'पर्दे के पीछे गड़बड़ है...अजित पवार की मौत में बीजेपी का बड़ा हाथ', संजय राउत ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Sanjay Raut Claims Conspiracy: अजित पवार की मौत हादसा या साजिश? संजय राउत ने सिंचाई घोटाले और जस्टिस लोया केस का जिक्र कर उठाए गंभीर सवाल। जानें क्या है पूरा विवाद और राउत का विस्फोटक बयान।
Sanjay Raut claims conspiracy in Ajit Pawar's plane crash. Mentions 'threats' over irrigation scam and compares it to Justice Loya case.
अजित पवार की मौत पर संजय राउत (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Sanjay Raut on Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत की खबरों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उनकी मौत पर अब सवाल उठाए जा रहे है और इसे दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश की तरह देखा जा रहा है। अजित पवार की मौत पर शिवसेना यूबीटी सांसद और प्रवक्ता संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है, जिससे राजीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

अजित पवार की मौत पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "अजित दादा के एक्सीडेंट पर सवाल ज़रूर उठेंगे, सवाल उठने भी चाहिए। जिस तरह से महाराष्ट्र के एक बड़े नेता अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हुई और जो बातें सामने आ रही हैं - उसकी जांच होनी चाहिए, मुझे लगता है कि इसमें कुछ गड़बड़ है।"

एनसीपी ने उठाए सवाल - राउत

अजित पवार की मौत से एनसीपी में भी हलचल मच रही है। उनका कहना है कि अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत पर एनसीपी भी सवाल उठा रही है। इस पर संजय राउत ने कहा, "ये सवाल अजित दादा की पार्टी उठा रही है। उनकी मौत संदिग्ध है। पर्दे के पीछे कुछ तो हुआ है। अजित दादा ने कहा था कि वह 'घर लौटना' चाहते हैं, उसके बाद BJP के लोगों ने उन्हें सिंचाई घोटाले की फाइलों से धमकाया।"

अजित पवार को मिली धमकी के बारे में संजय राउत ने बताया कि, "अजित पवार ने फिर उन्हीं सिंचाई घोटाले की फाइलों पर उन्हें जवाब दिया। उसके 10 दिन के अंदर ही उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। इससे हम क्या समझें? यह हमें जस्टिस लोया की याद दिलाता है। क्या यहां किसी ने कुछ किया है?"

एनसीपी प्रमुख अजित पवार की मौत पर संजय राउत ने बीजेपी का हाथ होने के संकेत दिए। उन्होंने सिंचाई घोटाला और एनसीपी का एनसीपी-एससीपी के साथ विलय पर बीजेपी के रिएक्शन पर प्रकाश डाला। इन आरोपों से एक बार फिर बीजेपी घिरती हुई नजर आ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com