-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Police Say In Sarpanch Murder Case Karad Wanted To Eliminate Those Who Hindered Extortion
वसूली में अड़ंगा लगाने वालों को खत्म करना चाहता था वाल्मिक कराड, संतोष देशमुख हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा
- Written By: आकाश मसने
बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपपत्र के हवाले से एक अधिकारी ने हत्याकांड से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार आरोपी कराड को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

मृत सरपंच संतोष देशमुख व आरोपी वाल्मिक कराड (सोर्स: सोशल मीडिया)
बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस हत्याकांड से संबंधित मामलों में आराेपपत्र दाखिल कर दिया है। आरोपपत्र के हवाले से एक अधिकारी ने हत्याकांड से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार आरोपी वाल्मिक कराड को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
इसमें दावा किया गया कि मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड ने मामले के अन्य आरोपियों से कथित तौर पर कहा था कि पवन ऊर्जा कंपनी से धन उगाही की उसकी कोशिश में जो भी बाधा बने, उसे खत्म कर दिया जाए।
अधिकारी ने यह जानकारी सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले और जबरन वसूली संबंधित मामलों में दायर आरोपपत्र से जुड़ी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दी। जबरन वसूली मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को आरोपी मुख्य आरोपी बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
अपहरण और हत्या से पहले कई बार धमकाया
अधिकारी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पिछले साल दिसंबर में संतोष देशमुख का अपहरण और उसकी हत्या किए जाने से पहले उन्हें कई बार धमकाया गया था। कराड को बीड जिले में मसाजोग गांव के सरपंच देशमुख की हत्या से संबंधित जबरन वसूली के मामले में 31 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था।
राज्य अपराध जांच विभाग (CID) ने 180 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ के बाद सरपंच देशमुख की हत्या और दो संबंधित मामलों में बीड जिले की एक अदालत में 27 फरवरी को 1,200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दायर किया था।
9 दिसंबर को हुई थी हत्या
सरपंच संतोष देशमुख को पिछले साल 9 दिसंबर 2024 को बीड में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली की कोशिश को कथित तौर पर रोकने की कोशिश करने पर अगवा कर लिया गया था, उन्हें प्रताड़ित किया गया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी।
बीड के केज पुलिस थाने में सरपंच की हत्या, अवादा कंपनी से पैसे ऐंठने की कोशिश और कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर हमले के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत सख्त कार्रवाई की है।
वसूली में अड़ंगा लगाने वालों को खत्म करना चाहता था कराड
अधिकारी ने आरोपपत्र के साथ संलग्न रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि सात दिसंबर 2024 को कराड ने कथित तौर पर एक अन्य आरोपी सुदर्शन घुले से कहा था कि जो लोग उनकी जबरन वसूली की कोशिश में आड़े आएं, उन्हें खत्म कर दिया जाना चाहिए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कराड ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अवादा कंपनी से दो करोड़ रुपये मांगे, जो बीड में एक बिजली उत्पादन परियोजना में लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों कराड, विष्णु चाटे, सुदर्शन घुले, प्रतीक घुले, सुधीर सांगले, कृष्णा अंधाले, जयराम चाटे और महेश केदार ने 8-9 दिसंबर 2024 के बीच अवादा कंपनी से दो करोड़ रुपये की उगाही करने का फैसला किया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अधिकारी ने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि वे पूरे इलाके में कथित तौर पर अपना ‘आतंक’ फैलाना चाहते थे और उन्होंने अपने रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति को खत्म करने या मारने का फैसला किया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Police say in sarpanch murder case karad wanted to eliminate those who hindered extortion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












