-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Who Will Succeed Ajit Pawar Ncp Disintegrate Or Pawar Family Remain United
बारामती का ‘किला’ हुआ सूना: पार्थ, जय या सुनेत्रा… कौन संभालेगा अजित दादा की विरासत?
- Written By: आकाश मसने
Ajit Pawar Plane Crash: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन ने महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा खालीपन पैदा कर दिया है। अब सवाल है कि उनकी राजनीतिक विरासत और एनसीपी की कमान किसके पास जाएगी।

अजित पवार का परिवार (डिजाइन फोटो)
Ajit Pawar NCP Successor: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष अजित पवार का बुधवार को एक दुखद विमान हादसे में 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस आकस्मिक वज्रपात ने न केवल उनके परिवार, बल्कि समूचे महाराष्ट्र और एनसीपी के राजनीतिक भविष्य पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति का एक ऐसा चेहरा थे, जिन्होंने शासन और संगठन दोनों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी थी। वे शिंदे और फडणवीस सरकार से लेकर अपने चाचा शरद पवार की सरकारों में कुल पांच बार उपमुख्यमंत्री रहे। साल 2023 में जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बंटी, तो चुनाव आयोग ने अजित पवार के धड़े को ही असली एनसीपी के रूप में मान्यता दी थी।
अजित पवार का अभेद्य किला था बारामती
बारामती को अजित पवार का अभेद्य किला माना जाता है, जहां से वे बार-बार विधानसभा चुनाव जीतकर पहुंचे और अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके निधन को राज्य की राजनीति और विशेषकर उनकी पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति और बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Parth Pawar Engagement: पुणे के फाइव स्टार होटल में सादगी से हुई सगाई, शरद पवार और सीएम फडणवीस रहे मौजूद
विलय की संभावनाओं से इनकार, PM मोदी को बारामती का न्योता; शरद पवार के दो दांव से महाराष्ट्र राजनीति गर्माई
क्या NCP के दोनों गुटों का होगा विलय? शरद पवार के बयान से महाराष्ट्र में गरमाई सियायत
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
कौन होगा अजित पवार का उत्तराधिकारी?
अजित पवार के जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल उनकी राजनीतिक विरासत को संभालने का है। पवार परिवार के भीतर से तीन प्रमुख नाम उत्तराधिकारी के रूप में देखे जा रहे हैं। इनमें उनके बड़े बेटे पार्थ पवार, छोटे बेटे जय पवार और उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के नाम सबसे आगे हैं।
हालांकि, पार्टी की कमान केवल परिवार तक सीमित रहेगी या किसी अनुभवी नेता को दी जाएगी, यह अभी भविष्य के गर्भ में है। एनसीपी में अजित पवार के अलावा भी कई ऐसे दिग्गज नेता मौजूद हैं जो इस विरासत को आगे ले जाने की क्षमता रखते हैं। इनमें प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल जैसे अनुभवी नेताओं के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं।
क्या फिर से एक होगा पवार परिवार?
अजित पवार के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में एक और बड़ी संभावना पर चर्चा शुरू हो गई है। एनसीपी के दोनों धड़ों का विलय। हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में अजित पवार की एनसीपी और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) ने पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसने राज्य की राजनीति में काफी हलचल पैदा कर दी थी।
यह भी पढ़ें:- ‘अचानक एक तरफ मुड़ा और…’, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया अजित पवार के प्लेन क्रैश का खौफनाक मंजर
स्वयं अजित पवार ने एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया था कि परिवार का तनाव अब खत्म हो चुका है और दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एकजुट होना चाहते हैं। हालांकि, चुनाव के बाद अब तक एकीकरण की कोई ठोस प्रक्रिया नहीं दिखी थी, लेकिन उनके निधन के बाद बदली हुई परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए दोनों गुटों के फिर से एक साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। अब आने वाले दिनों में ही साफ हो पाएगा कि ‘दादा’ के बाद एनसीपी का ऊंट किस करवट बैठता है।
Who will succeed ajit pawar ncp disintegrate or pawar family remain united
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














