-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Achalpur Viral Video Case Ayan Arrested Blackmailing Racket Update
अमरावती अश्लील वीडियो कांड; ब्लैकमेलिंग के आरोपी अयान को 21 अप्रैल तक पुलिस रिमांड, 180 वीडियो से मचा हड़कंप
- Written By: रूपम सिंह
Amravati Crime News: अचलपुर-परतवाड़ा: युवतियों को जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी अयान गिरफ्तार, 180 वीडियो वायरल; विधायक-सांसदों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।।

प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Blackmailing Case Amravati News: अमरावती अचलपुर-परतवाड़ा में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील वीडियो कांड ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। 19 वर्षीय युवक द्वारा कई युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उन्हें वायरल कर ब्लैकमेल करने के खुलासे से हड़कंप मच गया है।
मामला सामने आते ही जनता में आक्रोश फैल गया, जबकि पुलिस की देर से हुई कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल आरोपी अयान को गिरफ्तार कर 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और इस पूरे नेटवर्क के पीछे किसी बड़े गिरोह की आशंका जताई जा रही है।
अनेक युवतियों को प्रेमजाल में फंसाया
उल्लेखनीय है कि जिले के अचलपुर में कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जारी वीडियो को लेकर काफी चर्चा है। एक युवक द्वारा अनेक युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनके वीडियो बनाए गए। इस घटना को लेकर अचलपुर शहर सहित जिले में तहलका मचा है। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नागरिकों में रोष था। सोमवार देर शाम अचलपुर क्षेत्र के विधायक प्रवीण तायडे सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि उपविभागीय अधिकारी डॉ. शुभम कुमार के कार्यालय पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
आत्महत्याओं का दौर जारी, 3 ने लगाई फांसी, पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर में तीन युवकों ने की खुदखुशी
Bhandara News: भागडी में दूषित जलापूर्ति से हजारों ग्रामीणों पर बीमारियों का खतरा, जल शुद्धिकरण केंद्र की मांग
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज
फीस बकाया होने पर छात्रों को बनाया बंधक, नासिक में स्वराज्य पार्टी और अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन
जब तक आरोपी को हिरासत में नहीं लिया जाता, तब तक थाने में ही डेरा जमाए रखने की चेतावनी के बाद आधे घंटे में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर हिरासत में लेने का आश्वासन दिया गया। इस घटना के आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद को देर रात हिरासत में लिया गया। विधायक तायडे के आक्रामक रवैये के पश्चात आरोपी को हिरासत में लेने से पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं इस घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गंभीरता से लिया है।
विधायक के दबाव के बाद हरकत में आई पुलिस
इस संदर्भ में सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद से भेंट की थी। इस शर्मनाक घटना के आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद को न्यायालय में पेश किया गया। वहां उसे 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है।
इधर पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों के नंबर घोषित कर नागरिकों से इस बारे में कोई भी जानकारी हो तो देने को कहा है। इसे गोपनीय रखे जाने की बात पुलिस प्रशासन द्वारा कही गई है। 19 वर्षीय आरोपी युवक गटरमलपुरा, परतवाड़ा निवासी बताया जाता है।
वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल
जुड़वा शहर में यह युवक अनेक युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था। यह वीडियो शहर में वायरल होने के बावजूद बदनामी के डर से कोई सामने नहीं आ रहा था। इस बीच यह पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर जमकर प्रसारित होने लगा। बताया जाता है कि आरोपी द्वारा ऐसे 180 वीडियो बनाए गए थे।
इससे साइबर क्राइम पुलिस सक्रिय हो गई थी। इस प्रकरण में अधिकांश नाबालिग युवतियां होने से पीड़िताओं के परिजन सामने आने से घबरा रहे थे। यह युवक एमआईएम का कार्यकर्ता होने की बात सामने आई है। इतने कम उम्र के युवक द्वारा इस प्रकार की हरकत करने पर शहर में चर्चा है कि इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ हो सकता है। अब पुलिस द्वारा जांच करने पर आगे खुलासे होंगे।
यह भी पढ़ें:-अकोला में विकास की भेंट चढ़ी हरियाली; 44 डिग्री पहुंचा पारा, सड़क चौड़ीकरण में कटे पेड़ों ने बढ़ाई शहर की तपिश
दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी
जिले के परतवाड़ा में युवतियों पर अत्याचार का मामला बहुत गंभीर है और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। यह मामला सामने आने के बाद तुरंत पुलिस से बातचीत की गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना का संज्ञान लिया है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को सबूत सौंपे हैं और पूरी जांच चल रही है। यह बहुत ही संवेदनशील और गंभीर मामला है और सरकार इसे पूरी गंभीरता से देख रही है।
– चंद्रशेखर बावनकुले, पालकमंत्री
स्पेशल टीम की नियुक्ति की जाए
यह एक युवक का नाम नहीं दिखाई देता है। हमने दो लोगों के नाम दिए हैं। इसमें अन्य युवकों का भी हाथ हो सकता है, यह एक बड़े गैंग का काम दिखाई देता है। सभी लड़कों के मोबाइल जब्त किए जाएं। आरोपी ने दोनों समाज की लड़कियों को शिकार बनाया।
इसलिए महिला पुलिस कर्मी उन लड़कियों के घरों पर जाकर पूछताछ करें। परतवाड़ा और चिखलदरा शहर के सभी होटलों व लॉज के 6 महीने के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं। इस मामले में महिला पुलिस, साइबर टीम के साथ ही विशेष टीम को जांच में लगाया जाए।
-सांसद डॉ. अनिल बोंडे
Amravati achalpur viral video case ayan arrested blackmailing racket update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
Aug 03, 2026 | 08:36 PMआत्महत्याओं का दौर जारी, 3 ने लगाई फांसी, पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर में तीन युवकों ने की खुदखुशी
Aug 03, 2026 | 08:19 PMIIT Guwahati Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 7 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 08:12 PMप्रसव के बाद महिला की मौत; NH-29 पर शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
Aug 03, 2026 | 08:09 PMदतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण
Aug 03, 2026 | 08:07 PMKal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
Aug 03, 2026 | 08:06 PMरोजी-रोटी से शुरू आंदोलन बना बगावत, PoK में जारी हिंसा से बेनकाब हुई पाक सरकार और मुनीर सेना
Aug 03, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM













