पुणे में तेंदुए की दहशत से मिली बड़ी राहत, भीमा कोरेगांव, शिंगवे व काकडपट्टा में 3 मादा तेंदुआ कैद

Pune News: पुणे जिले की शिरूर, जुन्नर और आंबेगांव तहसीलों में तेंदुए के आतंक में कमी आई है। वन विभाग ने अलग-अलग अभियानों में तीन मादा तेंदुओं को पकड़ा। खेत में दो शावक मिले।
Leopard: पुणे में तेंदुए की दहशत से मिली बड़ी राहत, भीमा कोरेगांव, शिंगवे व काकडपट्टा में 3 मादा तेंदुआ कैद
तेंदुआ (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Leopard News: पुणे जिले की शिरूर, जुन्नर और आंबेगांव तहसीलों में पिछले कई दिनों से बना तेंदुए का आतंक अब कम होने लगा है। वन विभाग ने अलग-अलग अभियानों के तहत कोरेगाव भीमा, शिंगवे व काकडपट्टा क्षेत्र में तीन मादा तेंदुए को पकड़ने में सफलता हासिल की है, वहीं गन्ने के खेत में मिले शावकों को उनकी मां से मिलाने के प्रयास भी जारी हैं। शिरूर तहसील के कोरेगांव भीमा इलाके के नरेश्वर मंदिर, कल्याणी फाटा और वढू रोड पर तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीण डरे हुए थे।

दो साल की मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद

पशुओं पर बढ़ते हमलों को देखते हुए सरपंच संदीप ढेरंगे के खेत में पिंजरा लगाया गया था। रविवार तड़के लगभग दो वर्ष की एक मादा तेंदुआ उसमें कैद हो गई। शिरूर वन परिक्षेत्र अधिकारी नीलकंठ गव्हाणे और वन्यजीव बचाव दल ने तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेकर माणिकडोह तेंदुआ निवारण केंद्र (जुन्नर) भेज दिया है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

शिंगवे में तीन हफ्ते बाद मिली सफलता

आंबेगाव तहसील के शिंगवे गाव में पिछले 20 दिनों से जारी तेंदुए का आतंक भी थम गया है। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद यहां से एक मादा तेंदुए को पकड़ा है, जिसे जुन्नर के माणिकडोह केंद्र भेज दिया गया है। लेकिन वन विभाग ने चेतावनी दी है कि इलाके में अब भी शावक मौजूद हो सकते है, इसलिए नागरिक रात में अकेले बाहर न निकले, सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

टाकली भीमा में खेत में मिले दो शावक

शिरूर के ही टाकली भीमा में गन्ना कटाई के दौरान तेंदुए के दो छोटे शावक मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य जांच की। प्रकृति के संरक्षण के नियम अनुसार, इन शावकों को उनकी मां से पुनर्मिलन कराने के लिए वापस उसी खेत में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, ताकि मादा तेंदुआ उन्हें अपने साथ ले जा सके। जुन्नर तहसील अंतर्गत पिंपलवंडी के काकडपट्टा क्षेत्र में सोमवार तड़के वन विभाग को बड़ी सफलता मिली, जहां किसान मयूर नेताजी वाघ के घर के पास लगाए गए जिसमें तेंदुआ बंद हो गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com