नहीं रहे डिप्टी सीएम अजित पवार, दर्दनाक प्लेन हादसे में एनसीपी नेता समेत 6 लोगों की मौत, पहला वीडियो आया सामने

Dy CM Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।
ajit pawar plane crash
प्लेन हादसे में एनसीपी नेता अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत, फोटो- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Ajit Pawar Died in Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति से एक स्तब्ध कर देने वाली खबर आई है। बुधवार, 28 जनवरी 2026 को उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान उनके गढ़ बारामती में लैंडिंग के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार आज सुबह एक बड़े विमान हादसे का शिकार हो गए हैं। मौके से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना उस समय हुई जब पवार एक चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे। लोगों ने बताया कि विमान जब लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। इस विमान में अजित पवार के साथ उनके कुछ सुरक्षाकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी भी सवार थे, जिनकी कुल संख्या 6 बताई जा रही है। हादसे में सभी की जान जाने की खबर सामने आ रही है।

खेत में गिरा विमान और लगी भीषण आग

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय प्रशासन से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, यह विमान बारामती के पास एक खुले खेत में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए और उसमें तत्काल भीषण आग लग गई। घटनास्थल से आ रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा विमान जलकर राख में तब्दील हो चुका है और आसमान में काले धुएं का गुबार छाया हुआ है। विमान का मलबा चारों तरफ फैला हुआ है और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया।

दिल्ली से बारामती रवाना हुआ पवार परिवार

हादसे की खबर मिलते ही दिल्ली में मौजूद पवार परिवार के सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। सांसद सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार दिल्ली में शरद पवार के आवास पर एकत्रित हुए और वहां से एक साथ महाराष्ट्र के लिए निकले हैं। पूरे प्रदेश में अजित पवार के समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।