-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vidarbha Tiger Reserve Housefull New Year Celebration Tadoba Pench Safari Booking
टाइगर रिजर्व्स हाउसफुल! विदर्भ के जंगलों में 3000 से अधिक सैलानी करेंगे बाघों का दीदार
- Written By: प्रिया जैस
New Year Celebration: नए साल के स्वागत के लिए इस बार सैलानियों ने शहरों के शोर के बजाय जंगलों की शांति को चुना है। ताडोबा, पेंच और उमरेड-करहंडला जैसे टाइगर रिजर्व हाउसफुल हैं।

जंगल सफारी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Best Tiger Safari in Maharashtra 2026: विंटर सीजन और नए साल के जश्न के संगम ने महाराष्ट्र के वन्यजीव पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया है। साल 2025 की विदाई (थर्टी फर्स्ट) और वर्ष 2026 के भव्य स्वागत के लिए पर्यटकों ने ‘वाइल्ड लाइफ’ को अपनी पहली पसंद बनाया है।
नागपुर के नजदीकी विदर्भ क्षेत्र के प्रमुख टाइगर रिजर्व्स में इस समय पर्यटकों का भारी सैलाब देखा जा रहा है। आलम यह है कि बुधवार और गुरुवार के लिए लगभग सभी प्रमुख टाइगर रिजर्व के गेट पूरी तरह बुक हो चुके हैं।
3000 से अधिक सैलानी और 500 जिप्सियों का काफिला
आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष वन्यजीवों के बीच नया साल मनाने के लिए 3,000 से अधिक पर्यटकों ने अग्रिम बुकिंग कराई है। विदर्भ के अलग-अलग टाइगर रिजर्व के कुल 32 गेटों पर पर्यटकों की भारी भीड़ है। थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर के दो दिनों के भीतर ही 500 से अधिक जिप्सियां जंगल की खाक छानने के लिए तैयार हैं। ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) के कोर और बफर जोन, पेंच टाइगर रिजर्व और उमरेड-पवनी-करहंडला वन्यजीव अभयारण्य सैलानियों से गुलजार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
शावकों के दीदार के लिए बढ़ी उत्सुकता
मानसून के बाद शुरू हुए इस विंटर सीजन में पर्यटकों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र नए जन्मे शावक हैं। गोठनगांव और करहंडला गेट पर विशेष रूप से भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि यहाँ एफ-2 (F-2) बाघिन और उसके शावक अक्सर अठखेलियाँ करते नजर आ रहे हैं।
पर्यटक इन बाघ परिवारों को तालाब के पास या घास के मैदानों में आराम करते देखने के लिए उत्साहित हैं। वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि शावक अक्सर पर्यटकों के वाहनों को देखकर कौतूहलवश सामने आ जाते हैं, जो एक रोमांचक अनुभव होता है।
मेलघाट और NNTR की स्थिति रही सामान्य
जहाँ ताडोबा और पेंच में बुकिंग के लिए मारामारी मची है, वहीं इसके विपरीत नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व (NNTR) में सफारियां पूरी तरह हाउसफुल नहीं हो सकी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मेलघाट टाइगर रिजर्व इस बार पर्यटकों की सूची में काफी पीछे नजर आ रहा है।
मेलघाट में इक्का-दुक्का सफारियों को छोड़कर अधिकांश जिप्सियां खाली हैं। इसी तरह, उमरेड-पवनी-करहंडला के पवनी गेट में भी पर्यटकों का रुझान कम रहा है। यहाँ केवल थर्टी फर्स्ट के लिए कुछ बुकिंग्स हुई हैं, जबकि नए साल के पहले दिन यहाँ की सफारियां खाली नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें – नागपुर मनपा चुनाव: 1457 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, जानें शहर के 10 जोनों का पूरा चुनावी गणित
मोबाइल पर प्रतिबंध, कैमरों ने संभाली कमान
हाल के महीनों में गोठनगांव गेट पर एफ-2 बाघिन के मार्ग में बाधा डालने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सफारी के दौरान मोबाइल ले जाने पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, यह प्रतिबंध पर्यटकों के उत्साह को कम नहीं कर पाया है। सैलानियों ने अब मोबाइल की जगह प्रोफेशनल कैमरों और लेंसों को प्राथमिकता दी है। जंगल में प्रवेश करते ही सैलानी अपने कैमरों के साथ वन्यजीवों की एक झलक कैद करने के लिए तैयार खड़े रहते हैं।
पर्यटन को मिल रहा है नया बूस्ट
ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर प्रभूनाथ शुक्ला ने बताया कि, “ताडोबा में पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल भी पर्यटकों का प्रतिसाद अभूतपूर्व है। प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। हमारे अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे मुस्तैद हैं ताकि सैलानी एक यादगार अनुभव लेकर लौटें।” विंटर सीजन की गुलाबी ठंड और बाघों की दहाड़ के बीच नए साल का यह आगाज विदर्भ के पर्यटन उद्योग के लिए शुभ संकेत लेकर आया है।
- नवभारत लाइव पर नागपुर से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Vidarbha tiger reserve housefull new year celebration tadoba pench safari booking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














