- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Harshwardhan Sapkal Slams Fadnavis Failure Home Minister Nagpur
‘फडणवीस बने फेलियर गृह मंत्री’, सपकाल का मुख्यमंत्री पर हमला, कहा- कोयता गैंग-खोखा संस्कृति का राज
Nagpur News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने नागपुर में सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे फेलियर गृह मंत्री हैं। महिलाओं की सुरक्षा, कोयता गैंग और खोखा संस्कृति पर सरकार को
- Written By: आकाश मसने

हर्षवर्धन सपकाल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Harshwardhan Sapkal targeted CM Fadnavis: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जोरदार हमला बोला है। नागपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सपकाल ने राहुल गांधी के ट्वीट को समर्थन देते हुए कहा कि फडणवीस फेलियर गृह मंत्री साबित हुए हैं। उनके कार्यकाल में राज्य में महिलाओं पर अत्याचार, कोयता गैंग, खोखा संस्कृति और अव्यवस्था का वातावरण बन गया है।
हर्षवर्धन सपकाल ने मांग की कि महाराष्ट्र को पूर्णकालिक स्वतंत्र गृह मंत्री दो क्योंकि फिलहाल फडणवीस गड़चिरोली की खदानें किसे वितरित करनी है और देश का प्रधानमंत्री कैसे बना जा सकता है, इस कसरत में व्यस्त हैं। सपकाल ने स्वारगेट प्रकरण पर कहा कि महिला पर अत्याचार के प्रकरण में सीएम का बयान शर्मनाक है। यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि महिलाओं की सुरक्षा का गंभीर सवाल है।
‘चुनाव आयोग चोर है’
कांग्रेस नेता सपकाल ने चुनाव आयोग पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के विरोध में देश भर में अभियान शुरू किया है। ‘गली-गली में चोर है, चुनाव आयोग चोर है’ यही जनता की भावना है। निर्वाचन क्षेत्रों के फर्जीवाड़ा उजागर हो रहे हैं जिसे राहुल गांधी ने दिशा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल
NEET UG 2026 पर सख्ती: NMC का बड़ा फैसला 2-3 मई को मेडिकल छात्रों की छुट्टी पर रोक, नकल रोकने के निर्देश
लंबी दूरी की परेशानी खत्म? नागपुर-वाराणसी ट्रेन की मांग फिर तेज, कर्मचारियों की रेल मंत्री से अपील
सांप का डर और मौत की धमकी; अशोक खरात ने कैसे जाल में फंसाया कारोबारी को? कोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
यह भी पढ़ें:- ‘भाजपा को बैसाखी की जरूरत नहीं’, अमित शाह के बयान से महायुति में मचा हड़कंप
मंत्री मोहोल के इस्तीफे की मांग की
जैन बोर्डिंग प्रकरण में सपकाल ने मुरलीधर मोहोल पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि साढ़े तीन एकड़ जमीन पचाने वाले मोहोल का इस्तीफा होना चाहिए। व्यवहार रद्द करने से काम नहीं चलेगा। दोषी पर कार्रवाई होना आवश्यक है। भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का मतलब ‘वाशिंग मशीन’ है। कोई भी वहां गया तो स्वच्छ होता है। सत्ता में आने के बाद सभी को क्लीन चिट दी जाती है।
दिवालिया होने की कगार पर सरकार
किसानों की मदद निधि पर उन्होंने कहा कि यह सरकार दिवालिया होने की कगार पर है। पीएम आवास योजना, लाडली बहन योजना लटक गई है। मुख्यमंत्री को बिना कोई सीमा रखते हुए 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद घोषित करनी चाहिए और सभी किसानों की कर्जमाफी भी तत्काल करें।
Harshwardhan sapkal slams fadnavis failure home minister nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल
May 01, 2026 | 03:09 PMJabalpur Cruise Accident: ‘यह अत्यंत पीड़ादायक है’, बरगी डैम हादसे पर PM Modi का भावुक संदेश; मुआवजे का ऐलान
May 01, 2026 | 03:01 PMकूनो से निकले चीते की राजगढ़ में एंट्री, रहवासियों में दहशत, जारी किया गया अलर्ट
May 01, 2026 | 03:00 PMNEET UG 2026 पर सख्ती: NMC का बड़ा फैसला 2-3 मई को मेडिकल छात्रों की छुट्टी पर रोक, नकल रोकने के निर्देश
May 01, 2026 | 02:52 PMलंबी दूरी की परेशानी खत्म? नागपुर-वाराणसी ट्रेन की मांग फिर तेज, कर्मचारियों की रेल मंत्री से अपील
May 01, 2026 | 02:41 PMसांप का डर और मौत की धमकी; अशोक खरात ने कैसे जाल में फंसाया कारोबारी को? कोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
May 01, 2026 | 02:40 PMघर बैठे कमाई के चक्कर में बड़ा खतरा, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
May 01, 2026 | 02:38 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM










