Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra HSC Board Exam: पहले ही दिन पकड़े गए 22 नकलची, वाशिम बना कॉपी का ‘हब’! जानें जिलों का हाल

Maharashtra HSC Board Exam 2026: 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन अमरावती संभाग में 22 नकलची पकड़े गए। वाशिम में सबसे ज्यादा 20 मामले। प्रशासन का 'कॉपीमुक्त अभियान' जारी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 11, 2026 | 09:15 AM

बोर्ड परीक्षा (कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Division Board Exam: अमरावती जिले में मंगलवार को कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का पहला दिन रहा। परीक्षा के दौरान अमरावती संभाग में कुल 22 नकलची उड़न दस्ते व निरीक्षकों के हाथों नकल करते हुए पाए गए। परीक्षा केंद्रों पर नकल करने के मामले में वाशिम जिला सबसे आगे रहा जहां कुल 20 विद्यार्थी नकल करते पाए गए।

वहीं अकोला व बुलढाना में 1-1 नकलची पकड़े गए। इस मामले में अमरावती व यवतमाल जिले में एक भी नकलची नहीं पाए गए। कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 137 केंद्रों में 34 हजार 720 विद्यार्थी नियमित और पुनर्परीक्षार्थी 1134 ऐसे कुल 35, 934 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिले के कुल परीक्षा केंद्रों में से लगभग 85 प्रतिशत केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रही।

जिले के 43 संवेदनशील केंद्रों पर प्रशासन ने खास ध्यान केंद्रित करते हुए परीक्षा दौरान उडनदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के पूर्व व पश्चात पालकवर्ग में भी बच्चों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने व लाने के लिए मशक्कत करते हुए देखा गया।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक मनपा स्कूलों में हाउस सिस्टम लागू, बच्चों में नेतृत्व व अनुशासन पर जोर; मनपा स्कूल में नई पहल

6 मार्च को पेश होगा महाराष्ट्र का बजट, अजित पवार के निधन के बाद सीएम फडणवीस संभालेंगे कमान, जानें शेड्यूल

75 करोड़ बकाया: नासिक में 150 नल कनेक्शन कटेंगे, कुंभ से पहले टैक्स वसूली; मनपा का अल्टीमेटम

छत्रपति संभाजीनगर भूमि विवाद: एफआईआर दबाने की साजिश-अदालत में इम्तियाज जलील का बड़ा आरोप

परीक्षा कॉपी मुक्त माहौल में शुरू

जिले में 12वीं कक्षा की परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में शुरू हुई। जिले के 137 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन अंग्रेज़ी विषय की परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हुई। जिला कलेक्टर आशीष येरेकर ने स्वयं परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘कॉपीमुक्त अभियान’ के तहत परीक्षा केंद्रों पर कड़ा पहरा रखा गया है।

प्रत्येक केंद्र पर पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है और उड़न दस्तों की नियुक्ति की गई है। पहले दिन किसी भी केंद्र पर नकल या अनुचित प्रकार का मामला सामने नहीं आया। परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति और परिवहन व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – 6 मार्च को पेश होगा महाराष्ट्र का बजट, अजित पवार के निधन के बाद सीएम फडणवीस संभालेंगे कमान, जानें शेड्यूल

विभागीय मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा : सांख्यिकीय जानकारी

जिला विद्यार्थी परीक्षा केंद्र उपद्रवी केंद्र परिरक्षक
अकोला 27,035 — — —
अमरावती 35,929 118 21 11
बुलढाना 36,364 117 34 21
यवतमाल 35,570 128 22 15
वाशिम 22,369 19 20 20

Maharashtra hsc board exam cheating cases washim amravati division

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2026 | 09:15 AM

Topics:  

  • Amravati
  • Maharashtra
  • Maharashtra Board Exam
  • Washim

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.