-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latur »
- Neet Paper Leak Rcc Coaching Director Shivraj Motegaonkar Sent To 9 Days Cbi Custody
बेटे को डॉक्टर बनाकर मेडिकल कॉलेज खोलने की फिराक में था NEET पेपर लीक में घिरा शिवराज मोटेगांवकर
- Written By: अनिल सिंह
Shivraj Motegaonkar NEET Paper Leak CBI Remand: नीट पेपर लीक मामले में आरसीसी कोचिंग के शिवराज मोटेगांवकर को 9 दिनों की सीबीआई कस्टडी। बेटे के लिए पेपर लीक करने का शक।

NEET पेपर लीक में घिरे शिवराज मोटेगांवकर (फोटो क्रेडिट-X)
Shivraj Motegaonkar News Update: शिवराज मोटेगांवकर ने महाराष्ट्र के कोचिंग हब लातूर से अपने सफर की शुरुआत की थी और देखते ही देखते ‘आरसीसी’ (RCC) ब्रांड के तहत राज्य के 8 बड़े शहरों, लातूर, पुणे (हडपसर), नासिक, अकोला, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, सोलापुर और कोल्हापुर में अपना कोचिंग साम्राज्य फैला लिया। अपनी क्लास में वे अक्सर छात्रों से कहते थे, “मैं देश के हजारों बच्चों को डॉक्टर बनाता हूं, लेकिन अफसोस कि मेरा खुद का कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है।” इस अधूरे सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की, लेकिन नियम के मुताबिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने के लिए परिवार में किसी का इस क्षेत्र में उच्च शिक्षित या अनुभवी होना जरूरी था।
इसी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए मोटेगांवकर ने इस साल एक बड़ी साजिश रची। उनके बेटे ने 2026 में ही 12वीं की परीक्षा पास की थी और वह नीट-यूजी परीक्षा में बैठा था। सीबीआई का मानना है कि अपने बेटे को देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने और भविष्य में अपने नाम से अस्पताल शुरू करने के शॉर्टकट के चक्कर में मोटेगांवकर ने परीक्षा से पहले ही 23 अप्रैल को प्रश्न पत्र लीक करवा लिया।
देशमुख परिवार से नजदीकी और बदला पैंतरेबाज़ी
मोटेगांवकर के इस सफर में कई राजनीतिक मोड़ भी आए। साल 2016 में उन्होंने सार्वजनिक रूप से छात्रों के सामने मलाल जताया था कि लातूर का प्रभावशाली राजनीतिक ‘देशमुख परिवार’ (विलासराव देशमुख के वंशज) उनके मेडिकल कॉलेज के सपने का समर्थन नहीं करेगा। हालांकि, अपने आर्थिक और व्यावसायिक हितों को साधने के लिए मोटेगांवकर ने अपनी रणनीति बदली। हालिया विधानसभा चुनावों में वे सीधे कांग्रेस नेता अमित देशमुख के चुनावी मंच पर नजर आए और सार्वजनिक रूप से उनका हाथ थामकर यह संदेश दिया कि वे अपने मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट को क्लियर कराने के लिए सत्ता और राजनीति के शीर्ष चेहरों के करीब आ चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
National Doctors’ Day: सफेद कोट के पीछे छिपा मानसिक दबाव? जानिए डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के संघर्ष की कहानी
नागपुर में युवक कांग्रेस का हल्ला बोल, सरकार के कार्यकाल में व्यवस्था बन चुका है पेपर लीक
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
मां मुझे माफ करना…वीडियो बनाकर NEET छात्र ने की आत्महत्या, कहा- अगले जन्म में फिर तुम्हारी कोख से जन्म लूंगा
पैसा पैसे को खींचता है: टैक्स चोरी और ईडी की नजर
एक साधारण शिक्षक से व्यवसायी बने शिवराज मोटेगांवकर के पास कोचिंग सेंटरों के जरिए अकूत संपत्ति आई। उन्होंने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में डोनेशन और दाखिलों के सिंडिकेट के जरिए भी आय के नए स्रोत बना लिए थे। यही वजह है कि वे लंबे समय से प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (Income Tax) की रडार पर थे। टैक्स चोरी के शक में उनके ठिकानों पर पहले भी सर्वे हो चुके थे। लेकिन पैसे की हवस और मेडिकल माफिया बनने की जिद ने उन्हें नीट परीक्षा की शुचिता को ही तार-तार करने के दलदल में धकेल दिया।
सीबीआई रिमांड में उगलेंगे कई सफेदपोशों के नाम
अब जब अदालत ने मोटेगांवकर को 9 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया है, तो जांच एजेंसी उनके मोबाइल से मिले डेटा और डिलीट की गई चैट के जरिए यह पता लगाने में जुट गई है कि लातूर और पुणे के किन-किन बड़े डॉक्टरों और रसूखदार राजनेताओं ने अपने बच्चों के लिए मोटेगांवकर से यह लीक पेपर खरीदा था। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में लातूर के कई बड़े नाम इस घोटाले की जद में आने वाले हैं।
Neet paper leak rcc coaching director shivraj motegaonkar sent to 9 days cbi custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आज का भविष्यफल
Jul 06, 2026 | 12:10 AM‘सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा’, अलायंस में नीति टेलर ने सुनाई टॉक्सिक रिलेशनशिप की दर्दनाक कहानी
Jul 05, 2026 | 11:54 PMराम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














