

Maharashtra AI Policy Investment: महाराष्ट्र सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नीति पर मुहर लगा दी है। सरकार का तर्क है कि इसके माध्यम से राज्य में 10 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा और 1।5 लाख रोजगार के अवसर निर्माण किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस नीति को मंजूरी दी गई। इसके अलावा अन्य पांच अहम फैसले लिए गए। एआई के मौकों को संतुलित करने के लिए पूरे राज्य में छह एआई-एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा, पांच एआई इनोवेशन सिटी बनाई जाएंगी।
मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि लगभग 2 लाख युवाओं को एआई की ट्रेनिंग देने का प्लान बनाया गया है। इंडस्ट्री और व्यापार क्षेत्र में 50 एआई टूल्स/केस डेवलप करने का लक्ष्य रखा गया है।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अप्लाइड एआई एक्सेलेरेटर पहल को बढ़ावा दिया जाएगा। इसे लागू करने मजबूत कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना जरूरी है। इसलिए राज्य में 2,000 जीपीयू देने का प्लान है। एआई का इस्तेमाल करके उत्पादन और आमदनी बढ़ाने के लिए 5,000 एमएसएमई इंडस्ट्रीज को वित्तीय मदद दी जाएगी।