- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Farmers Protest Bacchu Kadu Fadnavis Meeting Manoj Jarange
किसान आंदोलन होगा खत्म? आज CM फडणवीस से मिलेंगे बच्चू कडू, जरांगे के नागपुर पहुंचने से नया ट्विस्ट
Nagpur Farmers Protest: नागपुर में बच्चू कडू के नेतृत्व में किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। आज मुंबई में सीएम फडणवीस और बच्चू की बैठक होगी। मनोज जरांगे के पहुंचने से माहौल गरम हो गया है।
- Written By: आकाश मसने

मनोज जरांगे, बच्चू कडू व सीएम देवेंद्र फडणवीस (डिजाइन फोटो)
CM Fadnavis And Bacchu Kadu Meeting: किसानों की कर्जमाफी और सातबारा कोरा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गृहनगर नागपुर में शुरू हुए पूर्व विधायक बच्चू कडू की अगुवाई वाले आंदोलन ने दूसरे दिन भी उग्र रूप धारण कर लिया. 36 घंटे से ज्यादा समय से बंद वर्धा रोड सहित 4 प्रमुख हाईवे बुधवार शाम 6 बजे तक खाली करने का आदेश बंबई हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने दिया था, लेकिन आंदाेलनकारी किसान अभी सड़क पर डटे हुए हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू से अपील की कि धरना प्रदर्शन करने के बजाय वह सरकार के साथ किसानों के मुद्दों पर चर्चा करें। पुणे में उन्होंने कहा कि प्रदर्शन से जनता को असुविधा होगी और जिसका फायदा ‘निहित स्वार्थों द्वारा उठाए जाने की आशंका होती है।
आज मुंबई में होगी फडणवीस-कडू की चर्चा
सीएम फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के मुद्दों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाया है। देर रात तक उन्होंने कडू से चर्चा करने के लिए भेजे गए दोनों राज्य मंत्री द्वय से संपर्क किया, इसमें कुछ हद तक सफलता भी मिली जब कडू ने गुरुवार को मुंबई में मुख्यमंत्री से मिलकर चचर्चा करने की तैयारी दिखाई।
सम्बंधित ख़बरें
PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 527 करोड़ का संकट, ठेकेदार विवादों से बढ़ा वित्तीय बोझ
‘उसे पिता कहने में शर्म आती है’, नसरापुर हत्याकांड के आरोपी के परिवार ने की कड़ी से कड़ी सजा की मांग
PMRDA Budget 2026 Pune: पीएमआरडीए का 4628 करोड़ का बजट मंजूर, कात्रज-यरवडा ट्विन टनल को मिली रफ्तार
साढ़े 5 घंटा बना मौत का कारण, तरबूज से हुई मौत मामले में बड़ा खुलासा, वजह सुन रह जाएंगे दंग
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की सारी जेलें भर दो…हम सड़क से नहीं हटेंगे, बच्चू कडू ने सरकार को ललकारा
सीएम ने आंदोलनकारियों से आग्रह किया कि वे सरकार पर भरोसा करें, उनकी सभी वाजिय मागी को पूरा किया जाएगा। राज्य ने पहले ही किसानों के लिए 32,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा कर दी है।
कर्ज माफी की मांग पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर विचार के लिए पहले ही एक समिति गठित कर दी है। फिलहाल हमारी प्राथमिकता भारी बारिश से नुकसान झेलने वाले किसानों की मदद करना है। हमने कभी नहीं कहा कि हम कृषि कर्ज माफी के खिलाफ हैं। किसानों से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
जरांगे आ रहे नागपुर
आंदोलन स्थल पर भारी गुस्सा देखा जा रहा है और प्रदर्शनकारियों ने वर्धा, चंद्रपुर मार्गों सहित शहर में आने वाले चार प्रमुख राजमागों को अवरुद्ध कर दिया है। इस किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए मराठा समाज के नेता मनोज जरांगे भी देर रात नागपुर की और रवाना हुए। वे आज नागपुर पहुंचेंगे और उनके यहां आने के बाद आंदोलन के और भी भड़कने की संभावना है।
Nagpur farmers protest bacchu kadu fadnavis meeting manoj jarange
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 527 करोड़ का संकट, ठेकेदार विवादों से बढ़ा वित्तीय बोझ
May 05, 2026 | 02:07 PMकमर्शियल सिलेंडर 3200 पार, खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी; नागपुर में 50% तक बढ़ सकते हैं दाम
May 05, 2026 | 02:06 PMBihar Cabinet Expansion: 7 मई को सम्राट का कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम समेत ये बड़े नेता
May 05, 2026 | 02:06 PMममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं
May 05, 2026 | 02:06 PMदूसरों के घर बर्तन धोने वाली बन गई विधायक, बीजेपी उम्मीदवार कलिता माझी ने कर दिखाया कारनामा
May 05, 2026 | 02:05 PMमुंबई से इंदौर आई एअर इंडिया की फ्लाइट में चोरी, फर्नीचर व्यापारी के बैग से कीमती सामान गायब
May 05, 2026 | 02:04 PM‘उसे पिता कहने में शर्म आती है’, नसरापुर हत्याकांड के आरोपी के परिवार ने की कड़ी से कड़ी सजा की मांग
May 05, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM












