Ladki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?

Ladki Bahin Yojana e-KYC Deadline: महाराष्ट्र सरकार ने 'लाडकी बहिन योजना' के लाभार्थियों को राहत देते हुए e-KYC की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। वहीं करीब 68 लाख खाते अस्थायी रूप से बंद किए हैं।
Ladki Bahin Yojana Bank Account Blocked
लाडकी बहिन योजना (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Ladki Bahin Yojana Bank Account Blocked: महाराष्ट्र की महायुति सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने योजना के तहत अनिवार्य ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को पूरा करने की समय सीमा को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। अब लाभार्थी महिलाएं 30 अप्रैल 2026 तक अपना वेरिफिकेशन और सुधार कार्य पूरा कर सकेंगी।

68 लाख खातों पर गिरी गाज, वेरिफिकेशन अनिवार्य

ताजा आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने उन खातों पर सख्त कार्रवाई की है जिन्होंने निर्धारित समय (31 मार्च) तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की थी। राज्य के करीब 68 लाख लाभार्थियों के खाते फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद सक्रिय लाभार्थियों की संख्या 2.43 करोड़ से घटकर 1.75 करोड़ रह गई है। हालांकि, महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई स्थायी नहीं है। यदि महिलाएं 30 अप्रैल तक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लेती हैं, तो उनका लाभ फिर से बहाल कर दिया जाएगा और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार सख्त

महाराष्ट्र सरकार को जांच में पता चला कि कई अपात्र लोग, जिनमें पुरुष और कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल थे, गलत तरीके से 1500 रुपये की मासिक सहायता ले रहे थे। इस धांधली को रोकने के लिए ही सरकार ने e-KYC को अनिवार्य बनाया है। वेरिफिकेशन के दौरान कई तकनीकी गलतियां भी सामने आई थीं, जिन्हें सुधारने के लिए पोर्टल पर अब विशेष लिंक उपलब्ध कराया गया है।

बजट में Ladki Bahin Yojana के लिए 26,000 करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ कर दिया है कि Ladki Bahin Yojana Bank बंद नहीं होगी। सरकार ने साल 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 26,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम प्रावधान किया है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर पात्र महिला को बिना किसी रुकावट के आर्थिक मदद मिलती रहे। जो महिलाएं पात्र हैं लेकिन तकनीकी कारणों से उनका पैसा अटका है, उन्हें इस बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाकर तुरंत सुधार कर लेना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com