-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- New Nagpur Outer Ring Road Project Land Acquisition Budget Nmrda
न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट में आई तेजी, भूमि अधिग्रहण के लिए फडणवीस सरकार ने जारी किए 5,400 करोड़
- Written By: आकाश मसने
New Nagpur Project: महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर के विस्तार के लिए 7,474 करोड़ का बजट पास किया है, जिसमें से 5,400 करोड़ केवल भूमि अधिग्रहण के लिए आवंटित कर न्यू नागपुर की राह आसान कर दी गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
New Nagpur Project Land Acquisition Budget: न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट के भूमि अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार ने कुल 5,400 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया है। इसमें न्यू नागपुर परियोजना में भूमि अधिग्रहण के लिए 3,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण करने के लिए 2,400 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
हालांकि इन दोनों ही परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजे की दर अभी तय नहीं हुई है लेकिन 5,400 करोड़ रुपए की निधि को मंजूरी मिल जाने से एनएमआरडीए के पास भूमि अधिग्रहण के लिए पैसे की व्यवस्था हो गई है। सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए कर दी है, ताकि बाद में बाधा न आए। यह कदम न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड जैसी महत्वपूर्ण परियोजना को गति देने की दिशा में मजबूत पहल बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नागपुर के विस्तार और बुनियादी ढांचे को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इन परियोजनाओं के साथ-साथ नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (NMRDA) की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 7,474 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट को मंजूरी दी है। इसी बजट का सबसे बड़ा हिस्सा न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण के लिए सुरक्षित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
10 साल जेल में कटेंगे तरुण तेजपाल के दिन, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, पढ़ें कोर्ट का पूरा जजमेंट
पुणे मनपा का ढुलमुल रवैया: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी 500 करोड़ का होर्डिंग बकाया वसूलने में सुस्ती
ट्रेन में सिगरेट पीना अब पड़ेगा बहुत भारी! रेलवे ने 20 गुना बढ़ाया जुर्माना, ₹100 की जगह देने होंगे ₹2,000
CJP में बगावत! अभिजीत दिपके के घर के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कोर कमेटी में भाई-भतीजावाद का आरोप
HUDCO से मिली वित्तीय सहायता
हुडको (HUDCO) से मिली वित्तीय सहायता के बाद अब इन प्रोजेक्ट्स के पहले चरण को गति मिलने का रास्ता साफ हो गया है जिससे नागपुर के रियल एस्टेट और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद भी है।
इसके अलावा महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण अपने कार्यक्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं को विकसित करने के लिए अपने पास से 200 करोड़ रुपए खर्च करेगा। मुख्यमंत्री ने एनएमआरडीए के इस फंड को भी हरी झंडी दिखाई है।
एनएमआरडीए के आयुक्त संजय मीणा के कुशल मार्गदर्शन में प्राधिकरण अपने इस फंड से सड़कों, पुलों व अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित करेगा। निश्चित रूप से एनएमआरडीए के इस प्रयास से प्राधिकरण की सीमा में नागरिकों को अच्छी मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।
क्या है न्यू नागपुर और रिंग रोड का बजट?
बता दें कि आउटर रिंग रोड लगभग 11,000 करोड़ रुपए और न्यू नागपुर करीब 6,500 करोड़ रुपए के भारी भरकम बजट वाले प्रोजेक्ट हैं। मंजूर की गई निधि को इसके पहले चरण की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
अमृत-2 के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था
नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (NMRDA) के क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही जलापूर्ति योजना अमृत-2 पर भी जोर दिया गया है। पाइपलाइन और सीवरेज के कामों को बल देते हुए अमृत-2 परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एनएमआरडीए मंजूर किए गए अनुमानित बजट 7,474 करोड़ रुपए में से ही आर्किटेक्ट, पीएमसी चार्ज पर ₹10 करोड़, मरम्मत के कार्य पर 5 करोड़, जामठा फायर स्टेशन पर 4 करोड़ सहित अन्य कामों पर भी निधि खर्च करेगा।
यह भी पढ़ें:- अब एडॉप्शन के लिए नहीं काटने होंगे कोर्ट के चक्कर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कलेक्टर के अधिकार पर लगाई मुहर
न्यू नागपुर को अंतरराष्ट्रीय वित्त केंद्र बनाने की योजना
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘न्यू नागपुर’ एक ऐसा स्मार्ट, आधुनिक और व्यापारिक केंद्र बनेगा जहां उद्योग, आईटी, स्टार्टअप और कॉर्पोरेट कंपनियों के लिए बेहतर वातावरण के साथ ही नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाला लाइफस्टाइल मिल सकेगा। नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के प्रस्तावित खाके के अनुसार यहां सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी सेवाओं का विकास होगा। नए उद्यमों और स्टार्टअप कंपनियों के लिए अवसर होगा। यह नया शहर कॉर्पोरेट हब के रूप में बड़ी कंपनियों के कॉर्पोरेट कार्यालयों के लिए केंद्र बनेगा।
न्यू नागपुर को देश में कॉर्पोरेट कार्यालयों को आकर्षित करने वाला पहला योजनाबद्ध शहर बनाने का लक्ष्य है। यहां उद्योग और निवेश के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस की व्यवस्था होगी। इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वित्त केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की योजना है।
New nagpur outer ring road project land acquisition budget nmrda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोल्डेबल iPhone से Apple का नया युग होगा शुरू, बाजार में आई कीमत की जानकारी
Aug 06, 2026 | 03:34 PMदिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे भगवान राम, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें पूरी डिटेल
Aug 06, 2026 | 03:32 PMयही लड़का तोड़ेगा मेरा रिकॉर्ड…इंग्लैंड के नए T20 किंग जोस बटलर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर की भविष्यवाणी
Aug 06, 2026 | 03:28 PM10 साल जेल में कटेंगे तरुण तेजपाल के दिन, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, पढ़ें कोर्ट का पूरा जजमेंट
Aug 06, 2026 | 03:25 PMपुणे मनपा का ढुलमुल रवैया: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी 500 करोड़ का होर्डिंग बकाया वसूलने में सुस्ती
Aug 06, 2026 | 03:17 PMजीतू पटवारी को गोपाल भार्गव का जवाब, बोले- तथ्यों की पुष्टि करें, प्रायोजित वीडियो के आधार पर राजनीति न करें
Aug 06, 2026 | 03:15 PMट्रेन में सिगरेट पीना अब पड़ेगा बहुत भारी! रेलवे ने 20 गुना बढ़ाया जुर्माना, ₹100 की जगह देने होंगे ₹2,000
Aug 06, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM











