- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Massajog Sarpanch By Election 5 Candidates Nomination Including Santosh Deshmukh Wife Ashwini
मस्साजोग सरपंच उपचुनाव: संतोष देशमुख की पत्नी समेत 5 उम्मीदारों ने भरा पर्चा, क्या सहानुभूति बचा पाएगी विरासत?
- Written By: आकाश मसने
Beed Political News: मस्साजोग में दिवंगत सरपंच संतोष देशमुख की मौत के बाद खाली हुई सीट पर घमासान शुरू हो गया है। अश्विनी देशमुख के खिलाफ 4 अन्य उम्मीदवारों ने ताल ठोक दी है।

संतोष देशमुख व उनकी पत्नी अश्विनी देशमुख (सोर्स: सोशल मीडिया)
Massajog Sarpanch By-election: महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर है। दिवंगत सरपंच संतोष देशमुख के निधन के बाद खाली हुए सरपंच पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। नामांकन के आखिरी दिन तक कुल 5 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है, जिसने इस चुनाव को दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
अश्विनी देशमुख बनाम चुनावी चक्रव्यूह
इस उपचुनाव में सबसे पहला नामांकन दिवंगत सरपंच संतोष देखमुख की पत्नी अश्विनी संतोष देशमुख ने दाखिल किया था। गांव के एक वर्ग और देशमुख परिवार को उम्मीद थी कि यह चुनाव निर्विरोध होगा और अश्विनी देशमुख को अपने पति की विरासत संभालने का मौका मिलेगा। लेकिन, चुनावी समीकरण तब बदल गए जब पिछले चुनाव में मात्र 9 वोटों से हारने वाले स्वरूपानंद देशमुख ने फिर से मैदान में उतरने का फैसला किया।
दिग्गजों की एंट्री से बढ़ा तनाव
7 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन यानी 13 अप्रैल तक मैदान में पांच चेहरे सामने आ चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
संभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
नागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
संभाजीनगर में चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र; मानसून से पहले शहर को गड्ढामुक्त करने की मांग
- अश्विनी संतोष देशमुख
- स्वरूपानंद देशमुख
- संजीवनी देशमुख (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता)
- पंजाब देशमुख
- करुणा स्वरूपानंद देशमुख
सुरेश धस समेत इन नेताओं की थी निर्विरोध चुनाव की अपील
क्षेत्र के कद्दावर नेता और विधायक सुरेश धस समेत सांसद बजरंग सोनवणे ने भी सार्वजनिक रूप से इस चुनाव को निर्विरोध संपन्न कराने की अपील की थी। हालांकि, स्वरूपानंद देशमुख के कड़े रुख ने इन प्रयासों पर पानी फेर दिया है। स्वरूपानंद ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सबका अधिकार है। उन्होंने अश्विनी देशमुख को सलाह देते हुए कहा कि “जब तक संतोष देशमुख की हत्या के मामले में न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उन्हें राजनीति से दूर रहकर न्याय की लड़ाई लड़नी चाहिए।”
यह भी पढ़ें:- जयंती-पुण्यतिथि पर DJ और जुलूस निकालना बंद.., आंबेडकर जयंती पर राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी ये सलाह
आगे क्या होगा?
अब सभी की नजरें 15 अप्रैल पर टिकी हैं, जब नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 17 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। यदि 17 अप्रैल तक अन्य उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं लेते हैं, तो यह मुकाबला बहुकोणीय हो जाएगा। क्या राजनीतिक सुलह के जरिए इसे निर्विरोध बनाया जाएगा या मतदान के जरिए जनता अपना फैसला सुनाएगी, यह देखना अहम होगा।
क्या है संतोष देशमुख हत्याकांड ?
बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की 9 दिसंबर 2024 को बेरहमी से हत्या कर दी गई। एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिशों को रोकने के बाद उन्हें अगवा किया गया और यातनाएं देकर उन्हें मार डाला गया और बाद में उनके शव को फेंक दिया गया। इस मामले में 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीकि कराड भी शामिल हैं। इस हत्याकांड के बाद धनंजय मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
Massajog sarpanch by election 5 candidates nomination including santosh deshmukh wife ashwini
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMभोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
May 30, 2026 | 01:09 PMMaruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
May 30, 2026 | 01:07 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM











