-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- I Cried A Lot When Cheteshwar Pujara Was Dropped Says Puja Pabari
चेतेश्वर को ड्रॉप किया गया तब मैं खूब रोई थी, द डायरी ऑफ ए क्रिकेटर वाइफ में पुजारा की पत्नी ने किया खुलासा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पुजा पुजारा ने एक खिताब लिखी है, उसमें उन्होंने बताया कि जब पुजारा को प्लेइंग से बाहर किया गया था तब वो रोने लगी थी। लेकिन चेतेश्वर बिल्कुल नॉर्मल थे।

चेतेश्वर पुजारा अपनी पत्नी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा पिछले कुछ समय में सिर्फ घरेलू क्रिकेट ही खेलते नजर आए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। उसके बाद भी उनकी वापसी भारतीय टीम में नहीं हो सकी।
पुजारा की पत्नी पूजा पूजारा ने एक किताब लिखी है। पूजा के इस खिताब का नाम द डायरी ऑफ ए क्रिकेटर वाइफ लिखी है। इसमें उन्होंने पूजारा के करियर और टीम इंडिया से उनके बाहर होने को लेकर अपने अनुभव को शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी पहली मुलाकात, लव मैरिज, चेतेश्वर के करियर के बुरे दौर और भारतीय क्रिकेट टीम की अंदरूनी कहानी के बारे में लिखा है।
चेतेश्वर पुजारा की पत्नी ने एक किताब में सभी चीजों का जिक्र किया
हाल ही में चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा पुजारा ने अपनी किताब ‘The Diary of a Cricketer Wife’ को लेकर दैनिक भास्कर को एक इंटरव्यू दिया। इस बातचीत में उन्होंने उस बेहद भावनात्मक पल को साझा किया जब चेतेश्वर पुजारा को पहली बार टीम इंडिया से बाहर किया गया था और वह भी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
पूजा ने बताया कि मेरे लिए वह पल बेहद दर्दनाक था। जबसे चेतेश्वर ने भारत के लिए डेब्यू किया, टीम में कई खिलाड़ी आए और गए, लेकिन चेतेश्वर कभी ड्रॉप नहीं हुए थे। पुजारा को उनके संयम और तकनीक की वजह से भारतीय टीम की “टेस्ट दीवार” कहा जाता है। लेकिन उस एक दिन ने सब कुछ बदल दिया।
ड्रॉप होने पर मैं खूब रोई पूजा पुजारा
उन्होंने आगे कहा कि हम उस समय सिडनी में थे। जब मुझे पता चला कि चेतेश्वर आज प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं, तो मेरा दिल टूट गया। मुझे इतना बुरा लगा कि स्टेडियम में जाने का बिल्कुल मन नहीं हुआ। पूजा बताती हैं कि सिडनी का क्रिकेट स्टेडियम देखना हर क्रिकेट प्रेमी का सपना होता है, लेकिन उस दिन उनके लिए यह मायने नहीं रखता था। मेरी आंखों में आंसू थे, लेकिन चेतेश्वर बिल्कुल नॉर्मल थे। वो शांत थे, जैसे कुछ हुआ ही नहीं।
पूजा ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा न सिर्फ एक अनुशासित खिलाड़ी हैं, बल्कि बेहद निजी और पेशेवर व्यक्ति भी हैं। उन्होंने कभी भी क्रिकेट के ड्रेसिंग रूम की बातें घर तक नहीं आने दीं। मैं अक्सर पूछती थी कि ड्रेसिंग रूम में क्या चल रहा है, कौन क्या कह रहा है, लेकिन चेतेश्वर कभी कुछ नहीं बताते थे। उन्होंने साफ कह दिया था ‘इन बातों को मैदान पर ही रहना चाहिए, घर पर नहीं।
उन्होंने यह भी बताया कि पुजारा का फोकस हमेशा सिर्फ खेल पर रहा है चाहे हालात अच्छे हों या चुनौतीपूर्ण। उन्होंने कई देशों की यात्रा की है, लेकिन उन्होंने कभी टूर को घूमने या मौज-मस्ती के लिए नहीं लिया। उनके लिए टूर का मतलब सिर्फ दो जगहों से था – होटल और स्टेडियम।
I cried a lot when cheteshwar pujara was dropped says puja pabari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FBI Most Wanted List: अमेरिका में गूंजा पंजाब के गैंगस्टर का नाम, FBI ने इस भारतीय को किया मोस्ट वांटेड घोषित
Jul 15, 2026 | 11:08 AMGold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Jul 15, 2026 | 11:05 AMदेर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














