बीड: भीषण कार हादसे में केज तहसीलदार राकेश गिड्डे का निधन, लातूर-अंबाजोगाई हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी

Latur-Ambajogai Highway Accident: महाराष्ट्र के लातूर-अंबाजोगाई महामार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें बीड़ जिले के केज के तहसीलदार राकेश गिड्डे की कार पलटने से मौके पर ही मौत।
Latur-Ambajogai Highway Accident Kej Tehsildar Rakesh Gidde Death
लातूर-अंबाजोगाई महामार्ग पर केज तहसील की गाड़ी पलटी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kej Tehsildar Rakesh Gidde Death: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। केज तहसील के युवा और कर्तव्यनिष्ठ तहसीलदार राकेश गिड्डे का गुरुवार (9 अप्रैल) सुबह एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। यह दुर्घटना लातूर-अंबाजोगाई महामार्ग पर रेणापुर फाटा के पास हुई। इस अचानक हुई घटना से पूरे राजस्व विभाग और प्रशासनिक गलियारे में खलबली मच गई है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केज के तहसीलदार राकेश गिड्डे अपनी निजी कार से यात्रा कर रहे थे। गुरुवार तड़के करीब 5:00 बजे जब उनकी कार लातूर-अंबाजोगाई महामार्ग पर रेणापुर फाटा के पास पहुंची, तो तेज रफ्तार होने के कारण वाहन पर से उनका नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे कई बार पलटी। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और राकेश गिड्डे की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की कार्रवाई

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गिड्डे दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलते ही रेणापुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रेणापुर ग्रामीण अस्पताल भेज दिया है।

राजनीतिक और प्रशासनिक जगत में शोक

राकेश गिड्डे को एक बेहद सक्रिय और मिलनसार अधिकारी माना जाता था। उनके आकस्मिक निधन पर बीड और लातूर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस बीच, राजनीतिक गलियारे में भी इस घटना का असर दिखा है।

बीड जिले के मस्साजोग के पूर्व सरपंच दिवंगत संतोष देशमुख के पत्नी आज सरपंच चुनाव के लिए नामांकन दर्ज करेगी। धनंजय देशमुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस दुखद घटना के कारण वे उम्मीदवारी आवेदन अत्यंत सादगी के साथ दाखिल करेंगे। उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि एक होनहार अधिकारी का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा नींद आने की वजह से हुआ या वाहन में किसी तकनीकी खराबी के कारण। फिलहाल, पूरे जिले में शोक की लहर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com