विदर्भ के विकास का रोडमैप तैयार! मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर संभाग के 6 जिलों के बजट को दी अंतिम रूपरेखा

Devendra Fadnavis Nagpur Meeting: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर संभाग के 6 जिलों की विकास योजनाओं की समीक्षा की। बुनियादी ढांचे और कृषि के लिए जिलों ने मांगी अतिरिक्त निधि।
CM Devendra Fadnavis reviews Nagpur Division's Annual Plan 2026-27.
सीएम फडणवीस ने की नागपुर विभाग की समीक्षा (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Division Annual Plan 2026-27: नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा वित्त एवं नियोजन मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर विभाग के 6 जिलों के लिए वर्ष 2026-27 की ‘सामान्य जिला वार्षिक योजना’ के प्रारूपों को अंतिम रूप देने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सभी जिलों ने सरकार द्वारा निर्धारित वित्तीय सीमा से अतिरिक्त निधि की मांग की है।

मुंबई स्थित सह्याद्रि गेस्ट हाउस से आयोजित इस बैठक में वित्त एवं नियोजन राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, शिक्षा राज्य मंत्री पंकज भोयर, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त मुख्य सचिव अश्विनी भिड़े, प्रधान सचिव शिखर परदेशी और वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश गुप्ता उपस्थित थे। वहीं नागपुर विभागीय आयुक्त कार्यालय से आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी और नियोजन उपायुक्त अनिल गोतमारे सम्मिलित हुए।

बैठक की मुख्य बातें

प्रस्तुतीकरण : नागपुर, भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली, चंद्रपुर और वर्धा जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की वार्षिक योजनाओं और विकास कार्यों के प्रारूप का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

अतिरिक्त निधि की मांग : जिलों के विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए सभी जिलाधिकारियों ने निर्धारित बजट सीमा से अधिक फंड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता : विधायक सुधीर मुनगंटीवार, किशोर जोरगेवार और देवराव भोंगले ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने क्षेत्रों की मांगें रखीं, जबकि विधायक सुमित वानखेड़े ने प्रत्यक्ष रूप से बैठक में उपस्थित होकर चर्चा में भाग लिया। वार्षिक योजना नागपुर विभाग के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास की दिशा तय करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com