गोवंडी हत्याकांड के बाद बड़ी कार्रवाई, रिजवान डीजे 40 लाख की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

Govandi Murder Case की जांच के दौरान शिवाजी नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिजवान अंसारी उर्फ रिजवान डीजे को 40 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नदीम का करीबी बताया जा रहा है।
Navi Mumbai Educity Project News
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Govandi Drug Arrest: मुंबई के गोवंडी इलाके में हुए हत्याकांड की जांच के दौरान शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोलीबारी मामले से जुड़े मुख्य आरोपी और कथित ड्रग्स तस्कर नदीम के करीबी रिजवान अंसारी उर्फ रिजवान डीजे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से करीब 40 लाख रुपये मूल्य की मादक पदार्थ बरामद की गई है। एनडीपीएस विभाग के चीफ असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर राजवर्धन खेबूडे ने बताया कि यह कार्रवाई सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अनघा सातवसे के मार्गदर्शन में की गई। टीम में पुलिस हेड कांस्टेबल अफजल पुजारी, सूर्यवंशी, सुलाके और वीरकर शामिल थे।

पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

सूत्रों के मुताबिक, गोलीबारी मामले की जांच के दौरान रिजवान को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जांच में सामने आया कि नदीम और तब्बो मिलकर इलाके में नशे की तस्करी करते थे और कई स्थानीय लोगों की मदद से सप्लाई नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस अब रिजवान को रिमांड पर लेकर पूरे ड्रग्स नेक्सस की जानकारी जुटाने में लगी है।

ड्रग्स नेटवर्क पर कसा शिकंजा

पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय ड्रग्स गिरोह के बारे में अहम सुराग मिलने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ड्रग्स तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कह रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com