-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election Tej Pratap Yadav Angry Green Gamcha Jaichand Gaya Rally Janashakti Janta Dal
‘ये जयचंद की पार्टी का है…’ हरा गमछा देखते ही भड़क गए तेज प्रताप; सिपाही को दिया सख्त हुक्म
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar Election प्रचार के दौरान लालू के बेटे तेज प्रताप का रौद्र रूप देखने को मिला। गया के वजीरगंज में अपनी जनसभा को संबोधित करते हुए उनकी नजर भीड़ में मौजूद एक युवक पर पड़ी तो RJD पर हमला बोल दिया।

हरा गमछा देख भड़के तेज प्रताप (फोटो- सोशल मीडिया)
Tej Pratap Yadav Angry on RJD Supporter in Gaya Rally: बिहार चुनाव प्रचार के दौरान लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव का रौद्र रूप देखने को मिला। गया के वजीरगंज में अपनी जनसभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप की नजर भीड़ में मौजूद एक युवक पर पड़ी, जिसने हरा गमछा पहन रखा था। बस इसी बात पर वह आगबबूला हो गए। उन्होंने मंच से ही युवक को ‘जयचंद’ की पार्टी का बता डाला और उसे सभा से बाहर करने का आदेश दे दिया।
यह पूरा वाकया शुक्रवार को हुआ जब तेज प्रताप दूसरे चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। वह अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ के प्रत्याशी के पक्ष में सभा कर रहे थे। सभा के बीच में ही उन्होंने हरे गमछे वाले युवक को देखा। तेज प्रताप ने लालू के अंदाज में भीड़ को इशारा करते हुए कहा, “उतारो हरा गमछा को। ये सभा जनशक्ति जनता दल की है। यहां हरा गमछा उतारिए। उतारिए नहीं तो सिपाही उतार देगा।”
तेज प्रताप की नजर भीड़ में मौजूद एक युवक पर पड़ी, जिसने हरा गमछा पहन रखा था। बस इसी बात पर वह आगबबूला हो गए। उन्होंने मंच से ही युवक को ‘जयचंद’ की पार्टी का बता डाला और उसे सभा से बाहर करने का आदेश दे दिया। pic.twitter.com/Sld5n1hCEd — Sourabh Sharma (@SourabhPaliya) November 7, 2025
‘हरा गमछा नहीं, पीला गमछा चलेगा’
तेज प्रताप यहीं नहीं रुके। उन्होंने साफ कहा, “यहां हरा गमछा नहीं कृष्ण भगवान का पीला गमछा चलेगा।” उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का नाम लिए बिना जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, “हरा पार्टी वाला लोगों को बहका रहा है। अभी एक हरा पार्टी वाला जयचंद आया था, जिसको हटाए हैं।” उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए आरोप लगाया कि “5 जयचंद मिलकर हमको परिवार और पार्टी से बाहर किया। अब हम सही में जनता के बीच में आ गए हैं।”
यह भी पढ़ें: NDA की जीत पक्की! रिकॉर्ड मतदान मतलब रिकॉर्डतोड़ सीटें, JDU नेता ने समझाया आंकड़ों का अंकगणित
सम्बंधित ख़बरें
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग, मनोज झा ने बताया श्रद्धालुओं से धोखा, सपा ने कही ये बात
तेज प्रताप यादव के पटना आवास में चोरी, 20 लाख रुपये नकद समेत कीमती सामान गायब
‘ए सिपाही! पकड़ो इस बहरूपिया को’
गुस्से में आकर तेज प्रताप यादव ने मंच पर मौजूद सिपाही को सीधा आदेश दिया, “ए सिपाही! हरा गमछा वाला को पकड़ो। यह जयचंद और बहरूपिया के पार्टी का है।” सभा में चुनावी मुद्दों की बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी है, पलायन है। खेत में काम करने वाले किसानों को जो सरकार की तरफ से मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। यह सरकार केवल लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ‘स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट गांव’ के लिए उनकी पार्टी के प्रत्याशी को जिताना होगा, नहीं तो ‘दूसरे के चक्कर में आ जाइयेगा तो फिर 5 साल बैठ जायेगा।’
Bihar election tej pratap yadav angry green gamcha jaichand gaya rally janashakti janta dal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














