकार से आरोपी इतना क्रोधित हो गया कि उसने अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने गुस्से में अपनी मोटरसाइकिल पर रखे एक बैग से डीजल से भरा एक डिब्बा निकाला और अपनी बेटियों पर ईंधन डालकर उन्हें आग लगाने के लिए जेब से माचिस निकाल ली।
यह भी पढ़ें:-  नवेगांव-नागझिरा में बाघों का महा-दर्शन! मुरदोली गेट खुलते ही दिखे 4 टाइगर, पर्यटकों के उड़े होश
गनीमत रही कि आरोपी द्वारा इस खौफनाक घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही एक रिश्तेदार ने उससे माचिस छीन ली। जिससे दाेनों बच्चियों को जान बच गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि पत्नी-पति के बाद क्या विवाद है और आरोपी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाने का क्यों सोचा।
पुणे के बाद बीड में मानवता शर्मसार! कलयुगी नाना ने 3 साल की नातिन से किया घिनौना काम, आरोपी गिरफ्तार
Beed Child Abuse Case: पुणे के नसरापुर गांव में 65 वर्षीय द्वारा साढ़े तीन वर्ष की बच्ची पर दुष्कर्म कर हत्या करने की ताजा घटना अभी शांत नहीं हुई थी कि अब बीड के केज तहसील में एक और ऐसी ही मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे महाराष्ट्र को हिला कर रख दिया है। बीड में खून के रिश्ते को कलंकित करते हुए 50 वर्षीय दादा ने अपनी ही 3 वर्षीय नातिन के साथ दुष्कर्म किया. केज तहसील के यूसुफ वडगांव पुलिस थाने की सीमा में एक गांव में यह शर्मसार घटना घटी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
यूसुफ वडगांव पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में एक विवाहित युवती अपनी 3 वर्षीय बेटी के साथ मायके आई हुई थी। 16 से 25 अप्रैल के बीच मौका पाकर इस युवती के पिता यानी बच्ची के नाना ने अपनी ही 3 वर्षीय नातिन के साथ घृणित दुष्कर्म किया। इस कृत्य के बाद बच्ची को तकलीफ होने लगी, तो तो उसने अपनी मां को पूरा मामला बता दिया। अपने ही पिता द्वारा अपनी बेटी के साथ ऐसे जघन्य कार्य की बात सुनकर मां को गहरा सदमा लगा।
पीड़ित बच्चों की मां ने तुरंत युसुफ वडगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया।
POCSO के तहत मामला दर्ज
यूसुफ वडगांव पुलिस ने शुक्रवार को केज तहसील के एक गांव में हुई घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:-  सेल्फी लेने वाले हो जाएं सावधान! मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के Missing Link पर फोटो खिंचवाई तो हो जाएगी जेल!
बच्ची की मां और नानी ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर 16 से 25 अप्रैल के बीच कई बार अपनी नातिन का यौन उत्पीड़न किया। बच्ची की मां और नानी को जब इसके बारे में पता चला, तो वे एक गैर सरकारी संगठन (NGO) के पास पहुंचे और उसकी मदद से शिकायत दर्ज कराई।
बीड पुलिस के अनुसार अपने पति की शराब की लत के कारण उपजे वैवाहिक कलह के चलते, बच्ची की मां पिछले तीन वर्षों से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया और उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
माजलगांव में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव
Beed Majalgaon Minor Rape Case Conversion Pressure: बीड जिले के माजलगांव में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
आरोपी युवक ने कथित तौर पर पहले उसे प्रेम के जाल में फंसाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण के लिए दबाव डाला।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। माजलगांव की 11वीं कक्षा की छात्रा 20 अप्रैल को अपनी सहेली द्वारा बुलाए जाने पर बेकर्स लॉज कैफे के पास गई थी। वहां सहेली की बजाय उसके कॉलेज का अब्दुल नामक छात्र पहले से मौजूद था।
प्रेम का बहाना बनाकर किया दुष्कर्म
आरोपी ने उस समय लड़की का हाथ पकड़कर गलत व्यवहार किया जिसके विरुद्ध पीड़िता ने विनयभंग की शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में पीड़िता ने न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराते हुए खुलासा किया कि आरोपी अब्दुल ने प्रेम का बहाना बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर साइबर सेल की मदद से उसकी जांच की। जांच में पीड़िता के अश्लील वीडियो तथा वाट्सएप चैटिंग सामने आई जिसमें आरोपी द्वारा उसे जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव डालने की बात स्पष्ट रूप से दर्ज है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र की नई AI नीति को मंजूरी, 10 हजार करोड़ निवेश और 1.5 लाख नौकरियों का लक्ष्य
मामले में बढ़ सकती है पीड़िताओं की संख्या
सूत्रों का कहना है कि आरोपी के जाल में 5 से 6 अन्य किशोरियां भी फंसी हो सकती है। इस मामले में शुरू में विनयभंग की धारा लगाई गई थी, लेकिन पीड़िता के कोर्ट बयान के आधार पर अब दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी गई है। माजलगांव पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रल्हाद मुंडे ने बताया कि पीड़िता के बयान के अनुसार अत्याचार की धारा जोड़ी गई है। वीडियो और चैटिंग की पूरी जानकारी जांच अधिकारी के पास है। मामले की गहन जांच की जा रही है। यह घटना अमरावती में हुई इसी तरह की पिछली घटनाओं की याद दिलाती है जिससे स्थानीय स्तर पर काफी आक्रोश व्याप्त है।
संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद मस्साजोग उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, सहानुभूति भी नहीं दिला पाई पत्नी को जीत
Swaroopananand Deshmukh Wins Massajog Sarpanch By-Election: महाराष्ट्र के बीड जिले के कैज तालुका के अंतर्गत आने वाला मस्साजोग गांव एक बार फिर सुर्खियों में है। बहुचर्चित संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद खाली हुई सरपंच की सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में वह सहानुभूति कार्ड काम नहीं आया जिसकी उम्मीद राजनीतिक पंडित लगा रहे थे। दिवंगत सरपंच संतोष देशमुख की पत्नी अश्विनी संतोष देशमुख को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी स्वरूपानंद देशमुख ने 92 मतों के अंतर से एक बड़ी जीत हासिल की है।
मस्साजोग में कैसे बदले राजनीतिक समीकरण
बता दें कि मस्साजोग के तत्कालीन लोकप्रिय सरपंच संतोष देशमुख की 9 दिसंबर 2024 को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने न केवल गांव बल्कि पूरे महाराष्ट्र को हिलाकर रख दिया था। संतोष देशमुख के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए ग्रामीणों के एक वर्ग ने मांग की थी कि यह चुनाव निर्विरोध हो और उनकी पत्नी को ही पद सौंपा जाए। हालांकि, स्वरूपानंद देशमुख ने चुनाव लड़ने का फैसला किया और नामांकन वापस नहीं लिया, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया।
अश्विनी देशमुख को नहीं मिले पाए सहानुभूति के वोट
शुरुआती रुझानों में माना जा रहा था कि अश्विनी देशमुख को अपने पति के निधन के कारण बड़े पैमाने पर सहानुभूति वोट मिलेंगे। लेकिन नतीजों ने स्पष्ट कर दिया कि मतदाताओं ने सहानुभूति के बजाय अन्य स्थानीय मुद्दों और नेतृत्व की क्षमता को प्राथमिकता दी। स्वरूपानंद देशमुख ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत की और मतदाताओं का भरोसा जीतने में सफल रहे।
संतोष देशमुख व अश्विनी देशमुख (सोर्स: साेशल मीडिया)
यह भी पढ़ें:-  ऐन वक्त पर पुणे से फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची प्रेमिका, मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, जानें ऐसा क्या हुआ
रिकॉर्ड मतदान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, मस्साजोग गांव में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ। कुल 2,284 पंजीकृत मतदाताओं में से 84 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह पिछले चुनाव की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन ने संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात किया था। मामूली नोकझोंक को छोड़कर मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।
जीत की घोषणा के बाद स्वरूपानंद देशमुख के समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर और नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया। यह जीत बीड की स्थानीय राजनीति में एक नया मोड़ मानी जा रही है।
बीड के सांसद बजरंग सोनवणे की कार का एक्सीडेंट, बाइक सवार गंभीर; मस्साजोग में चुनाव तनाव के बीच हुआ हादसा
Beed MP Bajrang Sonwane Car Accident: महाराष्ट्र के बीड जिले से सांसद बजरंग सोनवणे की कार मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। केज तहसील के मस्साजोग बस स्टैंड के पास यह दुर्घटना उस समय हुई जब सांसद की खड़ी कार को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, सांसद बजरंग सोनवणे बीड से केज की ओर जा रहे थे। जब वे मस्साजोग बस स्टैंड के पास पहुंचे, तो उनकी गाड़ी सड़क किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक सीधे सांसद की कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कांच टूट गए। गनीमत यह रही कि सांसद सोनवणे सुरक्षित हैं, लेकिन बाइक सवार जमीन पर गिरने के कारण चोटिल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सांसद के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मस्साजोग में चुनावी तनाव
बता दें कि केज तहसील के मस्साजोग में संतोष देखमुख की हत्या के बाद खाली हुए सरपंच पद के चुनाव को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ था। सांसद बजरंग सोनवणे इस चुनाव को निर्विरोध कराने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने दावा भी किया था कि चुनाव निर्विरोध होगा। हालांकि, स्वरूपानंद देशमुख द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस न लेने के कारण यहां संतोष देखमुख की पत्नी अश्विनी देशमुख बनाम स्वरूपानंद देशमुख के बीच सीधी टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें:-  मुंबई में पहलगाम जैसा आतंकी हमला! गार्ड्स से पूछा धर्म, कलमा नहीं पढ़ा तो मारा चाकू, क्या बोले CM फडणवीस?
पुलिस बल तैनात, समर्थकों में झड़प
मतदान केंद्र के बाहर भीड़ जुटने को लेकर स्वरूपानंद देशमुख और धनंजय देशमुख के समर्थकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर किया। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी तनावपूर्ण स्थिति का जायजा लेने और समर्थकों से मिलने के लिए सांसद सोनवणे मस्साजोग पहुंचे थे, जहां उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अचानक जेल से बाहर आया संतोष देशमुख हत्याकांड का आरोपी, जंजीरों में बंधे वाल्मिक कराड की हालत देख लोग दंग
Walmik Karad की बदला हुलिया
अस्पताल लाए जाते समय वाल्मिक कराड गुलाबी शर्ट में था, उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी और सिर के बाल पूरी तरह सफेद हो चुके थे। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि पुलिस ने उसे हाथों में रस्सी से बांध रखा था। जैसे ही कराड को अस्पताल लाने की खबर उसके समर्थकों को मिली, अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
Walmik Karad की जमानत के सारे रास्ते बंद
वाल्मिक कराड और उसके साथियों पर बीड की विशेष अदालत में मुकदमा चल रहा है। उसने अब तक जमानत के लिए कई याचिकाएं दायर कीं, लेकिन कानून का शिकंजा उस पर कसता ही जा रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) बेंच से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक, हर जगह से उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। रिहाई का कोई रास्ता न मिलने के कारण वह लंबे समय से बीड जेल में बंद है।
जेल में विवादों से पुराना नाता
वाल्मिक कराड का जेल प्रवास भी विवादों से अछूता नहीं रहा है। उस पर जेल के भीतर मोबाइल इस्तेमाल करने और घर का खाना मंगवाने जैसे कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं। जेल के अंदर कराड समर्थकों और विरोधी गुटों के बीच कई बार हिंसक झड़पें भी हुई हैं, जिसके बाद उसे किसी दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग भी उठी थी।
यह भी पढ़ें:-  धमकी मत दो, हिम्मत है तो…, संजय राउत ने किस बात पर पीएम मोदी को ललकारा? जानें पूरा वाकया
तबीयत बिगड़ने की शिकायत
जेल अधिकारियों के अनुसार, कराड ने बेचैनी और अस्वस्थ महसूस होने की शिकायत की थी। इसके तुरंत बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी प्राथमिक जांच की है और कुछ मेडिकल टेस्ट भी करवाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
क्या है संतोष देशमुख हत्याकांड ?
बता दें कि बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की 9 दिसंबर 2024 को बेरहमी से हत्या कर दी गई। एक एनर्जी कंपनी से पैसे ऐंठने की कोशिशों को नाकाम करने के बाद, उन्हें अगवा कर लिया गया, उन्हें तब तक प्रताड़ित किया गया जब तक उनकी मौत नहीं हो गई, और बाद में उनके शव को फेंक दिया गया। इस मामले में छह लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड भी शामिल हैं। इस हत्या के बाद, धनंजय मुंडे को अपने मंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
मस्साजोग सरपंच उपचुनाव: संतोष देशमुख की पत्नी समेत 5 उम्मीदारों ने भरा पर्चा, क्या सहानुभूति बचा पाएगी विरासत?
Massajog Sarpanch By-election: महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर है। दिवंगत सरपंच संतोष देशमुख के निधन के बाद खाली हुए सरपंच पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। नामांकन के आखिरी दिन तक कुल 5 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है, जिसने इस चुनाव को दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
अश्विनी देशमुख बनाम चुनावी चक्रव्यूह
इस उपचुनाव में सबसे पहला नामांकन दिवंगत सरपंच संतोष देखमुख की पत्नी अश्विनी संतोष देशमुख ने दाखिल किया था। गांव के एक वर्ग और देशमुख परिवार को उम्मीद थी कि यह चुनाव निर्विरोध होगा और अश्विनी देशमुख को अपने पति की विरासत संभालने का मौका मिलेगा। लेकिन, चुनावी समीकरण तब बदल गए जब पिछले चुनाव में मात्र 9 वोटों से हारने वाले स्वरूपानंद देशमुख ने फिर से मैदान में उतरने का फैसला किया।
दिग्गजों की एंट्री से बढ़ा तनाव
7 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन यानी 13 अप्रैल तक मैदान में पांच चेहरे सामने आ चुके हैं।
अश्विनी संतोष देशमुख
स्वरूपानंद देशमुख
संजीवनी देशमुख (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता)
पंजाब देशमुख
करुणा स्वरूपानंद देशमुख
सुरेश धस समेत इन नेताओं की थी निर्विरोध चुनाव की अपील
यह भी पढ़ें:- जयंती-पुण्यतिथि पर DJ और जुलूस निकालना बंद.., आंबेडकर जयंती पर राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी ये सलाह
आगे क्या होगा?
अब सभी की नजरें 15 अप्रैल पर टिकी हैं, जब नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 17 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। यदि 17 अप्रैल तक अन्य उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं लेते हैं, तो यह मुकाबला बहुकोणीय हो जाएगा। क्या राजनीतिक सुलह के जरिए इसे निर्विरोध बनाया जाएगा या मतदान के जरिए जनता अपना फैसला सुनाएगी, यह देखना अहम होगा।
क्या है संतोष देशमुख हत्याकांड ?
बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की 9 दिसंबर 2024 को बेरहमी से हत्या कर दी गई। एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिशों को रोकने के बाद उन्हें अगवा किया गया और यातनाएं देकर उन्हें मार डाला गया और बाद में उनके शव को फेंक दिया गया। इस मामले में 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीकि कराड भी शामिल हैं। इस हत्याकांड के बाद धनंजय मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
Beed: कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया तार-तार! 13 साल की सौतेली बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने कसा शिकंजा
Beed Physical Abuse Case: रिश्तों को कलंकित करने वाली एक बेहद चौंकाने वाली घटना महाराष्ट्र के बीड जिले के केज शहर से सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी ही 13 वर्षीय सौतेली बेटी की अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। इस घिनौनी वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
अकेलेपन का फायदा उठाकर की दरिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां का अपने पहले पति से करीब नौ साल पहले तलाक हो गया था। पहली शादी से उसकी दो बेटियां थीं। करीब आठ साल पहले महिला ने आरोपी के साथ दूसरी शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा भी है। 9 अप्रैल की सुबह, पीड़िता की मां अपने मायके गई हुई थी, जिसके कारण 13 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी।
दोपहर के समय जब सौतेला पिता घर पहुंचा, तो उसने बेटी से मां के बारे में पूछताछ की। लड़की ने अपनी मां को फोन करके वापस आने का समय पूछा, जिस पर मां ने बताया कि उसे लौटने में कुछ वक्त लगेगा। घर में किसी और के न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने अपनी घिनौनी साजिश को अंजाम दिया। उसने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
धमकी देकर किया दुष्कर्म
जब पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया और मां को सब कुछ बताने की बात कही, तो आरोपी ने उसे डराया-धमकाया। पीड़िता के विरोध को दरकिनार करते हुए आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद नाबालिग पूरी तरह सहम गई थी।
यह भी पढ़ें:-  संतोष देशमुख हत्याकांड की शिकायत वापस लो वरना… जेल से बाहर आते ही दादासाहेब खिंडकर ने किया सनसनीखेज दावा
मां के सामने खुला राज
जब पीड़िता की मां मायके से वापस लौटी, तो उसने देखा कि उसकी बेटी लगातार रो रही है और गुमसुम है। मां के बार-बार पूछने पर भी डरी हुई बच्ची ने शुरुआत में कुछ नहीं बताया। हालांकि, जब मां ने उसे विश्वास में लिया और प्यार से पूछा, तो पीड़िता ने रोते हुए अपने सौतेले पिता की इस काली करतूत का खुलासा कर दिया।
12 अप्रैल को पीड़िता की मां केज पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बीड पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी को सख्त सजा दिलाने की प्रक्रिया जारी है।
Dadasaheb Khindkar Claims Santosh Deshmukh Case: महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव के चर्चित सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड मामले में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। करीब 13 महीने जेल में बिताने के बाद बाहर आए दादासाहेब खिंडकर ने विरोधियों पर उन्हें झूठे केस में फंसाने का सीधा आरोप लगाया है। खिंडकर का दावा है कि उन्हें केवल इसलिए निशाना बनाया गया ताकि संतोष देशमुख की हत्या के मामले को दबाया जा सके।
स्वागत के बीच दादासाहेब खिंडकर बड़ा खुलासा
जेल से रिहा होने के बाद दादासाहेब खिंडकर का उनके समर्थकों ने आतिशबाजी और पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस मारपीट के वीडियो के आधार पर उन्हें जेल भेजा गया, वह काफी पुराना था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने नशे की हालत में उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया। दादासाहेब खिंडकर, संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख के साढू है।
शिकायत वापस लेने का बनाया गया दबाव
दादासाहेब खिंडकर ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि जब मैं जेल में था, तब शिकायतकर्ताओं ने धनंजय देशमुख के सामने एक सौदा रखा। उन्होंने कहा कि अगर दादासाहेब खिंडकर को छुड़ाना है, तो संतोष देशमुख हत्याकांड की शिकायत वापस ले लो। खिंडकर के मुताबिक, यह पूरी साजिश इस बड़े मर्डर केस से ध्यान भटकाने और आरोपियों को बचाने के लिए रची गई थी।
राजनीतिक संरक्षण का आरोप
उन्होंने आगे कहा कि गांव में कई लोगों के साथ मारपीट की गई है और इसके वीडियो पुलिस को भी दिए गए हैं, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। खिंडकर ने स्पष्ट किया कि उनके पीछे एक बड़ी राजनीतिक शक्ति हाथ धोकर पड़ी है, जो ग्रामीणों को डराने-धमकाने का काम कर रही है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट में देरी, 1 मई को उद्घाटन पर संशय, जानें क्या है असली वजह
लड़ाई जारी रखने का संकल्प
जेल से बाहर आने के बाद उनके भव्य स्वागत पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि 1 मार्च को उनका जन्मदिन था, जिसे वे जेल में होने के कारण नहीं मना सके थे। इसलिए उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने यह उत्साह दिखाया। उन्होंने अंत में भावुक होते हुए कहा कि वे देशमुख परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और चाहे जान चली जाए, वे न्याय की इस लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।
सुनेत्रा पवार को रुपाली चाकणकर से है खतरा? खरात मामले की जांच कर रही SIT को मिली शिकायत, मचा सियासी हड़कंप
Sunetra Pawar Threat From Rupali Chakankar: महाराष्ट्र के बहुचर्चित ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले ने अब एक ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसने राज्य की सियासत में भूकंप ला दिया है। इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) के सामने एक ऐसी शिकायत आई है, जिसने पुलिस प्रशासन से लेकर मंत्रालय तक हड़कंप मचा दिया है। बीड जिले के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की सुरक्षा को राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर से गंभीर खतरा है।
SIT के पास पहुंची सनसनीखेज शिकायत
मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक खरात मामले की जांच के दौरान बीड का एक शख्स अचानक एसआईटी के सामने पेश हुआ। उसने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की जान को जोखिम हो सकता है और इसके पीछे रुपाली चाकणकर का नाम घसीटा गया है। बाबा अशोक खरात के काले कारनामों की जांच कर रही टीम के लिए यह दावा सिरदर्द बन गया है, क्योंकि इसमें राज्य की दो हाई-प्रोफाइल महिला नेताओं के नाम शामिल हैं।
जांच की सुई: सच्चाई या राजनीतिक साजिश?
पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि इस शिकायत में कितनी सच्चाई है। चूंकि महाराष्ट्र में चुनावी और राजनीतिक सरगर्मी हमेशा बनी रहती है, इसलिए पुलिस इस संभावना को भी खारिज नहीं कर रही है कि यह किसी राजनीतिक द्वेष या आपसी रंजिश के चलते किया गया प्रयास हो सकता है। SIT अधिकारी अब शिकायतकर्ता के बयानों की पुष्टि करने और सबूतों को खंगालने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें:-  महाराष्ट्र में 8,669 सरकारी पदों पर निकली बंपर भर्ती, मंत्री अदिति तटकरे ने किया मेगा रिफॉर्म का ऐलान
हेल्पलाइन पर शिकायतों का अंबार
अशोक खरात ने जिस तरह से महिलाओं का आर्थिक और शारीरिक शोषण किया, उसके बाद SIT ने पीड़ितों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। इस हेल्पलाइन पर शिकायतों की बाढ़ आ गई है। अब तक सैकड़ों महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई है। शिकायतों में केवल ठगी ही नहीं, बल्कि पारिवारिक विवाद और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप भी शामिल हैं।
पत्नी से पीड़ित ने व्यक्ति ने कविता लिखकर की आत्महत्या, बीड़ में घटना से हड़कंप
Beed Crime News: बीड के निवासी रामेश्वर गव्हाणे ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फेसबुक पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करने के बाद यह कदम उठाया।
उन्होंने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखकर पारिवारिक विवाद और उससे हो रहे मानसिक तनाव का उल्लेख किया था। इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
रामेश्वर गव्हाणे ने अपनी पोस्ट में पत्नी और कुछ रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर मैं यह कदम उठा रहा हूं। पिछले दो वर्षों से वह लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।
उन्होंने बीड के अंबाजोगाई स्थित एक नर्सिंग होम से पत्नी द्वारा गर्भवती होने का फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाकर आर्थिक वसूली की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। यह भी कहा कि शादी के बाद से ही उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था।
उनके अनुसार, सोते समय डराने के लिए शरीर पर चुटकी लेना, खाने में अधिक नमकमसाला डालना, लगातार अपमान करना और गालियां देना जैसी घटनाएं लगातार होती रही हैं।उन्होंने पहले जहर खाया और बाद में फांसी लगा ली। अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने एक कविता के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त की।
मस्साजोग सरपंच उपचुनाव: संतोष देशमुख की पत्नी अश्विनी भरेंगी नामांकन, पिछली बार हारे प्रत्याशी भी मैदान में
Ashwini Santosh Deshmukh Massajog Sarpanch Bypoll: महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 9 दिसंबर 2024 को हुए चर्चित संतोष देशमुख (Santosh Deshmukh) हत्याकांड के बाद खाली हुई सरपंच की कुर्सी के लिए अब उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। इस चुनाव में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब दिवंगत सरपंच की पत्नी अश्विनी देशमुख ने गांव के विकास और अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया।
भावुक अपील और चुनावी रण
अश्विनी देशमुख ने आज यानी 9 अप्रैल को बेहद सादगी के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेंगे। अश्विनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह चुनाव हमारे ऊपर आना ही नहीं चाहिए था। संतोष देशमुख का जो सपना था, उसे हम अगले 18 महीनों में पूरा करेंगे। गांव में पानी की किल्लत न हो और विकास कार्य न रुकें, यही हमारी प्राथमिकता है।
बिनविरोध की उम्मीद और स्वरूपानंद की एंट्री
गांव के एक बड़े वर्ग और महिलाओं की मांग थी कि अश्विनी देशमुख को निर्विरोध सरपंच चुनकर संतोष देशमुख को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए। हालांकि, राजनीति में ट्विस्ट तब आया जब पिछली बार संतोष देशमुख से हारने वाले स्वरूपानंद देशमुख ने भी चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया। स्वरूपानंद भी आज दोपहर 1 से 3 के बीच अपना पर्चा भरेंगे। उनका तर्क है कि लोकतंत्र में सबको हक है, और अगर गांव चाहता है कि चुनाव बिनविरोध हो, तो वह मुझे भी चुन सकता है।
भाई का अनोखा प्रेम: टैटू के जरिए न्याय की गुहार
यह भी पढ़ें:- बीड: भीषण कार हादसे में केज तहसीलदार राकेश गिड्डे का निधन, लातूर-अंबाजोगाई हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी
चुनाव का पूरा शेड्यूल
मस्साजोग सरपंच पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया इस प्रकार है।
नामांकन की जांच: 15 अप्रैल
नाम वापसी की तिथि: 17 अप्रैल
मतदान की तारीख: 28 अप्रैल
नतीजे: 29 अप्रैल
इस उपचुनाव में जीतने वाले नए सरपंच का कार्यकाल 18 महीने का होगा। अब देखना यह है कि क्या गांव संवेदनाओं के आधार पर अश्विनी देशमुख को निर्विरोध चुनता है या 28 अप्रैल को बैलेट बॉक्स के जरिए फैसला होगा।
बीड: भीषण कार हादसे में केज तहसीलदार राकेश गिड्डे का निधन, लातूर-अंबाजोगाई हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी
Kej Tehsildar Rakesh Gidde Death: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। केज तहसील के युवा और कर्तव्यनिष्ठ तहसीलदार राकेश गिड्डे का गुरुवार (9 अप्रैल) सुबह एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। यह दुर्घटना लातूर-अंबाजोगाई महामार्ग पर रेणापुर फाटा के पास हुई। इस अचानक हुई घटना से पूरे राजस्व विभाग और प्रशासनिक गलियारे में खलबली मच गई है।
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केज के तहसीलदार राकेश गिड्डे अपनी निजी कार से यात्रा कर रहे थे। गुरुवार तड़के करीब 5:00 बजे जब उनकी कार लातूर-अंबाजोगाई महामार्ग पर रेणापुर फाटा के पास पहुंची, तो तेज रफ्तार होने के कारण वाहन पर से उनका नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे कई बार पलटी। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और राकेश गिड्डे की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों और पुलिस की कार्रवाई
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गिड्डे दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलते ही रेणापुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रेणापुर ग्रामीण अस्पताल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:- बारिश में नहीं डूबेगी मायानगरी! BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े का सख्त अल्टीमेटम, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी
राजनीतिक और प्रशासनिक जगत में शोक
राकेश गिड्डे को एक बेहद सक्रिय और मिलनसार अधिकारी माना जाता था। उनके आकस्मिक निधन पर बीड और लातूर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस बीच, राजनीतिक गलियारे में भी इस घटना का असर दिखा है।
बीड जिले के मस्साजोग के पूर्व सरपंच दिवंगत संतोष देशमुख के पत्नी आज सरपंच चुनाव के लिए नामांकन दर्ज करेगी। धनंजय देशमुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस दुखद घटना के कारण वे उम्मीदवारी आवेदन अत्यंत सादगी के साथ दाखिल करेंगे। उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि एक होनहार अधिकारी का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा नींद आने की वजह से हुआ या वाहन में किसी तकनीकी खराबी के कारण। फिलहाल, पूरे जिले में शोक की लहर है।
खतरे में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की जान! बेनामी पत्र से मचा हड़कंप, जानें लेटर में है क्या?
Sunetra Pawar Security Threat Allegations: महाराष्ट्र के बीड जिले की राजनीति में एक गुमनाम (Anonymous) पत्र ने जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस पत्र में उपमुख्यमंत्री और राकांपा (अजित पवार गुट) की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार की जान और सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर बेहद सनसनीखेज दावे किए गए हैं।
पत्र के माध्यम से आरोप लगाया गया है कि बीड जिला राष्ट्रवादी महिला अध्यक्ष प्रज्ञा खोसरे से सुनेत्रा पवार को गंभीर खतरा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस पत्र ने राजनीतिक गलियारों में खलबली पैदा कर दी है।
बेनामी पत्र में क्या हैं आरोप?
सोशल मीडिया पर वायरल इस पत्र में प्रज्ञा खोसरे की पृष्ठभूमि पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। पत्र में दावा किया गया है कि प्रज्ञा खोसरे जालसाज अशोक खरात (कैप्टन) की प्रतिनिधि के रूप में काम करती हैं और महिलाओं को उसके पास ले जाने में शामिल रही हैं। इसके अलावा, उन पर पारिवारिक प्रताड़ना, 2009 की एक पुरानी एफआईआर और लिंग निदान (Gender Testing) जैसे अनैतिक कार्यों में शामिल होने के आरोप भी लगाए गए हैं। पत्र में मांग की गई है कि उनकी विवादित छवि के कारण उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए, क्योंकि इससे सुनेत्रा पवार की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है।
ये भी पढ़ें- समरजीत घाटगे की ‘घर वापसी’: कोल्हापुर में खिलेगा कमल; शशिकांत शिंदे बोले- ‘यह हसन मुश्रीफ के लिए खतरे की घंटी’
प्रज्ञा खोसरे की आक्रामक प्रतिक्रिया
मानहानि के मुकदमे की चेतावनी
कैसे बुना ठगी का जाल?
तकनीकी जांच से हुआ खुलासा
ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बीड पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक ट्रांजैक्शन की कड़ियों को जोड़ते हुए जालगांव में गिरोह का सुराग लगाया। एक विशेष टीम ने छापेमारी कर तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 3 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं और उन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है जिनमें ठगी की रकम भेजी गई थी।
यह भी पढ़ें:-  NCP में कलह की खबरों के बीच सुनेत्रा और पार्थ पवार ने प्रफुल पटेल से की मुलाकात, जानें दिल्ली में क्या हुई बात
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
IAS तुकाराम मुंढे को मातृशोक, 100 वर्ष की आयु में मां आसराबाई का निधन, बीड में होगा अंतिम संस्कार
Asarabai Mundhe Death: महाराष्ट्र कैडर के बेहद चर्चित और अनुशासित IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे की माता आसराबाई हरिभाऊ मुंढे का लंबी उम्र के बाद निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने पुणे में अंतिम सांस ली। वह लगभग 100 वर्ष की थीं। जिस समय यह दुखद समाचार मिला, तुकाराम मुंढे सरकारी काम के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में थे। खबर मिलते ही वे तुरंत पुणे के लिए रवाना हो गए हैं।
कल होगा अंतिम संस्कार
आसराबाई का पार्थिव शरीर पुणे से उनके पैतृक गांव जिला बीड जिले के ताडसोना ले जाया जाएगा। परिजनों के अनुसार, कल यानी 3 अप्रैल को सुबह 9 बजे उनके मूल निवास स्थान पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इस दुखद घड़ी में प्रशासनिक गलियारे और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
कौन हैं तुकाराम मुंढे?
यह भी पढ‍़ें:-  Ladki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?
21 साल का करियर और 24 तबादले
मुंढे का करियर जितना प्रभावशाली रहा है, उतना ही विवादों और तबादलों से भरा भी। पिछले 21 वर्षों में उनका 24 बार तबादला हो चुका है। हाल ही में उन्हें दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव पद से हटाकर मंत्रालय में प्रधान सचिव (आपत्ती व्यवस्थापन, राहत व पुनर्वास) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने सोलापुर, नवी मुंबई, नासिक और नागपुर जैसे शहरों में नगर निगम आयुक्त और जिलाधिकारी के रूप में काम करते हुए अपनी अमिट छाप छोड़ी है। चाहे अतिक्रमण हटाना हो या सरकारी दफ्तरों में अनुशासन लाना, मुंढे ने कभी किसी राजनीतिक दबाव के आगे घुटने नहीं टेके।
IAS तुकाराम मुंढे का 21 साल में 24वां तबादला; अब संभालेंगे महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग की कमान
Tukaram Mundhe Success Story: महाराष्ट्र की नौकरशाही में अपनी ईमानदारी और सख्त कार्यशैली के लिए मशहूर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी तुकाराम मुंढे एक बार फिर चर्चा में हैं। मंगलवार, 31 मार्च 2026 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में मुंढे का तबादला कर दिया गया है। 21 साल के करियर में यह उनका 24वां तबादला है, जिसने एक बार फिर सिस्टम और ईमानदार अधिकारियों के बीच के संघर्ष की बहस को छेड़ दिया है। मुंढे के साथ अश्विनी भिडे और लोकेश चंद्र जैसे कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के भी विभाग बदले गए हैं, लेकिन मुंढे का बार-बार होने वाला ट्रांसफर हमेशा की तरह सुर्खियों का केंद्र बना हुआ है।
दिव्यांग कल्याण विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत तुकाराम मुंढे को अब राज्य सचिवालय में सचिव (आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, राजस्व और वन विभाग) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। सरकार ने उन्हें एक ऐसी जिम्मेदारी सौंपी है जहाँ त्वरित निर्णय और जमीनी पकड़ की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है।
ये भी पढ़ें- नरहरी झिरवाल का गिरा विकेट? कैबिनेट बैठक से गायब रहे मंत्री, सुनेत्रा पवार ने बुलाई आपात बैठक
विवादों और उपलब्धियों से भरा 21 साल का करियर
अपने दो दशक से अधिक के करियर में तुकाराम मुंढे ने नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त, पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (PMPML) के प्रमुख और नासिक नगर निगम आयुक्त जैसे कई अहम पदों पर कार्य किया है। जहाँ भी उनकी नियुक्ति हुई, उन्होंने अवैध निर्माण, भू-माफिया और सिस्टम की खामियों पर कड़ा प्रहार किया। नवी मुंबई में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तक लाया गया था, लेकिन जनसमर्थन के कारण वे डिगे नहीं। उनकी इसी सख्ती और नियमों के प्रति अटूट निष्ठा के कारण उन्हें कई बार पुरस्कारों से नवाजा गया है, लेकिन साथ ही उन्हें बार-बार तबादलों का सामना भी करना पड़ा है।
अश्विनी भिडे बनीं BMC की पहली महिला आयुक्त
इस प्रशासनिक फेरबदल में एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री की अतिरिक्त मुख्य सचिव अश्विनी भिडे को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। 154 साल पुराने बीएमसी के इतिहास में इस शक्तिशाली पद को संभालने वाली भिडे पहली महिला अधिकारी बनी हैं। तुकाराम मुंढे और भिडे जैसे कड़क अधिकारियों को नए वित्त वर्ष की शुरुआत में अहम जिम्मेदारियां देकर सरकार ने प्रशासन में पारदर्शिता और गति लाने का संकेत दिया है। हालांकि, मुंढे के समर्थकों का मानना है कि उन्हें किसी भी विभाग में टिक कर काम करने का पर्याप्त समय नहीं दिया जाता, जिससे उनकी दूरगामी योजनाओं पर असर पड़ता है।
जांच में पाया गया कि इन शिक्षकों ने दिव्यांगता का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षण, पदोन्नति और आयकर में छूट जैसी रियायतों का अवैध रूप से लाभ उठाया था।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक् एवं श्रवण दिव्यांगजन संस्थान द्वारा इन शिक्षकों का विस्तृत चिकित्सा पुनर्मूल्यांकन किया गया। संस्थान की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि इन शिक्षकों की श्रवण क्षमता निर्धारित मानकों के भीतर है और वे दिव्यांगता श्रेणी में आने के पात्र नहीं हैं।
अली यावर जंग संस्थान की रिपोर्ट ने खोली पोल
प्रशासन को लंबे समय से शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत दिव्यांगता प्रमाण पत्रों और विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (UDID) की प्रामाणिकता पर संदेह था। राज्य दिव्यांग कल्याण विभाग के निर्देशों के बाद जब इन शिक्षकों को दोबारा जांच के लिए मुंबई स्थित अली यावर जंग संस्थान भेजा गया, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। चिकित्सा पुनर्मूल्यांकन में आठों शिक्षकों के दावे पूरी तरह झूठे पाए गए। इसके बाद सीईओ जिथिन रहमान ने न केवल उन्हें निलंबित किया, बल्कि उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी कड़े निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें- बेटा खोलेगा ढोंगी बाबा के राज, 4 करोड़ की ठगी में फरार अशोक खरात की पत्नी कल्पना की तलाश तेज
दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत होगी जेल
35 शिक्षकों पर संदेह; अंबाजोगाई बेल्ट में हड़कंप
बीड जिला परिषद ने अब तक कुल 35 ऐसे शिक्षकों को चिह्नित किया है जो दिव्यांगता लाभ का दावा कर रहे हैं। इनमें से आठ की जांच रिपोर्ट आ चुकी है और सभी फर्जी पाए गए हैं। शेष 27 शिक्षकों को भी अनिवार्य चिकित्सा परीक्षण कराने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि निलंबित किए गए अधिकांश शिक्षक अंबाजोगाई तहसील से हैं, जबकि कुछ कैज, बीड और गेओराई तहसील के स्कूलों में कार्यरत थे। इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और आने वाले दिनों में निलंबन की संख्या बढ़ने की संभावना है।
Fake Disability Certificate Scam Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड जिले में अधिकारियों ने जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के आठ शिक्षकों को कथित तौर पर श्रवण बाधित होने का झूठा दावा कर सरकारी रियायतें प्राप्त करने के आरोप में निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ये शिक्षक जिले के अलग-अलग हिस्सों में स्थित स्कूलों से जुड़े हैं और उनके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक् एवं श्रवण दिव्यांगजन संस्थान द्वारा किए गए विस्तृत चिकित्सा पुनर्मूल्यांकन के बाद की गई है, जो एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है।
निलंबन के दिए आदेश
अधिकारियों ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन में पाया गया कि शिक्षकों की श्रवण क्षमता में कमी श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए मिलने वाले लाभों के लिए निर्धारित मानक सीमा से काफी कम था। जांच के निष्कर्षों के आधार पर, बीड जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जिथिन रहमान ने आठ शिक्षकों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रमाणित दिव्यांगता वाले सरकारी कर्मचारियों को कई रियायतें प्राप्त करने का अधिकार है, जिनमें सीधी भर्ती में आरक्षण, तरजीही तबादले और पदोन्नति, अतिरिक्त यात्रा भत्ता, पेशेवर कर छूट और आयकर रियायतें शामिल हैं। हालांकि, प्रशासन को कुछ शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत दिव्यांगता प्रमाण पत्रों और विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्डों की प्रामाणिकता पर सवाल उठाने वाली कई शिकायतें प्राप्त हुई।
कारावास और जुर्माने का प्रावधान
राज्य दिव्यांग कल्याण विभाग के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के तहत दिव्यांगता प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की। अधिनियम की धारा 91 के तहत दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित लाभों का धोखाधड़ी से लाभ उठाने पर दो साल तक के कारावास, एक लाख रुपये तक के जुर्माने या दोनों का प्रावधान है।
शिकायतों के आधार पर संदिग्ध शिक्षकों को पुनः चिकित्सकीय परीक्षण और दिव्यांगता प्रतिशत के पुनर्मूल्यांकन के लिए अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक् एवं श्रवण दिव्यांगजन संस्थान भेजा गया। संस्थान की श्रवण मूल्यांकन रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि संबंधित शिक्षक दावा की गई श्रवण दिव्यांगता के निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते।
इन तहसीलों के शिक्षकों का समावेश
निलंबन आदेशों में कहा गया है कि शिक्षकों ने कथित तौर पर अपनी दिव्यांगता की स्थिति के बारे में गलत जानकारी दी और मानक दिव्यांगता वाले पात्र व्यक्तियों के लिए आरक्षित लाभों का अवैध रूप से लाभ उठाया, जिसके परिणामस्वरूप सरकार को वित्तीय नुकसान हुआ। इनमें से अधिकांश शिक्षक अंबाजोगाई तहसील के विद्यालयों से हैं, जबकि कुछ कैज, बीड और गेओराई तहसीलों से हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
बीड़ हादसा: प्रेम संबंध के चलते युवक की पिटाई, बदनामी और फिर आत्महत्या
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने समाज में प्रेम संबंधों को लेकर मौजूद मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मांजरसुंबा इलाके में 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर प्रेम संबंधों के विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ज्ञानेश्वर तुकाराम कोकाटे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक अपनी गर्लफ्रेंड के परिजनों द्वारा की गई मारपीट और मानसिक उत्पीड़न से बेहद परेशान था।
बताया जा रहा है कि ज्ञानेश्वर का नेकनूर के पास स्थित एक गांव की युवती के साथ प्रेम संबंध था। जब इस रिश्ते की जानकारी युवती के परिवार वालों को हुई, तो उन्होंने गुस्से में युवक को गांव बुलाया। वहां उसके साथ कथित तौर पर न केवल मारपीट की गई, बल्कि उसकी बाइक और मोबाइल भी छीन लिए गए। इतना ही नहीं, उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसे गांव में बदनाम करने की भी कोशिश की गई, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में चला गया।
सुसाइड नोट में छलका दर्द
आत्महत्या से पहले ज्ञानेश्वर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी पीड़ा का विस्तार से जिक्र किया। उसने लिखा कि उसे बुरी तरह पीटा गया और गांव में चोर के रूप में बदनाम किया गया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं। यह नोट इस बात का संकेत देता है कि युवक लंबे समय से मानसिक दबाव और डर में जी रहा था।
ये भी पढ़ें- मुंबई सायन अस्पताल में हड़कंप: एक्स-रे विभाग में लगी भीषण आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया
मां ने लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस घटना का वीडियो बनाया गया, जिससे युवक को और अधिक मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। मां ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले में नेकनूर पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान वसंत उंदरे, सचिन उंदरे, अशोक उंदरे और प्रेम उंदरे के रूप में हुई है। इन पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
एक गंभीर चेतावनी
यह घटना न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है। प्रेम संबंधों को लेकर सामाजिक दबाव, हिंसा और मानसिक उत्पीड़न किस तरह एक युवा की जिंदगी खत्म कर सकता है, यह इस मामले से साफ झलकता है। जरूरत है कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और समझदारी से काम लिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Kej Taluka Wire Theft: महाराष्ट्र के बीड जिले के केज तालुका में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ हाई वोल्टेज बिजली के तार चुराने की कोशिश दो युवकों के लिए काल बन गई। शनिवार रात हुई इस घटना में तार काटते समय बिजली का विशालकाय टॉवर ही जमीन पर आ गिरा, जिससे दो चोरों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान अविनाश पाटोले और आकाश आडे के रूप में हुई है।
चोरी की योजना और टॉवर गिरने की वह रात
पुलिस जांच के अनुसार, पुणे से पाँच लोगों का एक गिरोह केज तालुका के नांदूर घाट शिवर में बिजली के कीमती तार चुराने पहुँचा था। रात के अंधेरे में जब ये युवक टॉवर पर चढ़कर तार काट रहे थे, तभी अचानक टॉवर का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे जमीन पर गिर गया। भारी लोहे के नीचे दबने से दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बाकी साथी घबरा गए।
ये भी पढ़ें- संजय राउत का बड़ा हमला: ईरान का जहरीला धुआं भारत में मचाएगा तबाही, मोदी सरकार की चुप्पी खतरनाक
परभणी तक शव लेकर भागे साथी, रचा एक्सीडेंट का नाटक
पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपियों की तलाश
परभणी और केज पुलिस ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का पंचनामा किया है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर इतना बड़ा टॉवर गिरा कैसे और क्या यह गिरोह पहले भी ऐसी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। फिलहाल तीनों फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस घटना ने बीड और परभणी जिलों में हड़कंप मचा दिया है।
पंकजा मुंडे की विरोधियों को खुली चुनौती, बोलीं- मेरे खिलाफ साजिश करने वाले मिट गए, अब गलत काम किया तो होगी जेल
Pankaja Munde Ambajogai Speech: भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे एक बार फिर अपने आक्रामक तेवर में नजर आ रही हैं। बीड जिले के अंबाजोगाई में अपने नए जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विरोधियों और भितरघात करने वालों को कड़ा संदेश दिया। पंकजा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजनीति में अब गलत रास्ता अख्तियार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची है; ऐसे लोगों का अगला ठिकाना सिर्फ जेल होगा।
साजिश करने वाले खुद गायब हो गए
📍अंबाजोगाई.
अंबाजोगाई शहरातील प्रशांत नगर येथील माझ्या जनसंपर्क कार्यालयाचे आज उदघाटन केले. यावेळी जिल्हाभरातून आलेल्या कार्यकर्त्यांशी संवाद साधला.
जनतेची सर्व कामे जिथल्या तिथे पार पाडावी यासाठी सुसज्ज यंत्रणा जनसंपर्क कार्यालयाच्या माध्यमातून उभी करण्याचा माझा प्रयत्न आहे.… pic.twitter.com/dOrf6g1jEF
— Pankaja Gopinath Munde (@Pankajamunde) March 28, 2026
इस्तेमाल करने वालों को दी चेतावनी
मंत्री पंकजा मुंडे ने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जो चुनाव जीतने के लिए उनका सहारा लेते हैं और बाद में पाला बदल लेते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमें सीढ़ी बनाकर चुनाव जीतते हैं और फिर दूसरी तरफ चले जाते हैं। ऐसे अवसरवादी लोग राजनीति में ज्यादा दिन टिक नहीं पाते। जनता सब देख रही है और वक्त आने पर इसका हिसाब जरूर होगा।
आगामी चुनाव और नया रोडमैप
पंकजा मुंडे ने इस कार्यक्रम के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ घोषणा की कि जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर उनके पक्ष के विधायक और सांसद जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपनी रणनीति की शुरुआत योगेश्वरी देवी के आशीर्वाद से की है। मैं अपने उन सपनों को पूरा करने के लिए काम शुरू कर चुकी हूं जो जिले के विकास के लिए जरूरी हैं। कार्यकर्ताओं को अब पूरी ईमानदारी और बिना किसी डर के मैदान में उतरना होगा।
इस दौरान मुंडे ने यह भी साफ किया कि वे केवल विकास की राजनीति में विश्वास रखती हैं, लेकिन अगर कोई उन्हें कमजोर समझने की गलती करेगा, तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:-  12000 करोड़ का साम्राज्य, फिर 2BHK में रहने को क्यों हुआ मजबूर? जानिए गुमनामी में मरे बिजनेस टायकून की कहानी
जनता से जुड़े मामलों का होगा समाधान
पंकजा मुंडे ने कहा कि मेरा प्रयास एक सुसज्जित तंत्र स्थापित करना है, जिसे एक जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से संचालित किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जनता से जुड़े सभी मामलों का समाधान कुशलतापूर्वक और स्थानीय स्तर पर हो। मुझसे मिलने के लिए पूरे राज्य से बड़ी संख्या में लोग अक्सर मेरे पास आते हैं।
इसी दृष्टिकोण के अनुरूप, अंबाजोगाई में इस संपर्क कार्यालय की स्थापना की गई है, ताकि जनता से जुड़े सभी मामलों का निपटारा सीधे इसी स्थान से किया जा सके। इसके साथ ही, हम बहुत जल्द बीड में भी जनसेवा के लिए इसी तरह का एक संपर्क कार्यालय और कार्यप्रणाली स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।
बीड़ में दरिंदगी: 50 साल के दुकानदार ने 5वीं की छात्रा से किया दो बार रेप, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
Parli Crime POCSO Act: महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक रूहानी को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने मानवता को शर्मसार करते हुए 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। परली तालुका के एक गांव में हुई इस घिनौनी वारदात ने स्थानीय प्रशासन और समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के उजागर होते ही समूचे जिले में तनाव और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
पीड़ित बच्ची, जो केवल 5वीं की छात्रा है, गांव के ही एक किराना दुकानदार की दरिंदगी का शिकार हुई। आरोपी बालाजी पांचाल पर आरोप है कि वह चॉकलेट या सामान देने के बहाने बच्ची को अपनी दुकान पर बुलाता था और उसके साथ गलत हरकतें करता था। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि आरोपी ने मासूम के साथ दो बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
दो महीने तक खौफ के साए में रही मासूम, जान से मारने की दी धमकी
परिजनों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दरिंदगी की पहली घटना करीब दो महीने पहले हुई थी। आरोपी बालाजी ने मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने के बाद उसे जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मौत के डर से सहमी बच्ची ने यह बात किसी को नहीं बताई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने दोबारा उसके साथ रेप किया। लगातार सहमी रहने वाली बच्ची के व्यवहार में आए बदलाव के बाद जब परिजनों ने विश्वास में लेकर पूछताछ की, तब इस रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई का खुलासा हुआ।
ये भी पढ़ें- अशोक खरात मामले में विधानसभा में हंगामा: मंगलवार को बड़ा खुलासा करेंगे सीएम फडणवीस
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
जैसे ही इस घिनौनी करतूत की खबर गांव में फैली, ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी बालाजी पांचाल को घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद उसे परली ग्रामीण पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए और अपराधी को ऐसी सजा मिले जो समाज के लिए एक नजीर बन सके। पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की कड़ी जांच
परली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले के सभी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मासूम को न्याय दिलाने के लिए पुलिस चार्जशीट जल्द से जल्द दाखिल करेगी। इस घटना के बाद बीड़ जिले के अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता देखी जा रही है।
महाराष्ट्र के बीड में सनसनीखेज वारदात: नाबालिग विवाहिता से रेप, रातभर चौपाल के खंभे से बांधी रही पीड़िता
Beed Minor Married Girl Rape Case: राज्य के बीड जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तहसील के एक गांव में नाबालिग विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर उसे चौपाल में बांध दिया गया। पूरी रात पीड़िता बंधी रही।
जब सुबह लोगों ने देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस के अनुसार पीड़िता रात में अपने पति के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और उसे उठाकर गांव के बाहर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने युवती को गांव के चौपाल के खंभे से बांधकर छोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीणों को यह घटना दिखाई दी, तब भी काफी देर तक किसी ने उसकी मदद नहीं की। आखिरकार पीड़िता के रिश्तेदार वहां पहुंचे और उसे रस्सियों से मुक्त कराकर घर ले गए।
ये भी पढ़ें :- मुंबई मंडल के पहले ‘करोड़पति’ टीसी बने मोहम्मद शम्स; टिकट चेकिंग से एक साल में वसूला 1 करोड़ से अधिक जुर्माना
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वैभव पटेकर नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 17 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया, घटना के बाद पीड़ित के परिजन इतनी दहशत में आ गए कि उन्होंने दो दिनों तक घटना को छिपाकर रखा। आखिरकार दो दिन बाद पीड़िता अपनी मां और मामा के साथ पिपलनेर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में पीड़ित के नाबालिग विवाहिता होने पर मामले में कुछ और लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस पीड़ित युवती और आरोपी से पूछताछ कर रही थी।
चलते ऑटो से निकला पहिया, बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर; देखें रोंगटे खड़े करने वाला Video
Auto Rickshaw Wheel Out Viral Video: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। सड़क पर सामान्य रफ्तार से दौड़ रही एक ऑटोरिक्षा अचानक हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा किसी मानवीय भूल या तेज रफ्तार की वजह से नहीं, बल्कि एक यांत्रिक खराबी के कारण हुआ, जिसने कुछ ही सेकंड में सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, बीड के एक व्यस्त मार्ग पर एक ऑटोरिक्षा यात्रियों को लेकर जा रही थी। अचानक चलती रिक्शा का एक पहिया अपनी धुरी से निकलकर अलग हो गया। पहिया निकलते ही चालक ने वाहन पर से पूरी तरह नियंत्रण खो दिया। तीन पहियों वाली यह गाड़ी असंतुलित होकर सड़क के दूसरी तरफ लहराने लगी।
ही घटना महाराष्ट्रातील बीड जिल्ह्यात घडली. चालत्या ऑटोरिक्षाचे चाक निघाल्याने नियंत्रण सुटले आणि अपघात झाला. ऑटोरिक्षाला समोरून येणाऱ्या एका दुचाकीला थेट धडक दिली. आतापर्यंत कोणतीही जीवितहानी झाल्याचे वृत्त नाही.#auto #accident #maharashtra pic.twitter.com/5LvQ2nBo63
— Ramraje Shinde (@ramraje_shinde) March 11, 2026
उसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल सवार अपनी दिशा में आ रहा था। अनियंत्रित ऑटोरिक्षा ने सीधे उस बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटी सी तकनीकी खराबी बड़े हादसे में बदल गई।
यह भी पढ़ें:-  टेस्ट ड्राइव के दौरान बेकाबू हुई Tata Sierra, हवा में उछलकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी; देखें VIDEO
कोई हताहत नहीं
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। गनीमत यह रही कि इस भयानक टक्कर के बावजूद अब तक किसी के हताहत होने या जान जाने की खबर सामने नहीं आई है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या रिक्शा के रखरखाव में कोई लापरवाही बरती गई थी।
यह घटना उन सभी वाहन स्वामियों के लिए एक चेतावनी है जो समय पर अपने वाहनों की फिटनेस जांच नहीं करवाते। एक ढीला बोल्ट या घिसा हुआ टायर सड़क पर चल रहे निर्दोष लोगों की जान जोखिम में डाल सकता है।
सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड का आरोपी 14 महीने बाद जेल से बाहर आएगा, अदालत ने दी अस्थायी अनुमति
Santosh Deshmukh Murder Case Beed: महाराष्ट्र के बीड़ जिले को झकझोर देने वाले संतोष देशमुख हत्याकांड के एक आरोपी को अदालत ने कुछ घंटों के लिए जेल से बाहर जाने की अनुमति दी है।
इस मामले में आरोपी जयराम चाटे करीब 14 महीने से जेल में बंद है। अब अदालत ने उसे अपने छोटे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अस्थायी राहत दी है।
अदालत के आदेश के अनुसार जयराम चाटे को सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक पुलिस बंदोबस्त में जेल से बाहर जाने की अनुमति दी गई है। इस दौरान वह अपने भाई की अंतिम संस्कार से जुड़ी धार्मिक विधियों में शामिल हो सकेगा। इस हत्याकांड में वाल्मिक कराड़ को मुख्य आरोपी माना जाता है और अन्य आरोपी भी फिलहाल जेल में बंद हैं।
भाई के निधन के बाद अदालत में लगाया आवेदन
जानकारी के अनुसार जयराम चाटे के छोटे भाई श्रीराम चाटे का 2 मार्च को तांबवा में निधन हो गया था। हिंदू परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार और धार्मिक विधियों में शामिल होने के लिए चाटे के वकील ने अदालत में विशेष आवेदन दाखिल किया था। इस आवेदन पर 6 मार्च को जिला और विशेष न्यायालय में सुनवाई हुई।
सरकारी वकील ने किया विरोध
सुनवाई के दौरान सरकारी वकील बालासाहेब कोल्हे ने आरोपी को अस्थायी रिहाई देने का कड़ा विरोध किया। हालांकि अदालत ने मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सीमित समय के लिए अनुमति देने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में मार्च में ही मई जैसी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट, मौसम विभाग का अलर्ट
जिले में चर्चा का विषय बना मामला
संतोष देशमुख हत्याकांड पहले से ही बीड जिले में काफी चर्चित रहा है। ऐसे में आरोपी को कुछ घंटों के लिए जेल से बाहर जाने की अनुमति मिलने के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन को आदेश दिया गया है कि आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार की विधि में शामिल होने के लिए ले जाया जाए और निर्धारित समय के बाद उसे वापस जेल में लाया जाए।
बीड में शादी के नाम पर महिलाओं की खरीद-फरोख्त का रैकेट उजागर, पुणे से जुड़े तार
Beed Marriage Trafficking Case Maharashtra: बीड जिले में शादी के नाम पर महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले एक चौंकाने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यह मामला तब सामने आया जब 21 वर्षीय युवती ने लगातार हो रहे शोषण और प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया।
घटना के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस पूरे रैकेट के तार पुणे से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता लातूर जिले की निवासी है।
बीड में 2 साल पहले हुई थी शादी
करीब दो साल पहले उसकी शादी बीड जिले में हुई थी, लेकिन पति के कथित विवाहेतर संबंधों के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद वह अपने मायके लौट आई। इसी दौरान उसके दादा-दादी का भी निधन हो गया, जिससे वह आर्थिक और सामाजिक रूप से काफी असुरक्षित हो गई।
दूसरी शादी का दिया लालच
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे दूसरी शादी कराने का लालच दिया। इसी बहाने उसे पुणे ले जाया गया, जहां उसकी मुलाकात महानंदा नाम की एक महिला एजेंट से कराई गई। आरोप है कि इसी एजेंट ने पैसों के लालच में युवती की अलग-अलग जगहों पर शादियां कराकर उसे एक वस्तु की तरह बेचना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें :- प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे आम किसानों के लिए 4.5 करोड़ की योजना, हर पेड़ की होगी एआई से निगरानी
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की पहली शादी पुणे के कात्रज इलाके के एक व्यक्ति से कराई गई, जिसके बदले करीब 5 लाख रुपये लिए गए। युवती वहां लगभग 10 दिनों तक रही। इसके बाद उसे हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति के पास भेज दिया गया, जहां करीब 4.5 लाख रुपये में उसकी दूसरी शादी कराई गई। हालांकि वह वहां भी केवल पांच दिन ही रह पाई। इसके बाद भी यह सिलसिला नहीं रुका।
Manoj Jarange Patil: बीड के बहुचर्चित महादेव मुंडे हत्याकांड में मराठा आंदोलन के प्रणेता मनोज जरांगे पाटिल के एक ताजा बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। दो साल पुराने इस जघन्य हत्याकांड की जांच अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। जरांगे पाटिल ने दावा किया है कि इस मामले में जल्द ही ऐसे बड़े नाम सामने आने वाले हैं, जिससे पूरा परली और मराठवाड़ा दहल जाएगा।
फिलहाल, इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) को महत्वपूर्ण वैज्ञानिक परीक्षणों की रिपोर्ट मिल गई है, जो इस रहस्यमयी हत्या की गुत्थी सुलझाने में गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
नार्को और ब्रेन मैपिंग रिपोर्ट से मचेगा तहलका
ये भी पढ़ें- किरीट सोमैया की ‘फर्जी सर्टिफिकेट’ मुहिम में खुद फंसी BJP, भाजपा पार्षद की बेटियों के जन्म में 15 दिन का अंतर?
200 लोगों से पूछताछ और 1500 संदिग्धों का विश्लेषण
महादेव मुंडे की हत्या को दो साल बीत चुके हैं, लेकिन तकनीकी सबूतों के अभाव में अब तक कोई बड़ी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। IPS पंकज कुमावत के नेतृत्व वाली एसआईटी ने इस केस को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों का सहारा लिया है। जांच के दौरान अब तक 200 लोगों से प्रत्यक्ष पूछताछ की जा चुकी है और 150 संदिग्धों के कॉल डिटेल्स खंगाले गए हैं। इतना ही नहीं, लगभग 1500 से अधिक लोगों की सूचनाओं का गहन विश्लेषण किया गया है। 12 गवाहों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण (Psychological Test) भी पूरा हो चुका है, जिससे हत्या की कड़ियां जुड़ने लगी हैं।
बीड के योगेश्वरी मंदिर में 1 करोड़ का गुप्त दान, शर्त जानकर मुंबई के भक्त की आस्था को आप भी करेंगे सलाम
Beed Yogeshwari Temple 1 Crore Secret Donation News: महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री योगेश्वरी देवी मंदिर से आस्था और निस्वार्थ सेवा की एक अद्भुत मिसाल सामने आई है। लाखों श्रद्धालुओं की श्रद्धा के केंद्र इस मंदिर को मुंबई के एक अनाम भक्त ने 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि दान में दी है। इस दान की सबसे खास बात यह है कि दानदाता ने अपनी पहचान पूरी तरह गुप्त रखने की शर्त रखी है। बिना किसी प्रचार या नाम की इच्छा के किए गए इस बड़े दान ने मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और प्रशंसा बटोर ली है।
मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, यह दान एक विशेष उद्देश्य के लिए दिया गया है। श्री योगेश्वरी देवी मंदिर का मुख्य शिखर लगभग 100 साल पुराना है और यह चूने से बना हुआ है। समय बीतने के साथ-साथ इस ऐतिहासिक शिखर की संरचना धीरे-धीरे कमजोर होने लगी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए योगेश्वरी देवस्थान समिति ने इसके जीर्णोद्धार, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया था। मंदिर समिति ने अनुमान लगाया था कि इस पुननिर्माण कार्य में करीब 80 से 90 लाख रुपये का खर्च आएगा।
भक्त ने खुद आगे बढ़कर बढ़ाया मदद का हाथ
जैसे ही मुंबई के इस श्रद्धालु को मंदिर के शिखर की मरम्मत की योजना के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने अपने एक प्रतिनिधि के माध्यम से 1 करोड़ रुपये का चेक मंदिर समिति को सौंप दिया। मंदिर प्रशासन ने पुष्टि की है कि यह राशि अब बैंक खाते में जमा हो चुकी है और जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
तमिलनाडु के कारीगर उकेरेंगे नक्काशी
शिखर के जीर्णोद्धार कार्य को उच्च गुणवत्ता और पारंपरिक शैली में पूरा करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने बताया कि इस कार्य के लिए तमिलनाडु से विशेष और कुशल कारीगरों को आमंत्रित किया गया है। ये कारीगर अपनी पारंपरिक स्थापत्य कला और बारीक नक्काशी के लिए पूरे देश में विख्यात हैं। उनके कौशल से शिखर को एक नया और भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जिससे मंदिर की ऐतिहासिक चमक वापस लौट आएगी।
यह भी पढ़ें:-  मुंबई-गोवा हाईवे पर भारी जाम: होली के लिए कोंकण जा रहे लोगों की 3 KM लंबी कतार, जानें कब तक मिलेगी राहत?
आस्था और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
स्थानीय निवासियों और मंदिर समिति का मानना है कि इस तरह के कार्यों से न केवल धार्मिक स्थलों का संरक्षण होता है, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को भी नई दिशा मिलती है। मंदिर के नवीनीकरण का कार्य इसी सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है। कार्य पूर्ण होने के बाद मंदिर का दृश्य और भी आकर्षक हो जाएगा, जो दूर-दराज से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।
संतोष देशमुख हत्याकांड के मास्टरमाइंड वाल्मिक कराड को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
Santosh Deshmukh Murder Case: महाराष्ट्र के बीड जिले के बहुचर्चित संतोष देशमुख हत्याकांड में मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड को देश की सर्वोच्च अदालत से करारा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कराड की जमानत याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश की पीठ के समक्ष हुई इस सुनवाई में अदालत ने आरोपी को कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अब वाल्मिक कराड का जेल में ही रहना तय है।
निचली अदालतों से पहले ही लग चुका है झटका
वाल्मिक कराड ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पहले बीड जिला न्यायालय और बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ में जमानत और दोषमुक्ति के लिए आवेदन किया था। हालांकि, अपराध की गंभीरता और मामले में मौजूद पुख्ता सबूतों को देखते हुए दोनों ही अदालतों ने उसकी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, लेकिन वहां भी उसे निराशा हाथ लगी।
क्या था पूरा मामला?
यह मामला 9 दिसंबर 2024 का है, जब बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे महाराष्ट्र में सनसनी फैला दी थी। जांच में सामने आया कि यह हत्या एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी, जिसमें जबरन वसूली का मामला भी शामिल था। संतोष देशमुख ने कथित तौर पर एक विंडमिल प्रोजेक्ट से जुड़ी कंपनी से हो रही वसूली का विरोध किया था, जिसके बाद उन्हें रास्ते से हटाने के लिए यह खौफनाक कदम उठाया गया।
मोक्का के तहत कार्रवाई
पुलिस जांच और सीआईडी की चार्जशीट के अनुसार, वाल्मिक कराड इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। इसी आधार पर कराड और उसके साथियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने कोर्ट में दलील दी थी कि कराड एक संगठित गिरोह चला रहा था और पर्दे के पीछे से इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें:-  तारदेव-नागपाड़ा-मुंबई सेंट्रल फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन, CM फडणवीस ने दी बड़ी राहत, अब जाम से मिलेगा छुटकारा
परिजनों की प्रतिक्रिया और फरार आरोपी
संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने पहले ही अदालत में कैविएट दाखिल की थी ताकि उनका पक्ष भी सुना जाए। हालांकि, उन्होंने इस बात पर चिंता जताई है कि मामले का एक अन्य आरोपी कृष्णा आंधले अभी भी फरार है। धनंजय देशमुख का आरोप है कि फरार आरोपी कई बार गांव में देखा गया है, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि मामले का ट्रायल एक साल के भीतर आगे नहीं बढ़ता है, तो कराड भविष्य में पुनः जमानत के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन फिलहाल उसे सलाखों के पीछे ही रहना होगा।
बीड में लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण, 90 प्रतिशत पेड़ जीवित, वन मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी
Harit Maharashtra Campaign: बीड जिले में चलाए गए वृक्षारोपण अभियान में लक्ष्य से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत पौधे जीवित हैं। यह जानकारी वन मंत्री गणेश नाईक ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नोत्तर के दौरान एक सवाल के जवाब में दी।
70 लाख से अधिक पौधारोपण
विधानसभा सदस्य चेतन तुपे ने इस संबंध में सवाल उठाया था। इसके जवाब में वन मंत्री गणेश नाईक ने बताया कि ‘हरित महाराष्ट्र, समृद्ध महाराष्ट्र’ अभियान के तहत पिछले अगस्त में बीड जिले में व्यापक पौधारोपण किया गया। इस दौरान कुल 70 लाख 33 हजार 553 पौधे लगाए गए। अक्टूबर 2025 के अंत तक जीवित पौधों का प्रतिशत 90.83 रहा है।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में साहूकारों की खैर नहीं! चंद्रपुर किडनी कांड के बाद सख्त हुई सरकार, कानून में होगा बड़ा बदलाव
पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी
वन मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अभियान के तहत रेलवे प्रशासन की ओर से कोई पौधारोपण नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों की है तथा सरकारी धन की कोई बर्बादी नहीं हुई है। हालांकि, मंत्री गणेश नाईक ने यह भी कहा कि यदि इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र में कुदरत का कहर: मराठवाड़ा में ओलावृष्टि से 19,000 हेक्टेयर फसल बर्बाद, बिजली गिरने से 2 की मौत
Marathwada Crop Damage: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कुदरत ने एक बार फिर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पिछले 48 घंटों में हुई बेमौसम बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने पूरे क्षेत्र में तबाही के निशान छोड़े हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है और हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलें मिट्टी में मिल गई हैं।
230 गांवों में मची तबाही
छत्रपति संभाजीनगर स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी प्राथमिक क्षति रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को बीड, लातूर और नांदेड़ जिलों में हुई ओलावृष्टि ने लगभग 19,000 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस आपदा की सीधी मार 27,096 किसानों पर पड़ी है, जिनकी मेहनत चंद घंटों में बर्बाद हो गई।
बिजली गिरने से दो की जान गई
बारिश के साथ हुई आकाशीय बिजली ने जानलेवा रूप ले लिया। लातूर के उदगीर में 60 वर्षीय दिगंबर बेलकुंडे और नांदेड़ के हिमायतनगर में विशाखा येल्केवाड़ की बिजली गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा, बेजुबान जानवर भी इस आपदा से नहीं बच सके। नांदेड़ और बीड जिलों में चार पशुओं के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
किस जिले में कितनी बर्बादी?
रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक प्रभाव लातूर जिले में देखा गया है।
लातूर: 136 गांव प्रभावित, 15,516 हेक्टेयर फसल को नुकसान।
बीड: 53 गांवों में फसलों को क्षति पहुंची।
नांदेड़: 41 गांवों में ओलावृष्टि और बारिश का कहर।
फसलों के अलावा, बुनियादी ढांचे को भी चोट पहुंची है। रिपोर्ट में बताया गया है कि क्षेत्र में करीब 14 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे कई परिवार बेघर होने की कगार पर हैं।
यह भी पढ़ें:-  ‘नवभारत’ लेकर आया मानकापुर स्पोर्ट्स हब का पूरा मास्टर प्लान, देखें खेलों की नई नगरी की पहली झलक
प्रभावित किसानों को मिलेगी सहायता राशि
महाराष्ट्र सरकार ने जिला प्रशासन को तत्काल पंचनामा करने और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक हुई इस ओलावृष्टि से रबी की फसलों के साथ-साथ फलों के बागों को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
महाराष्ट्र के बीड में बेमौसम बारिश का कहर: कटी हुई फसलें बर्बाद, किसानों के आंसू देख धनंजय मुंडे ने लिया एक्शन
Crop Damage in Beed: महाराष्ट्र के बीड जिले में कुदरत की दोहरी मार देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले के कई हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश और भीषण आंधी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सोमवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज ने परली और अंबाजोगाई तहसीलों में सबसे ज्यादा तबाही मचाई, जिससे खड़ी और कटी हुई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।
फसलों और बागों को भारी नुकसान
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर बाद आसमान में अचानक काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। इस बेमौसम बरसात ने उन किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, जिनकी फसलें कटाई के लिए बिल्कुल तैयार थीं।
विशेष रूप से ज्वार, गेहूं और चना की फसलों को व्यापक क्षति हुई है। आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर फसलें जमीन पर बिछ गईं। सिर्फ अनाज ही नहीं, बल्कि फलों के राजा आम और तरबूज के बागों को भी इस बेमौसम मार ने नहीं बख्शा। बागवानों का कहना है कि साल भर की मेहनत मिनटों में धूल में मिल गई।
धनंजय मुंडे का प्रशासन को कड़ा निर्देश
धनंजय मुंडे ने कहा कि किसान पहले ही कई संकटों से जूझ रहा है, ऐसे में कटाई के समय हुई इस बारिश ने उन्हें गहरे संकट में डाल दिया है। मैंने प्रशासन को आदेश दिया है कि वे जल्द से जल्द नुकसान की रिपोर्ट सरकार को सौंपें ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।
यह भी पढ़ें:-
प्रभावित क्षेत्र और राहत की मांग
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, परली और अंबाजोगाई तहसील के दर्जनों गांव इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। स्थानीय किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है कि बीमा कंपनियां और राजस्व विभाग बिना देरी किए सर्वे का काम पूरा करें। वर्तमान में, जिला प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं ताकि आर्थिक नुकसान का सटीक आंकड़ा लगाया जा सके।
संतोष देशमुख हत्याकांड का फरार आरोपी कृष्णा आंधले 3 बार आया गांव! धनंजय देशमुख के सनसनीखेज दावे से मचा हड़कंप
Dhananjay Deshmukh Claim About Krishna Andhale: महाराष्ट्र के बीड जिले के चर्चित सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक सरपंच के भाई धनंजय देशमुख ने दावा किया है कि इस मामले का मुख्य फरार आरोपी, कृष्णा आंधले, अब तक तीन बार अपने गांव आकर जा चुका है, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है।
विशेष सरकारी वकील उज्वल निकम को हटाने की मांग
इस मामले में कानूनी दांव-पेंच भी तेज हो गए हैं। सुनवाई के दौरान आरोपी क्रमांक 3 से 7 ने एक आवेदन दिया है, जिसमें विशेष सरकारी वकील उज्वल निकम को बदलने की मांग की गई है। इस पर सरकारी पक्ष अपना लिखित पक्ष अदालत के सामने पेश करेगा। इसके अलावा, आरोपी जयराम चाटे ने अपना वकील बदल लिया है और अब उनकी ओर से एम.के. वाघीरकर पैरवी करेंगे। आरोपी वाल्मिक कराड की जमानत अर्जी पर 26 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, जिसके लिए देशमुख परिवार ने पहले ही कैविएट दाखिल कर दी है।
यह भी पढ़ें:-  मैट्रिमोनी साइट पर 44 साल की महिला तलाश रही थी प्यार! ठग ने शादी का सपना दिखाकर लूट लिए 60 लाख रुपये
आरोपियों ने सरकारी पक्ष पर लगाया आरोप
डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी देशमुख परिवार न्याय के इंतजार में है। अदालत ने सरकारी पक्ष को सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है और मामले की अगली सुनवाई 6 मार्च 2026 को तय की है।
Yashwant Secondary School Kurla: बीड़ जिले में इस वर्ष करीब 43,000 छात्र दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं। जिले के 156 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी बीच बीड़ तहसील के कुर्ला गांव स्थित यशवंत माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
इस केंद्र पर कुल 892 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के पहले ही दिन, पहले पेपर के दौरान करीब 100 छात्रों को स्कूल की छत पर पंडाल लगाकर परीक्षा देनी पड़ी। कक्षाओं और बेंच डेस्क की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण छात्रों को पैरों पर पैड रखकर प्रश्नपत्र लिखना पड़ा, जिससे उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग की अधिकारी प्रिया रानी पाटिल ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है।
जिला परिषद स्कूल में की गई वैकल्पिक व्यवस्था
मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने व्यवस्था में बदलाव के निर्देश दिए है। आगे के सभी पेपरों के लिए छात्रों को पंडाल में न बैठना पड़े, इसके लिए पास की जिला परिषद स्कूल इमारत में उपलब्ध 4 कक्षा कक्षों में परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया गया है।
प्रिया रानी पाटल, शिक्षा अधिकारी, जिला, परिषद बीड़।
अभिभावकों में दिखा तीव्र रोष
कड़कती धूप में पंडाल के नीचे परीक्षा देने को लेकर अभिभावकों में तीव्र आक्रोश देखा जा रहा है। स्कूल प्रशासन द्वारा छत्त पर पंडाल लगाना शिक्षा विभाग की अव्यवस्था को उजागर करता है।
नकल प्रकरण के बाद अब पंडाल विवाद
बीड जिले में हाल ही में 12वीं की परीक्षा में नकल के मामले सामने आए थे जिसके बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए कुछ केंद्रों के कर्मचारियों को निलंबित भी किया है। कुर्ला के पंडाल प्रकरण में भी केंद्र संचालक पर कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
बीड में 12वीं बोर्ड परीक्षा में नकल, ड्रोन कैमरे ने खोली पोल! 5 शिक्षक सस्पेंड
Beed HSC Board Exam Cheating Case: महाराष्ट्र के बीड जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां 12वीं कक्षा (HSC) की बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर नकल कराने के आरोप में पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी धोखाधड़ी का खुलासा किसी मुखबिर ने नहीं, बल्कि प्रशासन द्वारा तैनात किए गए ड्रोन कैमरों ने किया है।
ड्रोन कैमरे ने खोला नकल का राज
यह घटना 10 फरवरी की है, जब महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल की परीक्षाएं शुरू हुई थीं। चौसाला स्थित परीक्षा केंद्र संख्या 224 पर प्रशासन ने निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया था। जब ड्रोन के फुटेज देखे गए, तो अधिकारी दंग रह गए। फुटेज में साफ दिख रहा था कि 16 अलग-अलग परीक्षा कक्षों में पर्यवेक्षक (इन्विजिलेटर) न केवल नकल रोकने में नाकाम रहे, बल्कि वे खुद छात्रों को खुलेआम नकल करने में मदद कर रहे थे।
17 शिक्षकों पर FIR, 5 काे किया निलंबित
बीड जिले के कलेक्टर विवेक जॉनसन के कड़े निर्देशों के बाद, नेकनूर पुलिस स्टेशन में परीक्षा केंद्र के मुख्य संचालक सहित कुल 17 शिक्षकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, बोर्ड एवं अन्य निर्दिष्ट परीक्षाएं (कदाचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें:-  बीड़ी के कारोबार से दिल्ली के किंगमेकर बनने तक, प्रफुल पटेल कैसे बने शरद पवार के दाएं हाथ से अजित के ‘संकटमोचन’
शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लिंबागणेश स्थित भालचंद्र विद्यालय के 5 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि अन्य तीन संस्थानों के 12 शिक्षकों के खिलाफ भी जांच जारी है और आने वाले दिनों में उन पर भी निलंबन की गाज गिर सकती है।
जिलाधिकारी ने दी सख्त चेतावनी
सोयाबीन कीमत गिरावट पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान, अफवाहों को ठहराया जिम्मेदार
India US Trade Deal Farmers: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को यहां कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता किसानों के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि इससे देश में एक बड़ा नया बाजार खुलेगा, लेकिन कुछ लोग और दल इसके बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं।
फडणवीस ने परली में राज्य के पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित महा पशुधन प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कोई समझौता कभी नहीं किया जाएगा जिसका भारत के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि व्यापार समझौते के बाद हमारे लिए एक नया अमेरिकी बाजार खुल गया है। हालांकि, कुछ लोग और दल गलत जानकारी फैला रहे हैं। कोई भी सस्ते उत्पाद लाकर हमारे बाजार और उत्पादों को प्रभावित नहीं कर सकता।
ये भी पढ़ें :- वैष्णवी हगवणे दहेज उत्पीड़न केस: सत्र न्यायालय ने 6 आरोपियों पर तय किए आरोप, 23 फरवरी से सुनवाई
मुख्यमंत्री ने कहा हम अमेरिका या यूरोप के लिए ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं खोलेंगे जिससे हमारे किसानों, डेरी क्षेत्र और कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। उन्होंने दावा किया कि सोयाबीन की कीमतें ऐसी अफवाहों और गलत सूचनाओं के कारण गिरी। फडणवीस ने कहा कि सोयाबीन का अच्छा भाव मिल रहा था। लेकिन कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाई, जिसके चलते भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया, मैं किसानों को आश्वस्त करता हूं कि सोयाबीन या कपास बाहर से नहीं मंगाई जाएगी। हमें ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को उनकी औकात दिखानी होगी।
Beed News: दौड़ में आया अव्वल, पर जिंदगी की जंग हारा, पुलिस भर्ती में दौड़ते ही युवक की मौत
Police Recruitment Death: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां खाकी वर्दी पहनने का जुनून एक होनहार युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। राज्यभर में जारी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान, 1600 मीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी करने के महज कुछ ही मिनटों बाद एक 26 वर्षीय उम्मीदवार की दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से मृत्यु हो गई। इस घटना ने न केवल भर्ती मैदान में मौजूद अन्य उम्मीदवारों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि युवाओं में बढ़ते साइलेंट अटैक और भर्ती के दौरान शारीरिक तनाव पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मृतक युवक की पहचान दीपक भास्कर वाव्हले के रूप में हुई है, जो अपनी जीत का जश्न भी नहीं मना सका।
परली तालुका के मांडखेल गांव का रहने वाला दीपक अपने परिवार की उम्मीदों का इकलौता सहारा था। वह पुणे की सड़कों पर रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता था, लेकिन मन में पुलिस अफसर बनने की अटूट चाहत थी। इसी सपने को हकीकत में बदलने के लिए वह दो महीने पहले गांव लौटा और दिन-रात कड़ी मेहनत शुरू कर दी। बुधवार को जब भर्ती प्रक्रिया का पहला दिन था, दीपक पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरा। उसने न केवल अपनी दौड़ पूरी की, बल्कि पूरी स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो उसकी मेहनत का प्रमाण था।
ये भी पढ़ें- Mumbai: विकास या विनाश? मेट्रो के काम ने छीना बच्चों का फुटपाथ, गांधीनगर जंक्शन बना ‘डेथ ट्रैप’
दौड़ पूरी होते ही समय ने दिया धोखा
दोपहर करीब 12:55 बजे जब दीपक ने फिनिश लाइन पार की, तो उसे सांस लेने में तकलीफ हुई और वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और मेडिकल टीम ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया। दीपक की इस असामयिक मृत्यु से भर्ती स्थल पर सन्नाटा पसर गया और उसके साथ अभ्यास करने वाले युवाओं की आँखें नम हो गईं।
इकलौते चिराग की मौत से बुझ गईं उम्मीदें
दीपक का परिवार गरीबी से जूझ रहा है; उसके पिता गन्ने के ट्रैक्टर पर मजदूरी करते हैं और माँ खेतों में काम करती है। परिवार को उम्मीद थी कि दीपक पुलिस में भर्ती होकर उनकी दरिद्रता दूर करेगा, लेकिन अब इस इकलौते बेटे के जाने से घर का चिराग बुझ गया है। मांडखेल गांव में इस समय मातम पसरा हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक शारीरिक श्रम और गर्मी के कारण हृदय पर पड़ने वाला दबाव अक्सर ऐसी घटनाओं का कारण बनता है। पुलिस प्रशासन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
बीड में शिक्षा घोटाला: सिर्फ कागजों पर है धनंजय मुंडे की संस्था का कॉलेज!
Parli College Controversy: बीड जिले के परली में एक चौंकाने वाला शिक्षा घोटाला सामने आया है। रिपोर्टों के अनुसार, क्षेत्र के ‘यशवंतराव चव्हाण कनिष्ठ महाविद्यालय’ से जुड़ी 12वीं की परीक्षाओं में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गई हैं। यहां छात्रों के हॉल टिकट पर परीक्षा केंद्र कुछ और दर्शाया गया है, जबकि परीक्षा किसी अन्य स्थान पर ली जा रही है।
दावा किया जा रहा है कि केवल कागजों पर मौजूद इस कॉलेज का संचालन पूर्व नेता धनंजय मुंडे की नाथ शिक्षण संस्था द्वारा किया जा रहा है। लेकिन वास्तविकता में इस कॉलेज का कोई ठोस अस्तित्व नजर नहीं आता। न यहां इमारत है, न कक्षाएं, न मैदान और न ही छात्र। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इस कॉलेज को मान्यता कैसे मिली।
गांव के स्कूल में हो रही परीक्षाएं
परली तालुका में 11 केंद्रों पर करीब 5000 छात्र बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। लेकिन यशवंतराव चव्हाण कनिष्ठ महाविद्यालय के छात्रों की परीक्षा शारदा माध्यमिक विद्यालय, जिरेवाडी में ली जा रही है, जो अधिकृत परीक्षा केंद्र नहीं है। इसके लिए स्कूल के नियमित छात्रों और शिक्षकों को छुट्टी दे दी गई।
ये भी पढ़े:  Thane News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, एमबीएमसी में विशेष जनगणना प्रकोष्ठ की स्थापना
शिक्षा विभाग पर गंभीर सवाल
स्थानीय शिक्षा अधिकारी गिरी ने माना कि परली में कोई भी परीक्षा केंद्र संवेदनशील नहीं है। इसके बावजूद मनमाने तरीके से परीक्षा केंद्र बदले जाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों द्वारा न तो स्थल का निरीक्षण किया गया और न ही इस अनियमितता पर समय रहते ध्यान दिया गया। ऐसे में अब इस मामले में जिलाधिकारी विवेक जॉन्सन क्या कार्रवाई करते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
बीड में दरिंदगी: कोयते की नोक नाबालिग से दुष्कर्म, एक महीने के भीतर 2 बार किया शोषण
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।
कोयते की नोक पर पहली बार दरिंदगी
घटना की शुरुआत 14 जनवरी 2026 को हुई, जब परभणी जिले का रहने वाला आरोपी सूरज अशोक खरात सुरदी (सोने सांगवी) शिवर के एक खेत में पहुँचा। वहां उसने गन्ने की कटाई करने वाले मजदूरों की 13 साल 8 महीने की बेटी को अकेला पाकर कोयते से जान से मारने की धमकी दी। हथियार के डर से सहमी नाबालिग के साथ उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लोकलाज और डर के कारण पीड़िता उस समय कुछ नहीं बोल सकी, जिसका फायदा आरोपी ने दोबारा उठाया।
ये भी पढ़ें- मिलने के बहाने घर पर बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, 15 साल की लड़की से गैंगरेप
एक महीने के भीतर दोबारा शोषण और खुलासा
आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। करीब एक महीने बाद, 8 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे, उसने केज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के हाडगांव डोका शिवर में उसी लड़की को दोबारा अपना शिकार बनाया। जब पीड़िता की मां को इस भयानक सच्चाई का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। 10 फरवरी की रात को यूसुफवाड़गांव पुलिस स्टेशन में आरोपी सूरज खरात के खिलाफ आईपीसी की जगह प्रभावी नई धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत केस दर्ज किया गया।
फिलहाल मुख्य आरोपी सूरज खरात फरार है और पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए, जांच का जिम्मा पिंक स्क्वाड के पुलिस सब-इंस्पेक्टर प्रकाश शेल्के को सौंपा गया है। पुलिस का कहना है कि वे पीड़िता को हर संभव सुरक्षा और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। गन्ना बेल्ट में रहने वाले मजदूर परिवारों में इस घटना के बाद से काफी दहशत का माहौल है।
क्या यह सिर्फ हादसा था या कोई बड़ी साजिश? अजित पवार प्लेन क्रैश पर सांसद बजरंग सोनावणे के दावे से मचा हड़कंप
MP Bajrang Sonawane Demands High-Level Inquiry: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। इस बार केंद्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान से जुड़ी एक पुरानी घटना है, जिसे लेकर एनसीपी (शरद चंद्र पवार) गुट के सांसद बजरंग सोनावणे ने बेहद चौंकाने वाले दावे किए हैं। सोनावणे के इन बयानों ने न केवल सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि राज्य के राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है।
साजिश या तकनीकी खराबी?
CCTV फुटेज और रूट की जांच की मांग
बीड में मीडिया से बात करते हुए सोनवणे ने मांग की कि इस हादसे की परतें खोली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अजित पवार के मुंबई स्थित सरकारी आवास से निकलने से लेकर हवाई अड्डे तक पहुंचने के हर सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच होनी चाहिए। सुरक्षा और प्रोटोकॉल में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई, यह स्पष्ट होना जरूरी है। हालांकि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) पहले ही जांच के आदेश दे चुका है, लेकिन सोनवणे का इशारा कुछ और ही जांच की ओर है।
सोनवणे बोले- वो मेरे राजनीतिक गुरु थे
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
यह भी पढ़ें:-  यात्रिगण कृपया ध्यान दें! अप्रैल 2026 से बदल जाएगा मुंबई-नागपुर-पुणे की ट्रेनों का टाइम-टेबल, देखें पूरी लिस्ट
बनेगा भव्य स्मारक
अजित पवार की विरासत को जीवित रखने के लिए सोनवणे ने एक बड़ा एलान भी किया। उन्होंने घोषणा की कि कैज तहसील स्थित येदेश्वरी चीनी मिल परिसर में अजित पवार की याद में एक भव्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को उनके प्रशासनिक कौशल और विकास कार्यों की याद दिलाएगा।
Dhule Solapur Highway Burning Car News: पंढरपुर शहर के वर्दाली इलाके में, पंढरपुर अर्बन बैंक के बगल स्थित एक फर्टिलाइजर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में लाखों रुपये मूल्य का केमिकल फर्टिलाइजर जलकर खाक हो गया। घटना को हुए एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
पंढरपुर नगर पालिका के फायर डिपार्टमेंट की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं। केमिकल फर्टिलाइजर जलने से इलाके में तेज और जहरीली बदबू फैल गई है, जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। मेयर प्रणिता भालके ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मौके पर नियंत्रण कक्ष (स्टेशन) स्थापित करने के निर्देश दिए। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
धुले-सोलापुर हाईवे पर मंजरसुंबा घाट में जलती कार से दहशत
दुसरी एक घटना में बीड जिले से गुजरने वाले धुले-सोलापुर नेशनल हाईवे पर मांजरसुंबा घाट में देर रात एक चलती फोर-व्हीलर में अचानक आग लग गई। इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि यह कार बीड से धाराशिव की ओर जा रही थी। गाड़ी में माता-पिता और उनके दो बच्चे सवार थे। आग लगते ही IRB रेस्क्यू टीम ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की सतर्कता से एक ही परिवार के चार लोगों की जान बची
सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और सतर्कता दिखाते हुए कार में सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बीड फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचने के कारण पुलिस ने स्थानीय पानी के टैंकर की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
ये भी पढ़े: क्लस्टर डेवलपमेंट से अमृत योजना तक, जानें ठाणे से कल्याण तक नवनिर्वाचित महापौरों का क्या है एक्शन प्लान
आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में ट्रैफिक ब्रांच के एएसआई तात्यासाहेब बांगर, पुलिस कांस्टेबल दयानंद कांबले और कांस्टेबल बस्थेवाड़ ने अहम भूमिका निभाई।
बीड: महिला ने बेटे संग कुएं में कूदकर दी जान, पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज
Beed Woman Jumps Into Well: महाराष्ट्र के बीड जिले में एक महिला के खिलाफ उसके पति की शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कथित तौर पर महिला द्वारा अपने नाबालिग बेटे के साथ कुएं में कूदने की घटना के एक महीने बाद की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, प्राजक्ता रामेश्वर दराडे (23) 31 दिसंबर 2025 को अपने साढ़े तीन साल के बेटे के साथ लिंबारुई क्षेत्र स्थित अपने घर से निकली थी और कथित तौर पर दोनों ने एक कुएं में छलांग लगा दी।
पति ने शिकायत दर्ज कराई
एक अधिकारी ने बताया कि महिला और बच्चे के शव बाद में कुएं से बाहर निकाले गए थे। प्रारंभ में पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया था। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि बाद में महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी पत्नी मोबाइल फोन नहीं खरीदे जाने से नाराज थी और इसी कारण उसने अपने बेटे के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी।
ये भी पढ़े:  ‘पर्दे के पीछे गड़बड़ है…अजित पवार की मौत में बीजेपी का बड़ा हाथ’, संजय राउत ने लगाए सनसनीखेज आरोप
घरेलू विवाद या मानसिक दबाव
शिकायत के आधार पर बीड ग्रामीण पुलिस ने शनिवार को महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी यह भी पड़ताल कर रहे हैं कि घटना के पीछे कोई घरेलू विवाद या मानसिक दबाव तो कारण नहीं बना। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Beed News: पति ने नहीं दिलाया मोबाइल, बेटे को मौत के घाट उतार कर महिला ने की खुदकुशी, चौंकाने वाला खुलासा
Mother Son Suicide Beed: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। ग्रामीण थाना क्षेत्र के लिंबरुई गांव में एक मां ने मामूली विवाद के बाद जो कदम उठाया, उसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि केवल एक मोबाइल फोन के विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है और लोग तकनीक व मानसिक तनाव के घातक परिणामों पर चर्चा कर रहे हैं।
यह मामला 31 दिसंबर 2025 का है, जब लिंबरुई गांव के एक कुएं में प्राजक्ता (रामेश्वर दराडे) और उनके चार वर्षीय बेटे वेदांत के शव मिले थे। शुरुआती दौर में पुलिस ने इसे दुर्घटना मानकर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था, लेकिन जब गहराई से जांच शुरू हुई, तो जो सच सामने आया उसने पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। यह एक सामान्य आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या के बाद आत्महत्या का मामला निकला।
मोबाइल फोन बना मौत का कारण
बीड पुलिस की सघन जांच और परिजनों से पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि प्राजक्ता अपने पति से नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग कर रही थी। पति ने किसी कारणवश मोबाइल दिलाने में असमर्थता जताई, जिसके बाद घर में अक्सर झगड़े होने लगे। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। गुस्से और मानसिक तनाव में आकर प्राजक्ता ने अपना आपा खो दिया और रूह कंपा देने वाले इस फैसले को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के बीड में शर्मनाक करतूत: चॉकलेट का लालच देकर 9 साल की मासूम से दरिंदगी, 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
मासूम बेटे को कुएं में ढकेला, फिर खुद कूदी
जांच में यह निष्पन्न हुआ कि प्राजक्ता पहले अपने 4 साल के मासूम बेटे वेदांत को लेकर गांव के पास स्थित कुएं पर गई। वहां उसने सबसे पहले अपने कलेजे के टुकड़े को कुएं के गहरे पानी में धक्का दे दिया। बच्चे के डूबने के तुरंत बाद उसने खुद भी मौत की छलांग लगा दी। पुलिस ने अब इस मामले में मृतक महिला के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया है, क्योंकि उसने आत्महत्या से पहले अपने बेटे की जान ली थी।
बस स्टैंड पर मारपीट की एक अन्य घटना
बीड जिले से ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शहर के मध्यवर्ती बस स्टैंड पर एक तृतीयपंथी (ट्रांसजेंडर) द्वारा एक शराबी व्यक्ति की पिटाई की जा रही है। रात के समय नए बस स्टैंड परिसर में असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा यात्रियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। इन दोनों घटनाओं ने बीड में कानून-व्यवस्था और सामाजिक व्यवहार को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
महाराष्ट्र के बीड में शर्मनाक करतूत: चॉकलेट का लालच देकर 9 साल की मासूम से दरिंदगी, 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
Beed News In Hindi: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी अमानवीय सोच का परिचय देते हुए महज 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला धारूर तहसील के एक गांव का है जहां पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। उसका परिवार खेतिहर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है।
चॉकलेट का लालच देकर वारदात को दिया अंजाम
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 28 जनवरी की है। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम बच्ची सुबह स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में उसने अपने एक मित्र से मिलने का मन बनाया। इसी दौरान आरोपी बाबूराव निर्दे ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच दिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। घर पहुंचते ही आरोपी ने मासूम पर यौन हमला किया।
मां की सजगता से खुला राज
इस खौफनाक वारदात के बाद बच्ची बुरी तरह डर गई थी। वह चुपचाप स्कूल तो गई लेकिन घर लौटने पर वह गुमसुम रहने लगी। अगले दिन जब बच्ची की मां ने उसे असामान्य रूप से शांत और डरा हुआ देखा तो उन्होंने प्यार से उससे पूछताछ की। मां के भरोसे के बाद बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई पूरी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत दिंद्रुद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें:-  अजित पवार चाहते थे NCP के दोनों गुटों का विलय; संजय राउत ने बताया क्यों और किसने डाली रुकावट
आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। सहायक पुलिस निरीक्षक (API) महादेव ढाकने ने बताया कि आरोपी बाबूराव निर्दे (70) को अंबाजोगाई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
अजित पवार अंतिम समय तक निभाई जिम्मेदारी
19 जनवरी 2025 को जब धनंजय मुंडे के हटने के बाद अजित पवार ने बीड के पालकमंत्री की कमान संभाली, तब से जिले की विकास दर को नई गति मिली थी। उन्होंने जिला नियोजन समिति के माध्यम से 575 करोड़ रुपये का भारी-भरकम आवंटन सुनिश्चित किया। उनका विजन सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं था, बल्कि जमीन पर काम की रफ्तार उनकी पहचान थी।
अधूरी रह गई कुछ हसरतें
बीड की जनता के लिए अहिल्यानगर-परली रेल लाइन एक दशक पुराना सपना था। अजित पवार ने न केवल इस लंबित परियोजना को गति दी, बल्कि बीड तहसील के कामखेड़ा क्षेत्र में एक नए हवाई अड्डे के निर्माण के लिए सर्वेक्षण के आदेश भी जारी कर दिए थे। वह चाहते थे कि बीड कनेक्टिविटी के मामले में राज्य के किसी भी बड़े शहर से पीछे न रहे।
यह भी पढ़ें:-  कहीं ये ‘श्राप’ तो नहीं था अजित दादा की मौत की वजह! महाराष्ट्र के बीड जिले से है कनेक्शन, जानिए पूरा माजरा
हादसे की खबर से थमा बीड का पहिया
इतिहास का दर्दनाक दोहराव
कहीं ये ‘श्राप’ तो नहीं था अजित दादा की मौत की वजह! महाराष्ट्र के बीड जिले से है कनेक्शन, जानिए पूरा माजरा
बुधवार की सुबह महाराष्ट्र के लिए एक ऐसी खबर लेकर आई जिसने समूचे राज्य को सन्न कर दिया। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, जो अपनी बेबाकी और प्रशासनिक पकड़ के लिए जाने जाते थे, पुणे के बारामती में एक भीषण चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब वे मुंबई से लौट रहे थे। इस हृदयविदारक घटना ने पवार परिवार और उनके समर्थकों को गहरे शोक में डुबो दिया है, क्योंकि राज्य ने अपना एक बेहद काबिल नेता खो दिया है।
गोपीनाथ मुंडे: वो खामोश सुबह जिसने सबको रुला दिया
अजित पवार के इस हादसे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की दुखद विदाई की यादें ताजा कर दी हैं। मुंडे साहब के साथ भी ऐसी ही एक सन्न कर देने वाली सुबह हुई थी। 17 नवंबर 2021 को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। वे दिल्ली हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे ताकि अपने निर्वाचन क्षेत्र बीड में आयोजित होने वाली विजय रैली को संबोधित कर सकें।
यह भी पढ़ें:- कुंडली में छुपा था हादसे का संकेत, कौन सा ग्रह बना अजित पवार के निधन की वजह?
सुबह करीब 6:20 बजे एक चौराहे पर तेज रफ्तार इंडिका कार ने उनकी सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मुंडे की तरह ही अजित पवार भी बीड के विकास की कमान संभाल रहे थे, लेकिन दोनों ही नेताओं का सफर बीच राह में ही दुखद रूप से थम गया।
महाराष्ट्र की राजनीति में कभी न भरने वाला शून्य
महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार का विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा; मची अफरा-तफरी
Ajit Pawar Plane Crash Update: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का निजी विमान बुधवार सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में विमान के परखच्चे उड़ गए हैं और मौके पर बचाव दल तैनात है। अजित पवार की स्थिती अभी तक स्पस्ट नहीं हो पाई है।
महाराष्ट्र के बारामती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एनसीपी नेता अजित पवार का विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा 28 जनवरी 2026 की सुबह उस समय हुआ जब विमान बारामती में लैंड करने की कोशिश कर रहा था। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, अजित पवार किसी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंच रहे थे, लेकिन रनवे पर उतरने से पहले ही विमान अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया।
अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किसी गंभीर तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर पायलट को आपातकालीन स्थिति में क्रैश लैंडिंग का सहारा लेना पड़ा। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विमान खेत में जा गिरा और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया।
हादसे की भयावह तस्वीरें: जलकर राख हुआ विमान
सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में दुर्घटना की विचलित करने वाली झलक देखी जा सकती है। घटनास्थल से जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें विमान पूरी तरह से जलकर राख होता दिखाई दे रहा है। विमान के गिरने के बाद आसमान में गहरे काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विमान के गिरने के बाद हुए धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। घटनास्थल पर विमान के मलबे के चीथड़े बिखरे हुए हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि टक्कर कितनी जोरदार रही होगी। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में क्रैश साइट पर जमा हो गए हैं और राहत कार्यों में मदद की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नहीं रहे डिप्टी सीएम अजित पवार, दर्दनाक प्लेन हादसे में एनसीपी नेता समेत 6 लोगों की मौत, पहला वीडियो आया सामने
प्रशासनिक मुस्तैदी और राहत कार्य
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल तुरंत सक्रिय हो गया। मौके पर कई एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना की गई हैं। चिकित्सा सहायता के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम को भी घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की पहली प्राथमिकता विमान में सवार लोगों की सुरक्षा और आग पर काबू पाना है। अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं, ऐसे में इस हादसे की खबर ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। उनके समर्थकों और राजनीतिक सहयोगियों में चिंता की लहर है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि हादसे के वक्त विमान में अजित पवार के अलावा और कौन-कौन सवार था और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है।
जांच के घेरे में विमान की तकनीकी स्थिति
विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, लैंडिंग के समय विमान का क्रैश होना कई कारणों से हो सकता है, जिनमें अचानक इंजन का फेल होना, हवा के दबाव में बदलाव या पायलट की दृश्यता में कमी शामिल हो सकती है। इस विशेष हादसे की जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की टीम भी शामिल हो सकती है, जो यह पता लगाएगी कि क्या विमान के रखरखाव में कोई कमी थी या यह एक मानवीय भूल का परिणाम था।
फिलहाल, बारामती और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच टीमें साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। यह खबर अभी अपडेट की जा रही है और प्रशासन की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार है।
बीड: GST अधिकारी की मौत मामले में बड़ा मोड़, असिस्टेंट कमिश्नर पर केस दर्ज; पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
Beed GST Officer Suicide Case: महाराष्ट्र के बीड जिले में पिछले सप्ताह कार में मृत पाए गए जीएसटी अधिकारी सचिन जाधवर के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। परिजनों के भारी विरोध और पत्नी द्वारा कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद, पुलिस ने अंततः विभाग के सहायक आयुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कार्यस्थल पर प्रताड़ना का शिकार थे सचिन: पत्नी का दावा
मृतक अधिकारी की पत्नी, मयूरी जाधवर ने प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शुक्रवार को बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत से मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि सचिन पिछले काफी समय से विभाग में मानसिक शोषण का सामना कर रहे थे। मयूरी का आरोप है कि यह प्रताड़ना केवल दफ्तर तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनके निजी जीवन को भी प्रभावित करने की कोशिश की गई थी।
बेटे के अपहरण की कोशिश और जानबूझकर टक्कर
सचिन जाधवर 17 जनवरी को धुले-सोलापुर राजमार्ग पर अपनी कार में मृत पाए गए थे। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें काम के दबाव और विभागीय मुद्दों का जिक्र था। हालांकि, परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर उन्हें वह सुसाइड नोट क्यों नहीं दिखाया जा रहा है? परिवार ने एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी पर भी कड़ी आपत्ति जताई।
परिजनों का विरोध प्रदर्शन
न्याय की मांग को लेकर जाधवर परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को बीड ग्रामीण पुलिस थाने के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सुसाइड नोट में नामजद सभी व्यक्तियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद ही आंदोलन खत्म हुआ।
यह भी पढ़ें:-  महाराष्ट्र में होगा बड़ा सियासी धमाका! अजित पवार की होगी घर वापसी? संजय राउत की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप
देर रात कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने सचिन की पत्नी की शिकायत के आधार पर बीड जीएसटी सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) दिलीप फाटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विभागीय राजनीति या कुछ और?
यह मामला सरकारी विभागों में बढ़ते वर्क प्रेशर और आंतरिक राजनीति की ओर भी इशारा करता है। एक होनहार अधिकारी का इस तरह से दुनिया छोड़ जाना कई सवाल खड़े करता है। क्या वाकई कार्यस्थल का माहौल इतना जहरीला था कि सचिन के पास और कोई रास्ता नहीं बचा? पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
तेंदुए के जबड़े और गर्दन के बीच ढाल बना दुपट्टा, बीड में 45 वर्षीय महिला की बची जान! खेत में मचा कोहराम
Beed News: महाराष्ट्र के बीड जिले में 45 वर्षीय एक महिला पर तेंदुए ने हमला किया लेकिन उसके गले में लिपटे मोटे दुपट्टे के कारण तेंदुए के दांत उसकी गर्दन तक नहीं पहुंच पाए और महिला की जान बच गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर को शिरूर कासार तहसील के एक खेत में हुई।
उन्होंने बताया कि शिरूर कासार तहसील के कोलवाडी की निवासी मांकर्णा शिवराम नेटके अपने खेत में काम करने के लिए रूपूर शिवर गई थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने सुबह पास के पहाड़ी इलाके से तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनी थी लेकिन खेतों में काम कर रहे लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
गर्दन से दबोचने की कोशिश
महिला की चीखें सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ भाग गया। इस हमले में नेटके के शरीर पर तेंदुए के पंजों से घाव हो गए। उन्हें तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बीड के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
बीड जिले में पुलिस वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर, धोखाधड़ी के आरोपी महिला समेत दो लोग घायल
Beed Accident: महाराष्ट्र के बीड जिले में एक पुलिस वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार और एक महिला घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार एक महिला को पुलिस वैन से ले जाया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
यह दुर्घटना शनिवार शाम लगभग पांच बजे अंबाजोगाई-बीड रोड पर येलंब घाट के पास हुई। पुलिस वैन में सुरेश कुटे और उसकी पत्नी अर्चना कुटे सवार थे। दोनों को बीड में ज्ञानराधा मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी द्वारा कथित तौर पर 3,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया था।
मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
पुलिस अधिकारी के अनुसार, अदालत में सुनवाई के बाद सुरेश और अर्चना को अंबाजोगाई से बीड लाया जा रहा था, तभी पुलिस वैन की टक्कर एक मोटरसाइकिल से हो गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि अर्चना कुटे भी घायल हुई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर है।
ये भी पढ़े:  जिस होटल में ठहरे शिंदे के पार्षद…वहीं खाना खाने पहुंचेंगे संजय राउत, ‘मायानगरी’ में मचा सियासी हड़कंप
धोखाधड़ी में कई जमाकर्ताओं को ठगा गया
इस दुर्घटना के बाद नेक्नूर-येलाम्ब सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। सुरेश कुटे सहकारी ऋण समिति के अध्यक्ष थे और अर्चना कुटे इस समिति की व्यवसाय प्रवर्तक थीं। कथित धोखाधड़ी में कई जमाकर्ताओं को ठगा गया है।
MPSC टॉपर सचिन जाधवर का बीड़ में संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस
Beed News In Hindi: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की वर्ष 2012 की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले और राज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत सचिन जाधवर का बीड़ जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है।
यह मामला हत्या है या आत्महत्या, इस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस को सचिन जाधवर का शव एक कार के भीतर बरामद हुआ। घटनास्थल से एक मटका कार के अंदर और एक अन्य मटका कार के नीचे मिला है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन मटकों में कोयला मौजूद था, जिससे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस इन वस्तुओं की फॉरेंसिक जांच करवा रही है।
पत्नी की शिकायत के बाद शुरू हुई तलाश
सचिन जाधवर के घर वापस न लौटने पर उनकी पत्नी ने शिवाजीनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया, जिसके दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
हत्या या आत्महत्या, हर एंगल से जांच
पुलिस इस पूरे मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से कर रही है। घटनास्थल से जुड़े सभी भौतिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही, आसपास के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और जाधवर के सहकर्मियों व परिचितों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
प्रशासनिक और शैक्षणिक जगत में शोक
सचिन जाधवर को एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी और अंग्रेजी व्याकरण के लेखक के रूप में जाना जाता था। उनकी पुस्तकों से हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। उनके अचानक निधन से प्रशासनिक हलकों, छात्रों और पाठकों में गहरा शोक और सदमे का माहौल है।
ये भी पढ़ें :- Thane Municipal में शिवसेना-भाजपा में दरार के संकेत, भाजपा निभा सकती है विपक्ष की भूमिका
पुलिस जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। फिलहाल, मामले की हर पहलू से गहन जांच जारी है।
बीड़ में तहसील दफ्तर के बाहर परिवार के 4 सदस्यों ने खुद पर छिड़का डीजल, राजस्व अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
Beed News In Hindi: महाराष्ट्र के बीड़ जिले में प्रशासनिक ढिलाई और जमीन विवाद ने एक परिवार को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। केज तहसील कार्यालय में राजस्व अधिकारियों के असहयोग से दुखी होकर लांडगे परिवार के चार सदस्यों ने आत्मदाह की कोशिश की, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।
तहसील कार्यालय के सामने खुद पर छिड़का डीजल
बीड़ जिले के केज तहसील कार्यालय के दरवाजे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक परिवार के चार सदस्यों ने अचानक अपने ऊपर डीजल उड़ेल लिया। ये लोग राजस्व अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न और प्रशासनिक देरी से इस कदर हताश थे कि उन्होंने आत्मदाह जैसा खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया और उन्हें रोक लिया, जिससे एक बड़ी और हृदयविदारक दुर्घटना टल गई। पुलिस अब इस संवेदनशील मामले की गहनता से जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
इस विवाद की जड़ें लांडगे परिवार की पैतृक भूमि से जुड़ी हैं, जो केज-बीड़ नेशनल हाईवे के पास स्थित गायरान भूमि में आती है। पीड़ित परिवार के पास इस जमीन का मालिकाना हक तो है, लेकिन उन्हें लंबे समय से इसका वास्तविक कब्जा नहीं मिल पा रहा है। केज अदालत के स्पष्ट निर्देशों के बाद, तहसीलदार ने इस जमीन की माप करने और सीमांकन दिखाने के आदेश जारी किए थे।
तहसीलदार ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ग्राम राजस्व अधिकारी, मंडल अधिकारी और भूमि अभिलेख कार्यालय के माप कर्मचारियों को 12 जनवरी को मौके पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। अधिकारियों को यह भी आदेश दिया गया था कि वे इस कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तहसील कार्यालय को भेजें।
यह भी पढ़ें:-  मनपा चुनाव: 15 जनवरी को छुट्टी है या नहीं? वोटिंग की टाइमिंग से VVPAT की पर्ची तक, यहां जानें हर सवाल का जवाब
तहसीलदार पर गंभीर आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि तहसीलदार के आदेशों के बावजूद मंडल अधिकारियों ने भूमि अभिलेख कार्यालय के माप कर्मचारियों को पैमाइश के दौरान कोई सहयोग नहीं दिया।, अधिकारियों की इसी कथित बेरुखी और असहयोग के कारण परिवार को न्याय नहीं मिल सका, जिससे परेशान होकर चार सदस्यों ने तहसील कार्यालय के बाहर यह आत्मघाती प्रयास किया।
यह घटना भूमि विवादों के निपटारे में होने वाली प्रशासनिक ढिलाई और संभावित भ्रष्टाचार को उजागर करती है, जहाँ आम नागरिकों को अपने हक के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। वर्तमान में, स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त जांच और लांडगे परिवार के लिए न्याय की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।
Fake Trust Scam: दान के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, गुलजार-ए-रझा ट्रस्ट के 4 ट्रस्टी नामजद
Beed News In Hindi: बीड़ जिले से एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां धार्मिक कार्यों के नाम पर लोगों से दान इकट्ठा कर करोड़ों रुपये हड़पने वाले एक फर्जी ट्रस्ट का पर्दाफाश किया गया है।
एटीएस की कार्रवाई में गुलजार-ए-रझा नामक ट्रस्ट द्वारा कुल 4 करोड़ 73 लाख 67 हजार रुपये की ठगी किए जाने का खुलासा हुआ है। एटीएस की छत्रपति संभाजीनगर इकाई बीड़ जिले में विभिन्न एनजीओ और ट्रस्टों की नियमित जांच कर रही थी।
इसी दौरान गुलजार-ए-रझा ट्रस्ट की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जांच में सामने आया कि ट्रस्ट अपनी वेबसाइट और अन्य माध्यमों से धार्मिक उद्देश्यों के नाम पर दान एकत्र कर रहा था।
चार ट्रस्टियों के खिलाफ मामला दर्ज
इस प्रकरण में एटीएस ने बीड़ के माजलगांव ग्रामीण पुलिस स्टेशन में चार ट्रस्टियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। नामजद आरोपियों में इग्रान कलीम शेख, मुज्जमील नूर सय्यद, अहमदउद्दीन कैसर काझी और तौफिक जावेद काझी शामिल हैं।
फर्जी दस्तावेजों से खोले गए बैंक खाते
जांच में यह भी सामने आया कि ट्रस्ट ने एक्सिस बैंक की लातूर शाखा में कुल पांच बैंक खाते खोले थे। इसके लिए आरोपियों ने वक्फ बोर्ड से जुड़ी अहिल्यानगर स्थित फैजान-ए-कन्जुल इमान नामक एक अन्य संस्था का रजिस्ट्रेशन नंबर अपना बताकर बैंक को गुमराह किया।
नीति आयोग पोर्टल पर भी किया फर्जीवाड़ा
एटीएस के अनुसार, नीति आयोग के दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान भी इसी फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल किया गया था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गुलजार-ए-रझा ट्रस्ट का कोई वैध पंजीकरण नहीं था।
ये भी पढ़ें :- Ajit Pawar गुट का खुला चैलेंज, अगर 125 सीटें आईं तो राजनीति छोड़ दूंगा
आगे की जांच जारी
एजेंसियों को आशंका है कि इस ट्रस्ट के जरिए और भी लोगों से दान के नाम पर रकम वसूली गई हो सकती है। पुलिस और एटीएस मामले की गहन जांच कर रही हैं और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
बीड में अजीत पवार और शिंदे ने ओवैसी की AIMIM से मिलाया हाथ, महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरण
Maharashtra Local Body Elections: बीड जिले की परली नगर परिषद में राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यहां अजीत पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना, AIMIM और कुछ निर्दलीय पार्षदों ने मिलकर नया गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन के तहत नगर परिषद के लिए ग्रुप लीडर का चुनाव किया गया।
परली नगर परिषद में अध्यक्ष (मेयर) का पद पहले ही अजीत पवार गुट की NCP के खाते में जा चुका है। इसके बाद ग्रुप लीडर के चुनाव में सत्ता पक्ष ने समर्थन मजबूत करने के लिए AIMIM और निर्दलीय पार्षदों को साथ लिया। कुल 35 सदस्यों वाली नगर परिषद में इस गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ।
गठबंधन को मिला इतना समर्थन
ग्रुप लीडर के पक्ष में समर्थन देने वाले दलों और पार्षदों की संख्या इस प्रकार रही:
NCP (अजीत पवार गुट) – 16 पार्षद
शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) – 2 पार्षद
AIMIM – 1 पार्षद
निर्दलीय – 4 पार्षद
इस तरह मेयर सहित कुल 24 पार्षदों का समर्थन ग्रुप लीडर को मिला।
विपक्षी खेमे की स्थिति
वहीं नगर परिषद में बाकी पार्षदों का गणित इस प्रकार रहा:
भाजपा – 7 पार्षद
निर्दलीय – 2 पार्षद
NCP (शरद पवार गुट) – 2 पार्षद
कांग्रेस – 1 पार्षद
स्थानीय राजनीति में अहम घटनाक्रम
बीड जिले के परली नगर परिषद में बना यह नया गठबंधन स्थानीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अलग-अलग विचारधाराओं वाली पार्टियों का एक मंच पर आना आने वाले समय में जिले की राजनीतिक दिशा को प्रभावित कर सकता है।
Maharashtra Politics: पंकजा मुंडे का संकेत, परली से हटकर नए सियासी रास्ते की तैयारी?
Pankaja Munde News: बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे ने परली विधानसभा क्षेत्र को लेकर बड़ा राजनीतिक खुलासा किया है। उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा कि अब उन्होंने परली धनंजय मुंडे को सौंप दी है।
उनके इस बयान के बाद परली का असली राजनीतिक वारिस कौन है, इस पर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। नांदेड़ जिले के लोहा तालुका स्थित मालाकोली में गोपीनाथ मुंडे की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान पंकजा मुंडे ने यह बयान दिया।
उन्होंने कहा, “अब धनुभाऊ को परली से प्यार करने दो। मैंने परली उन्हें दे दी है। अब वही इसका ध्यान रखेंगे।” पंकजा के इस बयान ने सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी है।
मुंडे परिवार का गढ़ रही है परली
परली विधानसभा क्षेत्र पिछले कई दशकों से मुंडे परिवार का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। पंकजा मुंडे के पिता और दिवंगत बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे ने इसी क्षेत्र का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया था। इस कारण परली को मुंडे परिवार की राजनीतिक विरासत से जोड़ा जाता है।
बदले राजनीतिक समीकरणों का संकेत
कार्यक्रम के दौरान पंकजा मुंडे ने कहा कि उन्होंने धनंजय मुंडे से स्पष्ट रूप से कहा है कि अब यह उनका चुनाव क्षेत्र है और उन्हें इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। साथ ही उन्होंने मालाकोली और आसपास के क्षेत्र से अपने जुड़ाव की बात भी कही, जिससे बदले हुए राजनीतिक समीकरणों के संकेत मिले।
ये भी पढ़ें :-  Narayan Rane का रिटायरमेंट पर यू-टर्न, बोले -‘मैंने संन्यास की बात नहीं की’
भविष्य की राजनीति पर उठे सवाल
पंकजा मुंडे द्वारा परली से अपना दावा छोड़ने की घोषणा के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि वह भविष्य में नांदड़ या किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि इस पर उन्होंने कोई सीधा बयान नहीं दिया है।
छत्तीसगढ़ से गन्ने की कटाई के लिए महाराष्ट्र आए थे मजदूर, बीड में बेटियों के साथ हो गया दुष्कर्म
Beed Crime News: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीड जिले के माजलगांव में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों की दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ितों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। परिवारों को सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
बीड जिले के माजलगांव में रहने वाले लगभग 15 परिवार छत्तीसगढ़ से गन्ने की कटाई के लिए आए थे। 24 दिसंबर को जब लड़कियों के माता-पिता काम पर गए थे, तब घटना हुई। पुलिस के अनुसार, स्थानीय किराने की दुकान के मालिक गणेश राजेभाऊ घाटुल और उनका दोस्त ट्रैक्टर चालक अशोक भास्कर पवार ने 13 और 14 वर्ष की दो किशोरियों को पास के कपास के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ितों ने परिवार को बताई आपबीती
कुछ दिनों तक डर के कारण लड़कियां चुप रहीं। बाद में, एक लड़की ने अपने पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद दूसरी लड़की ने भी अपने चाचा को घटना के बारे में जानकारी दी। मजदूर परिवार ने माजलगांव ग्रामीण पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपियों घाटुल और पवार को पॉक्सो अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। दोनों पीड़िताओं को बुधवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया।
यह भी पढ़ें:-  2026 में आसमान में हाेंगी चौंकाने वाली घटनाएं! सुपरमून-धूमकेतु… जानिए पूरे साल का खगोलीय कैलेंडर
परिवार को मिली सरकारी सहायता
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों और उनके परिवारों को सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई है ताकि उन्हें आर्थिक और मानसिक मदद मिल सके।
बीड जिले में 9वीं कक्षा की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
Maharashtra News: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 28 दिसंबर को कैज तहसील के तांबवा गांव में घटित हुई।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रहती थी। घटना के समय उसने घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में जाकर छत के पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जैसे ही परिजनों को इस बात का पता चला, घर में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़े:टाइगर रिजर्व्स हाउसफुल! विदर्भ के जंगलों में 3000 से अधिक सैलानी करेंगे बाघों का दीदार
जांच और कार्रवाई
स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैज उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्योंकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस परिजनों और सहपाठियों के बयान दर्ज कर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है। इस घटना के बाद से तांबवा गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य और बच्चों पर बढ़ते दबाव को लेकर चिंता जताई जा रही है।
संतोष देशमुख हत्याकांड: कोर्ट में पहली बार बोला वाल्मीक कराड, जज ने पढ़कर सुनाए आरोप
Walmik Karad Court Statement: बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड मामले में आज (23 दिसंबर) बीड जिला एवं सत्र न्यायालय में अहम सुनवाई हुई। यह इस मामले की 23वीं सुनवाई थी, जिसमें कोर्ट ने सभी आरोपियों पर औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए। इस दौरान जज ने मुख्य आरोपी वाल्मीक कराड समेत सभी आरोपियों से सीधे सवाल किए।
जज ने पढ़कर सुनाए आरोप, आरोपियों ने किया इनकार
सुनवाई के दौरान जज ने पूरे घटनाक्रम को विस्तार से पढ़कर सुनाया और आरोपियों से पूछा कि क्या वे अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार करते हैं। इस पर मुख्य आरोपी वाल्मीक कराड और अन्य सभी आरोपियों ने आरोप स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। खास बात यह रही कि यह पहला मौका था, जब वाल्मीक कराड ने खुद कोर्ट में बोलते हुए कहा कि वह आरोपों को स्वीकार नहीं करता।
हत्या का वीडियो मिलने के बाद तय हुए आरोप
पिछली सुनवाई में आरोपी विष्णु चाटे की जमानत याचिका पर बहस हुई थी। वहीं, संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े वीडियो आरोपियों के वकीलों को सौंपे जाने के बाद आज कोर्ट ने सभी आरोपियों पर आरोप तय किए। अब मामले में साक्ष्य पेश करने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
उज्ज्वल निकम बोले- रंगदारी का विरोध बना हत्या की वजह
विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने सुनवाई के बाद कहा कि संतोष देशमुख की हत्या रंगदारी मांगने के प्रयास का विरोध करने के कारण की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बचाव पक्ष के वकील लगातार मामले को लंबा खींचने और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। निकम ने बताया कि कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि मुकदमे की गति तेज की जाए और जल्द से जल्द सबूत पेश किए जाएं।
अगली सुनवाई 8 जनवरी को
कोर्ट ने विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की दलील के बाद मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी 2026 को तय की है। इस दिन से गवाहों और सबूतों को पेश करने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:-  महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में आज से नामांकन शुरू, एक क्लिक में जानें चुनाव की सभी अहम तारीखें
क्या है संतोष देशमुख हत्याकांड?
9 दिसंबर 2024 को बीड जिले के केज तालुका के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि छह लोगों ने उन्हें टाकली इलाके में ले जाकर पीटा। इस हमले के वीडियो और तस्वीरें आरोपियों ने खुद अपने मोबाइल में रिकॉर्ड की थीं। पुलिस को आरोपियों के पास से 15 वीडियो और 8 तस्वीरें मिली हैं, जिनमें मारपीट और जश्न मनाते दृश्य दिखाई देते हैं। जब ये वीडियो सामने आए, तो पूरे महाराष्ट्र में भारी आक्रोश फैल गया।
चार्जशीट में दर्ज 1800 पन्नों का ब्योरा
इस मामले की पहली सुनवाई 12 मार्च को हुई थी। पुलिस ने कोर्ट में करीब 1800 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें हत्या की पूरी साजिश, घटनाक्रम और सबूतों का विस्तृत विवरण शामिल है। यह मामला अब भी पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Beed में सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले की सुनवाई शुरू, अदालत में हंगामे के हालात
Santosh Deshmukh Murder Case: बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े मामले की न्यायिक सुनवाई शुक्रवार से शुरू हो गई। बीड की अदालत में सुबह करीब 11 बजे इस बहुचर्चित मामले की कार्यवाही आरंभ हुई, जिसमें सरकारी पक्ष की ओर से सहायक न सरकारी वकील बालासाहब कोल्हे ने प्रारंभिक दलीलें पेश कीं। सुनवाई के दौरान संतोष देशमुख के परिजन भी अदालत में मौजूद रहे।
आरोपियों ने अदालत में आवेदन दायर किया
सरकारी पक्ष की दलीलों के बाद मामले में एक नया मोड़ उस समय आया, जब वाल्मीकि कराड और विष्णु चाटे को छोड़कर अन्य आरोपियों ने अदालत में एक आवेदन दायर किया। इस आवेदन में आरोपियों ने विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम को इस केस से हटाने की मांग की। आरोपियों का कहना है कि उज्ज्वल निकम एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं, जिससे निष्पक्ष सुनवाई प्रभावित हो सकती है। इस दावे के साथ ही मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है।
उज्जवल निकम ने किया आरोपों का खंडन
अदालत में आवेदन की जानकारी दिए जाने के बाद विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने इन आरोपों का कड़ा खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इस मामले में किसी भी तरह का राजनीतिक हित नहीं है और वे केवल कानून के दायरे में रहकर सरकारी पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। निकम ने अदालत से आरोपियों की याचिका को खारिज करने की मांग की और कहा कि यह केवल सुनवाई में देरी करने का प्रयास है।
इसी दौरान अदालत में एक अप्रत्याशित घटना भी घटी। जब न्यायाधीश ने आरोपी सुदर्शन घुले का नाम पुकारा, तो वह अचानक चक्कर खाकर अदालत में गिर पड़ा। इस घटना से कुछ समय के लिए अदालत परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बाद में उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।
इसके अलावा, सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में आरोपी क्रमांक-2 विष्णु चाटे द्वारा दायर जमानत अर्जी पर भी सुनवाई हुई। अदालत ने इस पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं, हालांकि जमानत पर अंतिम निर्णय के लिए अगली तारीख तय किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें :- National Highway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे II को मंजूरी, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
उल्लेखनीय है कि सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मामला बीड जिले में लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। सुनवाई शुरू होने के साथ ही इस प्रकरण पर सभी की नजरें अदालत के आगामी फैसलों पर टिकी हुई हैं।
धनंजय मुंडे की कैबिनेट वापसी पर मचा सियासी बवाल! सुप्रिया सुले की चेतावनी पर OBC समाज का तीखा पलटवार
Supriya Sule Hunger Strike Warning: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने माणिकराव कोकाटे से उनके विभाग वापस ले लिए हैं। उन्हें अब बिना विभाग का मंत्री बना दिया गया है। उनके विभाग फिलहाल उपमुख्यमंत्री अजित पवार को सौंपे गए हैं। इस बीच, धनंजय मुंडे की संभावित वापसी पर सुप्रिया सुले ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
फ्लैट आवंटन में गड़बड़ी के सिलसिले में गिरफ्तारी की संभावना का सामना कर रहे माणिकराव कोकाटे से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके विभाग वापस ले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को पत्र लिखकर उनके पास मौजूद पोर्टफोलियो वापस लेने की सिफारिश की थी। राज्यपाल ने यह सिफारिश स्वीकार कर ली, जिसके बाद कोकाटे अब बिना पोर्टफोलियो वाले मंत्री हैं।
माणिकराव कोकाटे के तीनों विभाग, जिनमें खेल और युवा कल्याण तथा अल्पसंख्यक विकास पोर्टफोलियो शामिल हैं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार को सौंप दिए गए हैं। राज्यपाल को लिखे पत्र के अनुसार, अब अजित पवार राज्य के नए खेल मंत्री होंगे।
सुप्रिया सुले की भूख हड़ताल की चेतावनी
राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकलें हैं कि कोकाटे के विभाग, वाल्मीकि कराड मामले के कारण इस्तीफा देने वाले धनंजय मुंडे को दिए जा सकते हैं। इन अटकलों पर एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने तुरंत और सख्त प्रतिक्रिया दी है।
सुप्रिया सुले ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह संकल्प व्यक्त किया और चेतावनी दी कि अगर धनंजय मुंडे को कैबिनेट में शामिल किया गया, तो वह बीड जाकर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। सुले ने इस संबंध में महागठबंधन के नेताओं को भी संदेश भेजे हैं।
धनंजय मुंडे ने अमित शाह से की मुलाकात
इसी क्रम में, धनंजय मुंडे ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुंडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया कि यह मुलाकात पहले से तय थी, जिसमें उन्होंने परली वैजनाथ में प्रभु वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग तीर्थ स्थल को केंद्र सरकार की PRASAD योजना में शामिल करने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक फैक्ट्री से संबंधित मामले पर भी चर्चा की।
ओबीसी नेताओं ने सुले को दी पलटवार की धमकी
यह भी पढ़ें:-  EVM पर कांग्रेस से किनारा, फिर सुप्रिया सुले की शाह से मुलाकात, महाराष्ट्र में शरद पवार करेंगे खेला
ओबीसी नेताओं ने आरोप लगाया कि बीड के स्थापित लोग मुंडे परिवार को निशाना बना रहे हैं, और पवार परिवार इसका नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने यह दावा भी किया कि धनंजय मुंडे का इस्तीफा मीडिया ट्रायल के जरिए लिया गया था। उन्होंने सुले को चेतावनी दी कि यदि वह बीड में हड़ताल करती हैं, तो ओबीसी समुदाय के नेता बारामती में भी ऐसा ही करेंगे, क्योंकि उनका कहना है कि महाराष्ट्र का पूरा ओबीसी समुदाय मुंडे के साथ है और उन्हें मंत्री पद मिलना चाहिए।
बीड सरपंच हत्याकांड: हाईकोर्ट ने खारिज की मुख्य आरोपी की जमानत, 9 घंटे की बहस के बाद आया HC का फैसला
Santosh Deshmukh Murder Case News: बीड मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड़ की जमानत याचिका को मुंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ ने बुधवार 17 दिसंबर को खारिज की।
यह आदेश न्यायमूर्ति सुशिल घोडेस्वार ने सुनाया। इस मामले में बीड की सत्र अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद आरोपी वाल्मिक कराड ने उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी।
शुक्रवार 12 दिसंबर को जमानत याचिका पर मुख्य सरकारी वकील अमरजीत सिंह गिरासे ने करीब छह घंटे तक विस्तृत बहस की थी। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपी की गिरफ्तारी और जांच प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सभी मुद्दों पर अपना पक्ष रखा।
मंगलवार 16 दिसंबर को हुई सुनवाई में भी अभियोजन पक्ष की ओर से करीब तीन घंटे तक बहस की गई और आरोपी पक्ष के तौ का खंडन किया गया।
इस दौरान आरोपी की ओर से जोशी ने पक्ष रखा और जांच को लेकर कुछ आपत्तियां दर्ज कराई। साथ ही न्यायालय से आग्रह किया कि इस मामले में प्रस्तावित दोष निर्धारण की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए, क्योंकि आरोपी की दोषमुक्ति याचिका अभी लंबित है।
कोर्ट में देशमुख परिवार रो पड़ा
वाल्मीक कराड की बेल एप्लीकेशन खारिज होने के बाद, संतोष देशमुख की पत्नी चीफ पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अमरजीत सिंह गिरासे से बात करते हुए रो पड़ीं। उस समय संतोष के भाई धनंजय देशमुख भी मौजूद थे।
देशमुख परिवार पिछले दो दिनों से सुनवाई के लिए आ रहा था। वाल्मिक के बेटे सुशील भी पिछले दो दिनों से मौजूद थे बुधवार को सुनवाई के दौरान सुशील देशमुख परिवार के पीछे बेंच पर बैठे थे। उनके वकीलों ने सुशील को फोन करके बताया था कि कोर्ट बेल एप्लीकेशन खारिज कर रहा है।
आरोपी को राहत मिलने की संभावना नहीं
अभियोजन पक्ष की ओर से मुख्य सरकारी वकील अमरजीत सिंह गिरासे ने पक्ष रखा, जिन्हें अधिवक्ता सचिन सलगर ने सहयोग किया। शिकायतकर्ता की ओर से नितिन गवारे ने पक्ष रखा, जबकि उन्हें अधिवक्ता धनंजय पाटील का सहयोग मिला।
सुनवाई के बाद संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने न्यायालय परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि अब उन्हें न्याय की दिशा में राहत मिलती दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें:- रेंगटीपुरी में पुलिस का बड़ा एक्शन, बोलेरो समेत 9 गोवंश जब्त, 5 लाख से ज्यादा का माल जब्त
पिछले कुछ दिनों से इस मामले की सुनवाई सख्त रुख के साथ चल रही थी। हर सुनवाई में यह स्पष्ट होता जा रहा था कि आरोपी को राहत मिलने की संभावना नहीं है। अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर बड़ी राहत दी है।
Beed Police Theft Gang Chase News: महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस ने चोरी और लूट के मामलों में संलिप्त एक गिरोह के चार सदस्यों को 10 किलोमीटर तक पीछा करके गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश से संबंध रखने वाले इस गिरोह के सदस्य बीड, अंबाजोगाई और गेवराई तहसीलों से अपना काम करते थे।
मध्य प्रदेश से जुड़े इस गिरोह के सदस्य महाराष्ट्र में सक्रिय थे। वे शादी समारोहों और बैंकों के पास ग्राहकों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने इन्हें तब पकड़ा जब वे नंदुरबार में चोरी करने के बाद बीड में बैंक लूट में विफल रहे।
ये चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए अनोखे तरीकों का इस्तेमाल करते थे। वे विवाह समारोहों में मेहमान या भिखारी बनकर शामिल होते थे और सोने के आभूषण चुरा लेते थे। पुलिस ने यह भी बताया कि कई मामलों में उन्होंने बैंक ग्राहकों को निशाना बनाते हुए उनसे नकदी छीन ली थी। वे पीड़ितों का ध्यान भटकाने के लिए उन पर टमाटर की चटनी फेंक देते थे, और फिर नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।
असफल लूट के बाद शुरू हुआ पीछा
पुलिस के अनुसार, 12 दिसंबर को इन चार आरोपियों ने बीड के काइज में लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन उनकी यह योजना सफल नहीं हो पाई। पुलिस की जांच में यह पता चला कि यह गिरोह नंदुरबार जिले में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चुराए गए पैसे लेकर बीड पहुंचा था। इसके बाद उन्होंने काइज में एक बैंक में लूट की कोशिश की, जो विफल रही।
यह भी पढ़ें:-  पुणे से उड़ान भरने वालों के लिए अलर्ट! इंडिगो की कई फ्लाइट्स 31 दिसंबर तक रद्द, जानें पूरी लिस्ट
लूट का प्रयास विफल होने के बाद, ये चारों आरोपी दो अवैध पंजीकरण वाली मोटरसाइकिलों पर बैठकर बीड शहर की ओर तेजी से रवाना हुए। बीड शहर में स्थानीय अपराध शाखा (LCB) की टीम को उन पर संदेह हुआ। संदेह होते ही टीम ने तुरंत उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
मसाजोग में स्थानीय लोगों की मदद से पकड़े गए
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भाग रहे इन आरोपियों का 10 किलोमीटर तक पीछा किया गया। पीछा करने के दौरान दो आरोपी मौके पर ही पकड़े गए। वहीं, बाकी दो आरोपियों को काइज से लगभग 10 किलोमीटर दूर मसाजोग नामक स्थान पर पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चुराई गई दो मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान बादल कृष्ण सिसोदिया (24), काला उर्फ हृतिक महेश सिसोदिया (29), दीपक दिलीप सिसोदिया (29) और जसवंत मनिलाल सिसोदिया (27) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गुलखेड़ी गांव के निवासी हैं।
मस्साजोग सरपंच हत्याकांड, वाल्मीक कराड़ मुख्य सूत्रधार, HC में सुनवाई, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई
Massajog Sarpanch Murder Case News: छत्रपति संभाजीनगर बीड जिले के मस्साजोग ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष देशमुख की चर्चित हत्या प्रकरण में वाल्मीक कराड़ का नाम मुख्य सूत्रधार के रूप में सामने आया है। शुक्रवार को मुंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ में उसके जमानत अर्ज पर सुनवाई हुई।
न्यायमूर्ति एस। एम। घोडेस्वार की पीठ के समक्ष सरकारी वकील अमरजीतसिंह गिरासे ने विस्तृत और ठोस युक्तिवाद किया। बचाव पक्ष ने दावा किया कि वाल्मीक कराड़ को प्रकरण में गलत तरह से फंसाया गया है। अब आगे की सुनवाई मंगलवार, 16 दिसंबर को होगी।
बचाव पक्ष की दलील
बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ विधिज्ञ शिरीष गुप्ते ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के मिहिर शाह फैसले के अनुसार आरोपी को गिरफ्तारी के लिखित कारण देना अनिवार्य है, जबकि ऐसा नहीं किया गया। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि मोक्का कानून गलत तरीके से लगाया गया है और घटना के दिन कराड़ घटनास्थल से सैकड़ों किलोमीटर दूर था।
सुनसान जगह पर पीटा
HC में भावनात्मक क्षण
वीडियो अपर हुए सुनवाई के दौरान देशमुख पर हुए अत्याचारों के 23 में दिखाए गए। वीडियो देखते समय अदालत में मौजूद लोग, वकील और देशमुख का परिवार भावुक हो गया। उनकी पत्नी अश्विनी देशमुख और भाई धनंजय की आंखों से आंसू बह निकले। उन्हें कोर्टरूम से बाहर जाकर खुद को संभालना पड़ा।
कंपनी से मांगी थी 2 करोड़ की फिरौती
सरकारी वकील अमरजीतसिंह गिरासे ने घटना का तिथि-वार तपशील रखते हुए सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज, ऑडियो रिकॉर्डिंग, फॉरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयान न्यायालय के समक्ष पेश किए।
यह भी पढ़ें:-Cyber Crime का नया तरीका, टेलीग्राम पर संपर्क, बैंक कर्मी बनी शिकार, 11 दिनों में लाखों की ठगी
घुले ने कंपनी कर्मियों को जातिसूचक गाली-गलौज की, मारपीट की और अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी। इस स्थिति से चिंतित होकर सरपंच संतोष देशमुख ने कंपनी बंद न हो और स्थानीयों का रोजगार सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रशासन को शिकायत दी।
बीड में हादसे में ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बचाया गया, दो भारी वाहनों में लगी थी आग
Beed Accident News: बीड जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंजरसुंबा घाट (धुले–सोलापुर नेशनल हाईवे) पर दो भारी वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई और एक बड़ा धमाका सुनाई दिया। हादसे के बाद चारों ओर घना धुआं फैल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में जान-माल का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच जारी है। इस बीच, इस दौरान स्थानीय लोगों ने टैंकर के ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसलिए, वे खुशकिस्मती से बच गए हैं।
परभणी में अजीब हादसा: बाइक के अचानक रुकने से ST बस डैमेज
संभाजीनगर से वासमत जा रही एक ST बस का परभणी जिले के जिंतूर से लगभग 6 किमी दूर बेलखेड़ा पाटी के पास एक्सीडेंट हो गया। जिंतूर दिशा में जा रही एक मोटरसाइकिल अचानक बस के आगे चल रहे ट्रक के सामने रुक गई। इससे ST बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। सौभाग्य से किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि सड़क के पास एक खेत से अचानक आवाज़ सुनने के बाद बाइक सवार ने बाइक बीच सड़क पर रोक दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।
शिरपुर तालुका में ट्रिपल बाइक एक्सीडेंट, पांच-छह लोग गंभीर रूप से घायल
एक और घटना में धुले जिले के शिरपुर तालुका में अर्थे और वाघाडी के बीच रात के समय तीन मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को शिरपुर सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल तथा शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट की गंभीरता को देखते हुए सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित रहा।
ये भी पढ़े: तलाठी कार्यालय के बाहर ताला… अंदर कर्मचारी काम में व्यस्त! नागरिकों में रोष, पुलिस ने खुलवाया ताला
सड़क की हालत को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप
घटना की खबर मिलते ही बोराडी गांव के डिप्टी सरपंच राहुल रांधे हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने शहादा-शिरपुर रोड की बदहाल स्थिति पर प्रशासन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि “इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसके कारण हर दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। यह लापरवाही लोगों की जान को खतरे में डाल रही है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क की मरम्मत तुरंत नहीं की गई, तो ग्रामीण बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे, और आवश्यक हुआ तो सड़क को जाम भी किया जाएगा।
बीड़ में दिल दहला देने वाला धमाका: डीजल टैंकर में भीषण विस्फोट, हाईवे पर चीख-पुकार, सामने आया Video
Beed Diesel Tanker Blast: महाराष्ट्र के बीड़ जिले में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहां मांजरसुंबा घाट पर एक डीजल टैंकर में भीषण विस्फोट हो गया। बीड़ जिले में शुक्रवार 12 दिसंबर को मंजरसुंबा घाट इलाके में डीजल से भरे एक टैंकर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आग की लपटें तेज़ी से उठने लगीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास का इलाका धुएं और आग की चपेट में आ गया। घटना के कारण धुले-सोलापुर हाईवे पर अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।
हादसे का वीडियो आया सामने
हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भयंकर आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है और आसमान में धुएं का गुबार छाया हुआ है। इस भयंकर घटना के बाद धुले-सोलापुर हाईवे पर चारों ओर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
धूं-धूं कर जला डीजल टैंकर! बीड के मांजरसुंबा घाट पर खौफनाक मंजर
धुले-सोलापुर हाईवे पर में पाली घाट के पास कोलवाड़ी फाटा (Kolwadi Phata) पर टैंकर पलटने से भीषण आग लग गई है. आग की लपटों ने आसपास के इलाके और घास को भी अपनी चपेट में ले लिया है.#Beed #Manjarsumba #TankerBlast… pic.twitter.com/FIH3cpBdID
— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) December 12, 2025
धुले-सोलापुर हाईवे पर यातायात रोका
हादसे की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। हालांकि, अभी तक आग पूरी तरह से काबू में नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन ने तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। किसी और दुर्घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने धुले-सोलापुर हाईवे पर यातायात को पूरी तरह से रोक दिया है।
यह भी पढ़ें:-  पगड़ी सिस्टम से आजादी, मुंबई की जर्जर इमारतों में रहने वालों के लिए शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’
प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे मौके से दूर रहें क्योंकि वहां डर का माहौल बना हुआ है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और अधिक जानकारी मिलने पर सभी अपडेट साझा किए जाएंगे।
चालक और क्लीनर लापता
फिलहाल, इस जोरदार विस्फोट की वजह का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने यह जानकारी नहीं दी है कि टैंकर के चालक और क्लीनर कहां हैं, और उनकी स्थिति के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उनकी तलाश जारी है।
महाराष्ट्र में भगोड़ी दुल्हन गिरफ्तार, गिरोह के सरगना की तलाश, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर एक फर्जी विवाह रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दूल्हों से पैसे लेकर शादियां कराई जाती थीं। यह गिरफ्तारी तब हुई जब महिला शादी के तुरंत बाद अपने ससुराल से भागने की कोशिश कर रही थी।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पुलिस ने महिला व 3 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, एक एजेंट ने अंबाजोगाई तहसील के कोडरी गांव निवासी पीड़ित नागेश जगताप से कथित तौर पर 1.90 लाख रुपये लिए और उसे शादी कराने का आश्वासन दिया। जगताप और प्रीति राऊत का विवाह कैज तहसील के एक मंदिर में दोपहर करीब 12:30 बजे संपन्न हुआ।
भागने की कोशिश नाकाम
पुलिस ने बताया कि समारोह के बाद, युगल और उनके रिश्तेदार कोडरी गांव गए। हालांकि, शाम करीब साढ़े चार बजे नवविवाहिता ने शौचालय जाने के बहाने भागने की कोशिश की। एक ग्रामीण ने उसे संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा और जगताप के परिवार को सूचित किया। एक अधिकारी ने बताया कि तलाश शुरू की गई और वह दिघोल अंबा बस स्टैंड के पास मिली।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
उससे पूछताछ में पता चला कि जगताप के साथ फर्जी शादी करके उसे धोखा देने की साजिश रची गई थी। जगताप की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राउत, उसकी चाची, एक विवाह एजेंट और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दस्तावेज तैयार करने वाले स्थानीय नोटरी और शादी से पहले ही दूल्हे के नाम पर कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर से पूछताछ की जाएगी। तहसील अदालत ने राऊत को 10 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
CM Devendra Fadnavis Statement: बीड में हुए आत्महत्या प्रकरण की जांच एसआईटी द्वारा पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में प्रश्नोत्तर के दौरान यह जानकारी दी कि इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की गहनता से पड़ताल करने के लिए न्यायालयीन जांच भी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने सदन को आश्वासन दिया कि इस मामले में जल्द ही आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। फोरेंसिक रिपोर्ट के माध्यम से भी इस घटना की सच्चाई उजागर हुई है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जिसके कारण समाज में गुस्से की लहर फैल गई थी। जांच के बाद इस मामले के आरोपी गोपाल बदने और प्रशांत बनकर को गिरफ्तार किया गया। फोरेंसिक और डिजिटल रिपोर्टों से यह बात उजागर हुई है कि आत्महत्या करने वाली डॉक्टर के हाथों की लिखावट उसी की थी।
दबाव और शोषण की बात आई सामने
वह जिस होटल में ठहरी थी, वहां के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें आरोपी और घटनाक्रम की पूरी जानकारी दर्ज की गई है। मामले की अधिक जांच के लिए एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई और पहलुओं की जांच के लिए एक न्यायाधीश की नियुक्ति की गई है।
सदन में कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने बार-बार मृतका की ही ड्यूटी लगाने पर सवाल उठाया और इस प्रकरण को दहशत पैदा करने वाला बताया। नाना पटोले, ज्योति गायकवाड़, अमित साटम, सुनील प्रभु तथा अन्य विधायकों ने भी इस विषय पर प्रश्न उठाए।
परिवार को नौकरी देने की मांग खारिज
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रकाश सोलंकी ने आत्महत्या करने वाली डॉक्टर के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस पर स्पष्ट किया कि डॉक्टर 11 महीने की संविदा पद्धति पर कार्यरत थी, इसलिए अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दी जा सकती। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि मानवीय दृष्टिकोण से जो भी मदद हो सकती है, वह की जाएगी।
संतोष देशमुख हत्याकांड को 1 साल पूरा, मनोज जरांगे के सामने फूट-फूटकर रोईं मां, सीएम से लगाई गुहार
Manoj Jarange Meet Santosh Deshmukh Family: बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड को आज एक साल पूरा हो गया है। मराठा कार्यकर्ता मनोज जारंगे पाटिल पीड़ित परिवार को हिम्मत देने मस्साजोग पहुंचे। मुलाकात के दौरान देशमुख की मां और पत्नी फूट-फूट कर रो पड़ीं और सरकार से तुरंत न्याय दिलाने की मांग की।
मराठा कार्यकर्ता मनोज जारंगे पाटिल ने आज दिवंगत संतोष देशमुख की मां से मुलाकात की। इस दौरान संतोष देशमुख की मां जारंगे पाटिल के सामने रो पड़ीं। दिवंगत सरपंच संतोष देशमुख की मां ने सीधे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल पूछा कि हमें न्याय कब मिलेगा। उन्होंने रोते हुए पूछा कि फडणवीस सर, मुझे बताएं कि मां और भाई बच्चों के लिए कब तक सांस रोके रहे।
क्या बोलीं संताेष देशमुख की मां?
संतोष देशमुख की मां ने यह भी कहा कि बहू मेरे पास है, बच्चों को इधर-उधर भेज दिया, अब मैं क्या करूं? उन्होंने CID की जांच पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि यदि CID है, तो फिर जांच क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने पूछा कि आप समय क्यों लगा रहे हैं, क्या सरकार ने तय किया है कि हमें कुछ करना चाहिए। माँ ने सरकार से जवाब देने की मांग की।
देशमुख परिवार की मांग
संतोष देशमुख की मां ने सरकार से यह अनुरोध किया है कि सरकार को इस बात पर गौर करना होगा कि बच्चों को कहीं रखा गया है। उन्होंने यह भी मांग की कि उनकी बहू (धनू) के साथ कोई हो और परिवार को पुलिस सुरक्षा भी चाहिए। वहीं, सरपंच संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने भी इस मामले को लेकर मांग की है कि सरपंच देशमुख हत्याकांड पर विधानसभा में बयान दिया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा निर्दोष आदमी चला गया है।
यह भी पढ़ें:-  20 करोड़ का चेक, 24 तबादले… IAS तुकाराम मुंढे पर लटकी तलवार! महाराष्ट्र विधानसभा में मचा संग्राम
मस्साजोग काला दिवस मनाने की मांग
सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड को एक साल पूरा होने पर आज मस्साजोग में काला दिवस मनाया गया। वहीं, सरपंच संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने मांग की है कि सरपंच देशमुख हत्याकांड पर विधानसभा में निवेदन दिया जाए कि हर साल 9 दिसंबर को मस्साजोग काला दिन मनाया जाए।
बीड में दिव्यांगता प्रमाण पत्र न देने पर 14 शिक्षक सस्पेंड, CEO ने लिया बड़ा एक्शन
Beed Zilla Parishad Teachers Suspended: महाराष्ट्र में फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्रों के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए महाराष्ट्र के दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव तुकाराम मुंडे के आदेश पर एक व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में, बीड जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जितिन रहमान ने अनुपालन जांच के बाद 14 शिक्षकों के निलंबन का आदेश दिया।
दिव्यांग कल्याण सचिव ने दिए थे सख्त निर्देश
महाराष्ट्र के दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव तुकाराम मुंडे ने हाल ही में जिला परिषदों में दिव्यांग कर्मचारियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। राज्य भर में कई लोग फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकारी नौकरियों और योजनाओं का लाभ उठा रहे थे।
इस धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए सचिव मुंडे ने कार्यभार संभालते ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस बैठक में उन्होंने फर्जी प्रमाणपत्र धारकों को जड़ से उखाड़ने के स्पष्ट आदेश दिए थे।
बीड में 14 शिक्षक निलंबित
सचिव मुंडे के निर्देशों के बाद, जिला परिषद ने अपनी जांच गतिविधियां तेज कर दी हैं। जिला परिषद को इस संदर्भ में संबंधित परिपत्र प्राप्त हो गया है और विभिन्न विभागों में दिव्यांग कर्मचारियों के खिलाफ जांच इसी साल 22 सितंबर से शुरू कर दी गई है।
बीड जिले में दिव्यांगजन कर्मचारियों के सत्यापन के दौरान, अनिवार्य विशिष्ट दिव्यांगता पहचान प्रमाण पत्र (UDID) प्रस्तुत न कर पाने के आरोप में जिला परिषद के 14 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। बीड जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितिन रहमान ने दिव्यांगता कोटे के तहत पंजीकृत कर्मचारियों की अनुपालन जांच के बाद यह सख्त कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि निलंबन आदेश बुधवार को जारी किया गया था।
यह भी पढ़ें:-  मुंबईकर सावधान! ये सड़कें 5 से 7 दिसंबर तक पूरी तरह बंद! जानें ट्रैफिक प्लान और वैकल्पिक रूट्स
जांच में शामिल होंगे सभी कर्मचारी
जिला परिषद ने अपने सभी विभाग प्रमुखों को दिव्यांग कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस जांच प्रक्रिया में शिक्षक, गैर-शिक्षा कर्मचारी और अन्य सभी विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। सीईओ अंकित (अधिकारी) ने स्पष्ट किया कि यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य है और लाभ लेने के लिए न्यूनतम 40% विकलांगता आवश्यक है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई कर्मचारी 40% से कम विकलांगता होने पर भी लाभ ले रहा है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई अवश्यंभावी है। जांच में अपात्र पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की जालसाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बीड में छात्राओं के साथ शिक्षक करता था गंदा काम, 2 माह पहले हुई थी पोस्टिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Beed Harassment Case: महाराष्ट्र के बीड जिले के एक सरकारी स्कूल में कक्षा तीन और चार की छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शिक्षक विष्णु जोम्बडे को मंगलवार को गिरफ्तार किया। इस घटना से अभिभावकों में व्यापक रोष फैल गया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना बीड जिले के माजलगांव तालुका स्थित एक स्कूल में सामने आई है। आरोपी शिक्षक का नाम विष्णु जोम्बडे है, जिसने कथित तौर पर दो महीने पहले ही स्कूल में तैनाती ली थी।
15 दिनों से कर रहा था परेशान
माजलगांव ग्रामीण थाने के निरीक्षक बालक कोली ने बताया कि आरोपी शिक्षक जोम्बडे पिछले 15 दिनों से लड़कियों को कथित तौर पर परेशान कर रहा था और उन्हें चुप रहने की धमकी भी दे रहा था। यह मामला तब सामने आया जब एक पीड़ित छात्रा ने इस बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया। इसके बाद, परिवार ने सोमवार को पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक विष्णु जोम्बडे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
शिक्षक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
गिरफ्तारी के बाद आरोपी शिक्षक विष्णु जोम्बडे को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 75 के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:-  नवी मुंबई में घर से क्यों भाग रहे बच्चे? 11 महीनों में 499 लापता, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
धारा 74 महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग से संबंधित है, जबकि धारा 75 यौन उत्पीड़न से संबंधित है। इसके अलावा, उस पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
अभिभावकों में रोष, महिला शिक्षक की मांग
इस घटना के सामने आने के बाद अभिभावकों में व्यापक रोष फैल गया है। उन्होंने अपने बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एक अभिभावक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पूछा, “अगर शिक्षक ही इस तरह का व्यवहार करेंगे तो हमारे बच्चों का भविष्य क्या होगा?”। अभिभावकों ने प्राधिकारियों से यह भी मांग की है कि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल में एक महिला शिक्षक की नियुक्ति की जाए।
महाराष्ट्र चुनाव में बिहार पैटर्न: फर्जी वोटिंग-मारामारी और हिंसा, कानून-व्यवस्था की उड़ीं धज्जियां
Bihar Pattern in Maharashtra: महाराष्ट्र में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के पहले चरण के चुनावों में सायं 5.30 बजे तक तक 52 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ। राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के कार्यकर्ताओं की कथित संलिप्तता में हिंसा, पथराव और विवाद देखने को मिला। कई क्षेत्रों में समयसीमा खत्म होने के बावजूद भी लंबी लाइनें देखी गई। मतदान का अंतिम आंकड़ा आज स्पष्ट हो पाएगा।
कई जगहों पर ईवीएम मशीन बंद
सतारा, बीड, जालना, यवतमाल जिलों में मंगलवार को ईवीएम मशीनें बंद होने से मतदान प्रक्रिया बाधित हुई। इसके चलते कुछ जगहों पर मतदान 20 मिनट देर से शुरू हुआ, तो कुछ जगहों पर एक-एक घंटे तक रुका रहा। कई जगहों पर लिस्ट में नाम न होने से लोग मतदान नहीं कर पाए। वाशिम जिले की 3 नगर पालिकाओं रिसोड, कारंजा, मंगरुलपीर सहित मालेगांव नगर पंचायत के लिए मतदान हुआ।
264 नप और नपं का मतदान
52% के करीब वोटिंग
बुलढाना में हंगामा
ठाकरे के 6 प्रत्याशी बागी
बदलापुर म्युनिसिपल काउंसिल चुनाव में उस समय हलचल मच गई जब शिवसेना उबाठा पार्टी के छह उम्मीदवारों ने भाजपा की मेयर उम्मीदवार रुविता घोरपड़े को सपोर्ट करने का ऐलान किया।
माथेरान में कैश जब्त
माथेरान गिरिस्तान चुनाव में शांति से वोटिंग चल रही थी, तभी एक व्यक्ति के पास से संदिग्ध हालात में पांच लाख कैश जब्त किया गया, इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया पर शक की छाया डाल दी है।
बीड में झड़प
बीड के माजलगांव के वार्ड नंबर 5 में पैसे बांटने के आरोप में दो ग्रुपों में झड़प हो गई है। बीड शहर के शाहूनगर इलाके में पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। अजीत और पवार गुट के कार्यकर्ताओं के बीच
तनाव बढ़ा।
संतोष देशमुख हत्याकांड को 1 साल पूरा, सबूत हैं, आरोपी भी, वैभवी के आंसूओं को न्याय का इंतजार
Masajog Village Case: महाराष्ट्र को झकझोर देने वाले संतोष देशमुख हत्याकांड को 29 नवंबर को ठीक एक साल हो गया है, लेकिन आज भी देशमुख परिवार और मासाजोग के ग्रामीणों की न्याय की लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने इस मामले में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं कि जब तक इस मामले के आरोपियों को मौत की सजा नहीं मिल जाती, हमें शांति और संतुष्टि नहीं मिलेगी।
संतोष देशमुख की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आज मासाजोग में कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मामले के बारे में बात करते हुए, मृतक संतोष के भाई धनंजय देशमुख ने कहा, न्याय के लिए हमारी लड़ाई, जो पहले दिन से शुरू हुई थी, आज भी जारी है। हमारा एकमात्र उद्देश्य उन क्रूर अपराधियों को सजा दिलाना है।
इसीलिए हम, गांव वाले और परिवार वाले, इसके लिए लड़ रहे हैं। उन लोगों ने मेरे भाई को मार डाला और पूरे परिवार को अनाथ बना दिया। उन्हें मौत की सजा मिलनी चाहिए। जिस दिन उन्हें फांसी होगी, वह हमारे लिए शांति और संतुष्टि का दिन होगा।
12 तय होंगे आरोप
धनंजय देशमुख ने यह भी दावा किया कि इस मामले में देरी हो रही है। इस मामले में आरोपपत्र तैयार करने में समय लग रहा है। इस मामले में समय बर्बाद हो रहा है, लेकिन 12 दिसंबर को आरोप तय किए जाएंगे। फरार कृष्णा आंधले की जांच पर अदालत ने नाराज़गी जताई है। इस मामले में अदालत ने जांच एजेंसियों से पिछले 3 महीनों में उनकी जांच की जानकारी मांगी है।
मेरे द्वारा किए गए आंदोलनों के परिणामस्वरूप, इस मामले के आरोपी 11 महीनों से जेल में हैं। हम इस मामले को जल्द से जल्द अदालत में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। अदालत ने भी संकेत दे दिया है। सभी अपराधियों को सजा मिलेगी। खुद मुख्यमंत्री ने हमें इस अपराध को खत्म करने का वादा किया था। अगर इस पर भी कुछ करना पड़े, तो गांव और मैं खुद, भाई होने के नाते, कुछ भी करने को तैयार हैं।
वैभवी के आंसूओं को न्याय का इंतजार
संतोष देशमुख की बेटी वैभवी अपने की हत्या को यादकर आज अपने आंसू नहीं रोक पातीं। वे कहती हैं, 1 साल हो गया है, फिर भी हम न्याय का इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास सारे सबूत होने के बावजूद इस केस में देरी क्यों हो रही है? यह मुझे समझ नहीं आ रहा है।
सरकार से हमारी बस यही रिक्वेस्ट है कि हमें जल्द से जल्द इंसाफ मिले। हम यह लड़ाई समाज से मिले सपोर्ट की वजह से लड़ रहे हैं। यादों की कोई लिमिट नहीं होती। मैं उनके डॉक्टर बनने के सपने को जरूर पूरा करूंगी, लेकिन मुझे दुख है कि वे मेरे साथ नहीं होंगे।
हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
1. जयराम चाटे (हत्या का मामला)
2. महेश केदार (हत्याकांड)
3. प्रतीक घुले (हत्या का मामला)
4. विष्णु चाटे (हत्या का मामला) (जबरन वसूली का मामला)
5. सुदर्शन घुले (हत्या का मामला) (जबरन वसूली का मामला)
6.सुधीर सांगले (हत्या का मामला)
7. वाल्मीक कराड (जबरन वसूली और हत्या का मामला)
फरार आरोपी
1. कृष्णा अंधाले (हत्या का मामला)
(एजेंसी इनपुट के साथ)
अजित पवार के काफिले की गाड़ी ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, महिला की मौत, पति और बच्चों की हालत गंभीर
Beed News: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के काफिले में शामिल एक दमकल वाहन से हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल कुसुम विष्णु सुडे (उम्र 30) की इलाज के दौरान आखिरकार मौत हो गई। इस हादसे ने सुडे परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ गिरा दिया है।
यह दुर्घटना 22 नवंबर को तेलगांव–धारुर राजमार्ग पर धुंकावड़ फाटा के पास उस समय हुई जब उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक चुनावी सभा के लिए परतुर से औसा जा रहे थे। काफिले में शामिल एक वाहन से हुई तेज टक्कर में कुसुम सुदे, उनके पति विष्णु दामोदर सुदे और दो छोटी बेटियाँ रागिनी (9) और अक्षरा (6) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
बाइक से हादसा
हादसा इतना भयानक था कि बाइक पूरी तरह टूट गई और चारों सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत धारुर के ग्रामीण अस्पताल पहुँचाया। हालांकि, हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत लातूर के सह्याद्री अस्पताल रेफर किया गया।
कुसुम सुदे की इलाज के दौरान मौत
कुसुम सूड़े की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन गहरी चोटों के कारण आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनकी मौत से सूड़े परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक फैल गया है।
यह भी पढ़ें- नागपुर-मुंबई के बीच 8 दिसंबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर रेलवे का बड़ा ऐलान
दो मासूम बच्चियों समेत पूरे परिवार पर अचानक आई इस त्रासदी के बाद स्थानीय नागरिकों ने घटना की जाँच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, घायल विष्णु सुदे और दोनों बच्चियों का उपचार जारी है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है।
Dhananjay Munde On Walmik Karad: परली नगर परिषद चुनाव की पृष्ठभूमि में पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे की उपस्थिति में महायुति की एक विशाल संयुक्त कार्यकर्ता बैठक हुई। धनंजय मुंडे ने अपने भाषण में कहा कि हमें उन लोगों को जवाब देना है जिन्होंने पिछले एक साल से परली को बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमारे सम्मान, स्वाभिमान और गर्व का है।
जॉइंट वर्कर्स मीटिंग में बोलते हुए, धनंजय मुंडे ने महायुति के सभी उम्मीदवारों को चुनकर महाराष्ट्र को दिखाने की बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी कोई चुनाव आसान नहीं लिया। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि सामने वाला आदमी ढिंढोरा पीटकर आया है और मुझ पर कई बार हमला हुआ, लेकिन मैं डिगा नहीं।
धनंजय मुंडे ने परली के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं परली के लोगों का कर्ज नहीं चुका सकता। उन्होंने वादा किया कि आप अगले साल परली की तरक्की देखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि परली में तीर्थस्थल के डेवलपमेंट का काम हो रहा है, और ये सारे काम इसी साल होने हैं।
धनंजय मुंडे ने कहा कि मैं परली की मिट्टी के लिए यहीं मरूंगा। उन्होंने कहा कि अगर मैं ज़्यादा वोटों से नहीं चुना गया होता, तो मुझे इतनी मुश्किल नहीं होती। उन्होंने आगे कहा कि मेरी और महायुति के साथियों की जिम्मेदारी है कि इस जीत को ऐतिहासिक बनाया जाए।
धनंजय मुंडे ने किया वाल्मिक कराड का जिक्र
धनंजय मुंडे ने अपने भाषण में एक महत्वपूर्ण बयान दिया, जिसका अब बीड में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि जगमित्र ऑफिस 10 महीने से खुला है, आज यहां एक भी आदमी नहीं है।
इस बयान के बाद बीड में यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या धनंजय मुंडे को मस्साजोग सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के आरोपी वाल्मिक कराड की याद आ गई?
यह भी पढ़ें:-  चुनाव प्रचार के लिए मिलेंगे सिर्फ 4 दिन, 26 नवंबर को बंटेंगे चिह्न, 2 दिसंबर को होगा मतदान
क्या बोलीं पंकजा मुंडे?
इस दौरान मंत्री पंकजा मुंडे ने अपने भाषण में महायुति के नगर परिषद उम्मीदवार पद्मश्री धर्माधिकारी को अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि परली के लोग इतिहास बनाने जा रहे हैं। पंकजा मुंडे ने कहा कि हमने अपना अहंकार एक तरफ रख दिया है।
पंकजा ने गोपीनाथ मुंडे का जिक्र करते हुए कहा कि हम उनके नाम को अलग नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वह जिला परिषद स्कूल में पढ़ी हैं और साइकिल चलाई है। पंकजा मुंडे ने कहा कि अगर हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो विकास जीतेगा।
उन्होंने अपने भाषण में श्रीकृष्ण कराड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरे हाथों में रहे चाहे न रहे पर वैद्यनाथ फैक्ट्री शुरू हो गई है। पंकजा मुंडे ने जोर देकर कहा कि केवल परली का विकास होना चाहिए।
अजित पवार के काफिले के साथ बड़ा हादसा, दमकल गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, 4 लोग घायल
Ajit Pawar Convoy Accident: महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के काफिले में शामिल एक दमकल वाहन ने तेलगांव-धारूर रोड पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे विष्णु सुदे, उनकी पत्नी कुसुम और उनकी दो नाबालिग बेटियां घायल हो गईं।
पुलिस के अनुसार, यह घटना धारूर तहसील के तेलगांव-धारूर रोड पर हुई, जब उपमुख्यमंत्री अजित पवार परभणी से धारूर की ओर जा रहे थे। उनके काफिले में शामिल दमकल की गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिस पर एक दंपती अपनी दो बेटियों के साथ जा रहा था। यह हादसा सुबह लगभग साढ़े 11 बजे हुआ था। दमकल वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार परिवार के चार सदस्य घायल हो गए।
घायलों को अम्बेजोगाई रेफर किया गया
दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान विष्णु सुदे, उनकी पत्नी कुसुम और उनकी तीन और सात साल की दो बेटियों के रूप में की गई है। हादसे के तुरंत बाद चारों घायलों को धारूर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, उन्हें आगे के इलाज के लिए अम्बेजोगाई स्थित स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। सभी घायलों की हालत पर विस्तृत जानकारी प्रतीक्षित है।
यह भी पढ़ें:- कल्याण के आइडियल कॉलेज में छात्रों ने पढ़ी नमाज, VHP की आपत्ति से मचा हंगामा, VIDEO वायरल
ट्रैफिक अवरुद्ध हुआ और वाहन जब्त
इस गंभीर दुर्घटना के कारण तेलगांव-धारूर मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध (ब्लॉक) हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया।
धारूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों (दमकल और मोटरसाइकिल) को जब्त कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने यह भी बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
बीड में अजित पवार को बड़ा झटका, NCP नेता योगेश क्षीरसागर भाजपा में शामिल, CM फडणवीस ने दिलाई सदस्यता
Beed NCP Leader Yogesh Kshirsagar Joins BJP: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी की बीड विधानसभा इकाई के प्रमुख योगेश क्षीरसागर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य मंत्री पंकजा मुंडे की उपस्थिति में यह सदस्यता ली।
क्षीरसागर, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी की बीड विधानसभा इकाई के प्रमुख के पद पर थे। उन्होंने भाजपा में शामिल होने से एक दिन पहले ही पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे को अपना इस्तीफा सौंपा था।
पार्टी में उपेक्षा बनी छोड़ने की वजह
सूत्रों ने दावा किया कि योगेश क्षीरसागर ने एनसीपी छोड़ने का कारण यह बताया कि वह पार्टी के भीतर उपेक्षित महसूस कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, क्षीरसागर इसलिए असहज थे क्योंकि पार्टी के प्रमुख नीतिगत फैसले राज्य इकाई के महासचिव और पूर्व विधायक अमरसिंह पंडित द्वारा लिए जा रहे थे। इसी कथित उपेक्षा के चलते उन्होंने राकांपा से किनारा कर लिया।
यह भी पढ़ें:-  केंद्रीय मंत्री गडकरी ने महाराष्ट्र सरकार को दिया झटका! दहिसर टोल प्लाजा हटाने से किया इनकार
2024 विधानसभा चुनाव में मिली थी हार
योगेश क्षीरसागर का राजनीतिक सफर हाल ही में चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में राकांपा के टिकट पर बीड से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह यह चुनाव मात्र 5,300 मतों के अंतर से हार गए थे।
क्षीरसागर परिवार का रहा है लंबा राजनीतिक इतिहास
योगेश क्षीरसागर एक मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आते हैं। उनके पिता, डॉ. भारतभूषण क्षीरसागर, पहले बीड नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं।
इसके अलावा, उनकी दादी, दिवंगत के शरबाई क्षीरसागर, बीड लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद और विधायक भी रह चुकी थीं। उनके चाचा जयदत्त क्षीरसागर भी चार बार विधायक रहे हैं और उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक मंत्री पद पर कार्य किया है।
संतोष देशमुख हत्याकांड: धनंजय मुंडे के करीबी कराड समेत 4 आरोपियों को कोर्ट से झटका, MCOCA बरकरार
Beed Sarpanch Santosh Deshmukh Murder Case: महाराष्ट्र के बीड की एक विशेष अदालत ने सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में 11 नवंबर को एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। मकोका न्यायाधीश वीएच पटवाडकर ने चार आरोपियों को उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त आधार बताते हुए आरोपमुक्त करने से इनकार कर दिया है।
यह मामला बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की निर्मम हत्या से जुड़ा है, जिनका पिछले साल 9 दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड भी शामिल है, जो महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी हैं।
आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका), अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी एक संगठित अपराध सिंडिकेट के सदस्य प्रतीत होते हैं और वे लगातार गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
2 करोड़ की फिरौती और काम बंद करने की धमकी
अभियोजन पक्ष के अनुसार, मुख्य आरोपी कराड और अन्य आरोपियों ने निजी फर्म अवाडा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि आरोपियों ने फिरौती नहीं देने पर कंपनी का काम बंद कराने की कथित तौर पर धमकी दी थी।
अभियोजन पक्ष का दावा है कि आरोपियों ने कथित तौर पर साजिश रची, अपहरण किया और जब सरपंच संतोष देशमुख ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो उन्होंने उन पर जानलेवा हमला किया। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने देशमुख के शव को दैथाना फाटा में फेंक दिया और भाग गए थे।
उज्ज्वल निकम ने दिया ये तर्क
मामले में चार आरोपियों प्रतीक घुले, सुधीर सांगले, महेश केदार और जयराम चाटे ने बरी किए जाने का अनुरोध करते हुए दावा किया था कि वे निर्दोष हैं और उन्हें राजनीतिक मंशा के कारण झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ मकोका के तहत कोई मामला नहीं बनता।
यह भी पढ़ें:- ‘चौंकना मत…यह महाराष्ट्र पैटर्न’, बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर संजय राउत ने कसा तंज
हालांकि, राज्य सरकार की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने अदालत में जोरदार तर्क पेश किए। निकम ने कहा कि अगर याचिकाकर्ताओं को बरी कर दिया गया तो वे समान या बड़े अपराध दोहराएंगे। उन्होंने ने अदालत से कहा कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद, अदालत ने फैसला सुनाया कि गवाहों के बयान और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज प्रथम दृष्टया, उक्त अपराधों में अभियुक्तों की संलिप्तता दर्शाते हैं। इसी आधार पर अभियुक्तों को बरी किए जाने के योग्य नहीं माना गया।
किसानों पर फिर से कानून बनाने जा रही सरकार? बजट सत्र में आएगा बिल, शिवराज सिंह ने किया बड़ा एलान
Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan in Maharashtra: किसानों को नकली खाद, बीज और कीटनाशकों से ठगने वालों के खिलाफ सरकार अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र में इसका ऐलान किया। उन्होंने इस पर संकेंत देते हुए साफ कहा कि किसानों को ठगने वालों की अब खैर नहीं होगी। सरकार इस मामले पर इतनी गंभीर है कि आगामी बजट सत्र में ही इसके खिलाफ एक सख्त बिल लाया जा सकता है, जिसमें दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान होगा।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बातें महाराष्ट्र के बीड जिले में ग्लोबल विकास ट्रस्ट (जीवीटी) कृषिकुल सिरसला में 20 हजार किसानों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना ही असली लक्ष्य है और उनका संकल्प है कि कोई भी किसान मजबूरी में आत्महत्या का मार्ग ना चुने। उन्होंने किसानों को अन्नदाता और जीवनदाता बताते हुए नकली इनपुट बेचने वालों पर नकेल कसने की बात कही।
हम एक कड़ा कानून बनाने वाले हैं, नकली खाद, बीज और नकली पेस्टिसाइड बनाने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं , उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी; ताकि किसानों के साथ किसी भी कीमत पर धोखा न हो। pic.twitter.com/ae8XkxmJ2w
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 7, 2025
फसल बर्बाद? मिला पाई-पाई का भरोसा
श्री चौहान ने इस साल अत्यधिक बारिश से हुई फसलों की बर्बादी पर भी बात की। उन्होंने किसान भाई-बहनों को आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर क्षतिग्रस्त इलाकों के किसानों की मदद करेगी और इस संकट से उन्हें बाहर निकालेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तात्कालिक मुआवजा देगी, साथ ही केंद्र से भी एनडीआरएफ फंड के तहत सहायता राशि दी जाएगी। यदि राज्य सरकार विशेष राहत पैकेज की मांग करती है, तो उसे भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली में बीमा कंपनियों के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि फसल बीमा योजना का पाई-पाई पैसा किसानों को मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
खेती का पैटर्न बदलें, बिचौलियों को हटाएं
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से परंपरागत खेती के अलावा फल, फूल, सब्जियों और कृषि वानिकी अपनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने धरती की घटती उत्पादकता पर चिंता जताते हुए गौ-आधारित और प्राकृतिक खेती के महत्व पर जोर दिया। बिचौलियों की भूमिका पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए दो उपाय हैं- पहला कि पूरा गांव क्लस्टर के रूप में काम करे ताकि व्यापारी सीधे खरीद सकें और दूसरा, गांव स्तर पर ही प्रोसेसिंग का काम हो। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के लिए वह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री चिराग पासवान के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए नई किस्म के बीज विकसित करने की भी बात कही।
यह भी पढ़ें:  ‘ये जयचंद की पार्टी का है…’ हरा गमछा देखते ही भड़क गए तेज प्रताप; सिपाही को दिया सख्त हुक्म
सम्मेलन में श्री चौहान ने जल संचय, एकीकृत खेती (मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन), और उर्वरक सब्सिडी को सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरित करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र को 30 लाख मकान दिए जा चुके हैं और नए सर्वे के बाद पात्र लोगों को और मकान दिए जाएंगे। अंत में उन्होंने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई दी।
बीड में 11 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश, चीख सुनकर घबराया किडनैपर, छोड़ कर भागा
Beed Kidnapping News: महाराष्ट्र के बीड जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक 11 वर्षीय लड़की अपहरण के प्रयास से बच निकलने में सफल रही। यह घटना बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे कैज तहसील के जिवाचिवाड़ी इलाके में हुई, जब लड़की खेत में अपने पिता को दोपहर का भोजन देकर घर लौट रही थी।
कैज पुलिस थाने के अधिकारी ने गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने लड़की से संपर्क किया। उस व्यक्ति ने लड़की से झूठ कहा कि उसके पिता ने उससे पैसे उधार लिए हैं, और उसने लड़की से यह पूछा कि वह उसके पिता से कहां मिल सकता है।
जब लड़की ने उस व्यक्ति को खेत तक वापस जाने का रास्ता दिखाने की पेशकश की, तभी आरोपी ने एक पाउडर लगा कपड़ा उसकी नाक पर रख दिया, जिससे वह तुरंत बेहोश हो गई। आरोपी ने तुरंत उसे अपने दोपहिया वाहन पर बिठाया और तेजी से घटनास्थल से भाग गया।
होश आते ही चिल्लाने लगी बच्ची
अधिकारी ने आगे बताया कि यह घटना अपहरणकर्ता के लिए उस समय उलटी पड़ गई, जब लड़की को कनाडी रोड पर स्थित एक ईंट भट्टे के पास होश आ गया। होश में आते ही लड़की मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लड़की की चीख सुनकर अपहरणकर्ता बुरी तरह घबरा गया। घबराहट में उसने लड़की को सड़क किनारे छोड़ दिया और तुरंत वहां से भाग गया।
यह भी पढ़ें:-  आर्थिक संकट से जूझ रही नासिक जिला बैंक का बड़ा फैसला, अब बेचेगी अपनी आलीशान इमारत
अपहरणकर्ता के भाग जाने के बाद, बहादुर लड़की सड़क किनारे से पैदल चलकर कैज बस स्टैंड तक पहुंची, जहां उसकी मुलाकात एक रिश्तेदार से हुई। बाद में वह अपने पिता से मिली और पूरी घटना बताई। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण और अन्य अपराधों के संबंध में मामला दर्ज किया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
मनोज जरांगे की हत्या के लिए 2.5 करोड़ की सुपारी! बीड के बड़े नेता का नाम आया सामने, मचा हड़कंप
Manoj Jarange Patil Assassination Plot: महाराष्ट्र के बीड से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मराठा आंदोलनकर्ता मनोज जरांगे पाटिल की जान को खतरा होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनोज जरांगे की हत्या की साजिश रची जा रही थी, और इस साजिश के पीछे बीड के एक बड़े नेता का हाथ होने की बात कही जा रही है।
यह भी बताया जा रहा है कि सुपारी की ऑफर देने वाला यह बड़ा नेता परली का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह साजिश कुछ करोड़ों रुपये की ऑफर देकर रची गई थी। कहा जा रही है कि मनोज जरांगे को मारने के लिए 2.5 करोड़ रुपए की सुपारी देने की डील हुई है।
इस मामले के सामने आने के बाद, मनोज जरांगे के सहयोगी गंगाधर कालकुटे ने इस संबंध में जालना पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र दिया है। सूत्रों के अनुसार, गंगाधर कालकुटे को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। कालकुटे इस संबंध में जल्द ही बीड पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर निवेदन देंगे।
दो लोगों काे हिरासत में लिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए, जालना स्थानीय अपराध शाखा (Local Crime Branch) ने बीड से दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए इन व्यक्तियों के नाम अमोल खुणे और दादा गरुड हैं। बताया गया है कि अमोल खुणे मनोज जरांगे पाटिल का पुराना सहयोगी है।
यह भी पढ़ें:-  सतारा महिला डॉक्टर आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी पुलिसकर्मी गोपाल बदने सेवा से बर्खास्त
स्थानीय अपराध शाखा इन दोनों हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से कड़ाई पूछताछ कर रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि मनोज जरांगे पाटिल स्वयं भी इस संबंध में देर रात जालना पुलिस अधीक्षक से मिले थे। पुलिस द्वारा इस मामले की गहन जांच जारी है।
नागपुर में किसान आंदोलन में हुए थे शामिल
बता दें कि नागपुर में प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष बच्चू कडू ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर आंदोलन किया था। किसान आंदोलन में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे भी शामिल हुए थे। इस आंदोलन में उन्होंने बच्चू कडू और किसानों की कर्जमाफी और उनके हक की बात की।
30 अक्टूबर को मनोज जरांगे नागपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने आंदोलन स्थल पर बच्चू कडू और किसानों से मुलाकात की और उनके समर्थन में आवाज बुलंद की। उनके आगमन से आंदोलनकारियों में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कॉल रिकॉर्ड किसने लीक की? महिला डॉक्टर की मौत को लेकर उद्धव गुट ने किया प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए आरोप
Shiv Sena UBT Protest: मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले की निवासी 28 वर्षीय महिला चिकित्सक की आत्महत्या के सिलसिले में सोमवार को राजनीतिक गहमागहमी देखने को मिली। शिवसेना (उबाठा) नेता सुषमा अंधारे ने सोमवार को सातारा के फलटण थाने के बाहर प्रदर्शन किया। अंधारे ने पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस पर पीड़ित चिकित्सक के फोन कॉल विवरण लीक करने का आरोप लगाया।
शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने पूछा कि पीड़ित महिला चिकित्सक के कॉल विवरण किसने लीक किए? क्या सातारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने लीक किया? पुलिस ने रिकॉर्ड और व्यक्तिगत चैट क्यों लीक किया?
— SushmaTai Andhare (@andharesushama) November 3, 2025
रूपाली चाकणकर की पर उठाए सवाल
अंधारे ने महाराष्ट्र महिला आयोग प्रमुख रूपाली चाकणकर की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि दोशी ने रूपाली चाकणकर को ये सब क्यों करने दिया, जबकि उन्हें रोकना चाहिए था। चाकणकर ने 27 अक्टूबर को एक पत्रकार सम्मेलन में चिकित्सक के कॉल रिकॉर्ड का ब्यौरा दिया था।
यह भी पढ़ें:-
पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ किया प्रदर्शन
पीड़ित चिकित्सक के परिवार के सदस्यों के साथ प्रदर्शन में मौजूद रहीं अंधारे ने यह भी पूछा कि एक स्वास्थ्य अधिकारी और छह पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की जांच क्यों नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत (fast-track court) में की जाए और आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए।
— SushmaTai Andhare (@andharesushama) November 3, 2025
क्या बोले अधिकारी?
दूसरी ओर, शिवसेना (यूबीटी) नेता के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक अधिकारी ने कहा कि वह जांच के बारे में कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का पक्ष अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे मामले में विभिन्न लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं।
सातारा के फलटण की थी आत्महत्या
Supriya Sule Meets Family Of Satara Doctor: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने सतारा में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली महिला डॉक्टर संपदा मुंडे के परिवार से मुलाकात और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
सोमवार को बीड में महिला डॉक्टर के परिवार से मुलाकात के बाद सुले ने संवाददाताओं से बातचीत की और इस मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की वकालत की।
सुप्रिया सुले ने सीएम से की ये मांग
सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आग्रह किया है कि घटना की जांच पूरी होने तक किसी को भी क्लीन चिट न दी जाए। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किए जाने की भी मांग की है।
फलटण येथे आत्महत्या केलेल्या डॉक्टर संपदा मुंडे यांच्या कुटुंबियांची भेट घेऊन त्यांच्या कुटुंबियांचे सांत्वन केले. या भगिनीस न्याय मिळेपर्यंत आपला संघर्ष सुरु राहील याची ग्वाही या कुटुंबियांना दिली. अशा संवेदनशील प्रकरणात सत्ताधारी पक्षाच्या लोकांनी अतिशय जपून विधाने करणे आवश्यक… pic.twitter.com/b9sgjK3899
— Supriya Sule (@supriya_sule) November 3, 2025
इस मुलाकात के दौरान सुले के साथ पार्टी सांसद बजरंग सोनवणे और पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष महबूब शेख भी उपस्थित थे। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि लोगों को लगता है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि न्याय मिलने तक हम चुप नहीं रहेंगे।
सातारा में की थी आत्महत्या
यह भी पढ़ें:- संजय राउत ने मोदी का जताया आभार, PM ने की स्वस्थ्य होने की कामना तो शिवसेना नेता ने दिया ऐसा जवाब
सुले ने कुछ सरकारी प्रतिनिधियों के बयानों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ सरकारी प्रतिनिधियों के बयान बेहद असंवेदनशील और परेशान करने वाले हैं। डॉक्टर महाराष्ट्र की सक्षम बेटी थी और उसे न्याय मिलना चाहिए।
सीडीआर लीक होने पर जताई चिंता
सांसद सुप्रिया सुले ने कथित तौर पर कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) के लीक होने पर भी चिंता जाहिर की, उन्होंने सवाल उठाया कि चुनिंदा जानकारी कैसे सार्वजनिक की गई। उन्होंने कहा कि जांच होने दीजिए। इतनी जल्दी क्यों है? जो भी दोषी है, चाहे वे कोई भी हो उसे दंडित किया जाना चाहिए।
हालांकि, एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा था कि मुख्यमंत्री फडणवीस, जिनके पास गृह विभाग है, ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को तुरंत एक महिला आईपीएस अधिकारी के तहत एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया है।
इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने यह भी बताया कि सांसद सोनवणे जल्द ही दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें मामले के तथ्यों से अवगत कराएंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Satara Doctor Suicide Case: बीड जिले की युवा महिला डॉक्टर संपदा मुंडे की आत्महत्या की गूंज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पीड़ित डॉक्टर की मां और मुंडे परिवार के सदस्यों से फोन पर बात कर उनका हालचाल लिया।
राहुल गांधी ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हैं। राहुल ने मुंडे परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की महायुक्ति सरकार पर न्याय दिलाने के लिए दबाव बनाएगी।
यह हत्या है: सपकाल
काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। संपदा ने दबाव और उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दे दी। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर हाई कोर्ट के न्यायाधीश की देखरेख में जांच कराई जानी चाहिए।
🎗️ न्याय मिळेपर्यंत लढा सुरूच!
डॉ. संपदा मुंडे यांच्या आत्महत्येनंतर आज कवडगाव (ता. वडवणी, जि. बीड) येथे त्यांच्या कुटुंबीयांची काँग्रेस पक्षाकडून सांत्वनपर भेट.
SIT चौकशीची मागणी करत, “पीडितेला न्याय मिळेपर्यंत काँग्रेस पक्ष लढत राहील,”
असा ठाम विश्वास राहुलजी गांधी आणि मी स्वतः… pic.twitter.com/3tQho5Us24
— Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) October 29, 2025
सपकाल ने बीड जिले के कवडगांव में जाकर डॉक्टर मुड़े के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। अशोक पाटिल, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव, संध्या सव्वालाखे, युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शिवराज मोरे, मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन उपस्थित थी।
क्यों मौन हैं सुरेश धस
सपकाल ने कहा कि डॉ. संपदा मुंडे जिस समाज से आती हैं उस समाज का कोई भी जनप्रतिनिधि अब तक कुछ नहीं बोल रहा है उन्होंने बीजेपी विधायक सुरेश धस का नाम लिए बिना कहा कि बीड जिले में पहले हुई घटनाओं के समय सत्ताधारी दल के एक विधायक हर दिन मीडिया के सामने आकर बयान देते थे परंतु अब वे चुप हैं। पंकजा मुंडे भी मौन हैं। मुंबई की एक सामाजिक कार्यकर्ता (अंजलि दमानिया) ने भी इस विषय पर मौन धारण किया है।
यह भी पढ़ें:-  किसान आंदोलन होगा खत्म? आज CM फडणवीस से मिलेंगे बच्चू कडू, जरांगे के नागपुर पहुंचने से नया ट्विस्ट
महिला आयोग की भी भूमिका संदिग्ध : अंधारे
यूबीटी की नेता सुषमा अंधारे ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर पर हमला करते हुए कहा कि महिला आयोग की भूमिका संदिग्ध है। ऐसा लगता है कि वह रिश्वत लेकर काम कर रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच हाई कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग की है।
कौन होगा गोपीनाथ मुंडे का उत्तराधिकारी? धनंजय और पंकजा में छिड़ी जंग! करुणा के बयान से आया भूचाल
Pankaja Munde Vs Dhananjay Munde: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर महाजन-मुंडे परिवार की विरासत को लेकर नई खींचतान शुरू हो गई है। एनसीपी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और मंत्री धनंजय मुंडे को लेकर उनकी पत्नी करुणा मुंडे-शर्मा के बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। करुणा ने धनंजय को भाजपा के दिवंगत दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे का असली उत्तराधिकारी बताया है।
करुणा ने कहा कि राजनीति में विचारों की विरासत सबसे महत्वपूर्ण होती है। “मैं वर्ष 2009 से 2019 के बीच धनंजय के संघर्ष की साक्षी रही हूं। उन्होंने जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके काम में समाजसेवा और नेतृत्व की झलक साफ दिखाई देती है। इसलिए मैं उन्हें गोपीनाथ मुंडे का असली उत्तराधिकारी मानती हूं।”
पंकजा के समर्थन में उतरे प्रकाश महाजन
हालांकि, करुणा के इस बयान के बाद सियासी हलकों में हड़कंप मच गया है। भाजपा की वरिष्ठ नेता और गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे के समर्थन में अब दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के भाई प्रकाश महाजन उतर आए हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर करुणा मुंडे की आलोचना करते हुए लिखा, “सिर्फ पंकजा ही मुंडे साहब की सामाजिक और राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। उनके नेतृत्व में ही मुंडे परिवार की पहचान जीवित है।”
धनंजय की दावेदारी पर उठाया सवाल
प्रकाश ने यह भी कहा कि गोपीनाथ मुंडे ने हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी और पंकजा उन्हीं मूल्यों पर काम कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि “जो व्यक्ति राजनीतिक रूप से विपक्षी दल में है, उसे भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का उत्तराधिकारी कैसे माना जा सकता है?”
यह भी पढ़ें:-  देश के एक लाख से स्कूल चला रहे हैं केवल एक टीचर, इस मामले में नंबर 1 है आपका राज्य
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राज्य के खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने बीड में आयोजित ओबीसी रैली के दौरान धनंजय मुंडे को गोपीनाथ मुंडे का “विचारों का उत्तराधिकारी” बताया था। भुजबल के बयान के बाद ही परिवार के भीतर विरासत की यह बहस फिर से तेज हो गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मुंडे परिवार में यह संघर्ष केवल पारिवारिक नहीं बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़ा सियासी संकेत भी है। जहां धनंजय एनसीपी (अजित पवार गुट) में एक मजबूत ओबीसी चेहरा हैं, वहीं पंकजा भाजपा में गोपीनाथ मुंडे की परंपरा और प्रभाव को बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।
फिलहाल, करुणा और प्रकाश के आमने-सामने आने से यह सियासी ‘मुंडे विरासत युद्ध’ फिर सुर्खियों में है, जो महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाले दिनों में और गरमाने वाला है।
BJP MLA Gopichand Padalkar Advises Hindu Girls: महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक गोपीचंद पडलकर ने हिन्दू लड़कियों के लिए एक ऐसी सलाह दी है जिसके कारण राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। विपक्षी दलों ने पडलकर के बयान को सांप्रदायिक और महिलाओं की आजादी पर हमला बताया है।
दरअसल बीड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कॉलेज जाने वाली हिंदू लड़कियों से जिम न जाने और इसके बजाय घर पर ही योग करने का आग्रह किया।
क्या बोले गोपीचंद पडलकर?
कॉलेज में बिना पहचान पत्र प्रवेश पर रोक की मांग
विवादित बयान के अलावा, गोपीचंड पडलकर ने युवाओं से संबंधित एक और मांग रखी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक मजबूत प्रतिरोधक तंत्र बनाने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें:- ‘महाराष्ट्र के आधे से ज्यादा मंत्री भ्रष्ट’, संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- गुजरात की तरह दें इस्तीफा
इसके तहत, उन्होंने यह मांग की कि बिना पहचान पत्र (ID) के कॉलेज जाने वाले युवाओं की पहचान की जानी चाहिए और ऐसे लोगों के कॉलेज में प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए।
पडलकर के इस बयान के बाद सियासत गरमा सकती है। विपक्षी दल इस विवादित सलाह को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश कर सकते हैं।
भाजपा विधायक के बयान से विवाद
कांग्रेस और एनसीपी नेताओं ने कहा है कि महिला सुरक्षा के नाम पर किसी खास समुदाय को निशाना बनाना अनुचित है। इस बीच, कुछ भाजपा नेताओं ने कहा है कि पडलकर का बयान उनकी निजी राय है और पार्टी की आधिकारिक नीति से मेल नहीं खाता।
महाराष्ट्र के एक गांव में जमीन और घरों में अचानक आई दरारें, लोगों में दहशत, डरा रही तस्वीरें
Maharashtra News: महाराष्ट्र में बीड जिले के एक गांव में जमीन पर दरारें पड़ने के बाद वहां रह रहे लगभग 400 लोगों को वहां से एहतियातन हटा दिया गया है और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की एक टीम ने गांव का दौरा किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गांव में लगभग 85 परिवारों के 400 लोग रहते थे। सभी को सुरक्षित रूप से मनमठ स्वामी मंदिर के विश्रामगृह में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावितों के पुनर्वास के लिए एक स्थान की पहचान कर ली गई है और प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “जीएसआई की विस्तृत रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।” अधिकारियों ने कहा कि हालात पर नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क है।
यह भी पढ़ें- BJP को बिहार में जीत दिलाएंगे महाराष्ट्र के ‘महारथी’! पार्टी ने इन नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक
Beed News: गोपीनाथ मुंडे की फैक्ट्री विवादों में, संगठन ने दी समाधि पर भूख हड़ताल की चेतावनी
Beed News In Hindi: बीड जिले के परली तालुका में स्थित कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे की वैद्यनाथ सहकारी शुगर फैक्ट्री के बिक जाने का खुलासा किया गया है। क्रांतिकारी शेतकरी संगठन के रविकांत तुपकर ने यह दावा करते हुए कहा कि फैक्ट्री को बेचने से पहले किसी भी सदस्य या किसान को विश्वास में नहीं लिया गया है।
उनके मुताबिक यह फैक्ट्री ओमकार समूह को मात्र 132 करोड़ रुपये में बेचा गया है। इसका पंजीकरण 14 अगस्त 2025 को अंबाजोगाई स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में हुआ है। क्रांतिकारी किसान संघ के कार्यकर्ता कुलदीप कार्पे ने सवाल उठाया है कि परली तालुका स्थित फैक्टरी को अंबाजोगाई में कैसे बेचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि यह कारखाना कौथली टांडा में उनके परिवार की जमीन पर स्थित है और ऐसी जमीन की बिक्री पर क़ानूनी पाबंदियां हैं। कागजात से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि रजिस्ट्री के पेपर पर पंकजा मुंडे और निदेशक मंडल के हस्ताक्षर तो हैं, लेकिन उनकी बहन यशश्री मुंडे के हस्ताक्षर नहीं हैं।
बड़ा सवाल यह है कि क्या यशश्री मुंडे को इस लेन-देन की जानकारी नहीं दी गई। संगठन का आरोप है कि यह फैक्ट्री कौड़ियों के दाम में बेच दी गई है। हालांकि इस डील की मुंडे परिवार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें :- ‘लाडकी बहन’ योजना ने खाली कर दी सरकार की तिजोरी? फडणवीस सरकार ने बंद की एक के बाद एक योजनाएं!
भूख हड़ताल का अल्टीमेटम
क्रांतिकारी किसान संघ ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो वे दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की समाधि पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे, शुगर फैक्ट्री की न स्थापना मुडे ने की थी। किसान संगठनों का आरोप है कि इस पूरी डील की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। फैक्ट्री में कानूनी सलाहकार के रूप में काम करने वाले गीते ने कलेक्टर को आवेदन देकर फैक्ट्री की बिक्री पर स्टक की मांग की है।
संपत्ति विवाद में बदल गया खून का रिश्ता! बीड में 72 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, 6 परिजन गिरफ्तार
Beed Murder Case: बीड जिले में संपत्ति विवाद को लेकर अपने 72 वर्षीय करीबी रिश्तेदार की कथित तौर पर हत्या करने को लेकर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अंभोरा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आष्टी तहसील के लोनी (सैयदमीर) निवासी छब्बू देवकर पर शनिवार शाम उनके तीन भतीजों और इनकी पत्नियों ने हंसिया एवं सरिया से हमला कर दिया, जिसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन की 90वीं वर्षगांठ पर लाखों की भीड़, भुजबल बोले- अभी भी बाकी है सामाजिक न्याय की लड़ाई
उन्होंने बताया कि मामले में गिरफ्तार लोगों में रामदास देवकर, राहुल देवकर और संतोष देवकर के अलावा उनकी पत्नियां क्रमश: कविता देवकर, मनीषा देवकर और लता देवकर शामिल हैं।
बीड में पुरानी रंजिश के चलते हुआ खतरनाक हमला! महिलाओं पर लाठी, कुल्हाड़ी से वार
Beed News: महाराष्ट्र के बीड जिले में हथियारबंद लोगों के एक गिरोह ने पुरानी रंजिश के चलते एक घर में जबरन घुसकर चार महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे बीड जिले के शिरूर कासर में हुई।
पुलिस के अनुसार लाठी, दरांती और कुल्हाड़ी लेकर आए 10-15 लोगों ने कथित तौर पर सतीश भोसले उर्फ ​​खोक्या के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि खोक्या वर्तमान में महाराष्ट्र खतरनाक गतिविधियां रोकथाम (एमपीडीए) अधिनियम के तहत एक मामले में जेल में है।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव में एनडीए को बढ़त! तुहिन सिन्हा ने राहुल गांधी के ‘गायब’ होने पर उठाया सवाल
बीड के संगीत विद्यालय में मारपीट और शोरगुल, 2 आरोपियों का 11 छात्रों व स्कूल प्रमुख के पिता पर हमला
Beed Crime: महाराष्ट्र में बीड जिले के परली वैजनाथ कस्बे में परीक्षा संबंधी किसी मुद्दे को लेकर संगीत विद्यालय में घुसकर दो लोगों ने कथित रूप से बेल्ट और लाठियों से 11 विद्यार्थियों एवं एक अन्य व्यक्ति को पीटा जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना शुक्रवार अपराह्न करीब 11.45 बजे शहर के सिद्धेश्वरनगर इलाके में स्थित श्री नर्मदेश्वर गुरुकुल में हुई और सभी 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की पहचान दिनेश रावसाहब माने और बालू बाबूराव एकिलवाले के रूप में की गयी है और उनके विरूद्ध संभाजीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि जब विद्यार्थी स्कूल जा रहे थे, तो दोनों आरोपी उनके पास आए और परीक्षा से जुड़े किसी मुद्दे पर उन्हें धमकाया, जिससे उनका झगड़ा हो गया। बाद में, दोनों आरोपी स्कूल में घुस गए और तोड़फोड़ की। उन्होंने 11 विद्यार्थियों पर बेल्ट और डंडों से हमला किया।
घायल विद्यार्थियों का अस्पताल में इलाज जारी
अधिकारी के अनुसार घायल विद्यार्थियों को अस्पताल पहुंचाये जाने के बाद, हमलावर वापस लौटे और स्कूल के प्रमुख के पिता बालासाहेब शिंदे पर हमला कर दिया। इस हमले में शिंदे को गंभीर चोटें आईं और बाद में उन्हें अंबेजोगाई के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुकुल पिछले तीन वर्षों से अर्जुन महाराज शिंदे द्वारा संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में कुल 42 विद्यार्थी भजन, कीर्तन और मृदंगम जैसी विभिन्न संगीत विधाओं की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं,साथ ही एक अन्य स्कूल में अपनी नियमित पढ़ाई भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़े:
संभाजीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
(एजेंसी इनपुट के साथ)
परभणी-बीड में 6 किसानों की आत्महत्या, सरकार ने अब तक केंद्र से मदद क्यों नहीं मांगी?
Maharashtra News: परभणी-बीड में छह किसानों ने आत्महत्या की, सरकार ने केंद्र से सहायता नहीं मांगी: राकांपा (एसपी) नेता जालना, छह अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने सोमवार को कहा कि परभणी-बीड क्षेत्र में पिछले सप्ताहांत में छह किसानों ने आत्महत्या की।
शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर बाढ़ से हुए नुकसान से निपटने के लिए केंद्र से राहत पैकेज नहीं मांगने का आरोप लगाया। राकांपा (एसपी) नेता ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार ने अभी तक केंद्रीय राहत पैकेज के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया है।
महाराष्ट्र के कई हिस्सों, विशेषकर मराठवाड़ा में 20 सितंबर के बाद कई दिनों तक भारी बारिश हुई, जिससे हजारों हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद हो गई और लाखों किसान संकट में आ गए।
यह भी पढ़ें- स्मार्टफोन के साथ देर रात जागना खतरनाक, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर यवतमाल में जागरूकता
बीड सिविल अस्पताल का कमाल! 9 महीनों में 42 जुड़वां बच्चों का हुआ जन्म
Beed Twins Birth News: महाराष्ट्र के बीड जिले का सिविल अस्पताल इन दिनों चर्चा में है, क्योंकि यहां पिछले 9 महीनों में जुड़वां बच्चों के जन्म आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। कभी जुड़वां बच्चों का जन्म एक असामान्य और दुर्लभ घटना माना जाता था, लेकिन अब चिकित्सा विज्ञान की प्रगति और नई तकनीकों के चलते ऐसे मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
बीड सिविल अस्पताल के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय बन गई है। यहां पिछले 9 महीनों में 42 जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। अस्पताल के प्रसूति विभाग की टीम ने न केवल सिजेरियन बल्कि सामान्य प्रसव के जरिए भी सफलतापूर्वक जुड़वां बच्चों को जन्म दिलाया है।
ART और IVF से हुआ संभव
डॉक्टरों का कहना है कि आज के समय में सहायक प्रजनन तकनीक (ART) और इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) जैसी आधुनिक विधियों ने गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाया है, जिससे जुड़वां बच्चों के जन्म के मामले भी बढ़ रहे हैं।
इसके साथ ही, पारिवारिक इतिहास का भी इसमें अहम योगदान होता है। जिन परिवारों में पहले से जुड़वां बच्चों का इतिहास होता है, उनमें ऐसी संभावना अधिक पाई जाती है।
30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में ज्यादा संभावना
विशेषज्ञों का मानना है कि 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में स्वाभाविक रूप से जुड़वां बच्चों के जन्म की संभावना थोड़ी अधिक होती है। उम्र के साथ महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन के कारण अंडोत्सर्जन के दौरान एक से अधिक अंडे रिलीज होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे जुड़वां गर्भधारण की संभावना बनती है।
बीड के RMO ने जारी किए आंकड़े
बीड सिविल अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) डॉ. एल.आर. तंदले ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में अस्पताल में जुड़वां और तीन बच्चों के जन्म की दर में स्पष्ट रूप से वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि सिर्फ पिछले नौ महीनों में ही अस्पताल में 42 जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय आंकड़ा है।
यह भी पढ़ें:- अमित शाह ने फडणवीस-शिंदे और पवार को कहा ‘बनिया’, बोले- इन तीनों ने मिलकर…
डॉ. तंदले ने यह भी कहा कि अस्पताल में एक समर्पित चिकित्सा टीम कार्यरत है, जो गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद माताओं तथा शिशुओं की संपूर्ण देखभाल सुनिश्चित करती है। यह टीम लगातार मॉनिटरिंग, विशेष पोषण व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित उपचार जैसी सेवाएं प्रदान करती है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता ने इन सफल प्रसवों को संभव बनाया है। वहीं, माताओं को सुरक्षित प्रसव और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अस्पताल में विशेष देखभाल इकाई (NICU) भी सक्रिय है।
इस सफलता ने बीड सिविल अस्पताल को जिले और राज्य में एक उदाहरण बना दिया है। जहां पहले जुड़वां बच्चों का जन्म आश्चर्य का विषय होता था, वहीं अब यह आधुनिक चिकित्सा और बेहतर मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का प्रतीक बन गया है। बीड अस्पताल की यह उपलब्धि न केवल चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति का भी स्पष्ट संकेत है।
फिर आंदोलन पर बैठेंगे मनोज जरांगे! दशहरा रैली में रखी ये मांग, महाराष्ट्र सरकार को दी चेतावनी
Manoj Jarange: बीड संभाग में मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने आरक्षण का मुद्दा उठाने के बाद अब किसानों के मुद्दे को लेकर आक्रामक रुख अपना लिया है। उन्होंने महाराष्ट्र में बाढ़ से हुए नुकसान के बाद राज्य में गीला सूखा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा के किसानों को बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
इस वजह से किसानों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए, जरांगे पाटिल गुरुवार को नारायण गढ़ में दशहरा रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से सार्वजनिक रूप से कह रहा हूं कि मराठवाड़ा और उससे सटे जिलों में दिवाली से पहले सूखा घोषित किया जाना चाहिए।
100% मुआवजे की मांग
साथ ही किसानों को 70 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर सहायता राशि दी जानी चाहिए, जिन किसानों के फसल के खेत की जमीन बह गई है, उन्हें 1 लाख 30 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए, जिन किसानों को व्यापक नुकसान हुआ है, उन्हें 100% मुआवजा दिया जाए।
सरकार से प्रमुख मांगें
किसानों को उनकी उपज का गारंटीशुदा दाम दिया जाए।
फसल बीमा से जुड़ी बाध्यताएं दूर की जाएं।
सरकार किसानों का पूरा कर्ज माफ करे।
आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाए।
अगर सरकार सहायता नहीं देती है, तो हम फिर आंदोलन करेंगे।
मराठा समाज के हितों से कोई समझौता नहीं
जरांगे पाटिल ने अपने समर्थकों से भावुक अंदाज में कहा कि मैं अब कम दिनों का मेहमान रहूं या लंबे समय तक का रहूं। अब मुझे कोई चिंता नहीं है। मराठा समाज के हितों के लिए मुझे जो करना था, मैने किया। मैंने अपने समुदाय से कभी झूठ नहीं बोला।
यह सच है कि कभी-कभी मैं एक-दो कदम आगे या पीछे हट गया होगा, लेकिन मराठा समाज के हितों से कोई समझौता नहीं की। मैने देखा कि मराठा समाज के बच्चे काफी मुश्किल से अपना जीवन जी रहे हैं। ऐसे में कृषि के साथ-साथ आरक्षण का सहारा जरूरी है।
मौलाना अशफाक निसार शेख ने मंच से सीएम योगी को माजलगांव की मुस्तफा मस्जिद आने की चुनौती दी और कहा कि यदि वे वहां आए तो उन्हें वहीं दफना दिया जाएगा। मंच से दिए गए इस धमकी भरे बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शिवसेना ने की कार्रवाई की मांग
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने मौलाना के भाषण को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह बयान बेहद उकसाने वाला है और इसके जरिए दो समुदायों के बीच तनाव फैलाने की कोशिश की गई है। हेगड़े ने यह भी मांग की कि पुलिस इस मामले में तत्काल और कड़ी कार्रवाई करे तथा संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लिया जाए। हालांकि, अब तक माजलगांव पुलिस स्टेशन में इस घटना को लेकर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
— Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) September 26, 2025
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैनर हटवाए और 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने जैसी धाराएं लगाई गईं।
अन्य राज्यों में भी फैला मामला
कानपुर की घटना के बाद यह अभियान कई अन्य राज्यों में फैल गया। कई मुस्लिम संगठनों ने इसे एक आंदोलन का रूप देते हुए शुक्रवार की नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर प्रदर्शन आयोजित किए। इसी क्रम में बीड के माजलगांव में भी कार्यक्रम हुआ, जहां मौलाना का विवादास्पद बयान सामने आया।
यह भी पढ़ें- उठो अनारकली…ट्रंप टैरिफ से भारतीय फार्मा के शेयरों में हाहाकार, निशाने पर आई मोदी सरकार!
कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि कानपुर में जिन लोगों ने पोस्टर लगाए थे, उनके खिलाफ की गई कार्रवाई अनुचित थी। उनके अनुसार, इससे न केवल सांप्रदायिक तनाव बढ़ा बल्कि आम नागरिकों के अभिव्यक्ति के अधिकारों का भी हनन हुआ।
बाढ़ से तबाही, किसान बेहाल! रामदास आठवले बोले- केंद्र से करूंगा चर्चा, हर संभव मदद दिलवाऊंगा
Beed News: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रभावित किसानों ने सरकार से कर्ज माफी की गुहार लगाई है। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि मैं दिल्ली जाकर कृषि मंत्री से इस संबंध में बात करूंगा और पूरा प्रयास करूंगा कि अधिक से अधिक किसानों की मदद हो सके।
बीड में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है और लोगों के घर भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे बीड जिले के एक-दो गांवों का दौरा करने वाले हैं।
आठवले ने कहा कि मराठवाड़ा में पहले इतनी बारिश नहीं होती थी, लेकिन इस बार अत्यधिक बारिश ने कई फसलों को नष्ट कर दिया। एक किसान रोते हुए मुझसे मिला, जिसने सोयाबीन की फसल के लिए बैंक से एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। वह अब असमंजस में है कि आगे क्या करेगा।
उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि महाराष्ट्र में हुए नुकसान को देखते हुए किसानों को अधिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रभावित जिलों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है, लेकिन किसानों को और अधिक आर्थिक मदद की जरूरत है। आठवले ने सुझाव दिया कि बड़ी कंपनियों, जिनका सीएसआर फंड करोड़ों में है, उनको कुछ तहसीलों और जिलों को गोद लेना चाहिए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्विकास हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। उनकी मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
रामदास आठवले ने आश्वासन दिया कि वह केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और किसानों के हित में हर संभव प्रयास करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा कि मराठवाड़ा के लिए सिर्फ अस्थायी मदद ही काफ़ी नहीं है। इस क्षेत्र के लिए एक दीर्घकालिक, ठोस योजना बनाई जानी चाहिए। यह योजना न सिर्फ़ किसानों, बल्कि इन सभी वंचित समूहों को फिर से खड़ा होने में मदद करे, क्योंकि मराठवाड़ा की यह संघर्षशील परंपरा और यहां के लोगों का धैर्य हमेशा से महाराष्ट्र के लिए प्रेरणादायी रहा है।
यह भी पढ़ें- ग्रामीण महाराष्ट्र में MSRTC ऐप ने मचाई धूम, 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनाया टिकट बुकिंग का नया तरीका
उन्होंने लिखा कि मैं व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से संपर्क करूंगा और राज्य सरकार को, खासकर दलितों, शोषितों और वंचित समुदायों के मुद्दों पर सुझाव दूंगा। मैं कॉर्पोरेट और व्यावसायिक क्षेत्र से भी अपील करता हूं कि वे आगे आकर मराठवाड़ा के हमारे अन्नदाताओं की मदद करें। -एजेंसी इनपुट के साथ
बीड पहुंचे अजित पवार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत कार्य में तेजी के दिए निर्देश
Ajit Pawar Inspected Beed Flood Affected Areas: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बीड जिले में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गुरुवार को मौजे पिंपलगाव घाट से निरीक्षण दौरा शुरू किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाढ़ के कारण किसानों और स्थानीय नागरिकों के जीवन पर पड़े प्रभाव को देखा और उनसे सीधे बात की। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को धीर और मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया।
दौरे के दौरान अजित पवार ने पुल और आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। पानी के प्रवाह से हुए नुकसान और संभावित खतरों का आकलन किया गया। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और तत्काल आवश्यक उपाय किए जाएं।
अजित पवार ने स्थानीय प्रशासन को दिए निर्देश
अजित पवार ने कहा बताया कि बाढ़ से किसानों की फसलें और घरों को भारी नुकसान हुआ है। कई परिवारों के घरेलू सामान और जीवनयापन के साधन बर्बाद हो गए हैं। प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकारी सहायता और राहत कार्य सभी प्रभावित लोगों तक पहुंचें। कोई भी बाढ़ग्रस्त किसान या परिवार उपेक्षित न रहे, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए।
खाद्य सामग्री, दवाइयां व आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही
डिप्टी सीएम अजित पवार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से राहत और सहायता कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें खाद्य सामग्री, दवाइयां, फसल और पशु संबंधित सहायता, तथा आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गांवों में राहत सामग्री और सहायता पैकेज समय पर वितरित किए जाएं।
यह भी पढ़ें:-  बाघ देखने जेब करनी होगी ढीली, ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व की सफारी होगी महंगी, देखें नई रेट लिस्ट
इस निरीक्षण दौरे में अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में पानी की निकासी, पुलों की मजबूती और सड़क मार्गों की सुरक्षा का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसी तरह की आपदा से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी और तैयारी की जाए।
अजित पवार ने ग्रामीणों से अपील की कि बाढ़ के दौरान अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन हर बाढ़ प्रभावित की मदद के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।
Flood In Maharashtra: बीड-धाराशिव और सोलापुर में NDRF ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई
Maharashtra Flood News: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बीड, धाराशिव और सोलापुर जैसे जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे लाखों लोगों का जीवन संकट में आ गया है। इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं, जिन्होंने अब तक 94 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़ी मानवीय त्रासदी को टाल दिया है।
एनडीआरएफ का रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
बाढ़ प्रभावित इलाकों में सबसे अधिक प्रभावित बीड, धाराशिव और सोलापुर जिले हैं। यहां की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि स्थानीय प्रशासन को केंद्र सरकार से मदद मांगनी पड़ी। प्रशासन के अनुरोध पर, एनडीआरएफ की टीमों को तत्काल इन जिलों में तैनात किया गया। इन टीमों ने रातभर बिना रुके बचाव अभियान चलाया।
बीड जिले के मजलगांव तहसील के संडास चिंचोले क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में घुसने से कई लोग फंस गए थे। एनडीआरएफ की टीम ने रातभर चले ऑपरेशन में 26 लोगों को सुरक्षित निकाला। मंगलवार सुबह एक नवजात शिशु और उसकी मां को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यह एनडीआरएफ जवानों की कुशलता और समर्पण का ही परिणाम था।
इसी तरह, धाराशिव जिले के कपिलापुरी गांव में भी भारी बारिश से हालात बिगड़ गए। बाढ़ का पानी घरों में भर जाने से ग्रामीण अंदर ही फंस गए। एनडीआरएफ की टीम ने यहाँ भी कठिन परिस्थितियों में रातभर काम करते हुए 9 नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया।
लोगों को रेस्क्यू करती एनडीआरएफ की टीम (फोटो- IANS)
सोलापुर जिले में भी स्थिति काफी गंभीर थी। यहाँ एनडीआरएफ की टीम ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया और 59 नागरिकों को बचाया। इनमें कई बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इन सभी ऑपरेशनों में एनडीआरएफ की टीमों ने अदम्य साहस और पेशेवर रवैया दिखाया, जिसकी प्रशंसा स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने भी की। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर राहत नहीं मिलती तो बड़े पैमाने पर जनहानि हो सकती थी।
सेना और हेलिकॉप्टरों की भी मदद
एनडीआरएफ के पहुंचने से पहले, भारतीय सेना भी लोगों की मदद के लिए आगे आई थी। बीड जिले के घाटपिंपरी और आसपास के गांवों में जलस्तर बढ़ने से गांवों के बीच और बाहर जाने के सभी रास्ते बंद हो गए थे। ऐसे में, बीड के जिला कलेक्टर के अनुरोध पर सेना ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया था।
राहत एवं बचाव कार्य को और तेज करने के लिए, नासिक से एक एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर और दो चेतक हेलिकॉप्टर भी भेजे गए थे। इन हेलिकॉप्टरों का उद्देश्य मौसम अनुकूल होने पर फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालना था। यह दिखाता है कि राज्य सरकार और केंद्र दोनों इस आपदा से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
राज्य सरकार के सामने बड़ी चुनौती
महाराष्ट्र में यह प्राकृतिक आपदा सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। बाढ़ से प्रभावित लाखों लोगों को तत्काल राहत और पुनर्वास की आवश्यकता है। फसलें बर्बाद हो गई हैं और किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को भी भारी क्षति पहुंची है। सरकार को न केवल तत्काल राहत कार्य करना होगा, बल्कि भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए भी मजबूत योजनाएं बनानी होंगी।
यह भी पढ़ें:- सरकारी कामों के आवंटन में आरक्षण नीति को चुनौती, हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब
जलवायु परिवर्तन और महाराष्ट्र की आपदाएं
विशेषज्ञों का कहना है कि महाराष्ट्र में लगातार हो रही ये आपदाएं जलवायु परिवर्तन का ही परिणाम हैं। पिछले कुछ वर्षों में, राज्य में बेमौसम बारिश, सूखा और बाढ़ जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। सरकार को अब सिर्फ राहत और बचाव पर ही ध्यान नहीं देना होगा, बल्कि दीर्घकालिक योजनाओं पर भी काम करना होगा, जिसमें जल प्रबंधन, आपदा चेतावनी प्रणाली और पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं।
कुल मिलाकर, महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एनडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन के अथक प्रयासों से लोगों की जान बचाई जा रही है, लेकिन यह आपदा एक व्यापक और दीर्घकालिक चुनौती है, जिससे निपटने के लिए एक समन्वित और दूरदर्शी रणनीति की आवश्यकता होगी।