

Ashok Kharat Case Fraud ED SIt Probe: नासिक के तथाकथित ज्योतिषी अशोक खरात मामले में नया मोड़ आ गया है। उसकी 21 देशों की सैर और 'अवतार पूजा' के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर उसके साथ विदेश गए लोग रडार पर आ गए हैं।
इस मामले में एसआईटी और ईडी ने जांच तेज कर दी है और जल्द नए खुलासे होने की संभावना है। अशोक खरात के विदेशी नेटवर्क के गॉड फादर की तलाश में जांच एजेसियां जुट गई हैं।
मिली जानकारी अनुसार मार्च 2026 के घटनाओं के आधार पर पुणे के एक उद्योगपति की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों पर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि खरात ने 21 विदेश यात्राएं की थी और करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ। इस मनी लॉड्रिंग मामले, उसे विदेश जाने में मदद करने वाले और उसके साथ गए लोग अब एसआईटी व ईडी की हिट लिस्ट में हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी के आरोपों मे खरात ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और दोष निवारण का डर दिखाकर शिकायतकर्ता को कई विदेश यात्राएं करवाई और इस दौरान बडी धनराशि प्राप्त की शिकायत में यह भी कहा गया है कि कारोबार में लाभ का झांसा देकर कीमती सामान खरीदने के लिए दबाव बनाया गया, जिससे शिकायतकर्ता को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।