यात्रिगण कृपया ध्यान दें! अप्रैल 2026 से बदल जाएगा मुंबई-नागपुर-पुणे की ट्रेनों का टाइम-टेबल, देखें पूरी लिस्ट

Central Railway New Timetable: मध्य रेलवे ने अप्रैल 2026 से नया टाइम-टेबल लागू करने का निर्णय लिया है। नागपुर दुरंतो और विदर्भ एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों के टर्मिनल और समय में बदलाव किए गए हैं।
Mumbai Nagpur Train Timetable Change
ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai Nagpur Train Timetable Change: मध्य रेलवे (Central Railway) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। रेल मंत्रालय ने मुंबई, नागपुर और पुणे सहित कई शहरों के बीच चलने वाली ट्रेनों के नए टाइम-टेबल को हरी झंडी दे दी है। यह नया शेड्यूल अप्रैल 2026 से लागू होगा। इस बदलाव के तहत न केवल गाड़ियों के समय में संशोधन किया गया है, बल्कि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के टर्मिनल (प्रस्थान और आगमन स्टेशन) भी बदल दिए गए हैं।

इन प्रमुख ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर बढ़ते दबाव को कम करने और ट्रेनों की समयबद्धता सुधारने के लिए कुछ ट्रेनों को अब दादर या लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से संचालित किया जाएगा।

  • दादर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस (22629/22630): यह साप्ताहिक एक्सप्रेस अब दादर के बजाय लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से चलेगी।
  • अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस (12112): इस ट्रेन के समय में संशोधन किया गया है, जिससे यह अब अपने पुराने शेड्यूल की तुलना में देरी से रवाना होगी और संशोधित समय पर मुंबई पहुंचेगी।

नागपुर और पुणे की गाड़ियों पर असर

नागपुर से मुंबई के बीच चलने वाली बेहद लोकप्रिय 'दुरंतो एक्सप्रेस' (12289/12290) की गति और यात्रा समय में मामूली सुधार किया गया है। इसके अलावा, सीएसएमटी-हावड़ा, अहमदाबाद-पुरी, विदर्भ एक्सप्रेस, दादर-शिर्डी और पुणे-नागपुर एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों के भुसावल, बडनेरा, मनमाड और इगतपुरी जैसे स्टेशनों पर पहुंचने और छूटने के समय में 5 से 15 मिनट का बदलाव किया गया है।

CSMT पुनर्विकास का भी दिखेगा असर

मुंबई के CSMT स्टेशन पर फलाट (प्लेटफॉर्म) क्रमांक 16 और 17 के विस्तार और पुनर्विकास कार्य के कारण फरवरी से अप्रैल के बीच लगभग 85 दिनों का ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से विदर्भ से आने वाली कई ट्रेनें CSMT के बजाय दादर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या 'नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम' (NTES) पर नया समय जरूर चेक कर लें। यह बदलाव दक्षिण भारत और विदर्भ क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और भविष्य में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com