मुंबई मंडल के पहले 'करोड़पति' टीसी बने मोहम्मद शम्स; टिकट चेकिंग से एक साल में वसूला 1 करोड़ से अधिक जुर्माना

Mumbai Local News: मध्य रेलवे के टीटीआई मोहम्मद शम्स मुंबई मंडल के पहले 'करोड़पति' टीसी बन गए हैं। उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 में बिना टिकट यात्रियों से ₹1 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला।
Mohammad Shams (TTI) has become Mumbai Division's first 'crorepati' TC of Central Railway, collecting over ₹1 crore in fines from ticketless travelers in FY 2025-26.
Mohammad Shams TTI (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Central Railway Mumbai Division: मुंबई, टीटीआई मोहम्मद शम्स मध्य रेलवे मुंबई मंडल के पहले करोड़पति टीसी बन गए हैं। इन्होंने मध्य रेल के राजस्व में बढ़ोतरी करते हुए टिकट चेकिंग से कमाई में 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। बताया गया कि मुंबई मंडल के ओपन डिटेल बैच के ट्रैवलिंग टिकटिंग इंस्पेक्टर मोहम्मद शम्स चंद ने वित्त वर्ष 2025-26 में टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रियों से 1 करोड़ से ज्यादा की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की है।

11,483 मामले पकड़े

मोहम्मद शम्स ने वित्त वर्ष 2025-26 ( 1 अप्रैल 2025 से 15 मार्च 2026 तक) में 11,483 मामलों का पता लगाकर 1,00,38,505/- रुपये का जुर्माना वसूल किया। इस तरह चालू वित्त वर्ष में यह उपलब्धि हासिल करने वाले मध्य रेल के पहले टिकट चेकिंग कर्मी बन गए।

मध्य रेल प्रशासन ने ड्यूटी के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इससे रेलवे को राजस्व हानि की एक महत्वपूर्ण राशि बचाने में उनका योगदान मिला है। उनकी उपलब्धियों ने टिकट चेकिंग समुदाय की प्रतिष्ठा को वास्तव में बढ़ाया है और दूसरों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण स्थापित किया है।

मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे अधिकृत विक्रेताओं द्वारा जारी वैध टिकटों के साथ, रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटरों से, एटीवीएम के माध्यम से या वेबसाइट http://www.irctc.co.in के माध्यम से टिकट बुक करके यात्रा करें।

यात्री अपने मोबाइल फोन पर रेल वन ऐप डाउनलोड करके भी टिकट बुक कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com