नागपुर-मुंबई के बीच 8 दिसंबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर रेलवे का बड़ा ऐलान

Special Trains: आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने नागपुर–मुंबई और अमरावती-मुंबई के लिए 4 से 8 दिसंबर तक विशेष अनारक्षित गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है।
central-railway-special-trains-nagpur-mumbai-ambedkar-mahaparinirvan-divas
ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Special Trains On Mahaparinirvan Day: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 6 दिसंबर को यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे द्वारा नागपुर-मुंबई, मुंबई-नागपुर और अमरावती-मुंबई मार्गों पर विशेष अनारक्षित गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। ये गाड़ियां सीमित अवधि के लिए चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।

नागपुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई के लिए चार विशेष गाड़ियां 4 और 5 दिसंबर को चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01260, 01262, 01264 और 01266 विभिन्न समयों पर नागपुर से प्रस्थान कर अगले दिन मुंबई पहुंचेंगी।

इन गाड़ियों के प्रमुख ठहराव अजनी, सेवाग्राम, वर्धा, पुलगांव, धामणगांव, बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, जलंब, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालिसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कसारा, कल्याण और दादर होंगे।

वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से नागपुर के लिए 6 से 8 दिसंबर के बीच ट्रेन संख्या 01249, 01253, 01251, 01255 और 01257 चलाई जाएंगी। ये गाड़ियां दादर, कल्याण, कसारा, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालिसगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, जलंब, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव, पुलगांव, वर्धा, सेवाग्राम और अजनी स्टेशनों पर ठहरेंगी।

अमरावती- मुंबई के बीच चलेगी

इसके अतिरिक्त, 5 दिसंबर को अमरावती से मुंबई के लिए ट्रेन संख्या 01218 चलाई जाएगी, जो अगले दिन सुबह मुंबई पहुंचेगी। 7 दिसंबर को ट्रेन संख्या 01217 मुंबई से प्रस्थान कर उसी दिन अमरावती पहुंचेगी।

इन गाड़ियों के ठहराव में बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, नांदुरा, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, पाचोरा, चालिसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और दादर शामिल हैं। सभी विशेष गाड़ियों में 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड ब्रेक वैन होंगे। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पूर्व टिकट लेकर ही यात्रा करें और अधिक जानकारी के लिए रेल विभाग वेबसाइट या एनटीइएस ऐप का उपयोग करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com