Ashok Kharat Case: SIT समन के बावजूद रूपाली चाकणकर पेश नहीं, बहन को नोटिस

Ashok Kharat Case में SIT ने जांच तेज कर दी है। समन के बावजूद रूपाली चाकणकर पेश नहीं हुईं, जबकि उनकी बहन को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले में करोड़ों के लेन-देन की भी जांच हो रही है।
ashok-kharat-case-sit-summons-rupali-chakankar-case
रूपाली चाकणकर समन केस अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Ashok Kharat SIT Summons: नासिक सेक्स स्कैंडल में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व राकां नेता रूपाली चाकणकर एसआईटी के दो समन के बावजूद पेश नहीं हुईं।

अब शिर्डी पुलिस ने चाकणकर की बहन प्रतिभा चाकणकर को समन जारी किया है और अगले पांच दिनों में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। ऐसे में सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या एसआईटी जांच के नाम पर लीपापोती कर रही है। दरअसल, नासिक सेक्स स्कैंडल के सूत्रधार Ashok Kharat और चाकणकर परिवार के संबंध को लेकर एसआईटी सवाल करना चाहती है।

Ashok Kharat के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

जांच में खुलासा हुआ है कि खरात के लिए समता पतसंस्था में संदिग्ध अकाउंट्स और करोड़ों के ट्रांजैक्शन की वजह से अब चाकणकर परिवार निशाने पर है। ढोंगी तांत्रिक खरात के खिलाफ शिर्डी में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि प्रतिभा चाकणकर के शिर्डी में समता पतसंस्था में कुल चार अकाउंट हैं। इनमें से दो अकाउंट उनके खुद के नाम नाम पर हैं, जबकि बाकी के दो अकाउंट उनके बच्चों के नाम पर हैं, सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ सालों में इन चार अकाउंट से करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपये के लेन-देन हुए हैं।

कल्पना खरात ने मांगी बेल, 16 को सुनवाई

एक ओर जहां महिलाओं के यौन शोषण व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में खरात पर पुलिस का शिकंजा कस रहा है तो दूसरी ओर उसकी पत्नी कल्पना खरात पर शिर्डी में फाइनेंशियल फ्रॉड व जमीन घोटाले का केस दर्ज किया गया है। इसके बाद से कल्पना फरार है। अब गिरफ्तारी से बचने उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसके वकीलों ने 4 अप्रैल को राहाता सेशन कोर्ट में अग्रिम यानी एंटीसिपेटरी बेल के लिए अप्लाई किया था। इस पर 16 अप्रैल को सुनवाई होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com