नवेगांव-नागझिरा में बाघों का महा-दर्शन! मुरदोली गेट खुलते ही दिखे 4 टाइगर, पर्यटकों के उड़े होश

Navegaon Nagzira Tiger Reserve: गाेंदिया जिले के नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व का मुरदोली गेट खुलते ही पर्यटकों की चांदी हो गई है। रविवार को एक साथ चार बाघों के दीदार होने से पर्यटकों में भारी उत्साह।
Navegaon Nagzira Tiger Reserve Safari
नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व में दिखे बाघ (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Navegaon Nagzira Tiger Reserve Safari: वन्यप्रेमियों के लिए गोंदिया जिले से एक सुखद खबर आई है। जिले में स्थित नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व (NNTR) में मुरदोली गेट 1 मई से खोल दिया गया है। इसके खुलते ही यहां बाघों की दहाड़ सुनाई देने लगी है, जिससे पर्यटकों में उत्साह का माहौल है।

जब 1 मई को नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व के मुरदोली गेट को पर्यटकों के लिए खोला गया, तो पहले दिन पर्यटकों को एक बाघ दिखाई दिया। इसके बाद तीसरे दिन यानी रविवार को एक साथ 4 बाघ दिखाई देने से पर्यटकों में खुशी का माहौल है। इनमें से कुछ पर्यटकों ने इन बाघों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

कुछ दिन पहले दिखे थे तीन बाघ

कुछ दिन पहले नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व के मुरदोली जंगल परिसर के बंड तालाब क्षेत्र में एक साथ तीन बाघ देखे जाने की घटना सामने आई थी। रविवार को फिर से चार बाघ देखे गए, जिससे यह साबित होता है कि इस क्षेत्र में बाघों का निवास स्थान मौजूद है। क्योंकि नवेगांव-नागझिरा का मुरदोली प्रवेश द्वार खुल गया है, गोंदिया जिले के कई नागरिक इस मुरदोली द्वार के माध्यम से सफारी पर जाकर बाघों को देखने का आनंद ले सकेंगे।

रविवार को पर्यटक रीतेश शहारे मुरदोली गेट से सफारी पर थे, तभी उन्हें एक के साथ चार बाघ दिखे। इस बीच पर्यटक रितेश शहारे ने इन बाघों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। कहा जा रहा है कि बाघों के दीदार से अब नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व के इस गेट से बाघों के दीदार होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने का अनुमान है।

कहां है नवेगांव नागझिरा टाइगर रिजर्व?

भारत के बीचों-बीच मौजूद महाराष्ट्र के नवेगांव नागझिरा टाइगर रिजर्व को 12 दिसंबर 2013 को प्रोजेक्ट टाइगर के तहत भारत का 46वां टाइगर रिजर्व बताया गया था। यह टाइगर रिजर्व गोंदिया और भंडारा जिलों की सीमा पर है। यह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के साथ अपनी सीमाएं शेयर करता है। इस वजह से, NNTR इनडायरेक्टली मध्य प्रदेश में कान्हा और मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित पेंच टाइगर रिजर्व, महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व, छत्तीसगढ़ में इंद्रावती टाइगर रिजर्व और अचानकमार टाइगर रिजर्व, तेलंगाना में कवल-नागार्जुनसागर टाइगर रिजर्व से अलग-अलग रास्तों से जुड़ा हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com