महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया बल, ममता आवारे ने महिला एवं बाल कल्याण समिति का कार्यभार संभाला

Mamata Aware: अमरावती मनपा में महिला एवं बाल कल्याण समिति की नवनियुक्त सभापति ममता संदीप आवारे ने पदभार ग्रहण कियाया।
amrawati-345
Published on
Updated on

Amravati City: अमरावती मनपा में महिला एवं बाल कल्याण समिति की नवनियुक्त सभापति ममता संदीप आवारे का पदग्रहण समारोह सुदाम काका देशमुख सभागार में में हुआ. मुख्य अतिथि विधायक सुलभा खोडके ने आवारे का सत्कार कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर खोडके ने कहा कि ममता आवारे एक कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो हमेशा जमीनी स्तर के लोगों के लिए कार्य करती रही हैं.

उनके नेतृत्व में समिति अधिक सक्षम और कार्यक्षम बनेगी. ममता आवारे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण उनके कार्यकाल का मुख्य लक्ष्य होगा. उन्होंने समाज के अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया.

इस समय उपमहापौर सचिन भेंडे, पक्ष नेता चेतन गावंडे, शहर सुधार समिति सभापति राधा राजु कुरील, विधि समिति उपसभापति मधुरा कहाले, महिला बाल कल्याण समिति उपसभापति लता देशमुख, नगरसेवक मंगेश मनोहरे, मनीष बजाज, चंदू खेडकर, प्रशांत धर्माले, प्रमोद महल्ले, संदीप मामा आवारे और महिला बाल विकास अधिकारी डॉ. प्रकाश मेश्राम सहित बड़ी संख्या में पार्षद, महिला बचत समूहों की प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com