-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Porcupine Lands On Subway Tracks Ttc Rescues
नागपुर में मेट्रो की पटरियों पर पहुंचा ‘पॉर्क्यूपाइन’, TTC ने रेस्क्यू कर दिया जीवनदान
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Metro Rescue: शनिवार को दोपहर में एक एक पॉर्क्यूपाइन मेट्रो की पटरियों पर पहुंचा। पॉर्क्यूपाइन को मेट्रो की पटरियों पर दौड़ते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मेट्रो की पटरियों पर पहुंचा पॉर्क्यूपाइन (सौजन्य-नवभारत)
Porcupine Rescue: नागपुर में शनिवार को दोपहर में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई। एक पॉर्क्यूपाइन (साही) मेट्रो की पटरियों तक जा पहुंचा। मेट्रो की पटरियों पर दौड़ते हुए पॉर्क्यूपाइन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना कांग्रेसनगर से अजनी मेट्रो स्टेशन के बीच हुई।
सूचना मिलने पर ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर (टीटीसी) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कड़ी मशक्कत कर पॉर्क्यूपाइन को समय रहते रेस्क्यू कर नया जीवनदान दिया। पॉर्क्यूपाइन को रेस्क्यू करने में वनपाल सुधाकर मरसकोल्हे, बंडू मंगर, चेतन बारस्कर और स्वप्निल भूरे ने सहयोग किया।
1 घंटे तक चली भागमभाग
मौके पर पहुंचकर टीटीसी की टीम ने पॉर्क्यूपाइन को पकड़ने का कार्य शुरू किया। कभी मेट्रो से पॉर्क्यूपाइन का पीछा किया गया तो कभी मेट्रो से उतरकर उसके पीछे भागना पड़ा। यह वन्यजीव बार-बार पटरियों के बीच में आकर मेट्रो को रुकवा देता था। कांग्रेसनगर से अजनी स्टेशन के बीच लगभग 1 घंटे भागमभाग चली।
सम्बंधित ख़बरें
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
मेट्रो कर्मी हुए जख्मी
पॉर्क्यूपाइन के नुकीले कांटों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन जोखिम भरा था। बारिश ने इसे और मुश्किल बना दिया था। पटरियों के चारों ओर काई जमी हुई थी। काई के चलते मेट्रो कर्मी दिलेश मेश्राम फिसल गए। उनके हाथ, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। ऐसी स्थिति में भी वे मशक्कत में जुटे रहे। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद टीटीसी के जवानों ने पॉर्क्यूपाइन को पकड़ लिया और रेस्क्यू ऑपरेशन सफल बनाया।
यह भी पढ़ें – Nagpur Monsoon: मूसलाधार बारिश से नागपुर तरबतर, 1 अक्टूबर तक जारी अलर्ट
27 दिनों में 18,401 श्वानों का वैक्सीनेशन
नागपुर में ‘डब्ल्यूवीएस होप’ मिशन रेबीज के तहत कार्य किया जा रहा है। सितंबर के 27 दिनों में 18,401 कुत्तों का वैक्सीनेशन किया गया। डब्ल्यूवीएस होप एक गैर सरकारी संगठन है जो मिशन रेबीज और वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस (डब्ल्यूवीएस) के साथ मिलकर आवारा कुत्तों का बड़े पैमाने पर टीकाकरण करता है। साथ ही समुदायों को रोकथाम के बारे में शिक्षित करके रेबीज से निपटने के लिए काम करता है। व्यापक कार्यक्रमों के माध्यम से 2030 तक भारत को रेबीज मुक्त बनाना है।
Porcupine lands on subway tracks ttc rescues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMगंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














