Jabalpur News: मसाले को समझा ड्रग्स, स्कैनर की गलती से 57 दिन जेल काटने वाले अजय सिंह को 16 साल बाद मिला न्याय
Bhopal Resident Ajay Singh NDPS Compensation Case: भोपाल निवासी अजय सिंह को एयरपोर्ट स्कैनिंग मशीन की गलतफहमी के कारण ड्रग्स तस्करी के आरोप में 57 दिन जेल में बिताने पड़े। मलेशिया में व्यापार और नौकरी करने वाले अजय सिंह 6 मई 2010 को भोपाल एयरपोर्ट से यात्रा के लिए पहुंचे थे। लगेज स्कैनिंग के दौरान मशीन ने अलार्म दिया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उनके सामान की जांच की।
बैग में गरम मसाले और अमचूर के पैकेट मिलने पर मशीन ने उन्हें संदिग्ध पदार्थ मान लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अजय सिंह को हिरासत में ले लिया गया। बाद में जांच रिपोर्ट में मसालों को निर्दोष पाया गया। अब 16 साल बाद हाईकोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी करते हुए 10 लाख रुपए मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।
स्टेट लेबोरेटरी में नहीं थे पर्याप्त उपकरण उपलब्ध
मामले की जांच के लिए जब्त सामग्री को स्टेट लेबोरेटरी भेजा गया। उस वक्त मैडा सब्सटेंस एक नई तरह की ड्रग थी और स्टेट लैब में पर्याप्त उपकरण उपलब्ध नहीं होने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी, इसके बाद सक्षम अधिकारियों को सूचना दी गई और बिना देर किए सैंपल को आगे केंद्रीय प्रयोगशाला भेजा गया। वहां परीक्षण के बाद स्पष्ट हुआ कि जिस पदार्थ को शुरुआती स्तर पर मेडा ड्रग के माना गया था वह वास्तव में प्रतिबंधित मादक पदार्थ नहीं था बल्कि मसाले हो थे।
न्यायिक हिरासत में जेल में बिताये 57 दिन
जब तब जांच रिपोर्ट आई तब तक 57 दिन बीत चुके थे और अजय सिंह को न्यायिक हिरासत में ही रहना पड़ा। 2 जुलाई 2010 को इस मामले में अजय सिंह की रिहाई हुई। रिहाई के बाद अजय सिंह ने राहत की सांस तो ली लेकिन इतने दिनों तक बिना किसी अपराध के जेल में रहने के कारण उन्होंने एयरपोर्ट की जांच की खामियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने का मन बना लिया था।
कार्यवाही के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया
जेल से छूटने के बाद अजय सिंह ने कानून के जानकारों से इस विषय में सलाह ली और वर्ष 2011 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए दरवाजा खटखटाया। याचिका में उन्होंने मामले की सीबीआई जांच, एयरपोर्ट पर इस्तेमाल होने वाली संबंधित एशिया पेसिफिक स्कैनिंग मशीनों पर रोक, गिरफ्तारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई, फॉरेंसिक जांच में हुई देरी की जांच और 57 दिन जेल में रहने के एवज में 10 करोड़ रुपये की मुआवजे की मांग की। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता सुमित रघुवंशी द्वारा पक्ष रखा गया कि अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कानून सम्मत थी और उपलब्ध परिस्थितियों में नियमानुसार कार्रवाई की गई थी।
16 साल बाद हुआ निर्णय
27 अप्रैल 2026 को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने माना कि मामले में याचिकाकर्ता को 57 दिन तक जेल में बिना अपराध के रहना पड़ा। इसलिए मानवीय आधार पर उन्हें 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना उचित है। हालांकि याचिका में मांगी गई अन्य राहतों को न्यायालय ने स्वीकार नहीं किया।
यह भी पढ़ें: Jabalpur News: निसर्ग रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल की स्लाइड में करंट की वजह से युवक की मौत; पुलिस ने बंद कराया पूल
भोपाल कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करे ऑर्डर शीट
अधिवक्ता सुमित रघुवंशी ने यह भी बताया कि वर्तमान निर्णय के बाद केस को डिस्पोज ऑफ कर दिया गया है याचिकर्ता को निर्देशित किया गया है कि ऑर्डर शीट की कापी भोपाल कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करे तथा भोपाल कलेक्टर सक्षम अधिकारियों को मुआवजा राशि दिलाने के लिए आदेशित करें।
Jabalpur News: निसर्ग रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल की स्लाइड में करंट की वजह से युवक की मौत; पुलिस ने बंद कराया पूल
Nisarga Water Park Barela Jabalpur Accident: बरेला स्थित निसर्ग वाटर पार्क में पिकनिक मनाने गए एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान साजन विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ घूमने और मौज-मस्ती करने वाटर पार्क पहुंचा था। हादसा उस समय हुआ जब साजन फिसलपट्टी से स्लाइड करते हुए पानी में उतर रहा था।
इसी दौरान स्लाइड में अचानक करंट फैल गया और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही साजन बेहोश होकर पानी में गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोस्तों में चीख-पुकार शुरू हो गई।
दोस्तों को लगा अंडर वाटर डाइविंग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कुछ समय तक साजन पानी के अंदर ही रहा। शुरुआत में उसके दोस्तों को लगा कि वह मजाक में अंडर वाटर डाइविंग कर रहा है। लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आने पर दोस्तों को शक हुआ। जब कुछ देर बाद उसका शव पानी की सतह पर उतराता दिखाई दिया, तब सभी के होश उड़ गए। इसके बाद दोस्तों ने तत्काल उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
घटना के बाद पूरे वाटर पार्क परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई कि पानी में करंट दौड़ रहा है। डर के कारण कई लोग पार्क से बाहर भागने लगे। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के बाद पार्क प्रबंधन भी घबराया हुआ नजर आया और लोगों को तत्काल पानी से बाहर निकलने के लिए कहा गया।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
पुलिस ने पार्क बंद कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर वाटर पार्क को बंद करवा दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि फिसलपट्टी में बिजली का करंट फैल गया था, जिसकी चपेट में आने से साजन की मौत हुई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आखिर लापरवाही किस स्तर पर हुई और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
ट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और भोपाल जिला अदालत में सुनवाई
Twisha Sharma Death Case Update: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस ने अब देश की शीर्ष न्यायिक संस्थाओं तक हलचल मचा दी है। इस केस पर आज सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और भोपाल जिला अदालत में अलग-अलग स्तर पर सुनवाई होनी है। मामला अब जांच प्रक्रिया, पुलिस की भूमिका और संस्थागत निष्पक्षता जैसे गंभीर सवालों से जुड़ गया है।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को इस मामले पर स्वयं संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट की बेंच इस केस में संस्थागत पक्षपात और जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने भी चीफ जस्टिस से अनुमति मांगी थी कि इसे सुओ मोटो रिट पिटीशन (क्रिमिनल) के रूप में दर्ज किया जाए, ताकि संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष जांच के लिए एक स्पष्ट प्रोटोकॉल तैयार किया जा सके। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।
MP हाई कोर्ट में सुनवाई
उधर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ट्विशा की सास रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह को भोपाल जिला अदालत से मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग पर सुनवाई होनी है। यह याचिका मध्य प्रदेश शासन और ट्विशा के पिता की ओर से दायर की गई है। हालांकि, कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई को देखते हुए हाईकोर्ट की कार्यवाही फिलहाल टल भी सकती है।
भोपाल जिला अदालत में भी सुनवाई
भोपाल जिला अदालत में भी एक अहम सुनवाई होगी, जिसमें ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (12 मई से 20 मई तक) और भोपाल एम्स के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने के आवेदन पर विचार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
परिजनों ने लगाया है हत्या का आरोप
मामले में ट्विशा शर्मा परिवार के आरोपों और बचाव पक्ष के दावों के बीच स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। मायके पक्ष ने जहां हत्या का आरोप लगाया है, वहीं ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या का मामला बता रहा है। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट की आगे की कार्यवाही पर टिकी हैं, जो इस हाई-प्रोफाइल केस की दिशा तय कर सकती है।
मई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
MP Petrol Diesel News: ऑयल कंपनियों ने करीब 11 दिन के अंदर पेट्रोल और डीजल के रेट में फिर बढ़ोतरी की है। 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। मध्य प्रदेश में यह रेट 3 रुपए तक बढ़े हैं। नए रेट सामने आने के बाद अब एमपी में डीजल 100 रुपए पार हो गया है, जबकि पेट्रोल के 116 रुपए या इससे ज्यादा कीमत हो गई है।
9 दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमत में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। पिछली बार 15 मई 2026 को पहली बार करीब 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई। 19 मई 2026 को दूसरी बार करीब 90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए। तीसरी बार 23 मई 2026 को 87-91 पैसे प्रति लीटर तक कीमत बढ़ी और आज 25 मई को चौथी बार करीब 3-3 रुपए का इजाफा हुआ है। इस तरह इस महीने अब तक पेट्रोल-डीजल करीब 8 रुपए महंगा हो चुका है।
MP के शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
नए रेट के मुताबिक, भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए में हो गई है। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन में तेल सबसे ज्यादा महंगा है। डीजल 100.11 रुपए और पेट्रोल 115.03 रुपए में मिलेगा। इंदौर में 114.54 रुपए में पेट्रोल और 99.57 रुपए में डीजल दिया जाएगा। जबलपुर और ग्वालियर में भी कीमतें बढ़ी है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में आज से नौतपा की शुरुआत, 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी
दाम में बढ़ोतरी का असर
पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई के रूप में देखने को मिलेगा। ईंधन महंगा होने से ट्रक का मालभाड़ा बढ़ेगा और दूसरे राज्यों से आने वाले फल-सब्जियां और दूसरे उत्पाद महंगे हो जाएंगे। इसके साथ ही डीजल महंगा होने से खेती की लागत बढ़ जाएगी। सार्वजनिक परिवह बस और ऑटो के किराये में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।
MP News: भोपाल के यात्रियों को बड़ी सौगात; अब मुंबई के सफर के लिए नहीं भटकना पड़ेगा स्पेशल ट्रेनों के भरोसे
Jabalpur Bandra Terminus Regular Train 20164: भोपाल मंडल के रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। अब जबलपुर से पुणे और मुंबई की यात्रा पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी। यात्रियों को अलग-अलग ट्रेन नंबर याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अब रेलवे प्रशासन ने जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को नियमित साप्ताहिक ट्रेन के रूप में संचालित करने का फैसला किया है। रेलवे की गाड़ी संख्या 02134/02133 अब स्थायी रूप से 20164/20163 नंबर के साथ चलाई जाएगी।
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आयोचित हुआ कार्यक्रम
ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जबलपुर सांसद आशीष दुबे, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने जबलपुर से पुणे जाने वाली नियमित साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पहले से अधिक सुविधाजनक होगा सफर
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जबलपुर से पुणे के लिए नियमित ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। आम जनता की जरूरत को देखते हुए सांसद आशीष दुबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस ट्रेन को नियमित करने की मांग उठाई थी। अब ट्रेन के स्थायी रूप से संचालित होने से जबलपुर से पुणे और बांद्रा जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और सफर पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।
महाकौशल का सीधे महाराष्ट्र कनेक्शन
इस नियमित साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और महाकौशल क्षेत्र का महाराष्ट्र से सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा। इससे व्यापार, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में भी नए अवसर बढ़ेंगे। खास तौर पर राजधानी भोपाल, संत हिरदाराम नगर, नर्मदापुरम और इटारसी के यात्रियों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा, क्योंकि मुंबई यात्रा के लिए अब उन्हें एक और नियमित ट्रेन का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: भोपाल में UPSC प्रीलिम्स-2026 का महा-आयोजन, 36 केंद्रों पर 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम
बता दें कि सरकार आए दिन कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। इससे पहले भोपाल को अपना दूसरा जंक्शन मिला, जिसके तहत संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन को विकसित कर उसे आधिकारिक जंक्शन का दर्जा दिया गया।
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, यात्री की नहीं बच सकी जान
Jabalpur Indigo Flight Emergency Landing: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद से रांची जा रही इंडिगो की एयरबस-320 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर विमान को सुरक्षित जबलपुर एयरपोर्ट पर उतारा। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान यात्री की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल निवासी 29 वर्षीय सुदीप कुमार गौनिश अपनी बहन के साथ फेफड़ों की बीमारी के इलाज के लिए अहमदाबाद गए थे। इलाज के बाद दोनों इंडिगो की फ्लाइट से रांची लौट रहे थे। उड़ान के दौरान जब विमान जबलपुर के ऊपर पहुंचा, तभी सुदीप की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई।
सांस लेने में होने लगी दिक्कत
सुदीप को सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। उनकी हालत बिगड़ती देख सहयात्रियों और परिजनों ने क्रू मेंबर्स को जानकारी दी और तत्काल चिकित्सा सहायता की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फ्लाइट के पायलट ने डुमना एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क किया और विमान की आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।
निजी अस्पताल में मरीज की मौत
एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मंजूरी मिलने के बाद विमान को सुरक्षित जबलपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन स्टाफ ने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था की और सुदीप को शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान यात्री की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: जबलपुर से भोपाल लाया गया पति समर्थ सिंह, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड
50 मिनट तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा विमान
डुमना एयरपोर्ट के प्रभारी डायरेक्टर नीरज गुडवानी ने बताया कि फ्लाइट सुबह 11:15 बजे अहमदाबाद से रवाना हुई थी और दोपहर 1:25 बजे रांची पहुंचने वाली थी। मरीज को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया के चलते विमान करीब 50 मिनट तक जबलपुर एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। बाद में अन्य यात्रियों को लेकर फ्लाइट रांची के लिए रवाना हो गई। उधर, अस्पताल में इलाज के दौरान रात में सुदीप की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गए।
ट्विशा शर्मा केस: जबलपुर से भोपाल लाया गया पति समर्थ सिंह, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड
Twisha Sharma Death Case Update: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को पुलिस शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे जबलपुर से भोपाल लेकर पहुंची। फिलहाल उसे कटारा हिल्स थाने में रखा गया है, जहां सुरक्षा के मद्देनजर थाने के बाहर बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार मेडिकल परीक्षण के बाद समर्थ को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।
मामले की जांच एसीपी रजनीश कश्यप कौल के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। पुलिस अब समर्थ से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि फरारी के दौरान वह कहां-कहां रहा और किन लोगों ने उसकी मदद की। जांच में सहयोग करने वालों की भूमिका भी खंगाली जाएगी और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना वाले दिन की पूरी परिस्थितियों को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।
फरारी के दौरान समर्थ ने बदला हुलिया
फरारी के दौरान समर्थ सिंह ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हुलिया भी बदल लिया था। आमतौर पर क्लीन शेव रहने वाला समर्थ इस बार हल्की दाढ़ी, कैजुअल जींस-शर्ट, कैप और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आया।
परिजनों का पुलिस पर आरोप
इधर, ट्विशा शर्मा के जीजा सौरभ ने समर्थ की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने केवल औपचारिकताएं निभाईं और गिरफ्तारी पूरी तरह स्क्रिप्टेड थी। उन्होंने दावा किया कि उनके वकील ने कोर्ट रूम में मास्क लगाए बैठे समर्थ को पहचान लिया, जिसके बाद वहां मौजूद वकीलों ने हंगामा शुरू किया और फिर गिरफ्तारी हुई। सौरभ ने कटारा हिल्स थाना प्रभारी और स्टाफ पर बदसलूकी के आरोप भी लगाए हैं।
ये भी पढ़ें :Gwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
शव सौंपने की मांग को किया खारिज
इस बीच, जबलपुर हाईकोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह की ओर से हिंदू रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए ट्विशा शर्मा का शव सौंपने की मांग की गई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को भी नोटिस जारी किया है और भोपाल कोर्ट से जमानत आदेश की कॉपी भी मंगाई है। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने गिरीबाला की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दायर की है।
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने जबलपुर से हिरासत में लिया, अब सुलझेगी मौत की गुत्थी?
Twisha Sharma Case Big Update Samarth Singh In Bhopal Police Custody: ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। आज समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंचा था, इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी हंगामा हुआ। ट्विशा शर्मा के परिजनों के वकील ने कई बड़े आरोप लगाए। अब खबर निकल कर आ रही है कि समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने इस खबर की पुष्टि की है।
बता दें कि ट्विशा शर्मा का आरोपी पति समर्थ सिंह 10 दिनों से फरार चल रहा था। जबलपुर में सरेंडर करने की सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
पहचान छिपाने के लिए बदलवाए गए कपड़े
बता दें कि, समर्थ सिंह की पहचान छिपाने के उद्देश्य से जबलपुर जिला कोर्ट परिसर में उसके कपड़े बदलवाए गए। जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई। ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि समर्थ सिंह मास्क पहनकर कोर्ट नंबर-32 में बैठा था, जो जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कोर्टरूम है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर उसे वहां बैठने की अनुमति किस अधिकार के तहत दी गई।
ट्विशा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा है कि दिल्ली एम्स के डायरेक्टर के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम भोपाल एम्स में पोस्टमॉर्टम करेगी। साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के भी आदेश दिए गए हैं। कोर्ट ने तब तक पुलिस को शव सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने जबलपुर से हिरासत में लिया, अब सुलझेगी मौत की गुत्थी?
गिरिबाला सिंह की जमानत निरस्त करने की उठी मांग
मध्य प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को मिली जमानत निरस्त करने की मांग की है। मामले की सुनवाई शुक्रवार को जस्टिस अवनींद्र सिंह की कोर्ट में प्रस्तावित थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रकरण को डिवीजन बेंच के पास भेज दिया।
कोर्ट में घूमता रहा समर्थ सिंह, ट्विशा के वकील ने लगाए गंभीर आरोप; कहा- ज्यूडिशियरी उनके सपोर्ट में है
Twisha Sharma Death Case Update: मध्य प्रदेश में मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब बड़ा मोड़ तब आया, जब मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर जिला अदालत में पहुंचे।
काफी दिनों से फरार चल रहे समर्थ सिंह के सामने आने के बाद अब इस पूरे मामले में जांच और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। समर्थ सिंह के वकील के मुताबिक, उन्होंने पहले अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ली और उसके बाद अदालत में आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।
वह सरेंडर करने के लिए यहां मौजूद हैं- समर्थ सिंह के वकील
समर्थ सिंह के वकील सौरभ सुंदर ने मीडिया से कहा कि मुझे 5 मिनट दीजिए, वह सरेंडर करने के लिए यहीं मौजूद है। वह सरेंडर करेगा। हम सीजेएम के समक्ष एक अर्जी दाखिल कर रहे हैं। हम अर्जी दाखिल करेंगे, उसका जो भी नतीजा होगा, हम आपको बता देंगे। बस 5 मिनट इंतजार कीजिए।
ज्यूडिशियरी उनके सपोर्ट में है- ट्विशा के वकील
ट्विशा शर्मा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि इससे पहले, वह कोर्ट नंबर 32 के अंदर बैठे हुए थे, जो कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कोर्टरूम है, और उसके दरवाजे बंद थे। उन्हें किस अधिकार के तहत उस कमरे में बैठने की अनुमति दी गई थी? उन्होंने कहा कि इससे समझ में आता है कि ज्यूडिशियरी उनके सपोर्ट में कितनी ज्यादा है। मैं एसआईटी और लोकल पुलिस को कहना चाहता हूं कि उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कीजिए। उनको तुरंत अरेस्ट किया जाए। वे यहां सरेंडर करने आए थे। यहां के सारे जज जा चुके थे और वे जिला जज के चैंबर में दरवाजा बंद कर के बैठ थे। जब मैं दरवाजा खोलवाया तो वहां से भागे और अभी बार एसोसिएशन के चैंबर में बैठे हुए है।
— ANI (@ANI) May 22, 2026
यह भी पढ़ें: मास्क-टोपी पहनकर सरेंडर करने पहुंचा समर्थ सिंह, चैंबर में छिपाए रहे वकील; जबलपुर कोर्ट परिसर में हुआ भारी बवाल
दहेज प्रताड़ना के आरोपों पर चुप दिखा समर्थ
समर्थ सिंह अपनी पहचान छुपाने के लिए चश्मा, मास्क और टोपी पहने हुए थे। जब अदालत परिसर में मौजूद पत्रकारों ने उनसे ट्विशा शर्मा की मौत, दहेज प्रताड़ना और उन पर लगे आरोपों को लेकर सवाल पूछे, तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और पूरी तरह चुप्पी साधे रखी।
मास्क-टोपी पहनकर सरेंडर करने पहुंचा समर्थ सिंह, चैंबर में छिपाए रहे वकील; जबलपुर कोर्ट परिसर में हुआ भारी बवाल
Samarth Singh Surrender Jabalpur Court: ट्विशा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। समर्थ मास्क और टोपी पहनकर अपने वकीलों के साथ कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ। ट्विशा की मौत के बाद से वह फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
वहीं, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के पिता और राज्य सरकार की ओर से दायर याचिकाओं पर नोटिस जारी कर दिया है। इन याचिकाओं में निचली अदालत द्वारा ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 25 मई निर्धारित की है।
मास्क और टोपी लगाकर कोर्ट सरेंडर करने पहुंचा समर्थ
ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी और ट्विशा का पति समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर कोर्ट पहुंचा। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। समर्थ सिंह के वकील सौरभ सुंदर ने बताया कि उनका मुवक्किल कोर्ट में सरेंडर करने आया है। इसके लिए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है।
#WATCH जबलपुर, मध्य प्रदेश | ट्विशा शर्मा मौत मामले में ट्विशा के पति और आरोपी समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट पहुंचे। वह इस केस में फरार थे।
उनके वकील सौरभ सुंदर के मुताबिक, समर्थ सिंह सरेंडर करने आए हैं, और वे चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) के सामने एक एप्लीकेशन दे रहे हैं। pic.twitter.com/1reOKLyCpi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2026
दो घंटे तक चैंबर में छिपा रहा समर्थ सिंह
बता दें कि आज यानी 22 मई को जब ट्विसा का आरोपी पति समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट पहुंचा तो भारी बवाल देखने को मिला। इस दौरान ट्विशा शर्मा के वकील ने खुद की जान को खतरा बताया है, वंही दूसरी तरफ जिला अदालत में समर्थ सिंह को बार काउंसिल के चैंबर में वकीलों ने छिपा कर रखा, यहां तक की जब ट्विशा के वकील समर्थ से बात करने गए तो वकीलों ने उनके साथ धक्का मुक्की की। गौरतलब है कि इस दौरान जब पत्रकारों ने चैंबर में घुसकर समर्थ से सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्हें भी धक्का मारा गया। समर्थ दो घंटे तक चैंबर में छिपा रहा।
यह भी पढ़ें: MP News: 2.5 साल में तौयार होंगे जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर के रिंग रोड, निर्माण कार्यों को मिली नई गति
समर्थ सिंह के समर्थन में दिख रहा पूरा सिस्टम- ट्विशा के जीजा
बता दें कि परिजनों ने एक बार फिर से अपने आरोपों को दोहराया है।  ट्विशा शर्मा के जीजा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि समर्थ सिंह के समर्थन में पूरा सिस्टम दिख रहा है, उन्होंने आगे कहा कि सुबह से समर्थ सिंह जबलपुर में है लेकिन न पुलिस को दुख रहा ना एसआईटी को नजर आया, हमे बाहर निकाल दिया गया है। खतरा हमें है, लुक आउट नोटिस जारी है, 30 हजार का ईनाम भी घोषित है फिर भी समर्थ को पकड़ा नहीं जा रहा है।
ट्विशा शर्मा केस: वापस ली गई समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका; दोबारा होगा ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम
Twisha Sharma Case Big Update: भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा मोड आया है। दरअसल, जबलपुर हाईकोर्ट ने आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। बताया जा रहा है कि भोपाल की अदालत में सरेंडर करेगा समर्थ सिंह।
बता दें कि, आज हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने वाली याचिका पर भी सुनवाई की। जिसके बाद यह भोपाल पुलिस को यह दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए गए हैं।
भोपाल कोर्ट में सरेंडर के लिए तैयार है समर्थ?
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान अहम मोड़ आया, जब आरोपी समर्थ सिंह की ओर से उनके वकील ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि समर्थ सिंह अब निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार हैं।
अदालत ने दी सेकेंड पोस्टमार्टम की अनुमति
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दूसरे पोस्टमार्टम को लेकर तीखी बहस हुई। याचिकाकर्ता पक्ष ने इसकी जरूरत बताई, जबकि दूसरे पक्ष के वकील ने इसका विरोध करते हुए कहा कि AIIMS की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर्याप्त है और दोबारा पोस्टमार्टम डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने जैसा है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सेकंड पोस्टमार्टम कराने पर सहमति दे दी।
दूसरी मेडिकल राय ली जा सकती है- तुषार मेहता
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की निष्पक्षता और ईमानदारी का बचाव करते हुए कहा कि उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि यदि पीड़ित परिवार को लगता है कि किसी पहलू को नजरअंदाज किया गया है, तो मामले में दूसरी मेडिकल राय ली जा सकती है।
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: वापस ली गई समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका; दोबारा होगा ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम
अंतिम संस्कार में देरी का विरोध करते हुए गिरिबाला सिंह के वकील ने कहा कि शव को लंबे समय तक यूं नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने दलील दी कि मृतका उनके परिवार की बहू थी और उसका अंतिम संस्कार करना परिवार की जिम्मेदारी और कर्तव्य है।
जबलपुर में NCC के 40 कैडेट्स के बीमार होने से मचा हड़कंप, सभी जिला अस्पताल में भर्ती
Jabalpur IIITDM NCC Camp News: जबलपुर के IIITDM कॉलेज कैंपस में देर शाम अचानक हड़कंप मच गया। कैंप में खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक IIITDM कॉलेज परिसर में 14 मई से 24 मई तक NCC कैंप लगाया गया है, जहां जबलपुर सहित आसपास के जिलों से लगभग 450 कैडेट्स ट्रेनिंग के लिए पहुंचे हैं। गुरुवार की शाम को इनमें से करीब 31 बच्चों की तबीयत अचानक खराब होने लगी, जिससे कैंप में हड़कंप मच गया।
हीट स्ट्रोक या फूड पॉइजनिंग
NCC कैडेट्स की तबीयत बिगड़ने की कोई स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि लगातार बढ़ रहे तापमान और खुले आसमान के नीच रहने के कारण कुछ कैडेट्स पर गर्मी का असर हुआ है। वहीं फूड पॉइजनिंग की आशंका भी जताई गई है। हालांकि फूड पॉइजनिंग की संभावना कम है, क्योंकि वही खाना कैंप के सभी कैडेट्स ने खाया था।
NCC ऑफिसर और डॉक्टर रातभर रहे मौजूद
जिला अस्पताल विक्टोरिया पहुंचे बीमार कैडेट्स ने बताया कि कैंप में करीब 400 बच्चे हैं। शाम को करीब 40 कैडेट्स बीमार हुए, जिन्हें अस्पताल लाया गया। इनमें 15 छात्र और 16 छात्राओं को भर्ती किया गया, वहीं 9 कैडेट्स को प्राथमिक उपचार के बाद कैंप में वापस भेज दिया गया। इस दौरान NCC के ऑफिसर और डॉक्टर्स पूरे समय अस्पताल में मौजूद रहे और कैडेट्स के स्वास्थ्य पर नजर रखी। इसके साथ ही बीमार हुए कैडेट्स के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें : भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार, हिंदू समाज करेगा हवन-पूजन और महाआरती, पुलिस बल तैनात
45 डिग्री पहुंचा तापमान
IIITDM में 14 मई से कैंप लगाया गया है, उस समय जबलपुर में तापमान करीब 42 डिग्री था, जो बीते तीन दिनों से 44 और 45 डिग्री के आसपास है। यही वजह है कि दिन के समय बहुत ज्यादा गर्मी हो रही है। माना जा रहा है कि तेज धूप के दौरान कैंप में आए कुछ कैडेट्स खाने-पीने में लापरवाही करने से बीमार हो गए। हालांकि इस संबंध में कैंप के ऑफिसर्स की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कैडेट्स के बीमार होने की जांच शुरू कर दी गई है।
Twisha Sharma Case: पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आज जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
Twisha Sharma Death Case Update: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में ट्विशा के फरार पति समर्थ सिंह ने जबलपुर हाईकोर्ट में अग्रिम याचिका लगाई है, जिस पर हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने कोर्ट में पैरवी की।
अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्विशा की सास यानी गिरीबाला सिंह को पूर्व में ही जमानत मिल चुकी है। इस मामले में भोपाल में ट्विशा के पति समर्थ सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। FIR के बाद गिरीबाला और समर्थ दोनों ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी।
भोपाल कोर्ट ने नहीं दी थी अग्रिम जमानत
ट्विशा शर्मा डेथ केस में भोपाल कोर्ट ने गिरीबाली की उम्र और कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड ना होने, साथ ही पूर्व में जज रहने के आधार पर ये कहते हुए अग्रिम जमानत दे दी थी कि उनके भागने की आशंका नहीं है। इधर समर्थ की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसे अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।
परिजनों ने किया था अग्रिम जमानत का विरोध
ट्विशा के परिजनों ने गिरीबाला सिंह को अग्रिम जमानत देने का विरोध किया था, जबकि समर्थ को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। समर्थ लगातार फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के आदेश पर समर्थ पर इनाम की राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी है।
ये भी पढ़ें : धार भोजशाला मामला: हाईकोर्ट के फैसले से नाखुश मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, इस आधार पर दायर की याचिका
12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत
गौरतलब है कि 12 मई को ट्विशा का शव अपने घर की छत पर फंदे से लटका मिला था, जिसके बाद से समर्थ सिंह फरार है। ट्विशा के परिजनों ने समर्थ और उसके परिवार पर ट्विशा को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद से ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।
3 नाबालिग 48 घंटों से लापता, जबलपुर-उज्जैन पुलिस और GRP तलाश में जुटी, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज
Jabalpur Crime News: जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के सूखा गांव से तीन नाबालिग पिछले 48 घंटों से लापता हैं। मामले के सामने आने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। गायब हुए तीनों बच्चे बुधवार को घर से घूमने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परेशान परिजन माढ़ोताल थाने पहुंचे और बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के मुताबिक गायब हुए बच्चों में 12 वर्षीय भारत सिंह ठाकुर, 16 वर्षीय राज अहिरवार और 14 वर्षीय नितिन अहिरवार शामिल हैं। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि बच्चों ने पहले भी कई बार बाहर घूमने जाने की बात कही थी, लेकिन इस बार उनके अचानक गायब होने से परिवार चिंतित है।
अपहरण समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
बच्चे नाबालिग होने के कारण पुलिस ने अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि बच्चों की लोकेशन का पता लगाया जा सके।
रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में दिखे बच्चे
जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे पिछले कई दिनों से उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने गांव के कुछ अन्य बच्चों से भी अपने साथ उज्जैन चलने के लिए कहा था, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। ऐसे में परिजन और पुलिस शुरुआती तौर पर यही मानकर चल रहे हैं कि तीनों बच्चे उज्जैन के लिए निकले हैं। पुलिस ने जबलपुर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें तीनों बच्चे प्लेटफॉर्म पर घूमते हुए दिखाई दिए। हालांकि वे किस ट्रेन में सवार हुए और स्टेशन से आगे कहां गए, इसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी तेज, रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली कमेटी 23 मई को पहुंचेगी इंदौर
उज्जैन पुलिस और GRP भी तलाश में जुटी
सूत्रों के मुताबिक बच्चों की तलाश में उज्जैन पुलिस और जीआरपी भी जुट गई है। जबलपुर से लेकर उज्जैन तक के रेलवे स्टेशन, जीआरपी, आरपीएफ और विभिन्न पुलिस थानों में बच्चों की तस्वीरें भेजी गई हैं। पुलिस का कहना है कि बच्चों की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उन्हें सुरक्षित तलाशने की कोशिश की जा रही है।
जबलपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मचारी ने किया मरीजों का इलाज, युवा कांग्रेस ने दिया धरना
Jabalpur Hospital News: जबलपुर की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। गुरुवार रात दीनदयाल चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऐसी लापरवाही देखने को मिली, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। रात के समय अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के गायब रहने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, देर रात एक गर्भवती महिला और एक अन्य बीमार महिला को उनके परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने जब अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ को तलाशा तो वहां कोई मौजूद नहीं मिला। अस्पताल में सिर्फ सफाई कर्मचारी मौजूद थी, जिसने मरीज का ब्लड प्रेशर चेक किया और वार्ड में भर्ती होने की सलाह दे दी।
धरने पर बैठे युवा कांग्रेसी
इसी दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। अस्पताल की हालत और स्टाफ की अनुपस्थिति देखकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि रात के समय अस्पताल पूरी तरह भगवान भरोसे चल रहा था। मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा था और जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से गायब थे। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
CMHO ने दिया कार्रवाई का भरोसा
युवा कांग्रेस के प्रदर्शन बढ़ने की सूचना मिलने पर करीब एक घंटे बाद स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अंशुल शुक्ला मौके पर पहुंचे। इसके कुछ देर बाद सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर व्यवस्थाएं सुधारने का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें : इंदौर हनी ट्रैप केस: कभी नरयावली सीट से मांगा था BJP का टिकट, अब पुलिस कस्टडी में; जानें कौन है रेशू चौधरी
शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल
सीएमएचओ ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और ड्यूटी से गायब पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर शहर की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
MP News: जबलपुर-भोपाल NH-45 पुल घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त! केंद्र और राज्य सरकार को थमाया नोटिस
National Highway 45 Bridge Corruption: शहपुरा में क्षतिग्रस्त पुल के मामले पर गुरुवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 22 जून को निर्धारित की गई है।
शहपुरा निवासी राजेश सिंह राजपूत द्वारा दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि जबलपुर–भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल मात्र तीन वर्षों में ही क्षतिग्रस्त हो गया। पुल का एक हिस्सा टूटे हुए करीब तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो मरम्मत पूरी हुई है और न ही पुनर्निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति हुई है।
निर्माण कार्य अधूरा लेकिन टोल टैक्स पूरा
याचिका में यह भी कहा गया है कि सड़क की खराब स्थिति और अधूरे निर्माण कार्य के बावजूद टोल टैक्स की वसूली जारी है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद से भारी वाहनों की आवाजाही नगर के भीतर से लगातार हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दिसंबर में क्षतिग्रस्त हुई थी दूसरी लेन
शहपुरा का यह वही पुल है, जिसकी दूसरी लेन दिसंबर माह में क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद यातायात को एक लेन से संचालित किया जा रहा था, जबकि दूसरी लेन पर मरम्मत और निर्माण कार्य जारी था। इसी बीच पुल के एक अन्य हिस्से में भी धंसाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए मार्ग को बंद कर दिया।
एमपी रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने भी की कार्रवाई की अनुशंसा
करीब तीन वर्ष पूर्व निर्मित इस पुल के निर्माण में लापरवाही को लेकर मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक और संभागीय प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है। साथ ही दोनों अधिकारियों की पेंशन रोकने के लिए भी संबंधित पत्राचार किया गया है। उन्हें कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का दोषी माना गया है।
यह भी पढ़ें: इंदौर में रिश्तों का सौदा, पोते की शादी के लिए 13 वर्षीय मासूम को 42 साल के अधेड़ से ब्याहा; 13 पर FIR दर्ज
मार्ग बंद होने के बाद हल्के वाहनों को शहपुरा बस्ती के अंदर से डायवर्ट किया गया है, जबकि भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रारंभ में रोक लगाई गई थी। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला भी तैनात किया गया है, इसके बावजूद क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है।
Twisha Sharma Case: पति समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए जबलपुर हाई कोर्ट में लगाई याचिका
Twisha Sharma Death Case Update: राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी पति समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए जबलपुर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। भोपाल कोर्ट ने समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
ट्विशा शर्मा डेथ केस में FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पति समर्थ सिंह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन उस तक नहीं पहुंच पा रही है। इस बीच समर्थ ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, जिस पर HC जल्द ही सुनवाई कर सकता है।
गिरीबाला को मिल चुकी है अग्रिम जमानत
ट्विशा शर्मा के परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने गिरीबाली की उम्र और कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड ना होने, साथ ही पूर्व में जज रहने के आधार पर ये कहते हुए अग्रिम जमानत दे दी थी कि उनके भागने की आशंका नहीं है। इधर समर्थ की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसे अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।
समर्थ पर 30 हजार का इनाम
ट्विशा के परिजनों ने गिरीबाला सिंह को अग्रिम जमानत देने का विरोध किया था, जबकि समर्थ को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। समर्थ लगातार फरार चल रहा है। ऐसे में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के आदेश पर समर्थ पर इनाम की राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी है।
ये भी पढ़ें : ट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज
हाई कोर्ट जाएंगे ट्विशा के परिजन
इधर भोपाल कोर्ट ने ट्विशा का दिल्ली एम्स में दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट का तर्क है कि दूसरे राज्य में पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश देना उसके क्षेत्राधिकार से बाहर है। ऐसे में ट्विशा के परिजन हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ट्विशा के दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग करेंगे।
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
Jabalpur Girls Fight: संस्कारधानी जबलपुर में बीच सड़क दो युवतियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला शहर के व्यस्त गंजीपुरा इलाके का है, जहां दोनों लड़कियां आपस में भिड़ गईं। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर मारपीट करती दिखाई दे रही हैं।
जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां एक स्पा सेंटर में काम करती हैं। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हुआ था। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारते और बाल खींचते नजर आ रही हैं।
दुकानदारों ने खत्म कराई लड़ाई
घटना के दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी रही, लेकिन काफी देर तक किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। बाद में आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग कराया। इसके बाद समझाइश देकर उन्हें वहां से रवाना कर दिया गया।
वायरल हो रहा वीडियो
मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर “Cat Fight at Street” नाम से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद शहरभर में इसकी चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें : जबलपुर में NEET पेपर लीक पर महा-संग्राम! यूथ कांग्रेस ने रोकी रानी कमलापति इंटरसिटी, ट्रैक पर मची अफरा-तफरी
थाने में शिकायत नहीं
हालांकि अब तक दोनों युवतियों की ओर से किसी भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के पास भी मामले को लेकर कोई औपचारिक सूचना नहीं पहुंची है। फिलहाल विवाद की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। जबलपुर में सड़क पर विवाद और झगड़े की घटनाएं आम मानी जाती हैं, लेकिन बीच सड़क लड़कियों के बीच इस तरह की मारपीट का मामला कम देखने को मिलता है। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
जबलपुर में NEET पेपर लीक पर महा-संग्राम! यूथ कांग्रेस ने रोकी रानी कमलापति इंटरसिटी, ट्रैक पर मची अफरा-तफरी
Jabalpur Youth Congress Neet Rail Roko Andolan: जबलपुर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को यूथ कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया और रेल रोको आंदोलन छेड़ दिया। प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता अधारताल रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने रेलवे ट्रैक पर धरना देकर रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक दिया। प्रदर्शन के चलते ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से रवाना हो सकी।
प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक ट्रेन पटरियों पर खड़ी रही, जबकि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता इंजन पर चढ़कर और रेलवे ट्रैक पर बैठकर लगातार नारेबाजी करते रहे। अचानक हुए इस प्रदर्शन से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
8 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
सूचना मिलने के बाद काफी देर से आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर डटे रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे हटने को तैयार नहीं हुए तो कार्रवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया सहित आठ से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी को आरपीएफ थाना जबलपुर ले जाया गया। प्रदर्शन के कारण स्टेशन परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यश घनघोरिया ने रेल रोको आंदोलन पर क्या कहा?
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस मामले में जिम्मेदारी तय करने से बच रही है। इसी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने रेल रोको आंदोलन किया।
यह भी पढ़ें: भोपाल स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान की 4 एकड़ जमीन ₹40 हजार में बेचने वाले बैंक अफसरों को 3-3 साल की जेल
रेलवे अधिनियम के तहत होगी आगे की कार्रवाई
आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि मामले से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को थाने लाया गया है और उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की जांच प्रक्रिया भी पुलिस द्वारा जारी रहेगी।
कान्हा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत, एक महीने में 6 बाघों की मौत से बढ़ी चिंता
Kanha Tiger Reserve Tiger Death: कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की लगातार हो रही मौतों ने वन विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह मुक्की परिक्षेत्र में एक और बाघ मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर चोट के निशान और फेफड़ों में गंभीर संक्रमण की जानकारी सामने आई है।
इस ताजा घटना के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व में पिछले एक महीने के दौरान मरने वाले बाघों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इससे पहले अप्रैल महीने में सरही रेंज में एक बाघिन और उसके चार शावकों की भी मौत हो चुकी थी।
गश्ती दल को जंगल में मिला बाघ का शव
कान्हा टाइगर रिजर्व के उप संचालक पी.के. वर्मा के मुताबिक मुक्की परिक्षेत्र के मोहगांव बीट के कक्ष क्रमांक-156 में बाघ के घायल और अस्वस्थ होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा, जहां बाघ मृत अवस्था में मिला।
5-6 साल थी बाघ की उम्र
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के दिशा-निर्देशों के तहत बाघ का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच में पता चला कि मृत बाघ नर था और उसकी उम्र करीब 5 से 6 वर्ष के बीच थी। अधिकारियों ने बताया कि बाघ के सभी महत्वपूर्ण अंग जैसे नुकीले दांत, नाखून और मूंछ के बाल सुरक्षित पाए गए हैं। फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने भी ले लिए गए हैं।
ये भी पढ़ें : DAVV के IET हॉस्टल में हंगामा: छात्रों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
संक्रमण को लेकर बढ़ी चिंता
प्रारंभिक जांच में बाघ के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण मिलने के बाद वन्यजीव विशेषज्ञ सतर्क हो गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार केनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) जैसे संक्रमण आवारा कुत्तों के जरिए जंगल तक पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि संक्रमित कुत्ते जंगली शाकाहारी जानवरों को संक्रमित कर देते हैं और बाद में जब बाघ ऐसे जानवरों का शिकार करते हैं तो वायरस उनके शरीर में पहुंच जाता है।
MP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
Madhya Pradesh High Court Private Temple Judgment: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में स्पष्ट किया है कि निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मंदिरों की संपत्ति से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड में न तो कलेक्टर और न ही पुजारी को प्रबंधक या ट्रस्टी के रूप में दर्ज किए जाने की आवश्यकता है। इस प्रकार की संपत्ति को देवता के नाम पर ही दर्ज किया जाना चाहिए।
यह अहम आदेश एक पुजारी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार किसी निजी मंदिर के प्रबंधन में हस्तक्षेप नहीं कर सकती। जस्टिस दीपक खोत की बेंच ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि किसी भी मंदिर में प्रबंधन योजना लागू करने से पहले यह स्पष्ट रूप से तय किया जाए कि संबंधित मंदिर सार्वजनिक है या निजी।
इस मामले की सुनवाई के दौरान दिया गया यह आदेश
बता दें कि, यह मामला डूंडा सिवनी गांव स्थित एक शिव मंदिर के सर्वराकर (मंदिर, मठ या धार्मिक संपत्ति के प्रबंधक/संरक्षक) द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। याचिका में लोक न्यास रजिस्ट्रार द्वारा मंदिर के प्रबंधन के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित करने के आदेश को भी चुनौती दी गई है।
1913 में हुआ था इस मंदिर का निर्माण
सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान पुजारी ने कोर्ट को बताया कि उनका परिवार पिछले चार पीढ़ियों से मंदिर की देखरेख करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1913 में स्वर्गीय भवानी पटेल द्वारा कराया गया था, और इसके रखरखाव तथा पुजारी के खर्च के लिए लगभग 14 एकड़ भूमि भी छोड़ी गई थी। आगे बताया गया कि वर्ष 1962-63 में सर्वराकर के रूप में सुमरन का नाम अधिकार अभिलेख में दर्ज किया गया था। हालांकि, गांव के कुछ लोगों की शिकायत के बाद लोक न्यास रजिस्ट्रार ने मंदिर के प्रबंधन के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित करने का आदेश जारी कर दिया।
यह भी पढ़ें: सिंगरौली पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 2 साल की मासूम को अगवा कर भागा था बदमाश; 150 पुलिसकर्मियों ने 36 घंटे में दबोचा
कलेक्टर को सभी मंदिरों का प्रबंधक नहीं माना जा सकता- हाईकोर्ट
जस्टिस दीपक खोत की अदालत ने अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के फैसले स्टेट ऑफ मध्य प्रदेश बनाम पुजारी उत्थान एवं कल्याण समिति का उल्लेख करते हुए कहा कि मंदिर में स्थापित देवता ही संपत्ति के वास्तविक स्वामी होते हैं, जबकि पुजारी का कार्य केवल पूजा-अर्चना करना और संपत्ति की देखरेख तक सीमित होता है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी कलेक्टर को सभी मंदिरों का प्रबंधक नहीं माना जा सकता, जब तक संबंधित मंदिर राज्य सरकार के नियंत्रण या प्रबंधन में न हो।
Jabalpur Fire: गल्ला मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, लाखों रुपए का नुकसान
Jabalpur Fire News: जबलपुर के गुरंदी स्थित गल्ला मार्केट में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचे और दुकानों से सामान बाहर निकालने लगे।
हादसे की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि मार्केट में मौजूद कबाड़ की दुकानों में आग लगी थी, जिसके चलते आग तेजी से फैली और विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में 10 दमकल वाहनों को 4 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सारा सामान जलकर खाक
दमकलकर्मियों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन आग लगने से दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने में देरी भी हुई, क्योंकि घनी बस्ती और संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटना स्थल पर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
आग के कारणों का खुलासा नहीं
आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घनी बस्ती के बीच कबाड़ दुकान होने से आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में कभी कोई बड़ा हादसा और जनहानि हो सकती है लिहाजा इन दुकानों को हटाने की मांग की जा रही है।
ये भी पढ़ें : MP में भीषण गर्मी से पिघल गई सड़क, खजुराहो में पारा 46.8 डिग्री, 22 जिलों में तापमान 44 के पार
हाई कोर्ट में लगी है याचिका
स्थानीयों का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन को कई बार इन दुकानों के बारे में अवगत कराया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके साथ ही मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है, जिसमें शहर के अंदर संचालित गोदामों और कबाड़ की दुकानों के चलते बड़े हादसे की आशंका जताई गई है। जबलपुर में आग लगने की इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, छुट्टियों में अब 12 दिन खुलेगी अदालत
MP High Court News: इस बार हाई कोर्ट के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अदालतों के कामकाज को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। रजिस्ट्री द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार अब अवकाश अवधि में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेगा।
पहले अवकाशकाल में केवल सप्ताह में दो दिन (सोमवार और गुरुवार) ही सुनवाई होती थी, लेकिन इस बार 30 दिनों की छुट्टियों में कुल 12 दिन अदालत में कामकाज होगा।
जमानत मामलों को मिलेगी प्राथमिकता
नए आदेश के अनुसार जमानत और अग्रिम जमानत मामलों को प्राथमिकता से सूचीबद्ध किया जाएगा। धारा 438 CrPC और धारा 439 CrPC के तहत आने वाले मामलों के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट से जुड़े जमानत प्रकरण भी बिना अलग अर्जेंट आवेदन के सूची में लगाए जाएंगे। अन्य मामलों के लिए अर्जेंट सुनवाई के लिए आवेदन करना अनिवार्य रहेगा।
चीफ जस्टिस की पहल से बढ़ेगी सुनवाई
हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की इस पहल का सबसे बड़ा फायदा जमानत, अग्रिम जमानत और अन्य महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई में होगा। फिलहाल जमानत संबंधी मामलों में रोजाना 700 से 800 केस सूचीबद्ध हो रहे हैं, जबकि केवल लगभग 100 मामलों की ही सुनवाई हो पा रही है। कई मामलों में अग्रिम जमानत की सुनवाई 10 से 15 दिन तक बोर्ड पर नहीं लग पाती, वहीं सजा के बाद जमानत याचिकाओं पर 30 से 35 दिन तक का समय लग जाता है।
जजों का रोस्टर जारी, बढ़ सकती है बेंच की संख्या
अवकाशकाल के दौरान सुनवाई के लिए जजों का अलग रोस्टर जारी किया गया है। प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को निर्धारित डिवीजन बेंच और सिंगल बेंच मामलों की सुनवाई करेंगी। अधिवक्ता मनीष यादव के अनुसार अवकाशकालीन बेंच में जजों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है और दो से तीन जजों की बेंच भी बैठ सकती है।
ये भी पढ़ें : महंगाई का एक और झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, भोपाल में 3 रुपए तक बढ़े दाम
विशेष मामलों की सुनवाई का विकल्प
स्थगन और अत्यंत जरूरी मामलों में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के अलावा भी विशेष अर्जी के आधार पर सुनवाई कराने का प्रावधान रहेगा। इस फैसले से लंबित मामलों के बोझ में कमी आने और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जबलपुर में दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं सैकड़ों बोतलें
Jabalpur Liquor Shop Vandalism News: मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र स्थित बरनू तिराहा की शराब दुकान पर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों समेत बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर दुकान के बाहर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से दुकान में तोड़फोड़ कर दी।
हंगामे के दौरान पथराव भी हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि लोगों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह शराब की दुकान खुलने से परेशान थे और उनका कहना था कि इससे माहौल खराब हो रहा है।
ग्रामीणों ने लगाए महौल खराब करने के आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि शराब दुकान खुलने के बाद से इलाके का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। उनका कहना है कि दुकान के कारण गांव में विवाद और असामाजिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने कई बार पुलिस और प्रशासन से दुकान बंद कराने की मांग भी की, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी और आक्रोश के चलते शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण विरोध प्रदर्शन के लिए मौके पर पहुंच गए।
खराब के ठेके में घुसकर तोड़ीं बोतलें
जानकारी के मुताबिक सपना यादव, नेहा यादव, आशा विश्वकर्मा सहित गांव की कई महिलाएं और बच्चे हाथों में लाठियां लेकर शराब दुकान के बाहर पहुंच गए। कुछ ही देर में भीड़ उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान कुछ लोग दुकान के अंदर घुस गए और वहां रखी शराब की बोतलें तोड़ना शुरू कर दीं।
यह भी पढ़ें: इंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
दुकान के कर्मचारी ने लगाए यह आरोप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर हालात पर काबू पाया। घटना के दौरान दुकान में कर्मचारी रविशंकर मिश्रा मौजूद था। कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि हंगामे के दौरान शराब की बोतलों के साथ नकदी भी लूट ली गई। पुलिस ने मामले में तीन नामजद महिलाओं समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर का है लेकिन इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। कई लोग भीड़ की इस हरकत की तारीफ भी कर रहे हैं तो कई लोग ऐसे भी हैं। जिनका यह मानना है कि किसी भी स्थिति में कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए।
Madhya Pradesh High Court Digital Reforms 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की न्यायिक व्यवस्था में बड़े डिजिटल बदलाव किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब लोगों को कोर्ट केस से जुड़ी जानकारी 24 घंटे उपलब्ध हो सकेगी, जबकि जरूरी दस्तावेजों के लिए किसी भी समय ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। प्रदेश में यह सुविधा यूनिफाइड डिजिटल जस्टिस मॉडल के तहत लागू की गई है, जिसका शुभारंभ 16 मई 2026, शनिवार को जबलपुर हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने किया।
नई डिजिटल व्यवस्था में दावा किया गया है कि कोर्ट से जमानत आदेश जारी होने के बाद महज 10 मिनट के भीतर रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। इसके अलावा किसी फैसले या आदेश की प्रमाणित कॉपी फीस जमा करते ही एक मिनट के भीतर वॉट्सऐप पर उपलब्ध कराई जाएगी।
नए सिस्टम के तहत गेमचेंजर साबित होगा AI
यूनिफाइड डिजिटल जस्टिस मॉडल के तहत अदालतों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जो बड़े और जटिल मामलों की समरी स्वतः तैयार करेगी। इससे जजों और वकीलों को लंबी फाइलों का अध्ययन करने में कम समय लगेगा और मामलों की सुनवाई प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और प्रभावी हो सकेगी। नई व्यवस्था में फॉरेंसिक तथा मेडिकल रिपोर्ट भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जाएंगी, जिससे सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे। इसके जरिए रिकॉर्ड में छेड़छाड़, दस्तावेज गायब होने और जानकारी में गड़बड़ी जैसी समस्याओं पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकेगी, साथ ही न्यायिक प्रक्रिया मध्य प्रदेश में अधिक पारदर्शी बनेगी।
अब देरी की समस्या खत्म
नई डिजिटल न्याय व्यवस्था में पुलिस, अदालत और जेल के सिस्टम को आपस में जोड़ा गया है, जिससे फाइलें अटकने, दस्तावेज गुम होने और प्रक्रियाओं में होने वाली देरी जैसी समस्याएं काफी हद तक कम होंगी। सभी विभागों के बीच जानकारी ऑनलाइन साझा होने से कामकाज अधिक तेज और पारदर्शी बनेगा।
यह भी पढ़ें: कुर्ता-पायजामा पहनकर पूजा में शामिल हुए कलेक्टर और SP, भोजशाला में दूसरे दिन भी भव्य अनुष्ठान- देखें VIDEO
अपराधियों की ट्रैकिंग होगी बेहतर
इसके साथ ही प्रत्येक आरोपी को एक यूनिक डिजिटल पहचान दी जाएगी, जिससे उसके केस, रिकॉर्ड और गतिविधियों की निगरानी आसान हो सकेगी। इस व्यवस्था से अपराधियों की ट्रैकिंग बेहतर होगी और जांच से लेकर सुनवाई तक की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जा सकेगी।
MP हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती पर अंतरिम रोक, सरकार और MPPSC से जवाब तलब
Jabalpur High Court News: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने आयुष चिकित्सा अधिकारियों (आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी) की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की खंडपीठ ने तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अंतरिम रोक लगाने का फैसला किया है। इधर सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने जवाब के लिए दो दिन का समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जून 2026 को होगी।
भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक
कोर्ट ने 31 दिसंबर 2025 को जारी तीनों विज्ञापनों के तहत होने वाली आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती से जुड़ी सभी आगे की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। इसके चलते फिलहाल चयन और नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकेगी। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि MPPSC की भर्ती प्रक्रिया में उन संविदा आयुष चिकित्सकों को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जिन्होंने 5 साल की निरंतर सेवा पूरी कर ली है।
राज्य सरकार ने किया था प्रावधान
मध्य प्रदेश सरकार ने 11 मार्च 2025 की अधिसूचना में यह प्रावधान किया था कि आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी विभाग के ऐसे संविदा चिकित्सा अधिकारी, जो पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हैं, उन्हें नियमित भर्ती में 50% आरक्षण दिया जाएगा, बशर्ते वे समकक्ष पद पर कार्यरत हों।
कोर्ट में क्या कहा गया?
वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ ने अदालत में दलील दी कि सभी संविदा आयुष चिकित्सक उसी पद पर कार्यरत हैं, जिसके लिए भर्ती निकाली गई है। केवल वेतनमान के अंतर के आधार पर आरक्षण लाभ से वंचित करना गलत है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले से चल रहे अवमानना प्रकरण में सरकार ने स्वीकार किया है कि वेतनमान को नियमित पदों के बराबर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग से अनुरोध किया गया है।
ये भी पढ़ें : MP Nigam Mandal Board : MP सरकार की नई पहल, ‘मंत्री’ दर्जा नेताओं के लिए पाठशाला, खुद सीएम देंगे ट्रेनिंग
हजारों डॉक्टरों को राहत
जबलपुर हाईकोर्ट के इस अंतरिम आदेश से राज्यभर के हजारों संविदा आयुष चिकित्सकों को राहत मिली है। लंबे समय से ये चिकित्सक नियमित भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग कर रहे थे। अब सरकार के जवाब और अगली सुनवाई के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान: हाईकोर्ट में केस की टली सुनवाई; 17 जून को आमने-सामने होंगे दोनों पक्ष
Rahul Gandhi Defamation Case MP High Court: नेता विपक्ष राहुल गांधी से जुड़े चर्चित मानहानि केस में गुरुवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तीकेय सिंह चौहान के खिलाफ राहुल गांधी की ओर से दायर मामले में दोनों पक्षों ने अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा। इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 17 जून निर्धारित कर दी।
गौरतलब है कि इस हाईप्रोफाइल केस में की सुनवाई आज यानी 14 मई को हुई, जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की बेंच ने दोनों पक्ष की दलीलें सुनी। हालांकि मामले में अंतिम बहस आज भी नहीं हो सकी और कोर्ट को सुनवाई आगे बढ़ानी पड़ी।
दोनों पक्षों ने अदालत से मांगा समय
बता दें कि, सुनवाई के दौरान कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि मामले से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और ऑर्डर शीट अभी रिकॉर्ड में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष सुनवाई के लिए इन दस्तावेजों का रिकॉर्ड पर होना आवश्यक है। वहीं राहुल गांधी की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने भी अदालत को बताया कि वह भी कुछ जरूरी दस्तावेज और आदेश प्रस्तुत करना चाहते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों ने संयुक्त रूप से अतिरिक्त समय देने की मांग की।
अब 17 जून को होगी सुनवाई
दोनों पक्षों की मांग पर सहमति जताते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 17 जून 2026 को दोपहर 1 बजे निर्धारित की है। अब इस चर्चित राजनीतिक मामले में आगे की सुनवाई जून में होगी। माना जा रहा है कि अगली तारीख तक जरूरी दस्तावेज रिकॉर्ड में शामिल होने के बाद अदालत में मामले पर विस्तार से बहस की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:  PM Modi की अपील का असर: मोहन यादव ने कारकेड छोड़, मेट्रो पकड़ी; दिल्ली में दिखा CM की सादगी का अंदाज
2018 के एक चुनावी बयान से खड़ा हुआ विवाद
यह मामला वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झाबुआ में आयोजित एक चुनावी सभा से जुड़ा हुआ है। उस सभा में राहुल गांधी ने पनामा पेपर लीक प्रकरण का उल्लेख करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया था। इसी बयान को आधार बनाकर कार्तिकेय चौहान ने एमपी-एमएल कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। बाद में अदालत द्वारा राहुल गांधी को समन जारी किए जाने के खिलाफ उन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।
MP OBC Reservation Case High Court: मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण से जुड़े मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में चल रही अंतिम सुनवाई एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। पहले इस मामले की सुनवाई 13, 14 और 15 मई को प्रस्तावित थी।
हाईकोर्ट की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों और चीफ जस्टिस के प्रमोशन की प्रक्रिया के चलते अब अगली तारीख 16 जून 2026 तय की गई है। माना जा रहा है कि अदालत की छुट्टियों और चीफ जस्टिस के संभावित सुप्रीम कोर्ट प्रमोशन के कारण यह मामला और लंबा खिंच सकता है।
16 जून तक स्थगित हुआ मामला
मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण से जुड़े बहुचर्चित मामले की सुनवाई एक बार फिर टल गई है। गुरुवार, 15 मई को चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई, जिसके बाद मामले को 16 जून 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले 13, 14 और 15 मई को अंतिम सुनवाई निर्धारित की गई थी, जिससे लंबे समय से लंबित इस विवाद पर जल्द निर्णय आने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि हाईकोर्ट की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के कारण अब सुनवाई जून तक टाल दी गई है।
आबादी के आधार पर आरक्षण बढ़ाना उचित नहीं- अमन लेखी
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अमन लेखी ने अनुराधा भसीन मामले का हवाला देते हुए कोर्ट के सामने अपनी दलील रखी। उन्होंने कहा कि उस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को स्पष्ट संदेश दिया था कि किसी भी मुद्दे का समाधान संवैधानिक दायरे और तय नियमों के भीतर रहकर ही किया जाना चाहिए। इसी संदर्भ में उन्होंने तर्क दिया कि 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से पहले सरकार को 50 फीसदी आरक्षण सीमा और अन्य संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए था। उनका कहना था कि केवल जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर आरक्षण का दायरा बढ़ाना न्यायसंगत नहीं माना जा सकता।
सामान्य वर्ग ने सुनवाई के दौरान रखा पक्ष
सुनवाई के दौरान सामान्य वर्ग की तरफ से यह दलील भी दी गई कि जब सरकार स्वयं मान रही है कि पिछड़े वर्गों तक वर्षों से चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ नहीं पहुंच पाया, तो इसे प्रशासनिक असफलता माना जाना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता अमन लेखी ने तर्क रखा कि ऐसी परिस्थितियों का बोझ सामान्य वर्ग पर डालना उचित नहीं है।
यह भी पढ़ें: केमिकल के गलत अनुपात ने मचाई तबाही! देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में तीन मजदूरों की मौत; 13 गंभीर रूप से घायल
उन्होंने अदालत से कहा कि यदि सरकार का उद्देश्य वास्तव में विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ाना था, तो पहले सभी आरक्षित श्रेणियों की व्यापक समीक्षा की जानी चाहिए थी और उसके बाद संतुलित आधार पर नया आरक्षण ढांचा तैयार किया जाना चाहिए था।
राहुल गांधी मानहानि केस: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर सभी की नजरें
Jabalpur High Court News: राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में गुरुवार को एक बार फिर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में अहम सुनवाई होगी। इससे पहले हुई सुनवाई में कार्तिकेय सिंह चौहान ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। अब इस मामले पर होने वाली आज की सुनवाई को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पिछली सुनवाई में दोनों पक्षों की ओर से वकीलों ने अपना-अपना पक्ष रखा था। यह मामला भोपाल की विशेष अदालत में चल रहे मानहानि प्रकरण से जुड़ा है, जिसे राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसी कारण अब यह मामला जबलपुर खंडपीठ में विचाराधीन है।
झाबुआ चुनावी सभा के बयान से जुड़ा मामला
यह पूरा विवाद साल 2018 में झाबुआ में हुई एक चुनावी सभा के दौरान दिए गए बयान से जुड़ा है। शिकायतकर्ता कार्तिकेय सिंह चौहान का आरोप है कि राहुल गांधी ने भाषण के दौरान पनामा पेपर्स लीक का उल्लेख करते हुए कथित रूप से उनके और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लिया था। शिकायत के अनुसार, इस बयान से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा और मानहानि हुई। इसी आधार पर उन्होंने भोपाल की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में परिवाद दायर किया था, जहां से राहुल गांधी को समन जारी किया गया था।
राहुल गांधी का पक्ष
राहुल गांधी की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि यह परिवाद निराधार है और लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा और अजय गुप्ता ने कोर्ट में पक्ष रखा है। कोर्ट को बताया गया कि राहुल गांधी ने बाद में यह स्पष्ट किया था कि बयान में नाम को लेकर भ्रम हो गया था और उनका इशारा किसी अन्य व्यक्ति की ओर था।
आज की सुनवाई पर टिकी नजरें
अब इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में आगे की सुनवाई को बेहद अहम माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इस पर आज अंतिम चरण की सुनवाई हो सकती है। राजनीतिक और कानूनी हलकों में इस केस को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है और सभी की नजरें कोर्ट के रुख पर टिकी हैं।
Jabalpur News: 100 दिन में 25 चोरियां और जीरो खुलासा! पाटन में फूटा जनता का गुस्सा; थाने के बाहर जताया विरोध
Patan Police Station Protest Jabalpur: पाटन थाना क्षेत्र पिछले तीन महीनों से लगातार चर्चा में है। यहां चोरी, सड़क दुर्घटनाएं, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, पिछले 100 दिनों में 25 से अधिक बड़ी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जबकि अन्य अपराधों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है।
तहसील कार्यालय और पुलिस थाना रहवासी क्षेत्र के बीच स्थित होने के बावजूद आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न होने से लोगों में भय का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि आक्रोशित स्थानीय लोग अब सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज करा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने किया आंदोलन
पुलिस थाने के लगातार चक्कर लगाने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं मिला तो स्थानीय लोगों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया। सैकड़ों की संख्या में पीड़ित और ग्रामीण पाटन चौराहे पर एकत्र हुए और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
लोगों द्वारा निकाला गया पैदल मार्च
बता दें कि,जब किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से आक्रोश बढ़ा, तो भीड़ पैदल मार्च करते हुए पाटन थाने पहुंच गई। यहां थाने के बाहर लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद एसडीएम मानवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ितों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त किया गया।
जनता ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
एसडीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने चेतावनी भी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं किया गया तो पाटन बंद कर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस को बड़ा झटका! मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार की भाजपा में वापसी; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
गौरतलब है कि, नगर के कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि चोरी की घटनाओं में पुलिस की मिलीभगत हो सकती है, क्योंकि अब तक मध्य प्रदेश के जबलपुर की पाटन पुलिस किसी भी बड़ी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जनता में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
MP प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा हथौड़ा, मेरिट लिस्ट निरस्त; अब नए सिरे से बनेगी सूची
Primary Teacher Merit List Cancelled By High Court: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 से जुड़े बड़े मामले में 13,089 चयनित शिक्षकों की मेरिट सूची निरस्त कर दी। 5 प्रतिशत बोनस अंक विवाद पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विशाल धगट की बेंच ने पूरी मेरिट लिस्ट नए सिरे से तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अदालत ने गैर-आरसीआई अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर करने का आदेश भी दिया है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के पास आरसीआई (भारतीय पुनर्वास परिषद) से मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा डिप्लोमा नहीं है, उन्हें 5 प्रतिशत बोनस अंक का लाभ नहीं दिया जा सकता। अदालत ने राज्य शासन और कर्मचारी चयन मंडल को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी अपात्र उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से बाहर किया जाए।
कोर्ट ने अपने आदेश में कही बड़ी बात
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि आरसीआई से मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा डिप्लोमा के बिना किसी भी अभ्यर्थी को 5 प्रतिशत बोनस अंक का लाभ नहीं मिल सकता। कोर्ट ने राज्य शासन और कर्मचारी चयन मंडल को अपात्र उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से बाहर करने के निर्देश दिए। अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि गलत जानकारी देकर लाभ लेने वालों को बाद में सुधार का मौका देना ईमानदार अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा। ऐसे उम्मीदवारों को विकल्प देने से बेईमानी को बढ़ावा मिलेगा।
आरसीआई को लेकर कोर्ट में लगाई गई थी याचिका
दरअसल, नरसिंहपुर निवासी सोनम अगरैया समेत अन्य अभ्यर्थियों ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर कर भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि नियमों के अनुसार केवल आरसीआई से मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा डिप्लोमा धारकों को ही 5 प्रतिशत बोनस अंक मिलना था, लेकिन मेरिट सूची में करीब 14,984 उम्मीदवारों ने खुद को इस श्रेणी में बताकर अतिरिक्त अंक प्राप्त कर लिए। जबकि आरसीआई के रिकॉर्ड के मुताबिक मध्य प्रदेश में केवल 2,194 कार्मिक और 3,077 पेशेवर ही पंजीकृत हैं। इसी अंतर को लेकर विवाद खड़ा हुआ।
सिर्फ हां पर टिक करने से मिले बोनस नंबर
याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों से न तो आरसीआई रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा गया और न ही संबंधित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की अनिवार्यता रखी गई। केवल ऑनलाइन आवेदन में ‘हां’ विकल्प चुनने पर सॉफ्टवेयर के माध्यम से सीधे 5 प्रतिशत बोनस अंक जोड़ दिए गए।
यह भी पढ़ें: भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध मौत, मृतक के भाई ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; जानें पूरा मामला
याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय ने करीब पांच महीने पहले ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा बोनस के लिए दावा किए जाने को संदिग्ध बताया था। बावजूद इसके समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे मेरिट सूची विवादों में घिर गई। मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से आलोक वागरेचा और विशाल बघेल ने पैरवी की।
जबलपुर क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, 2 महीने पहले ही दी गई थी चेतावनी, मैनेजर के पत्र ने खोली सिस्टम की पोल
Jabalpur Bargi Cruise Accident Update: जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले क्रूज पायलट का एक बयान सामने आया था जिसके आधार पर यह जानकारी सामने आई थी कि जिस पर्यटन विभाग के क्रूज के डूबने से 13 लोगों की मौत हुई, उसके इंजन में पहले से तकनीकी खराबी थी।
अब बरगी बोट क्लब के मैनेजर सुनील मरावी का एक पत्र भी सामने आया है, जो हादसे से करीब दो महीने पहले लिखा गया था। इस पत्र में उन्होंने कई बार क्रूज के इंजन में खराबी होने की बात उल्लेखित की थी।
मैनेजर ने पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजा था पत्र
बरगी बोट क्लब के मैनेजर ने यह पत्र पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजा था, जिससे अब यह स्पष्ट होता नजर आ रहा है कि जर्जर हो चुके क्रूज के संचालन ने 4 बच्चों समेत 13 पर्यटकों की जान ले ली। पत्र में उल्लेख किया गया है कि क्रूज करीब 20 साल पुराना हो चुका था और मरम्मत के बावजूद उसमें बार-बार तकनीकी खराबियां आ रही थीं।
मैनेजर द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक को लिखा गया पत्र
14 जनवरी 2025 को बीच पानी में फंसा था क्रूज
पत्र के अनुसार, 14 जनवरी 2025 को भी पर्यटकों से भरे क्रूज का इंजन बीच पानी में सीज हो गया था, जिसके बाद मोटर बोट की मदद से उसे मुश्किल से किनारे तक लाया गया। इसमें हैदराबाद की उस बोट बिल्डर कंपनी के साथ हुए पत्राचार का भी जिक्र है, जिससे यह क्रूज वर्ष 2006 में खरीदा गया था। मैनेजर ने बताया कि कंपनी ने भी इंजन को आउटडेटेड और खराब बताते हुए उसे बदलने की सलाह दी थी।
पिछली साल भी 3 बार लिखा गया था पत्र
बोट क्लब मैनेजर ने हादसे (Jabalpur Cruise Accident) से पहले कई बार पत्र लिखा, उन्होंने अपने पत्र में साल 2025 के दौरान अप्रैल, अगस्त और नवंबर में भेजे गए उन पत्रों का भी उल्लेख किया है, जिनमें क्रूज के खराब इंजन को लेकर लगातार चिंता जताई गई थी। पत्र में उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा था कि खराब मौसम, तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच इस जर्जर क्रूज का संचालन कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
यह भी पढ़ें: मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, धूमावती आर्ती में हुए शामिल
इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने न तो इंजन बदलवाने की पहल की और न ही क्रूज का संचालन बंद कराया। आखिरकार 30 अप्रैल की शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान यही क्रूज बरगी बांध में डूब गया, जिसमें 13 पर्यटकों की जान चली गई।
मंडला जिला अस्पताल की बदहाली पर जबलपुर हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से चार हफ्ते में जवाब तलब
Jabalpur High Court News: मंडला जिला अस्पताल की खराब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जबलपुर हाई कोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग और मंडला सीएमएचओ को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई जून में निर्धारित की गई है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि आदिवासी बहुल मंडला जिला अस्पातल में डॉक्टरों की भारी कमी, संसाधनों का अभाव और प्रसूति वार्ड की गंभीर स्थिति के कारण मरीजों को बुनियादी इलाज तक नहीं मिल पा रहा है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी
याचिकाकर्ता पंकज कुमार सोनी की ओर से कोर्ट में बताया गया कि मंडला जिले की आबादी करीब 10 लाख है, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत आदिवासी समुदाय से जुड़े लोग हैं। इसके बावजूद अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद लंबे समय से खाली हैं। अस्पताल में स्वीकृत 42 डॉक्टरों के पदों के मुकाबले केवल 17 डॉक्टर ही कार्यरत हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं।
सोनोग्राफी मशीनें बंद, मरीजों को निजी सेंटर का सहारा
रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति के कारण अस्पताल की सोनोग्राफी मशीनें भी बंद पड़ी हैं। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों से महंगे टेस्ट कराने पड़ रहे हैं। गंभीर स्थिति में मरीजों को इलाज के लिए जबलपुर या नागपुर रेफर किया जाता है, जिससे समय और धन दोनों का नुकसान हो रहा है।
प्रसूति वार्ड की स्थिति पर चिंता
याचिका में प्रसूति वार्ड की स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताया गया है। आरोप है कि बिस्तरों की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को फर्श पर ही रखना पड़ता है, जिससे संक्रमण और स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहे हैं। इसे संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 47 के तहत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया है।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर HC का सख्त रुख: 4 अफसरों के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 7 साल से लंबित फैमिली पेंशन मामले में कार्रवाई
लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
याचिकाकर्ता ने जबलपुर हाई कोर्ट में बताया कि कई बार प्रशासन को ज्ञापन और शिकायतें देने के बावजूद कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए। याचिका में प्रसूति वार्ड में अतिरिक्त बिस्तर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
Rahul Gandhi Speech Row: हाईकोर्ट में टली सुनवाई, कार्तिकेय चौहान वाले मामले में 14 मई को आ सकता है बड़ा फैसला
High Court Hearing Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी ने कार्तिकेय सिंह चौहान से जुड़े बयान मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का रुख किया है। पनामा पेपर लीक प्रकरण को लेकर दिए गए बयान पर एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
मामले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच में चल रही है। यह प्रकरण अब अंतिम सुनवाई के चरण में पहुंच चुका है। हालांकि सुनवाई की तारीख आगे बड़ा दी गई है और अगली तारीख 14 मई तय की गई है।
अब 14 मई को होगी सुनवाई
इस प्रकरण में 12 मई को अंतिम सुनवाई होनी थी लेकिन अदालत ने अब मामले की अगली सुनवाई 14 मई दोपहर 2:30 बजे निर्धारित की है। राजनीतिक और कानूनी दृष्टि से अहम माने जा रहे इस मामले पर अब सभी की नजरें आगामी सुनवाई पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से कोई महत्वपूर्ण आदेश जारी किया जा सकता है।
2018 का है यह मामला
बता दें कि, यह पूरा मामला वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झाबुआ में आयोजित एक चुनावी सभा से जुड़ा है। सभा को संबोधित करते समय राहुल गांधी ने पनामा पेपर लीक प्रकरण का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया था। बाद में इसी बयान को आधार बनाकर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही शुरू की गई।
कार्तिकेय सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में की थी शिकायत
कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से भोपाल स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दायर किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने सार्वजनिक सभा के दौरान ऐसे बयान दिए, जिससे उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।
यह भी पढ़ें: बरगी क्रूज़ हादसे को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हाई लेवल कमेटी करेगी जांच
मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने दिसंबर 2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करते हुए राहुल गांधी को समन जारी करने के आदेश दिए थे।बता दें कि कार्तिकेय ने दावा किया कि बयान से उनकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक छवि को नुकसान पहुंचा है।
बरगी क्रूज़ हादसे को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हाई लेवल कमेटी करेगी जांच
Jabalpur Bargi Cruise Accident High Court Hearing: बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे को लेकर मंगलवार, 12 मई को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई जबलपुर स्थित मुख्य पीठ में चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ ने की। इस दौरान क्रूज हादसे से संबंधित दायर तीन अलग-अलग जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, यह तीन याचिका भोपाल निवासी कमल कुमार राठी, जबलपुर की पुष्पा तिवारी और नानाजी देशमुख यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर जी.पी. मिश्रा द्वारा दायर की गईं है।
बोट संचालन और क्रूज संजालन पर रोक
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट के सामने महत्वपूर्ण जानकारी पेश की। सरकार की ओर से बताया गया कि 1 मई 2026 को जारी आदेश के तहत पूरे मध्य प्रदेश में बोट क्लब और क्रूज संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
सरकार ने अदालत को यह भी अवगत कराया कि मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत प्रदेशभर के बोट क्लबों और क्रूज सेवाओं का विस्तृत ऑडिट कराया जाएगा। साथ ही सुरक्षा इंतजामों और संचालन से जुड़े मानकों की भी जांच की जाएगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
सुरक्षा व्यवस्थाओं में लापरवाही का आरोप
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य सांघी, हरप्रीत सिंह गुप्ता और गोपेश तिवारी ने कोर्ट के समक्ष हादसे में हुई लापरवाही के कई गंभीर मुद्दे उठाए। वकीलों ने दलील दी कि दुर्घटना के समय लाइफ जैकेट बंद रखी गई थीं और जरूरत पड़ने पर यात्रियों को समय पर उपलब्ध नहीं कराई गईं। इसके अलावा क्रूज संचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं में भी भारी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया, जिसे लेकर अदालत के सामने विस्तृत पक्ष रखा गया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की अपील के बाद जस्टिस डीडी बंसल ने पेश की मिसाल, साइकिल से पहुंचे हाई कोर्ट
हाई लेवल कमेटी करेगी जांच
राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले की विस्तृत जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है। इस जांच समिति की अध्यक्षता जस्टिस संजय द्विवेदी कर रहे हैं। समिति हादसे (Jabalpur Bargi Cruise Accident) के कारणों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और संभावित लापरवाही की जांच करेगी।
पीएम मोदी की अपील के बाद जस्टिस डीडी बंसल ने पेश की मिसाल, साइकिल से पहुंचे हाई कोर्ट
High Court Judge Cycle News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ईंधन संकट की आशंका के चलते देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की, जिसके तहत वाहनों के कम उपयोग और पेट्रोल डीजल की बचत करने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री की इस अपील का मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज डीडी बंसल ने समर्थन करते हुए साइकिल से कोर्ट पहुंचकर मिसाल पेश की है।
सुबह करीब 9 बजे जस्टिस बंसल अपने पचपेढ़ी स्थित आवास से साइकिल पर रवाना हुए और सिविल लाइन तथा रेलवे स्टेशन मार्ग से होते हुए लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय कर हाईकोर्ट पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा कर्मी और स्टाफ बाइक से पीछे-पीछे चलते रहे।
सादगी और अनुशासन का संदेश
सफर के दौरान डीडी बंसल ने आम नागरिकों की तरह सामान्य ट्रैफिक के बीच बिना किसी वीआईपी प्रोटोकॉल के यात्रा की। आमतौर पर न्यायाधीशों के लिए सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत मार्ग खाली कराया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा कोई विशेष VIP मूवमेंट नहीं देखा गया। यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया, जहां एक ओर आम लोग लग्जरी वाहनों का उपयोग कर रहे थे, वहीं जज साहब ने साइकिल से सफर कर सादगी का संदेश दिया।
वीआईपी और नेताओं के लिए संदेश
जज डीडी बंसल ने यह कदम उठाकर सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। यह घटना न सिर्फ जबलपुर बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है और इसे एक सकारात्मक सामाजिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें : तैयार था 100 गाड़ियों का काफिल, लेकिन खबर दिखाए जाने के बाद ई-रिक्शा से भाजपा ऑफिस पहुंचे जादौन
पीएम की अपील का सभी को पालन करना चाहिए
जस्टिस डी डी बंसल का कहना है कि पीएम मोदी ने देश के सभी नागरिकों से यह अपील की है। ऐसे में सभी को इस अपील पर गौर करना चाहिए और इस वैश्विक संकट के समय में जागरूक होकर आगे बढ़ना चाहिए।
जबलपुर: तालाब में डूबे करण-अर्जुन, सर्च ऑपरेशन में एक भाई का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
Jabalpur News: जबलपुर के गोसलपुर स्थित रामसागर तालाब में सोमवार दोपहर नहाने गए दो सगे भाई गहरे पानी में जाने से डूब गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, धमधा गांव के रहने वाले करण और अर्जुन तालाब में नहाने पहुंचे थे। अचानक दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और ग्रामीणों को सूचना दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
अर्जुन का शव बरामद, करण की तलाश जारी
सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स (SDERF) टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अंधेरा होने के कारण रात में तलाश रोक दी गई, जिसे मंगलवार सुबह फिर से शुरू किया गया। करीब दो घंटे की खोज के बाद 19 वर्षीय अर्जुन का शव तालाब से बरामद कर लिया गया, जबकि 17 वर्षीय करण की तलाश अभी भी जारी है।
भाई को बचाने के लिए कूदा था अर्जुन
स्थानीय जानकारी के अनुसार, करण तालाब में नहाते समय जलकुंभी में फंस गया था और बाहर नहीं निकल पा रहा था। उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई अर्जुन भी पानी में कूद गया, लेकिन वह भी जलकुंभी में फंस गया और दोनों डूब गए।
ये भी पढ़ें : इंदौर में सास ने जींस पहनने पर डांटा, बहू ने लगा ली फांसी, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
गांव में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण लगातार दूसरे भाई की तलाश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। प्रशासन और SDERF की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।
MP में फिर थमी RTO चेक पोस्टों की बहाली! हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाया स्टे
MP High Court RTO Check Post Stay: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में बंद पड़े परिवहन (आरटीओ) चेक पोस्टों को फिर से शुरू करने संबंधी अपने पहले दिए गए आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत के इस फैसले के बाद परिवहन विभाग और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हलचल बढ़ गई है, जबकि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने इसे राहत भरा निर्णय बताया है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने 16 अप्रैल 2026 को अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि बंद पड़े सभी परिवहन चेक पोस्ट 30 दिन के भीतर दोबारा शुरू किए जाएं। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने यह आदेश जनहित याचिका और ओवरलोडिंग पर नियंत्रण से जुड़े मामले में सुनाया था।
कोर्ट ने पुराने आदेश में क्या कहा था?
दरअसल, अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि 30 जून 2024 को जारी किया गया चेक पोस्ट बंद करने संबंधी सरकारी फैसला, कोर्ट में पहले दिए गए आश्वासन और वर्ष 2018 के स्थगन आदेश के विपरीत है। कोर्ट ने यह भी माना था कि सड़क सुरक्षा बनाए रखने, ओवरलोडिंग पर रोक लगाने और परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चेक पोस्ट अहम भूमिका निभाते हैं।
आज हाईकोर्ट ने अपने पुराने आदेश पर लगाया स्टे
अब हाई कोर्ट ने अपने ही पूर्व आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसके चलते चेक पोस्टों को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया फिलहाल थम गई है। बताया जा रहा है कि यह फैसला सरकार या संबंधित पक्षों की ओर से दायर याचिका पर लिया गया। मामले में राजधानी भोपाल के ट्रांसपोर्टर अमन भोंसले द्वारा दायर रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह स्टे ऑर्डर जारी किया।
यह भी पढ़ें:  101 पुलिस अधिकारियों को मिला वीरता का ईनाम, प्रदान किए गए रूस्तमजी पुरस्कार; CM ने कही यह बड़ी बात
2 साल पहले बंद हुए थे चेक पोस्ट
प्रदेश में 1 जुलाई 2024 से सभी अंतरराज्यीय परिवहन चेक पोस्ट बंद कर दिए गए थे। सरकार का कहना था कि इस फैसले से ट्रांसपोर्ट कारोबार को सहूलियत मिलेगी और अनावश्यक जांच-पड़ताल की प्रक्रिया कम होगी। वहीं, परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अप्रैल के आखिर में कहा था कि राज्य सरकार हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने की तैयारी कर रही है और इस संबंध में कानूनी राय ली जा रही है।
Jabalpur: बरगी बांध क्रूज हादसे की होगी न्यायिक जांच, रिटायर्ड जज संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोग गठित
Jabalpur Cruise Accident Update: जबलपुर स्थित बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के 10 दिन बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हादसे की न्यायिक जांच के लिए सरकार ने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है।
राज्य शासन ने जांच आयोग अधिनियम, 1952 की धारा 3 के तहत यह आयोग गठित किया है। सरकार ने आयोग को तीन महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। हादसे में 13 पर्यटकों की मौत के बाद शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे।
इन बिंदुओं पर होगी जांच
दुर्घटना के कारणों की जांच और जिम्मेदारी तय करना।
हादसे के दौरान और बाद में किए गए बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा।
प्रदेश में संचालित सभी नौकाओं, क्रूज और जल क्रीड़ा गतिविधियों का ऑडिट।
राज्य में क्रूज, नौका और जल क्रीड़ा गतिविधियों के संचालन के लिए एक समान SOP तैयार करने पर सुझाव।
जल परिवहन और वाटर स्पोर्ट्स वाले स्थानों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गठन की व्यवस्था की समीक्षा।
हादसे के बाद उजागर हुई थीं कई लापरवाहियां
30 अप्रैल को बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में 13 पर्यटकों की जान चली गई थी। हादसे के बाद कई गंभीर लापरवाहियां सामने आई थीं। आरोप लगे थे कि NGT के निर्देशों का पालन नहीं किया गया, क्रूज संचालन के सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई और यात्रियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।
ये भी पढ़ें : इंदौर में मदर्स डे पर दर्दनाक हादसा, पानी के टैंकर ने मारी टक्कर बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम
FIR दर्ज करने के भी थे निर्देश
घटना के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू की थी, वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए थे। अब राज्य सरकार द्वारा रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित किए जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर क्रूज एक्सीडेंट की जांच हुई तेज, मैकल रिजॉर्ट पहुंची टीम, पायलट और अन्य से की पूछताछ
Bargi Dam Cruise Accident Update: बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए क्रूज़ हादसे की जांच अब तेज हो गई है, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार की टीम MPT के बरगी स्थित मैकल रिजॉर्ट पहुंची, जहां देर रात तक घटना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए।
एसडीएम अभिषेक सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यों की टीम मैकल रिजॉर्ट पहुंची, जहां क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड, टिकट काउंटर प्रभारी बृजेन्द्र एवं रिजॉर्ट मैनेजर सुनील मरावी से पूछताछ की गई और बयान दर्ज किए गए। इस दौरान क्रूज के पर्यटकों की जान बचाने वालों एवं वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए।
घटना से जुड़ी सभी जानकारियां रिकॉर्ड की गईं
करीब 8 घंटे तक चली पूछताछ के दौरान लगभग 40 लोगों के बयान लिए गए, जिसमें घटना के वक्त मौसम की स्थिति, क्रूज संचालन के नियम, सुरक्षा व्यवस्था, क्रूज पायलट की घटना के वक्त सक्रियता सहित तमाम बिंदुओं से जुड़े सवाल जवाब दर्ज किए गए।
गुप्त रखी गई जानकारी
जांच के दौरान सामने आई सभी जानकारियों को गुप्त रखा गया है। जांच टीम के अधिकारियों ने किसी भी तरह की जानकारी सार्वजनिक करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। साथ ही बयान देने वालों को भी मीडिया से बात करने से मना किया गया है।
ये भी पढ़ें : NCRB के आंकड़ों को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे कमलनाथ, कहा- आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे
क्या है मामला?
30 अप्रैल 2026 को जबलपुर के बरगी डैम में 40 से ज्यादा लोग क्रूज सफारी का मजा ले रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी चलने लगी। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण क्रूज बेकाबू हो गया और उसमें पानी भरने लगा। उसमें सवार पर्यटकों अफरा-तफरी मच गई। ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। वहीं तेज हवाओं के चलते महिलाएं और बच्चे क्रूज के निचले कैबिन में चले गए थे। क्रूज डूबा तो महिलाएं और बच्चे बाहर नहीं निकल पाए। हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी।
Bargi Cruise Accident: जबलपुर में हुए भीषण क्रूज हादसे में अब एक नया खुलासा हुआ है। क्रूज पायलट महेश पटेल का एक बड़ा बयान सामने आया है। महेश का कहना है कि क्रूज का एक इंजन खराब था और इस बात की जानकारी उन्होंने 7 महीने पहले यानी अक्टूबर 2025 में मैनेजर को दी थी।
जिसके बाद मुख्यालय को पत्र लिखकर सूचना भी दी गई लेकिन इसकी तरफ किसी का भी ध्यान नहीं गया साथ ही महेश पटले ने यह भी कहा कि यह गलत है कि मैं क्रूज से कूदकर भाग गया था।
मैंने कई लोगों को बचाया- महेश पटेल
महेश पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हादसे के दौरान उन्होंने कई लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन इसी बीच पानी की तेज लहर क्रूज के भीतर घुस गई और वह खुद बह गए। उनका दावा है कि उन्होंने सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा था लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने यह भी बताया कि बरगी बांध में उनके अलावा भी कई लोग क्रूज संचालन का काम कर रहे हैं। दरअसल, हादसे के बाद पीड़ितों, मृतकों के परिजनों और क्रूज चालक के बयान दर्ज करने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बुलाया गया था, जहां महेश पटेल ने यह खुलासा किया।
इंजन के बारे में दी गई थी लिखित जानकारी
महेश पटेल के अनुसार अक्टूबर 2025 में बरगी स्थित मैकल रिसॉर्ट के मैनेजर ने लिखित रूप से क्रूज में मौजूद तकनीकी खामियों की जानकारी दी थी। पत्र में उल्लेख किया गया था कि संचालित क्रूज के दो इंजनों में से एक इंजन धीमी गति से काम कर रहा था और उसकी क्षमता भी कम हो गई थी। वहीं दूसरा इंजन स्टार्ट होने के बाद कभी भी बंद हो जाता था। उन्होंने बताया कि यह पत्र पर्यटन विभाग के माध्यम से राजधानी भोपाल स्थित जल क्रीड़ा विभाग के महाप्रबंधक को भेजा गया था।
यह भी पढ़ें: भोपाल मेट्रो पर वक्फ का कानूनी ब्रेक? कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजारने पर रोक की मांग तेज; जानें पूरा मामला
महेश पटेल ने लगाए यह गंभीर आरोप
महेश पटेल का आरोप है कि गंभीर चेतावनी के बावजूद विभाग ने मामले को नजरअंदाज कर दिया और फाइल दबा दी। इतना ही नहीं, शिकायत करने वाले मैनेजर सुनील मरावी को ही सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पत्र की जानकारी लीक नहीं करने के लिए भी दबाव बनाया गया।
भारी बस्तों से मिलेगी आजादी! जबलपुर प्रशासन हुआ सख्त; नेशनल बैग पॉलिसी लागू करने के दिए सख्त निर्देश
National Bag Policy Jabalpur: जबलपुर में बच्चों के भारी स्कूल बैग को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। बाल संरक्षण आयोग और लोक शिक्षण संचालनालय ने कलेक्टर को पत्र भेजकर स्कूलों में नेशनल बैग पॉलिसी का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पहली कक्षा के छात्र का स्कूल बैग 1078 ग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। तय मानकों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
संचालनालय ने यह भी कहा है कि प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के लिए स्कूल बैग जरूरी नहीं है। वहीं कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए बैग का अधिकतम वजन निर्धारित किया गया है। निर्देश में बताया गया है कि जरूरत से ज्यादा भारी बस्ते बच्चों के शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकते हैं और उन पर मानसिक दबाव भी बढ़ा सकते हैं।
स्कूल बैग के वजन को जांचने के निर्देश
जानकारी के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान और लोक शिक्षण संचालनालय की अपर परियोजना संचालक नंदा भलावे ने पहले ही जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर स्कूलों में बच्चों के बैग का वजन जांचने के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान यह जानकारी भी मांगी गई थी कि छात्रों के बैग का वजन निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं। हालांकि अब तक किसी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई या औपचारिक जांच की जानकारी सामने नहीं आई है।
कक्षा  के अनुसार इतना होना चाहिए बैग का वजन
कक्षा
बैग का निर्धारित वजन
प्री-प्राइमरी
बैग आवश्यक नहीं
कक्षा 1
1078 ग्राम
कक्षा 2
1080 ग्राम
कक्षा 3
1572 ग्राम
कक्षा 4
1804 ग्राम
कक्षा 5
1916 ग्राम
कक्षा 6
3080 ग्राम
कक्षा 7
3508 ग्राम
कक्षा 8
3640 ग्राम
कक्षा 9
4400 ग्राम
कक्षा 10
4182 ग्राम
कक्षा 11वीं-12वीं
3.5 किलो से 5 किलो तक
भारी वजन वाले बैग का शरीर पर पढ़ सकता है असर
बाल संरक्षण आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि कई निजी स्कूल अब भी निर्धारित नीति का पालन नहीं कर रहे हैं और छोटे बच्चों को भारी स्कूल बैग लेकर आने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आयोग के मुताबिक इसका बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आयोग ने कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नेशनल बैग पॉलिसी का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।
Jabalpur Cruise Accident: हाईकोर्ट पहुंचा मामला, जिम्मेदारों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग को लेकर PIL दायर
Bargi Dam Cruise Accident Update: मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। भोपाल निवासी कमल कुमार राठी ने इस घटना को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्यपीठ में जनहित याचिका दायर की है।
याचिका में मांग की गई है कि हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरे प्रदेश में चल रहे वाटर स्पोर्ट्स और क्रूज संचालन का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। इसके अलावा जांच पूरी होने तक सभी क्रूज और बोट सेवाओं को बंद करने की भी मांग की गई है।
क्रूज में क्षमता से अधिक यात्री बैठाए
याचिका के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को बरगी बांध में संचालित क्रूज तेज आंधी और ऊंची लहरों के बीच पलट गया था। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। आरोप लगाया गया है कि क्रूज में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और 29 टिकटों के मुकाबले 43 से 47 यात्रियों को बोट में बैठाया गया था।
खराब मौसम के बावजूद संचालन जारी रखा
याचिका में यह भी कहा गया है कि 29 अप्रैल को मौसम विभाग ने तेज हवाओं और खराब मौसम का अलर्ट जारी किया था, बावजूद इसके क्रूज संचालन जारी रखा गया। यात्रियों को यात्रा शुरू होने से पहले लाइफ जैकेट भी उपलब्ध नहीं कराई गईं। एक यात्री के हवाले से कहा गया है कि दुर्घटना के बाद पानी भरने पर आनन-फानन में लाइफ जैकेट बांटी गईं।
याचिका में बनाए गए 8 पक्षकार
इस जनहित याचिका में राज्य सरकार, एमपी टूरिज्म बोर्ड, आईडब्ल्यूएआई, जबलपुर कलेक्टर और एसपी सहित कुल 8 पक्षकारों को शामिल किया गया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह हादसा Inland Vessels Act-2021 और NDMA की Boat Safety Guidelines-2017 के स्पष्ट उल्लंघन का परिणाम है।
ये भी पढ़ें : मुनाफे के लिए सेहत से खिलवाड़: फैक्ट्री में गंदगी के बीच बना रहे थे कुल्फी, खाद्य विभाग ने किया सील
रोक के बावजूद मोटर चालित क्रूज का संचालन
याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि बरगी बांध वेटलैंड क्षेत्र में आता है और एनजीटी द्वारा 2023 में ऐसे क्षेत्रों में मोटर चालित क्रूज संचालन पर रोक के निर्देश दिए गए थे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था। इसके बावजूद यहां संचालन जारी रखा गया, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। मामले में अब हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
राहुल गांधी मानहानि केस: शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की याचिका पर 12 मई को सुनवाई
Madhya Pradesh High Court News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि प्रकरण को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में सुनवाई हुई। जस्टिस पीके अग्रवाल की एकलपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अंतिम सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख तय कर दी है।
यह मामला भोपाल की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में चल रहे उस मानहानि परिवाद से जुड़ा है, जिसे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने दायर किया है। विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को समन जारी किया था, जिसे चुनौती देते हुए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
परिवाद पूरी तरह निराधार
सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा और अजय गुप्ता ने पक्ष रखते हुए कहा कि यह परिवाद पूरी तरह निराधार है और इसमें लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। उन्होंने अदालत से समन और परिवाद दोनों को निरस्त करने की मांग की।
राहुल पर छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप
कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2018 में झाबुआ में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लीक का उल्लेख करते हुए शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे का नाम लिया था। उनके अनुसार इस बयान से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ें : Bhopal: 73 करोड़ में बना निगम मुख्यालय, लेकिन बिल्डिंग में नहीं है मीटिंग हॉल, अब परिसर में ही बनाने पर विचार
12 मई को होगी अगली सुनवाई
इसी बयान को आधार बनाते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद विशेष अदालत ने राहुल गांधी को समन जारी किया। अब इस पूरे मामले में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 12 मई को होगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
पश्चिम बंगाल हिंसा को केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- दोषियों पर कार्रवाई होगी
Jual Oram News: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की निंदा की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जबलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान जुएल ओराम ने कहा कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
ममता बनर्जी पर लगाए आरोप
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए ओराम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के चुनाव परिणामों के बाद राज्य में तनाव और हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।
ये भी पढ़ें : MP में किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल, प्रदेश में कई जगहों पर लगाया ‘महाजाम’
लॉ एंड ऑर्डर पर गंभीर सवाल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करेगी और हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जुएल ओराम ने कहा कि जनता को बेहतर शासन देना ही सरकार का लक्ष्य है। पश्चिम बंगाल में वर्तमान स्थिति “ट्रांजिशन पीरियड” जैसी है, लेकिन भाजपा का उद्देश्य राज्य में स्थिरता और सुशासन स्थापित करना है।
बंगाल के नतीजों पर बोले अजय सिंह- बीजेपी पूरी ताकत झोंक देती है, MP के चुनाव बताएंगे क्या असर हुआ?
MP Political News: मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस भी राज्य में चुनाव लड़ती है, वहां पूरी ताकत झोंक देती है और परिणाम क्या होगा? यह पहले से ही अनुमानित होता है।
अजय सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर देशभर में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभी ढाई साल का समय बाकी है। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों का मध्यप्रदेश की राजनीति पर कितना असर पड़ेगा? यह आने वाले चुनाव के समय ही स्पष्ट होगा।
दौरे को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल
अजय सिंह इन दिनों मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं और जबलपुर में उनकी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जब उनसे उनके दौरे का उद्देश्य पूछा गया, तो उन्होंने इसे पार्टी नेताओं से संवाद और मुलाकात का कार्यक्रम बताया। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके इस दौरे को आगामी चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की राय जानने की रणनीति पर काम कर रही है।
ये भी पढ़ें : बीजेपी विधायक ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस, जानिए क्या है मामला?
कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की कवायद
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद विपक्षी दलों में आत्ममंथन की स्थिति बनी हुई है। इसी के चलते कांग्रेस भी मध्यप्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय दिखाई दे रही है। प्रदेश में नेताओं और कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद को आगामी चुनाव रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।
Jabalpur BSF Retired Soldier Suicide Case: अपनी जिंदगी से परेशान होकर बीएसएफ से सेवानिवृत्त 69 वर्षीय शिवकुमार श्रीवास्तव ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि वह जीवन की चुनौतियों से थक चुके हैं और यह कदम अपनी इच्छा से उठा रहे हैं, जिसकी जिम्मेदारी वे स्वयं लेते हैं। साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने और थाना प्रभारी से किसी को परेशान न करने की अपील की।
यह घटना कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़न की है। बुधवार सुबह उनका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई पूजा उपाध्याय ने टीम के साथ शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट के अलावा मोबाइल फोन में एक महिला से जुड़ा ऑडियो भी मिला है। दोनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बीएसएफ से रिटायर्ड हुए थे शिवकुमार
शिवकुमार ने में लंबे समय तक सेवा दी और देश के विभिन्न राज्यों में पदस्थ रहे। सेवानिवृत्ति के बाद वह जबलपुर में रहने लगे थे। वह मूल रूप से भेड़ाघाट के निवासी थे। करीब दो साल पहले वह अपने परिवार के साथ कूड़न गांव में आकर बस गए थे। उनके परिवार में बेटा और बहू हैं।
फोन में मिला महिला का धमकी भरा ऑडियो
दरअसल, मध्य प्रदेश पुलिस (कटंगी) अब उस महिला की पहचान में जुट गई है। जिसका धमकी भरा ऑडियो मृतक के फोन में मिला है। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मृतक और उस महिला के बीच क्या संबंध था। ऑडियो में महिला धमकाते हुए कह रही है कि आखिर कब तक फोन बंद रखेगा, खुद को बहुत चालाक समझ रहा है। कभी न कभी तो उसे फोन चालू करना ही पड़ेगा। उसने धमकी दी कि उसे घर से निकालकर सबक सिखाएगी। साथ ही यह भी कहा कि वह पहले आत्महत्या की बात कर रहा था, अब तक नहीं की लेकिन ऐसी बेइज्जती करेगी कि उसे ऐसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़े।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्ट मार्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शिवकुमार के मोबाइल फोन में एक महिला का ऑडियो मिला है, जिसकी फिलहाल जांच की जा रही है।
Jabalpur Bargi Cruise Accident Update: बरगी बांध क्रूज हादसे की जांच शुरू होने के साथ ही रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं, क्रूज में फोर स्ट्रोक इंजन लगाने की बजाय उसे जनरेटर से चलाया जा रहा था। जिसमें एक जनरेटर बंद होने के बाद क्रूज पलटने की जानकारी सामने आई है।
नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने इस घटना को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग पर बड़ी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मंच ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने क्रूज़ में फोर स्ट्रोक इंजन लगाने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे।
एनजीटी के निर्देश के बाद भी नहीं लिया एक्शन
बता दें कि एनजीटी के निर्देश के बाद भी क्रूज में दो ऐसे इंजन लगाए गए जो जनरेटर की तरह काम करते थे, इन्हीं में से एक इंजन (जनरेटर) बंद हो गया और क्रूज़ हवाओं और लहरों में फंस गया जिसके बाद वह पलट गया। अब इस बात का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है।
एनजीटी में दायर करेंगे याचिका
इस घटना(Jabalpur Cruise Accident) को लेकर नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के सदस्यों में भारी आक्रोश है और उन्होंने इस घटना की गहराई से जांच करने की मांग की है साथ ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में भी याचिका दायर करने की चेतावनी दी है। साथ ही यह भी कहा है कि इस मामले में कार्रवाई तेज हो।
जिला न्यायालय ने लिया संज्ञान FIR दर्ज करने के दिए निर्देश
इस घटना की भयावहता ने हर वर्ग को प्रभावित किया है, यही वजह है कि सरकार और मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग ने भले ही घटना को सामान्य माना लेकिन न्यायालय ने इस घटना के बाद की गई कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट डी पी सूत्रकार ने बरगी थाना प्रभारी को दो दिनों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि यह भीषण हादसा 30 अप्रैल 2026 को हुआ था, जिसमें 13 लोगों की डूबने से जान चली गई। इस घटना ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के दावों की पोल खोलकर रख दी। अब न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में जिम्मेदारों पर कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में एक बड़ा चौकाने वाला मामला सामने आया है। जबलपुर के एक नवनिर्मित फ्लाईओवर के कई हिस्सों में कंक्रीट गिरने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद इस पर संज्ञान लिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इस मामले पर कार्रवाई की। इस वीडियो में साफ तौर पर कंक्रीट के टूकड़े गिरे पाए गए, जिससे जनता की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए। इस मामले ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। जब मामला पीडब्लयूडी के पास पहुंचा तो जांच के बाद क्या कार्रवाई की गई इस वीडियो में देखिए।
MP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का गिरने लगा प्लास्टर, बाल-बाल बची राहगीरों की जान, PWD ने शुरू की जांच
MP Largest Flyover Controversy: जबलपुर में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनाया गया है, लेकिन इसके निर्माण की शुरुआत से शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला फ्लाई ओवर के केबल स्टे ब्रिज वाले हिस्से में सीलिंग से प्लास्टर गिरने का है, जिसके बाद एक बार फिर फ्लाईओवर के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में मदन महल रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से से प्लास्टर गिरने की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में सड़क पर बिखरा प्लास्टर का हिस्सा और कंक्रीट नजर आ रही है।
वीडियो वायरल होते ही एक्शन में PWD
वीडियो वायरल होते ही PWD विभाग एक्शन मोड में आ गया। आनन फानन में सड़क पर बिखरे प्लास्टर को हटवाया गया और ब्रिज की जांच शुरू की गई। इस मामले को लेकर PWD इंजीनियर प्रमेश कोरी ने सफाई दी है। उनका कहना है कि फ्लाईओवर के ब्लॉक्स के बीच में एक्सपेंशन ज्वॉइंट होता है। निर्माण के दौरान ब्लॉक्स के सेट होने के बाद जब प्लेट्स हटाई जाती हैं तो कुछ जगहों पर SLURY चिपकी रह जाती है, जो ब्रिज पर वाहनों के गुजरने के दौरान कंपन के कारण गिरने लगती है, हालांकि ऐसा बहुत कम होता है। बहरहाल ब्रिज का निरीक्षण करके जहां भी SLURY की सफाई नहीं हो पाई है उसे हटाने का काम करवाया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना हो।
राहगीरों के लिए खतरा
ये गनीमत रही कि जब प्लास्टर गिरा उस वक्त भीड़ कम थी और कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया नहीं तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था। सड़क पर जगह-जगह गिरा मलबा फ्लाईओवर का प्लास्टर गिरने की गवाही दे रहा है। इस मलबे की चपेट में आने से वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं।
फ्लाईओवर और कॉन्ट्रोवर्सी
साल 2018 से शुरू हुआ फ्लाईओवर निर्माण कार्य तीन साल में पूरा होना था, लेकिन इसे बनाने में करीब 6 साल का वक्त लगा। 23 अगस्त 2025 को केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में इसका लोकार्पण किया गया। फ्लाईओवर निर्माण के बाद कई महीनों तक रीलबाज और गंदगी फैलाने वालों के कारण फ्लाईओवर सुर्खियों में रहा, फिर सड़क हादसे और फ्लाईओवर पर बनाए गए साइन बोर्ड को लेकर विवाद खड़े हुए। बहरहाल एक बार फिर फ्लाईओवर का प्लास्टर गिरने की घटना के बाद लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
ये भी पढ़ें : सफेद हाथी साबित हुई MP की मेट्रो! 8 लाख रोज का खर्च और 100 यात्री भी नहीं; अब 7000 में होगी बुकिंग मनेगा जश्न
खामियों के साथ साथ खूबियां रहीं चर्चा में
यह फ्लाईओवर जहां गुणवत्ता की खामियों को लेकर चर्चा में रहा वहीं इसकी कई खासियतें भी हैं, जिनकी वजह से यह देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है।
फ्लाईओवर की कुल लंबाई 6.855 KM है
जबलपुर शहर का यह फ्लाईओवर वर्तमान में मध्यप्रदेश का सबसे लम्बा (6.855 कि.मी.) फ्लाईओवर है
फ्लाईओवर निर्माण की कुल लागत 1100 करोड़ रुपए है
लगभग 7 सालों में बनकर तैयार हुआ
ब्रिज के नीचे 50 हजार पौधे लगाए गए, गार्डन और बास्केट बॉल कोर्ट भी बनाया गया
मदन महल से दमोहनाका और महानद्दा से LIC तक T शेप में निर्माण हुआ
इस फ्लाईओवर में 2 एलिवेटेड रोटरी (रानीताल चौक और दशमेश द्वार पर) हैं। इस तरह का ये भारत का पहला फ्लाईओवर है
मदन महल रेलवे स्टेशन के ऊपर केबल स्टे ब्रिज बनाया गया
केबल स्टे ब्रिज में एक्स्ट्रा डोस केबल स्टे ब्रिज का सेंट्रल स्पान 193.5 मीटर लंबा है, जो कि रेलवे ट्रैक एवं स्टेशन के ऊपर से गुजरने वाला भारत का सबसे लंबा सिंगल स्पान है
इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य हेतु भारत सरकार से सी.आर. आई. एफ. निधि अंतर्गत भारत की सबसे बड़ी राशि 758.54 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई थी
कंपनी के नियम कायदों का हवाला देते हुए शोरूम मैनेजर ने नियमों के अनुसार पहनावा अपनाने और धर्म को किनारे रखकर काम करने के निर्देश जारी किए, कुछ कर्मचारियों ने नौकरी बचाने के लिए इन आदेशों का पालन भी किया। बता दें कि इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है और ज्ञापन सौंपा गया है।
ऐसे शुरू हुआ विरोध और विवाद
27 अप्रैल को प्रिंस सिंह नामक युवक ने शो रूम में नौकरी ज्वाइन की, दो दिन सब सामान्य रहा, प्रिंस तिलक लगाकर काम पर आता था जिसे लेकर मैनेजर नितिन वोहरा ने उसे नियमों के अनुसार रहने के निर्देश दिए। जिसके बाद प्रिंस ने नौकरी छोड़ दी। उसके नौकरी छोड़ने के बाद पैंटालून्स के मैनेजर नितिन ने उसकी आईडी ब्लॉक कर दी जिसके कारण उसे दूसरी जगह नौकरी नहीं मिल रही। मैनेजर की इस हरकत के बाद प्रिंस ने हिंदू संगठनों को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी।
मैनेजर को तिलक कलावा पहनाकर दी चेतावनी
क्लॉथ शोरूम के मैनेजर की इन हरकतों के बाद हिन्दू संगठन आक्रोशित हैं, प्रिंस के साथ शोरूम पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मैनेजर को तिलक लगाकर कलावा पहनाया। इसके बाद शोरूम मैनेजर को चेतावनी भी दी। हिंदू संगठनों को देख वहां के बाकी कर्मचारियों में भी हिम्मत आ गई और उन्होंने भी इन नियम कायदों का विरोध करते हुए इन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
यह भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन: लापरवाह ड्राइवर पर दर्ज होगी FIR; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
पुलिस को सौंपा ज्ञापन
हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें इन शिकायतों की जांच करने और उचित कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी जांच के बाद उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
जबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन: लापरवाह ड्राइवर पर दर्ज होगी FIR; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
Jabalpur Bargi Cruise Accident Update: बरगी क्रूज हादसे पर संज्ञान लेते हुए जिला न्यायालय ने चालक समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। डी.पी. सूत्रकार (जेएमएफसी) ने अपने आदेश में बरगी थाना प्रभारी को दो दिन के भीतर मामला दर्ज कर न्यायालय को इसकी जानकारी देने को कहा है।
न्यायालय ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट्स के आधार पर यह सामने आया है कि चालक ने क्रूज का संचालन लापरवाहीपूर्वक किया, जिसके चलते वह डूब गया और कई लोगों की जान चली गई। आदेश में यह भी कहा गया कि चालक क्रूज की परिस्थितियों से परिचित होने के बावजूद यात्रियों को डूबता छोड़कर खुद सुरक्षित निकल गया और उन्हें बचाने का कोई प्रयास नहीं किया।
न्यायालय ने दिया यह आदेश
न्यायालय ने इस प्रकरण को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 106 और 110 के तहत आपराधिक मानव वध के प्रयास की श्रेणी में माना है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि मामले में एफआईआर दर्ज कर समुचित जांच नहीं की गई, तो भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है और क्रूज या नाव संचालक किसी आपात स्थिति में यात्रियों को असहाय छोड़ सकते हैं।
थाना प्रभारी को दिया दो दिन का  समय
साथ ही, न्यायालय ने हादसे के दौरान डूबते लोगों की जान बचाने वाले व्यक्तियों के प्रयासों की सराहना की। अदालत ने बरगी थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि इस मामले में दो दिनों के भीतर एफआईआर दर्ज कर की गई कार्रवाई की जानकारी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाए। बता दें कि कोर्ट ने उस व्यक्ति की भी सरहाना की जिसने, लोगों की जान बचाई थी।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में दोस्त की बहन का एग्जाम देने आई थी JEE पास लड़की, 3 हजार रुपये के लिए किया करियर खराब!
हादसे में गई 13 लोगों की जान
यह भीषण हादसा (Jabalpur Bargi Cruise Accident) 30 अप्रैल 2026 को हुआ था, जिसमें 13 लोगों की डूबने से जान चली गई। इस घटना ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के दावों की पोल खोलकर रख दी। अब न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में जिम्मेदारों पर कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
MP News: जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ट्रैकटर से टकराई; 6 लोगों की हालत गंभीर
Bus And Tractor Trolley Accident Jabalpur: सुबह सुबह गोसलपुर हाईवे पर गेहूं लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली और बस में टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रैक्टर ट्रॉली दोनों पलट गए। इस घटना में बस में सवार करीब 40 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए जबकि ट्रैक्टर चालक तुरंत सड़क पर कूद गया जिससे उसे भी मामूली चोटें पहुंची हैं।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10:30 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली में किसान गेहूं लेकर गांधीग्राम की तरफ जा रहा था तभी कटनी से जबलपुर आ रही बस के चालक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया और बस की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर ट्राली से टकरा गई। जिसके बाद बस और ट्रैक्टर ट्रॉली दोनों पलट गए।
स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
इस हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे वाहन और आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने तुरंत बस में से घायल यात्रियों को बाहर निकाला और निजी एवं एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिसमें से 22 यात्रियों को सिहोरा अस्पताल भिजवाया गया, करीब 20 यात्रियों को गोसलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया जबकि 6 यात्रियों को ज्यादा चोटें होने के कारण उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बस ड्राइवर पर मामला दर्ज
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया गलती बस ड्राइवर की सामने आई है, इसलिए बस ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही गोसलपुर और सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 108 व निजी वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
21 लोगों का सिहोर में चल रहा इलाज
घायलों का उपचार सिविल अस्पताल सिहोरा और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, 18 घायलों का इलाज गोसलपुर में किया जा रहा है, 21 लोग सिहोरा अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस ने बस को किया जब्त
गोसलपुर थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम के मुताबिक यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही का नतीजा है। ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान बस सामने चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए बस को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरगी हादसा: क्रूज के री-फिट पर 38 लाख खर्च फिर कैसे खराब हुआ इंजन? लापरवाही या भ्रष्टाचार, खड़े हो रहे सवाल
Bargi Cruise Accident Case: बरगी क्रूज हादसे में इंजन खराबी के दावे के बाद लापरवाही और भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्रूज के पायलट ने कहा कि उसका एक इंजन कम चल रहा था। ऐसे में क्रूज के री-फिट पर 38 लाख रुपए का खर्च भी अब जांच के दायरे में है।
बरगी डैम क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद अब तकनीकी खामियों और संभावित लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। क्रूज के पायलट महेश पायलट ने दावा किया है कि हादसे के वक्त एक इंजन धीमा चल रहा था। इस बयान ने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही भ्रष्टाचार की आशंका को भी जन्म दे दिया है।
क्रूज पायलट के मुताबिक, क्रूज का एक इंजन पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में सवाल उठता है कि तीन साल पहले क्रूज की मरम्मत पर 38 लाख रुपए खर्च हुए थे, उसका क्या हुआ? वहीं, अब यह सवाल भी उठ रहा है कि 38 लाख रुपए आखिर किन कामों पर खर्च किए गए? अगर क्रूज हाल ही में री-फिट होकर सुरक्षित था तो फिर इंजन में खराबी कैसे आई? क्या मेंटेनेंस में लापरवाही हुई या भ्रष्टाचार ने 13 लोगों की जान ले ली?
मौसम के येलो अलर्ट की नहीं दी गई कोई जानकारी
क्रूज पायलट महेश पटेल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वापसी के दौरान अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और बांध में ऊंची लहरें उठने लगीं, जिससे क्रूज में पानी भरने लगा। उन्होंने किसी तरह उसे किनारे लाने की कोशिश की। पटेल ने बताया कि यात्रियों ने फोटो-वीडियो बनाने के चक्कर में लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। पायलट ने यह भी आरोप लगाया कि संचालन से पहले मौसम की कोई जानकारी नहीं दी गई और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई गलत है।
38 लाख का री-फिट, फिर भी हादसा?
पर्यटन निगम के सलाहकार और पूर्व नौसेना कमांडर राजेंद्र निगम ने दावा किया था कि साल 2024 में क्रूज का मीडियम री-फिट किया गया था, जिस पर करीब 38 लाख रुपए खर्च हुए थे। इस दौरान इंजन, शॉफ्ट, हल समेत 17 अहम तकनीकी बदलाव किए गए थे। दावा किया गया कि इस प्रक्रिया के बाद क्रूज की उम्र 10 साल तक बढ़ गई थी और यह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप था। ऐसे में सवाल यह है कि फिर क्रूज का एक इंजन खराब कैसे हो गया?
जांच से पहले क्रूज तोड़ने पर सवाल
सबसे बड़ा सवाल इस बात को लेकर भी है कि हादसे के तुरंत बाद, जांच पूरी होने से पहले ही क्रूज को क्यों तोड़ दिया गया? जानकारों का मानना है कि इससे अहम तकनीकी सबूत नष्ट हो सकते हैं, जो हादसे के असली कारणों का पता लगाने में मदद करते। घटना के बाद से ही निष्पक्ष और तकनीकी जांच की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि पूरे मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
बिना बीमा के चल रहा था 20 साल पुराना क्रूज
बता दें 20 साल पुराना क्रूज बिना वैध बीमा के चल रहा था, जो केंद्र के कानून का उल्लंघन है। यही नहीं 200 रुपए टिकट लेने के बावजूद लोगों का भी बीमा नहीं था, जबकि दूसरे राज्यों में पांच लाख रुपए तक का बीमा टिकट के साथ किया जाता है। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि मध्य प्रदेश में क्रूज के यात्रियों का बीमा क्यों नहीं किया जा रहा? जबलपुर के इस दर्दनाक क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत ने पर्यटन विभाग के पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में 4 बच्चे, 8 महिलाएं और 1 पुरुष अपनी जान गंवा चुके हैं।
ये भी पढ़ें : क्रूज हादसे की पीड़िता से पेन किलर और टिटनेस इंजेक्शन के लिए वसूले 4700 रुपए, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
जांच समिति सभी पहलुओं पर जांच करेगा: मंत्री
वहीं, मामले में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का कहना है कि जांच समिति बनी है। इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।
क्रूज हादसे की पीड़िता से पेन किलर और टिटनेस इंजेक्शन के लिए वसूले 4700 रुपए, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
Bargi Cruise Accident Case Update: जबलपुर में बरगी बांध क्रूज हादसे के बाद एक निजी अस्पताल द्वारा घायल महिला से प्राथमिक उपचार के नाम पर 4700 रुपए वसूलने के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए रद्द कर दिया है।
बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को क्रूज हादसे में घायल हुई सविता शर्मा को परिजनों के साथ गौर स्थित नोबल हॉस्पिटल ले जाया गया था। आरोप है कि अस्पताल में केवल पेन किलर और टिटेनस का इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज से 4700 रुपए वसूले गए थे। महिला का आरोप था कि इलाज से पहले अस्पताल में रुपए की बात की जाने लगी थी।
अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित
हाल ही में मीडिया में मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया और कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की। प्रारंभिक सत्यापन में आरोपों को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की गई है। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए रद्द करने का आदेश जारी किया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को तुरंत अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया जाए।
ये भी पढ़ें : बरगी डैम हादसे पर बड़ा खुलासा: बिना वैध बीमे के चल रहा था क्रूज, सवालों से बचते नजर आ रहे अधिकारी
एक महीने तक मरीज भर्ती करने या इलाज करने की अनुमति नहीं
इसके अलावा इस अवधि में अस्पताल को किसी भी नए मरीज को भर्ती करने या इलाज करने की अनुमति नहीं होगी। जबलपुर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता और मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जबलपुर के लॉजिस्टिक पार्क में भीषण आग, रिलायंस और ब्रिटानिया के गोडाउन भी जले, करोड़ों रुपए हुए स्वाहा
Jabalpur Fire News:  जबलपुर के कटंगी बायपास स्थित एक बड़े लॉजिस्टिक पार्क में सोमवार रात को अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में तीन विशाल गोदाम इसकी चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक, जिन गोदामों में आग लगी है, वे Delhivery, Reliance और Britannia जैसी बड़ी कंपनियों से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिससे नुकसान का दायरा और भी बड़ा माना जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए। मौके पर चार थानों का पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके और आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
आग बुझाने में लगे 25 से अधिक दमकल वाहन
आग बुझाने के लिए 25 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए यह प्रयास भी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। दमकलकर्मी लगातार कई घंटों से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसके अलावा, पानी की भारी जरूरत को पूरा करने के लिए 100 से अधिक टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की गई, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।
#WATCH | Jabalpur, Madhya Pradesh: A massive fire broke out in warehouses at the Katangi Bypass. Fire tenders are present at the spot. pic.twitter.com/vgfe9afYTb
— ANI (@ANI) May 4, 2026
मौके पर मेयर और वरिष्ठ अधिकारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर के महापौर सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे दमकल अभियान की निगरानी की। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों को खाली कराने और सुरक्षा घेरा बनाने के निर्देश भी दिए, जिससे किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और फायर विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।
ये भी पढ़ें : MP News: शिवपुरी में तूफान बना काल, आंधी की वजह से हुई दूसरी मौत; बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका
इस भीषण अग्निकांड में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि गोदामों में बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इलाके में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से घटनास्थल के आसपास न जाने की अपील की गई है।
बरगी डैम हादसे पर बड़ा खुलासा: बिना वैध बीमे के चल रहा था क्रूज, सवालों से बचते नजर आ रहे अधिकारी
Bargi dam Accident Big Update: जबलपुर के बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद बड़ा खुलासा हुआ है कि 20 साल पुराना यह जलयान बिना वैध बीमा के संचालित किया जा रहा था। यह केंद्र के कानून का सीधा उल्लंघन है। क्रूज की फिटनेस और उसे जांच के पहले ही तोड़ने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हादसे के बाद क्रूज के बीमा को लेकर जिम्मेदार अफसरों के बयान टालमटोल भरे हैं, जिससे प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई है।
जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत ने पर्यटन विभाग के पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में 4 बच्चे, 8 महिलाएं और 1 पुरुष अपनी जान गंवा चुके हैं। अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिस क्रूज में  पर्यटक सवार थे, वह बिना वैध बीमा के संचालित किया जा रहा था। यह भारत सरकार के द इनलैंड वेसल्स एक्ट, 2021 का खुला उल्लंघन हैं और यह आपराधिक कृत्य है।
क्या है भारत सरकार का कानून?
भारत सरकार के द इनलैंड वेसल्स एक्ट, 2021 के अनुसार, किसी भी यांत्रिक जलयान को अंतर्देशीय जलक्षेत्र में चलाने के लिए अनिवार्य बीमा होना जरूरी है।
कानून साफ तौर पर कहता है कि यात्रियों की मृत्यु या चोट की स्थिति में मुआवजा कवर होना चाहिए।
संपत्ति के नुकसान की जिम्मेदारी तय हो, संचालन और आकस्मिक प्रदूषण की देनदारी शामिल हो।
यह बीमा जलयान की कुल संभावित देनदारी के बराबर होना अनिवार्य है। इन प्रावधानों के बावजूद बरगी में चल रहा क्रूज नियमों की अनदेखी कर चलाया जा रहा था।
अधिकारियों की टालमटोल, जिम्मेदारी से बचने की कोशिश?
हादसे के बाद जिम्मेदार अफसरों के बयान भी सवालों के घेरे में हैं। इस मामले में जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मामले को पर्यटन विभाग पर डालते हुए कहा कि आप विभाग के अधिकारियों से बात कर लीजिए। बीमा विभाग का आंतरिक मामला होता है।
अभी दस्तावेज की जांच करेंगे: सचिव
वहीं, पर्यटन विभाग के सचिव और बोर्ड के प्रबंध निदेशक इलैया राजा ने कहा कि हम अभी रेस्क्यू अभियान में ही व्यस्त थे। अभी दस्तावेज नहीं देखे हैं। आप एडवाइजर राजेंद्र निगम से बात कर लीजिए।
संजय मल्होत्रा बता पाएंगे: एडवाइजर
इस मामले में टूरिज्म बोर्ड के एडवाइजर व नौसेना के पूर्व कमांडर राजेंद्र निगम ने कहा कि अन्य जगहों भोपाल और हनुमंतिया में क्रूज का बीमा है, बरगी की जानकारी नहीं है। यह जानकारी रीजनल मैनेजर ही दे पाएंगे।
मैनेजर से पूछकर बताता हूं: रीजनल मैनेजर
पर्यटन निगम के जबलपुर रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा ने भी स्पष्ट जानकारी देने से बचते हुए कहा कि मैनेजर से पूछकर ही बता पाएंगे।
बीमा का आवेदन किया था, सर्वेयर नहीं आया : मरावी
होटल मैकल रिसॉर्ट एवं बोट क्लब बरगी के निलंबित मैनेजर सुनील मरावी ने बताया कि उनकी बीमा पॉलिसी मार्च 2026 में समाप्त हो रही थी। इसके नवीनीकरण के लिए उन्होंने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में आवेदन किया था। मरावी के अनुसार, इंश्योरेंस कंपनी की ओर से बताया गया कि सर्वेयर मौके पर आकर सर्वे करेगा, जिसके बाद ही पॉलिसी प्रभावी (एक्टिव) होगी। इसके बाद सर्वेयर नहीं आया।
ये भी पढ़ें : Jabalpur Cruise Accident: ‘वो मंजर बार-बार याद आता है…’, क्रूज पायलट महेश पटेल ने क्या बताया खौफनाक सच
एक्टिविस्ट का आरोप- यह आपराधिक लापरवाही
क्रूज का दो साल पहले री—फिट कराया था, पर बड़ा सवाल जांच से पहले ही क्यों तोड़ा ?
बरगी डैम क्रूज हादसे में अब तकनीकी पहलुओं को लेकर नए दावे सामने आए हैं। पर्यटन निगम के सलाहकार व पूर्व नौसेना कमांडर राजेंद्र निगम ने बताया कि वर्ष 2024 में क्रूज का मीडियम री—फिट किया गया था, जिस पर करीब 38 लाख खर्च किए गए। इस दौरान क्रूज के शॉफ्ट, हल और इंजन समेत 17 प्रमुख तकनीकी बदलाव किए गए और क्रूज को करीब 6 महीने सर्विसिंग के बाद फिर से संचालन में लाया गया। बता दें यह क्रूज 2006 में 70 से 80 लाख रुपए में हैदराबाद की कंपनी से खरीदा गया था।
10 साल तक बढ़ जाता है जीवनकाल
एडवाइजर का दावा यह भी है कि मीडियम री—फिट के बाद क्रूज का जीवनकाल 10 साल तक बढ़ जाता है और यह प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय मानकों (IMO) के अनुरूप होती है। चूंकि, क्रूज का निर्माण 2006 में हुआ था। इसके फाइबर रिइंफोर्स्ड प्लॉस्टिक ढांचे (Fiber Reinforced Plastic) की सामान्य उम्र 20 से 25 साल मानी जाती है, ऐसे में 2024 में री—फिट के बाद इसे 2029 तक सुरक्षित बताया जा रहा था। हालांकि, इन दावों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा हो रहा है कि जब क्रूज हाल ही में री—फिट होकर “सुरक्षित” बताया जा रहा था तो हादसे के तुरंत बाद जांच से पहले ही उसे पूरी तरह तोड़ क्यों दिया गया? यही बिंदु अब जांच का सबसे अहम पहलू बनता जा रहा है।
ये भी पढ़ें : बरगी क्रूज हादसा: 60 घंटों तक चला सर्ज ऑपरेशन, मृतकों की संख्या पहुंची 13; कामराज का शव मिला
इसलिए मौके पर ही तोड़ना पड़ा क्रूज
इस पर सलाहकार राजेंद्र निगम ने सफाई दी कि अंदर कोई फंसा तो नहीं है, यह सुनिश्चित करना था, इसलिए इसे तोड़ा गया। रेस्क्यू और एक्सेस में दिक्कत आ रही थी। इसलिए सुरक्षा और ऑपरेशन के लिहाज से इसे तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि क्रूज का ढांचा इतना मजबूत था कि उसे काटने में दो जेसीबी मशीनों को करीब 8 घंटे लगे। निगम का कहना है कि बरगी डैम से क्रूज को पूरा उठाने के लिए 50 टन की 2 क्रेन की जरूरत थी, लेकिन वहां तक क्रेन पहुंचने का रास्ता ही नहीं था। इसी वजह से मौके पर ही क्रूज को काटकर रेस्क्यू करना पड़ा।
Bargi Dam Cruise Accident Pilot Statement: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है। इस क्रूज के पायलट महेश पटेल उस खौफनाक मंजर को भूल नहीं पा रहे हैं। महेश पटेल आईएएनएस से बातचीत के दौरान उस दिन की पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए भावुक हो गए।
महेश पटेल ने बताया कि मैं 30 अप्रैल को शाम 5.16 बजे क्रूज लेकर डैम में निकला था। करीब 22 मीटर आगे जाने के बाद क्रूज को लौटाने लगा, तभी मुझे लगा कि बहुत तेज आंधी आ रही है। इसके बाद मैंने डीजे बंद किया और लोगों को लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा। हमें मौसम खराब होने की सूचना पहले से नहीं थी।
महेश पटेल ने बताया कि जब आंधी आई तो सभी लोग सामान्य थे और बोट किनारे पहुंचने में 10 मिनट की दूरी पर थी। आंधी से बचाव के लिए सहयोगी ने क्रूज के ऊपर लगी तिरपाल काट दी थी। मैंने बोट को किनारे लगाने की बहुत कोशिश की। किनारे से 50-60 मीटर दूर पर ही क्रूज में पानी भरने लगा तो रिसेप्शन पर फोन कर दूसरी बोट भेजने को कहा। किनारे से दूसरी बोट भेजी गई लेकिन पानी भरने से क्रूज के दोनों इंजन बंद हो गए थे।
महेश पटेल ने बताया कि जब क्रूज पलट रहा था तो तो ऊपर के डेक पर बैठे लोग लाइफ जैकेट पहनकर पानी में कूद चुके थे, जबकि वह अपनी केबिन में था, जब क्रूज पानी में गिरा तो उसने लाइफ जैकेट पहन ली तभी लहर ने मुझे कुछ दूर फेंक दिया। नीचे के डेक में जो लोग बैठे थे शायद वह नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई। इस हादसे (Jabalpur Cruise Accident) के बाद से वह ठीक से न खा पा रहे हैं और न ही सो पा रहे हैं। वह मंजर मुझे बार-बार दिखाई देता है, लोगों की चीखें सुनाई देती हैं। मैंने लोगों को बचाने की कोशिश की थी लेकिन बचा नहीं सका। यह हादसा जिंदगीभर याद रहेगा।
महेश पटेल ने बताया कि उन्हें मौसम के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी जाती थी। खुद ही मौसम खराब देखकर बोट डैम में नहीं ले जाते थे, लेकिन हादसे के दिन मौसम एकदम सही दिख रहा था। मिनी बोट किनारे से पहुंची और जो लोग लाइफ जैकेट पहने पानी में तैर रहे थे, उन्हें सबसे पहले बचाया।
यह भी पढ़ें:  Jabalpur Cruise Accident: पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव करने पहुंची युवा कांग्रेसी, इस्तीफे की उठाई मांग
हादसे के बाद से अब तक 13 शव बरामद
जबलपुर जिले स्थित बरगी डैम में क्रूज हादसे में अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। क्रूज में कुल करीब 40 से 41 लोग सवार बताए जा रहे थे। घटना के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहा प्रशासन अपनी पूरी ताकत के साथ राहत कार्य में जुट गया।
Jabalpur Cruise Accident: पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव करने पहुंची युवा कांग्रेस, इस्तीफे की उठाई मांग
Youth Congress Protest Near Dharmendra Lodhi Bunglow: जबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव करने की कोशिश की, जहां बिना अनुमति प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई और कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया और कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रविवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बरगी डैम हादसे के विरोध में पर्यटन मंत्री के निवास पर पहुंचे और घेराव करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शन को बिना अनुमति बताते हुए रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया।
युवा कांग्रेस ने उठाई लोधी के इस्तीफे की मांग
बता दें कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने साथ अर्थी लेकर आए और उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। एक युवा कार्यकर्ता ने बताया कि बरगी डैम में जो हादसा हुआ है, यह शासन और प्रशासन की लापरवाही से हुआ है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र लोधी के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
खून से रंगे हुए हैं धर्मेंद्र लोधी के हाथ- कांग्रेस कार्यकर्ता
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र लोधी के हाथ कम से कम 15 से 20 लोगों के खून से रंगे हुए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी यह मांग है कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो। जिससे सच्चाई सामने आ सके, इसके अलावा यह भी बताया गया है कि पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बरगी डैम हादसे में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसके विरोध में वे आवाज उठा रहे थे। युवा कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने से रोका जा रहा है।
पुलिस ने क्या कहा?
राजधानी भोपाल की पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति किसी भी तरह का प्रदर्शन करना नियमों के खिलाफ है इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई। बरगी डैम हादसे को लेकर अब सियासी घमासान तेज होता नजर आ रहा है, आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।
बरगी क्रूज हादसा: 60 घंटों तक चला सर्ज ऑपरेशन, मृतकों की संख्या पहुंची 13; कामराज का शव मिला
Jabalpur Bargi Dam Death Toll 13: बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। करीब 60 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सभी लापता लोगों का पता लगा लिया गया। रविवार सुबह 43 वर्षीय कामराज आर. का शव मिलने के साथ ही रेस्क्यू अभियान औपचारिक रूप से समाप्त घोषित कर दिया गया।
बता दें कि इससे पहले उनके 8 वर्षीय भतीजे मयूरन का शव भी बरामद किया जा चुका था। इस हादसे में 8 महिलाओं, 4 बच्चों और एक पुरुष की जान गई। वहीं प्रशासनिक रिकॉर्ड के मुताबिक सभी 13 लापता सैलानियों के शव मिलने के बावजूद एहतियात के तौर पर सर्चिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन आज भी जारी रखा जाएगा।
चाचा-भतीजे के मिले शव
रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन कामराज और उनके भतीजे मयूरन के शव बरामद किए गए। इससे पहले शनिवार शाम को अन्य शव मिल चुके थे। लगातार चले सर्च अभियान के बाद सभी लापता लोगों का पता लगा लिया गया। इस हादसे में तमिलनाडु के त्रिची से आए एक परिवार को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जहां परिवार के कई सदस्य इसकी चपेट में आ गए। कामराज अपने परिजनों के साथ सैर-सपाटे के लिए आए थे लेकिन यह यात्रा उनके जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी बन गई।
एक ही परिवार के दो बच्चों की बची जान
इस हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चे किसी तरह सुरक्षित बचने में सफल रहे। 10 वर्षीय पूवीथरन लहरों के सहारे किसी तरह किनारे तक पहुंच गया, जहां रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला गया। उसकी 12 वर्षीय कजन भी सुरक्षित बचा ली गई। दोनों बच्चों के बयान ने हादसे की भयावहता को साफ तौर पर उजागर कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Jabalpur Cruise Accident: मृतकों के शवों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया उनके ग्रह नगर; अब भी 2 लोगों की तलाश जारी
विशेष विमान से ग्रह नगर भेजे गए शव
मृतकों के परिजनों की मांग के बाद प्रशासन ने शवों को उनके गृह राज्य भेजने की व्यवस्था की। दो महिला पर्यटकों के शवों को विशेष विमान के जरिए तमिलनाडु रवाना किया गया। दरअसल, जबलपुर जिले के बरगी बांध में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज आंधी के चलते पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक असंतुलित होकर डूब गया। इस हादसे में अब तक 13 शव बरामद कर लिए गए हैं।
Jabalpur Cruise Accident: मृतकों के शवों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया उनके ग्रह नगर; अब भी 2 लोगों की तलाश जारी
Dead Bodies Airlifted From Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हुए बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद मृतकों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह नगर तक पहुंचाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे तीन पार्थिव देहों को जबलपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की नियमित उड़ान के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। सभी औपचारिकताओं को पूरा कर शवों को उनके गृह नगर भेजने की व्यवस्था की गई। वहीं, दो अन्य पार्थिव देहों को दोपहर बाद शाम 3:20 बजे कोयंबटूर के लिए एयरलिफ्ट किया गया। इन पार्थिव शरीरों के साथ मृतकों के दो परिजन भी रवाना हुए हैं।
अब तक 11 लोगों के शव बरामद
बता दें कि यह दर्दनाक हादसा गुरुवार शाम हुआ था। हादसे के वक्त क्रूज में 41 लोग सवार थे। ताजा जानकारी के अनुसार, इस घटना में अब तक 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि कुछ लोग अभी लापता हैं। पुलिस-प्रशासन के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद 28 लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया था। ये सभी लोग अब सुरक्षित हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के आखिरी पलों की जानकारी मिल सके। वहीं, बाकी लोगों की तलाश अभी जारी है।
पुलिस ने क्या बताया?
मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (बरगी जोन) अंजुल अयंक मिश्रा ने एक मीडिया एजेंसी को बताया कि फिलहाल इस मामले में (सीआरपीसी की धारा 174 के तहत सूचना रिपोर्ट) दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी शव बरामद नहीं हो जाते, तब तक आगे की विस्तृत जांच शुरू नहीं की जाएगी। पहले सभी लापता लोगों को ढूंढना प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें: Jabalpur Cruise Accident: मौत के तांडव के बीच देवदूत बनकर आए मजदूर, रमजान ने 6 लोगों को निकाला था पानी से बाहर
सर्च ऑपरेशन जारी
हादसे (Jabalpur Cruise Accident) के बाद से ही सेना के गोताखोर, आपदा राहत दल और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। नदी के बहाव और जलाशय की गहराई को देखते हुए सर्च ऑपरेशन को काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इसके बावजूद टीमों ने सर्च एरिया को बढ़ाकर लगभग 5 किलोमीटर डाउनस्ट्रीम तक फैला दिया है, ताकि कोई भी सुराग छूट न जाए।
Jabalpur Cruise Accident: मौत के तांडव के बीच देवदूत बनकर आए मजदूर, रमजान ने 6 लोगों को निकाला था पानी से बाहर
Ramzan Rescues Six People from the Water: मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ क्रूज हादसा बेहद भयावह रहा। गुरुवार को अचानक आए तूफान में क्रूज बोट पलटने से अब तक 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद जहां एक ओर पीड़ितों की मार्मिक कहानियां सामने आ रही हैं, वहीं कुछ अनजान चेहरों की बहादुरी भी चर्चा में है, जिन्होंने सूझबूझ और साहस से कई जिंदगियां बचा लीं।
दरअसल, हादसे के समय पास ही जल जीवन मिशन के तहत कुछ मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे। जैसे ही उन्हें लोगों की चीख-पुकार सुनाई दी, उन्होंने बिना देर किए और अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी। रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही ये मजदूर पीड़ितों के लिए देवदूत साबित हुए और करीब एक दर्जन लोगों की जान बचाने में सफल रहे।
मजदूरों ने बनाई अस्थायी रेस्कयू टीम
जानकारी के अनुसार, इन मजदूरों ने केवल रस्सियों के सहारे एक अस्थायी रेस्क्यू टीम बनाई और डूब रहे करीब एक दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के 22 वर्षीय रमजान की बहादुरी इस दौरान खास तौर पर चर्चा में रही।
रमजान ने 6 लोगों को निकाला
बताया जा रहा है कि रमजान ने अकेले ही छह लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से चार की जान बचाई जा सकी, जबकि दो को नहीं बचाया जा सका। इसी तरह बिहार के पश्चिम चंपारण निवासी 28 वर्षीय बिंद्रा कुमार यादव ने बताया कि वहां करीब 35 मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने क्रूज को अनियंत्रित होते देख पायलट को रुकने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन कुछ ही पलों में नाव उनकी पहुंच से दूर चली गई और पानी में डूब गई।
यह भी पढ़ें:  जबलपुर क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद पानी से निकले दो बच्चों के शव, दोनों की उम्र 5 साल; मृतकों की संख्या पहुंची 11
हादसे में 11 लोगों की हुई मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में 30 अप्रैल की शाम हुए हादसे के करीब 48 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को दो और बच्चों का शव मिला है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। दरअसल, 30 अप्रैल की शाम बरगी डैम में पर्यटकों से भरी एक क्रूज बोट टापू के आसपास भ्रमण कर रही थी। तभी अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी के साथ 60–70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। कुछ ही पलों में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, बोट का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर डैम में समा गई।
जबलपुर क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद पानी से निकले दो बच्चों के शव, दोनों की उम्र 5 साल; मृतकों की संख्या पहुंची 11
Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident Update: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। 30 अप्रैल की शाम हुए इस हादसे के करीब 48 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को दो और बच्चों का शव मिला है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान 5 वर्षीय विराज सोनी, पिता कृष्णा सोनी के रूप में हुई है। बता दें कि विराज अपने पिता कृष्णा सोनी, मां नीतू सोनी के साथ गुरुवार शाम क्रूज पर सवार था
बता दें कि इस हादसे में जो दूसरे बच्चे का शव मिला है उसकी उम्र 5 साल बताई जा रही है। बच्चे का नाम तमिल है और उसके पिता का नाम आर. कामराज। बता दें कि तमिल के माता-पिता दोनों ही लापता हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरफ की टीम का लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।
अचानक सतह पर आया विराज का शव
गौरतलब है कि, विराज का शव करीब शाम 6 बजे बांध के पानी में अचानक सतह पर आ गया। रेस्क्यू टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन के मुताबिक, अभी भी तीन लोग लापता हैं और उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
अब तक 11 शव बरामद
मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरी क्रूज बोट के डूबने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। आज सर्च ऑपरेशन के दौरान दो बच्चों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान विराज और तमिल  के रूप में हुई है, दोनों की उम्र 5 साल बताई जा रही है। बता दें कि हादसे के समय क्रूज में करीब 40 से 45 लोग सवार थे, जिनमें से 24 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
यह भी पढ़ें: Bargi Dam Accident: 40 घंटे बाद भी लापता हैं 6 लोग, जारी है सर्च ऑपरेशन, टूट रही परिजनों की आस
बरगी डैम में क्या हुआ था?
30 अप्रैल 2026 की शाम बरगी डैम में पर्यटकों से भरी एक क्रूज बोट टापू के पास घूम रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ 60–70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए, क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर डैम में डूब गई।
जबलपुर क्रूज हादसा: हादसे के तकरीबन 48 घंटे बाद भी जारी रेस्कयू ऑपरेशन, अब तक 9 शव बरामद; जानें क्या है अपडेट
Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident Update: जबलपुर के बरगी बांध में पर्यटकों से भरी एक क्रूज बोट के पलटने के बाद से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। तेज आंधी-तूफान के चलते हुए इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित क्रूज बोट नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध के जलाशय में अचानक आए खराब मौसम की चपेट में आ गई। तेज हवाओं और उफनते पानी के कारण बोट का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर डूब गई। हादसे के वक्त बोट में करीब 30 से 40 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और अन्य पर्यटक शामिल थे।
लापता लोगों की तलाश जारी
बता दें कि आज यानी 2 मई को भी तलाश अभियान जारी है, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आर्मी के जवान लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं, बचाव दल डूबी हुई क्रूज को 20 फीट गहरे पानी से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। डाइवर्स, नाव, जेसीबी और अन्य भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पानी से निकाले गए क्रूज को पूरी तरह से डिसमेंटल किया जा रहा है।
सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश सरकार ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुरक्षा में हुई संभावित लापरवाही की जांच कराने को कहा है। वहीं, पर्यटन विभाग के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। इस बीच, नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें:  MP News: घुवारा में मृत शिक्षक की जनगणना में लगाई ड्यूटी, प्रशासन पर उठे सवाल; बड़ामलहरा SDM ने झाड़ा पलड़ा
अब तक 9 शव बरामद
बता दें कि अब तक 9 लोगों के शवों को बरामद कर लिया है, जबकि हादसे (Jabalpur Cruise Accident) की जांच में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की बात सामने आई है। जांच में पाया गया कि क्रू मेंबर्स ने बिना लाइफ सपोर्ट जैकेट पहनाए ही पर्यटकों को क्रूज पर चढ़ा दिया था। इसके अलावा, मौसम खराब होने के बावजूद क्रूज को बांध के बीच ले गए, जो हादसे की बड़ी वजह बनी।
Bargi Dam Accident: 40 घंटे बाद भी लापता हैं 6 लोग, जारी है सर्च ऑपरेशन, टूट रही परिजनों की आस
Jabalpur Cruise Accident Update : बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के 40 घंटे बाद भी 6 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन बीतते वक्त के साथ परिजनों की आस टूटती जा रही है। हालांकि हादसे के इतने घंटे बीत जाने के बाद किसी के जिंदा होने की कोई उम्मीद नहीं है।
गुरुवार शाम को हुए हादसे के बाद चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज पर कुल 43 लोग सवार थे। ऐसे में 6 लोग अब भी लापता हैं, जिनके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
परिजनों से मिलकर भावुक हुए सीएम
डूबे हुए क्रूज को 18 घंटे बाद पानी से बाहर निकालकर किनारे पर लाया गया, लेकिन उसमें कोई शव नहीं मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद घटना स्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही हादसे में अपनों को खोने वाले परिजनों से भी मुलाकात की। परिजनों को रोते-बिलखते देख सीएम खुद भावकु हो गए।
मामले में अब तक ये कार्रवाई
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और साफ कहा है कि हादसे के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। CM के आदेश पर क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटे लाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी बृजेन्द्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि होटल मेकल रिजॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया गया है और रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।
जान बचाने वालों का सम्मान
हादसे के बाद एक्शन में आए पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने पूरे राज्य में क्रूज संचालन पर बैन लगा दिया है। साथ ही आदेश दिए हैं कि सभी क्रूज की जांच की जाए। सभी सेफ्टी लेवल पार करने वाले क्रूज को ही संचालन की अनुमति दी जाएगी। हादसे में जिन 9 लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को राज्य सरकार 4-4 लाख रुपए देगी, जबकि प्रधानमंत्री ने 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही हादसे के बाद लोगों की जान बचाने वाले लोगों को सरकार 51-51 हजार रुपए देकर सम्मानित करेगी।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, देखिए पूरी लिस्ट
कब और कैसे हुआ था हादसा?
गुरुवार शाम को बरगी डैम पर पर्यटक क्रूज सफारी का मजा ले रहे थे। इसी दौरान तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके चलते क्रूज का संतुलन बिगड़ा और उसमें पानी भरने लगा। देखते ही देखते क्रूज डूबने लगा, जिससे पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। आंधी चलने के कारण महिलाएं और बच्चे क्रूज के कैबिन में चले गए थे, जो डूबते वक्त बाहर नहीं निकल पाए। इसके चलते मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
क्रूज हादसे के पीड़ितों से मिलकर भावुक हुए CM मोहन यादव, बरगी डैम पहुंचकर लिया जायजा
CM visit Bargi Dam: बरगी डैम हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने क्रूज हादसे में अपनों को खोने वाले परिजनों से मुलाकात की। हादसे में मां-बाप को खोने वाले बेटे-बेटियों की आंसू देखर मुख्यमंत्री भी भावुक हो गए। सीएम ने बच्चों को गले लगाया और सांत्वना दी। इसके अलावा सीएम ने बरगी डैम पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का भी जायजा लिया।
सीएम ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे।  इस हादसे के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। उच्च स्तरीय समिति इसकी जांच करेगी। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए एसओपी बनाई जाएगी।
28 लोगों की बचाई जान
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां नर्मदा के स्थान पर दुखद हादसा हुआ है। इस हादसे में 9 लोगों के शव मिले हैं। 28 लोगों को बचाया जा चुका है। इस घटना से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। घटना वाले स्थल के पास ही जल जीवन मिशन का काम चल रहा था। इसलिए इस काम में लगी हुई टीम भी लोगों की मदद करने पहुंची। प्रशासन को सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीमों के साथ-साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को घटना स्थल पर भेजा था।
जान बचाने वालों को देंगे 51 हजार रुपए
हादसे को लेकर सीएम ने कहा कि आर्मी के भी कुशल गोताखोरों ने भी राहत-बचाव का काम किया। इस दुर्घटना में आसपास के जिन लोगों ने दूसरों की जान बचाई उन्हें मैं 51-51 हजार रुपए देने की घोषणा करता हूं। हमारी सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2-2 लाख आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।
एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बनेगी एसओपी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बरगी बांध भी पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा भी लिया। सीएम ने बचाव कार्य को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही सीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बनेगी एसओपी तैयार की जाएगी। हादसे के बाद कुछ लोग लापता हैं, जिन्हें तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
ये भी पढ़ें : जबलपुर बरगी डैम हादसा: अब तक क्या-क्या हुआ? जानिए पूरा UPDATE
कब और कैसे हुआ था हादसा?
गुरुवार शाम को पर्यटक बरगी डैम में क्रूज सफारी का मजा ले रहे थे। इसी दौरान तेज तूफान के चलते बोट का संतुलन बिगड़ गया और उसमें तेजी से पानी भरने लगा। पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। डबल डेकर क्रूज में मौजूद लोग पानी में छलांग लगाने लगे। निचले डेक में तेजी से पानी भरा, जिसके चलते लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे क्रूज के साथ ही नर्मदा में समा गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं।
बरगी डैम में मौत का तांडव: सामने आईं रूह कपा देने वाली तस्वीरें; 9 शव बरामद
Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित बरगी डैम में गुरुवार, (30 अप्रैल) की शाम एक बड़ा हादसा हुआ। जहां, तकरीबन 43 पर्यटकों से भरा एक क्रूज पानी में डूब गया, इस हादसे के बाद से अब तक कुल 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, 28 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अभी भी कुछ लोग लापता हैं, जिनकी तलाश में एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगी हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अचानक तेज आंधी और हवा के कारण क्रूज का पायलट संतुलन खो दिया और क्रूज पानी में जा डूबी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि क्रूज में क्षमता से अधिक लोगों को बैठा गया, जिसकी वजह से यह गंभीर हादसा हुआ। बरगी डैम क्रूज हादसा इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी कई घटनाएं हुईं, जिनमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। आइए एक-एक कर उन घटनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मथुरा नाव हादसे में 15 लोगों की मौत
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मथुरा में 10 अप्रैल, 2026 को एक ऐसी ही घटना हुई थी। जहां वृंदावन के यमुना नदी में मोटरबोट पलटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसमें से 7 लोगों एक ही परिवार के थे। वे सभी वृंदावन घूमने आए थे। मोटरबोट में सवार ज्यादातर लोग पंजाब के रहने वाले थे और वे एक धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए हुए थे। ये सभी यात्री लुधियाना और मुक्तसर जिले के लगभग 150 श्रद्धालुओं के समूह का हिस्सा थे।
मथुरा में मोटरबोट हादसे के बाद घटनास्थाल पर जुटे लोग, (सोर्स- IANS)
सोलापुर में नाव पलटने से 5 की मौत
इसी तरह महाराष्ट्र के सोलापुर में 23 मई 2024 को उजानी बांध पर अचानक आए तूफान में मोटरबोट पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। एनडीआरएफ ने 5 लोगों का शव बरामद किया था। इनमें एक परिवार के चार सदस्य और एक नाविक शामिल हैं। इंदापुर पुलिस निरीक्षक सूर्यकांत कोकाने के अनुसार, एनडीआरएफ और पुलिस बचाव दल ने जाधव परिवार और नाविक अनुराग अवघड़े के शव बरामद किए थे।
सोलापुर हादसे के बाद की तस्वरी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई क्रूज हादसे में 15 लोगों की मौत
दुर्घटनाग्रस्त फेरी की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
तनूर नाव हादसे में 22 लोगों की मौत
केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर में 7 मई 2023 को हुए पर्यटकों से भी एक नाव पलट गई थी, जिसमें 22 लोगों की जान चली गई थी। घटना के वक्त नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इस हादसे में मरने वालों में कुछ कुछ जोड़े भी शामिल थे, जो शादी के तुरंत बाद हनीमून मनाने के लिए केरल गए थे।
तनूर बोट हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
6 . इब्राहिमपट्टनम में नाव पलटने से 22 की मौत
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास इब्राहिमपट्टनम में कृष्णा नदी में 12 नवंबर, 2017 की शाम ओंगोल वॉकर्स क्लब के सदस्यों से भरी एक नाव पलटने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि टूरिस्ट नाव विजयवाड़ा में जेट्टी पर पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही पलट गई और नदी किनारे से देख रहे लोगों के सामने ही यह हादसा हुआ। घटना के वक्त इस नाव में करीब 35 से 40 लोग सवार थे।
इब्राहिमपट्टनम में कृष्णा नदी में हादसे की शिकार हुई नाव की तस्वरी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
हीराकुंड बांध हादसे में 31 लोगों की मौत
2014 हीराकुंड नाव दुर्घटना 9 फरवरी 2014 को ओडिशा में हीराकुड बांध के जलाशय में हुई थी। यह घटना तब घटी जब लगभग 115 यात्रियों को ले जा रही एक नाव पानी में पलट गई। इस दुर्घटना में 31 लोगों की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना पिटापाली क्षेत्र के पास जलाशय के भीतर शाम लगभग 4:30 बजे घटी, जब पिकनिक मनाने वालों का एक बड़ा समूह एक खचाखच भरी मोटरबोट में लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरबोट फंस गई, पानी किनारे से बाहर बहने लगा और वह पलट गई। यात्रियों ने पानी निकालने की असफल कोशिश की। कई यात्री घबराकर नाव से कूद भी गए। बाद में पता चला कि नाव में बेसिक सेफ्टी उपकरण नहीं थे।
हिराकुंड बांध में हुए हादसे की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
अंडमान नौका हादसे में 21 लोगों की मौत
26 जनवरी 2014 को अंडमान में भी इसी तरह की एक घटना घटी थी। जहां, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर के पास एक पर्यटक नाव पलट गई, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। एक्वा मरीन नामक बोट में तमिलनाडु और मुंबई से 45 पर्यटक सवार थे। नाव पोर्ट ब्लेयर के तट से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर डूबी और अधिकांश पर्यटक तमिलनाडु के थे। द्वीप समूह का प्रशासन भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में व्यस्त था और उन्हें 26 जनवरी 2014 को शाम 4:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। जिला प्रशासन ने 29 से अधिक लोगों को बचा लिया, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। नाव में लाइफ जैकेट नहीं थे और न ही कोई गोताखोर सवार था।
अंडमान निकोबार में 2014 में हुए नाव हादसे की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
हादसों के मुख्य कारण क्या होते हैं?
अभी तक हम सिर्फ घटनाओं के बारे में बात कर रहे थे। हालांकि, यह भी जानना बेहद जरूरी है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार इस तरह की घटना क्यों हो रही हैं और हर सालों हजारों लोग अपनी जान क्यों गंवा रहे हैं? देश में ऐसे हादसों के पीछे अक्सर कुछ सामान्य कमियां पाई जाती हैं।
ओवरलोडिंग: अक्सर नाव की क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाना।
सुरक्षा नियमों की अनदेखी: यात्रा से पहले लाइफ जैकेट न पहनना या नाव की फिटनेस टेस्ट नहीं करना।
अचानक मौसम बदलना: बरगी डैम हादसे में जैसा हुआ, अचानक तूफान और तेज हवाओं से संतुलन बिगड़ना।
तकनीकी खामियां: नाव का पुराना होना या इंजन में खराबी।
यह भी पढ़ें:  बरगी डैम हादसा: 18 घंटे बाद बाहर निकाला गया क्रूज, डिप्टी सीएम बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
पर्यटक और यात्रियों के लिए सलाह
इन सभी घटनाओं देखने के बाद पर्यटक और यात्रियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह जब भी किसी क्रूज (Jabalpur Cruise Accident) , मोटरबोट या नाव पर सफर करें, तो सबसे पहले वह खुद सुरक्षा का ख्याल रखें। यात्रा से पहले लाइफ जैकेट जरूर पहने, इसके साथ ही वह इस बात का भी ध्यान रखें की जिस मोटरबोट या क्रूज पर यात्रा करने वाले हैं, वे कहीं ओवरलोडिंग तो नहीं है।
Cruise Accident Video: जबलपुर के बरगी डैम में डूबे क्रूज का हादसे से चंद मिनट पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पर्यटक मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ देर बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगती हैं और क्रूज पानी में समा जाता है।
गुरुवार शाम को नर्मदा पर बने बरगी डैम में सैलानी क्रूज सफारी का मजा ले रहे थे। हादसे से चंद मिनट पहले एक पर्यटक द्वारा कैमरे में कैद किया गया वीडियो सामने आया है। वीडियो में पर्यटक गानों पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।
जबलपुर क्रूज हादसे से पहले के दो वीडियो आए सामने
वीडियो मे @MPTourism की लापरवाही साफ साफ दिखी
क्रूज के दोनों फ्लोर पर पर मौजूद किसी भी टूरिस्ट को लाइफ जैकेट नही पहनाया गया था
इस हादसे मे अबतक 9 शव बाहर निकाले जा चुके है और 9 लोग लापता है।#Jabalpur #BargiDam#MadhyaPradesh https://t.co/GzH8mnWZ2y pic.twitter.com/NlnYyDQn7m
अचानक चलने लगी तेज हवाएं
महिलाएं और बच्चे क्रूज सफारी एन्जॉय कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान तेज हवाएं चलने लगीं। ऐसे में पर्यटक क्रूज के कैबिन में चले गए, जो उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। तेज हवाओं के चलते क्रूज में तेजी से पानी भरा और वह डूब गया। कैबिन में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे, जिन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।
See these happy faces, by this time even they don’t know that this journey will be end of their life.
This is the video from before the cruise overturned in Jabalpur. The weather suddenly turned bad, and strong winds began to blow. People were enjoying this moment at the time.… pic.twitter.com/sS4O1uOsP3
— Devanshu Mani Tripathi (@devanshu_mani) May 1, 2026
कैबिन में फंसे लोग नहीं निकल पाए बाहर
क्रूज के अपर डेक पर मौजूद लोग पानी में छलांग लगाकर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। साथ ही दूसरे क्रूज की मदद से पानी में गिरे लोगों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन क्रूज के कैबिन में फंसे लोगों को नहीं निकाला जा सका और वे नर्मदा में समा गए।
ये भी पढ़ें : जबलपुर बरगी डैम हादसा: अब तक क्या-क्या हुआ? जानिए पूरा UPDATE
अब तक 9 शव बरामद
हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के वक्त क्रूज में कुल 43 लोग सवार थे, जिनमें से 28 को बचा लिया गया है। अब भी कुछ लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और पर्यटन मंत्री मौके पर पहुंचे हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों  को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
बरगी डैम हादसा: 18 घंटे बाद बाहर निकाला गया क्रूज, डिप्टी सीएम बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
Cruise Accident Update: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम हादसे के 18 घंटे बाद डूबे हुए क्रूज को बाहर निकाल लिया गया है। क्रूज के अंदर से अन्य कोई पर्यटक नहीं मिला है। हादसे के बाद अब तक कुल 9 शव बरामद किए गए हैं। इधर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा लिया है।
गुरुवार शाम को हुए क्रूज हादसे के बाद से युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आर्मी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आगरा से आए गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। हादसे के वक्त क्रूज में कुल 43 लोगों के होने की बात कही जा रही है। अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि प्रशासन ने 28 लोगों को सुरक्षित बचाए जाने की बात कही है। ऐसे में अब भी कुछ लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
लापता लोगों को ढूंढना प्राथमिकता
इधर मंत्री राकेश सिंह के साथ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद आज में यहां पहुंचा हूं। ये बहुत ही दुखद हादसा है। बचाए गए लोगों के इलाज का प्रबंध किया गया है। देवड़ा ने कहा कि क्रूज में कुल 43 लोगों के सवार होने की सूचना है। 9 लोगों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है। अब भी कुछ लोग लापता हैं, जिन्हें ढूंढना हमारी प्राथमिकता है।
जांच होगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
डिप्टी सीएम देवड़ा ने साफ कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का एलान कर दिया है।
ये भी पढ़ें : जबलपुर बरगी डैम हादसा: अब तक क्या-क्या हुआ? जानिए पूरा UPDATE
कब और कैसे हुआ था हादसा ?
गुरुवार शाम को पर्यटक बरगी डैम में क्रूज सफारी का मजा ले रहे थे। इसी दौरान तेज तूफान के चलते बोट का संतुलन बिगड़ गया और उसमें तेजी से पानी भरने लगा। पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। डबल डेकर क्रूज में मौजूद लोग पानी में छलांग लगाने लगे। निचले डेक में तेजी से पानी भरा, जिसके चलते लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे क्रूज के साथ ही नर्मदा में समा गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं।
PM Modi Condolences On Bargi Dam Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम क्रुज हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवेदना व्यक्त की है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये देने का ऐलान भी किया है।
दरअसल, 30 अप्रैल 2026(गुरुवार) शाम को बरगी डैम में 35 से ज्यादा पर्यटक क्रूज से घूमने के लिए निकले लेकिन अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और क्रूज का संतुलन बिगड़ने लगा। क्रूज में तेजी से पानी भरने लगा और कुछ ही देर में डबल डेकर क्रूज नर्मदा के पानी में डूब गया।
पीएम मोदी ने किया अनुग्रह राशि का ऐलान
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुखद घटना में अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। पीएमएनआरएफ की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
The loss of lives due to the capsizing of a boat in Jabalpur, Madhya Pradesh, is extremely painful. I extend my condolences to those who have lost their loved ones in this tragic mishap. Praying for the speedy recovery of the injured. The local administration is assisting those…
— PMO India (@PMOIndia) May 1, 2026
मोहन यादव सरकार ने भी किया मदद का ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि इस दुर्घटना में जो जनहानी हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल अवशेषों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। मृतकों के परिवारों को राज्य शासन की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश: बरगी डैम क्रूज हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
24 लोगों को किया गया रेस्कयू
बता दें कि, इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कई लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 43 से 47 पर्यटक सवार थे।
NGT बैन था, तो किसके आदेश पर चल रहा था क्रूज? बरगी डैम हादसे पर भड़के दिग्विजय सिंह, मजिस्ट्रियल जांच की मांग
Bargi Dam Cruise Sinking: मध्य प्रदेश में जबलपुर के बरगी डैम हादसे में 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके है। 6 लापता लोगों की तलाश जारी है। इस हादसे में 29 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है। बरगी डैम हादसे ने क्रूज प्रबंधन और प्रशासन की पोल खोल दी है। इस मामले पर जांच की मांग की जा रही है।
जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज नाव हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने जांच की मांग की। उन्होंने कहा, मुझे मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने इस तरह के क्रूज संचालन पर रोक लगा रखी थी। इसलिए, जांच में यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि किसके आदेश पर बरगी में यह क्रूज चल रहा था।
बरगी डैम हादसे की हो मजिस्ट्रियल जांच
दिग्विजय सिंग ने सवाल उठाया कि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर क्रूज को बाहर न ले जाने की सलाह दी थी, फिर भी इसे चलाया गया। तीसरी बात, यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी। यह एक गंभीर घटना है। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
— Press Trust of India (@PTI_News) May 1, 2026
मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान
क्रूज पलटने की घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, यह हादसा मौसमी चक्रवात के कारण हुआ है। हमारे मंत्री धर्मेंद्र लोधी, राकेश सिंह, संजय दुबे, ADG, सभी अधिकारी, NDRF और SDRF सभी मौके पर पहुंच गए हैं। इस घटना में 29 लोगों को बचाया गया है। 9 शव बरामद हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। हम इस हादसे की जांच करेंगे। यह एक दुखद हादसा है। बचाव दल बाकि 6 लोगों को ढूंढने का काम कर रहे हैं।
बरगी डैम क्रूज़ बोट हादसे में पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बताया, क्रूज़ पर लाइफ जैकेट उपलब्ध हैं, और एक स्पष्ट नियम है कि यात्रियों को उन्हें पहनना ज़रूरी है। अब जब आरोप लगाए जा रहे हैं, तो हम यह पता लगाने के लिए जांच करेंगे कि यह चूक कैसे हुई। अगर कोई लापरवाही पाई जाती है, तो ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह सचमुच एक बहुत ही दुखद घटना है। ऐसी घटनाएं हमें अंदर तक झकझोर देती हैं।
— Press Trust of India (@PTI_News) May 1, 2026
यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हम पूरी सावधानी बरतेंगे और गहन जांच के लिए एक जांच टीम गठित करेंगे। अगर कोई भी व्यक्ति लापरवाह पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आज सुबह पांच और लोगों को निकाला गया। कल 22 लोगों को बचाया गया था। कुल मिलाकर, इस घटना में 31 लोग शामिल थे, जिनमें से 22 को बचा लिया गया है, जबकि दुख की बात है कि 9 लोगों की जान चली गई।
लाइफ जैकेट के लिए मची थी छीना-झपटी! बरगी डैम हादसे में बाल-बाल बची संगीता, कहा- लोगों ने दी थी चेतावनी
Bargi Dam Cruise Accident Survivor: मध्य प्रदेश में जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। यह घटना एक त्रासदी में तब्दील हो चुकी है। बचाव दल ने 22 लोगों को रेस्क्यू किया जबकि 6 लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है। इस हादसे की असली वजह खोजने की कोशिश की जा रही है।
इसी बीच दिल्ली से घूमने आई हादसे की चश्मदीद संगीता कोरी के बयान ने क्रूज प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। हादसे के वक्त संगीता कोरी क्रूज पर मौजूद थी। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ दिल्ली से जबलपुर घूमने आई थी। जब शाम 6 बजे क्रूज वापस लौट रहा था, तब मौसम अचानक बिगड़ा और तेज हवाओं के चलने के साथ क्रूज के अंदर पानी भरने लगा।
संगीता ने आरोप लगाया कि क्रूज पर सवार किसी भी व्यक्ति को लाइफ जैकेट नहीं दिया गया था। जैसे ही क्रूज डूबने लगी तब वहां मौजूद स्टोर रूम से जैकेट निकालने की कोशिश की जा रही थी। मंजर देख वहां मौजूद लोगों को स्थिति समझने में देर नहीं लगी और अपनी मौत को सामने देख अफरा-तफरी मच गई और लाइफ जैकेट के लिए छीना-झपटी हो गई। संगीता के भाई ने स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ा और जैकेट बांटे लेकिन तब तक क्रूज का संतुलन बिगड़ गया था और क्रूज पलट चुकी थी।
स्थानीय लोगों ने दी थी चेतावनी
संगीता के बयान के अनुसार, हादसे के दौरान किनारे पर मौजूद स्थानीय लोग क्रूज की ओर इशारा कर रहे थे। लोग चिल्ला-चिल्लाकर चालक को क्रूज सुरक्षित दिशा कि ओर ले जाने के लिए कह रहे थे लेकिन चालक ने उनकी एक नहीं सुनी। संगीता ने यह भी आरोप लगाया कि चालक के पास क्रूज चलाने का पर्याप्त अनुभव नहीं था। उन्होंने कहा कि क्रूज प्रबंधन को कम से कम जिनसे कमाई की जा रही है, उनकी जान की सुरक्षा तो सुनिश्चित होनी चाहिए।
क्रूज को बाहर निकालने की जंग
आगरा से आई सेना की टीम और NDRF ने मिलकर हादसे में बचाव कार्य का मोर्चा संभाला है। जेसीबी लाने के लिए पत्थरों के बीच रास्ता बनाया गया है और भारी-भरकम हाइड्रोलिक मशीनें और जेसीबी नीचे उतारी गई हैं। गैस कटर की मदद से क्रूज के हिस्सों को काटा जा रहा है। अंदर अभी भी कुछ शव दबे होने की संभावना जताई जा रही है।
जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आज पांच और शव बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान लगातार जारी है। क्रूज बहुत भारी है और किनारे से काफी दूरी पर है। हम एक क्रेन का इंतजाम कर रहे हैं, लेकिन इसमें दो-तीन दिन लगेंगे क्योंकि हम उसे असेंबल (जोड़) रहे हैं।
जबलपुर बरगी डैम हादसा: अब तक क्या-क्या हुआ? जानिए पूरा UPDATE
Jabalpur Cruise Haadsa: जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अब भी डूबे हुए क्रूज में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
गुरुवार शाम को बरगी डैम में 35 से ज्यादा पर्यटक क्रूज से घूमने के लिए निकले, लेकिन अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और क्रूज का संतुलन बिगड़ने लगा। क्रूज में तेजी से पानी भरने लगा और कुछ ही देर में डबल डेकर क्रूज नर्मदा के पानी में डूब गया।
लाइफ जैकेट ने बचाई 15 की जान
हादसे के वक्त डैम के किनारे खड़ा दूसरा क्रूज तुरंत बचाव के लिए मौके पर पहुंचा, जिससे कुछ लोगों की जान बचाई जा सकी। क्रूज में सवार पर्यटकों में से अधिकतर ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, लेकिन करीब 15 लोगों ने लाइफ जैकेट सही तरीके से पहनी थी, जो किसी तरह पानी से सुरक्षित बाहर निकल गए। इस दौरान बिना लाइफ जैकेट वाले पर्यटक क्रूज के साथ ही गहरे पानी में समा गए।
केबिन में मौजूद महिलाएं और बच्चे नहीं निकल पाए
जानकारी के मुताबिक डबल डेकर क्रूज में ऊपर करीब 25 लोग सवार थे, जबकि नीचे बने केबिन में महिलाओं और बच्चों समेत 10 लोग थे। क्रूज डूबने के दौरान नीचे केबिन में मौजूद महिलाएं और बच्चे बाहर नहीं निकल पाए, यही वजह है कि मृतकों में ज्यादा संख्या महिलाओं की है।
रातभर मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अफसर
बरगी डैम में क्रूज डूबने की खबर आग की तरह पूरे शहर में और फिर प्रदेश में फैल गई। घटना के तत्काल बाद कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी संपत उपाध्याय एवं स्थानीय जिला प्रशासन एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। उनके साथ ही सांसद आशीष दुबे, बरगी विधायक नीरज सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए।
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
जनप्रतिनिधियों और आला अफसरों की देखरेख में एसडीआरएफ (SDRF) और एनडीआरएफ (NDRF) ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू करवाया गया। गुरुवार रात को 4 लोगों की लाशें डैम से बाहर निकाली गईं। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी डुमना एयरपोर्ट से सीधे बरगी डैम पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।
सुबह होते ही 1 घंटे में निकाले गए 5 शव
रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें भी सामने आई। सुबह होते ही NDRF और आगरा से आई गोताखोरों की स्पेशल टीम ने डूबे हुए क्रूज में तलाश शुरू की और एक बच्चे समेत 5 लोगों की लाश निकाली। हादसे में जिंदा बच निकलने में कामयाब रहे क्रूज पायलट महेश ने बताया सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे लेकिन अचानक आए तेज तूफान के चलते क्रूज अनियंत्रित हो गया और किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला।
हादसे की होगी जांच
पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने घटना पर शोक जताते हुए कहा घटना बेहद गंभीर है। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। अभी तक 22 लोगों की जान बचाई जा चुकी है, जबकि 9 लोगों की मौत हुई है। क्रूज को डैम से बाहर निकलवाकर उसमें फंसे लोगों को निकालना पहली प्राथमिकता है। इसके बाद हादसे की जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें: धार में एक साथ जलीं 8 चिताएं, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, हर किसी की आंखें हो गईं नम
CM ने किया मुआवजे का एलान
इधर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा वे अधिकारियों के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता दी जा रही है। शोक ही इस घड़ी में वे शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
मां ने बेटे को सीने से लगाकर रखा था, NDRF को मिली मां-बेटे की लाश, रूला देगी बरगी डैम हादसे की ये कहानी
Jabalpur Bargi Dam Boat Accident Rescue: मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रूज़ बोट हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। गुरुवार शाम (30 अप्रैल) को बरगी बांध में अचानक एक टूरिस्ट क्रूज़ बोट पलट गई। इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। क्रूज़ में 40 लोग सवार थे। इनमें से 15 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कई अन्य लोग अभी भी लापता हैं। बचाव दल लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
इस दौरान एनडीआरएफ ने 9 लोगों के शव बरामद किए, कई लापता लोगों की तलाशी जारी है। आगरा से आई गोताखोरों की टीम लगातार क्रूज के नीचे से लाशें निकाल रही है। चौथी बार में मां बेटे की लाश निकाली गई। इस मार्मिक दृश्य को देखकर वहां मौजूद सभी की आंखे नम हो गई। एक मां ने बेटे को सीने से लगाकर रखा था।
रेस्क्यू करने वाले गोताखोर ने बताया कि मां की पकड़ इतनी मजबूत थी कि दोनों को एक साथ क्रूज की ग्रिल से निकालना बेहद मुश्किल हो रहा था। शव देख महिला और बच्चे के पिता एवं बहन शव देखकर बेहोश हो गए। कल शाम पति पत्नी अपने बेटे और बेटी के साथ क्रूज में घूमने आए थे।
मां-बेटे का शव एक ही लाइफ जैकेट में बांधकर निकाला
जबलपुर में बरगी बांध के जलाशय से, कल रात एक क्रूज़ बोट के पलटने के बाद, एक महिला और उसके बच्चे के शव बरामद किए गए। दोनों को एक ही लाइफ़ जैकेट में एक साथ बांधा गया था। इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई।
#WATCH | Madhya Pradesh | Bodies of a woman and her child tied together in one life jacket retrieved from the reservoir at Bargi Dam in Jabalpur after a cruise boat capsized last night. The incident claimed nine lives. pic.twitter.com/iVSO3fTZ65
— ANI (@ANI) May 1, 2026
राज्य मंत्री ने बचाव कार्य का लिया जायजा
राज्य मंत्री राकेश सिंह ने बचाव कार्यों का जायज़ा लिया। इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई है। राज्य मंत्री राकेश सिंह ने कहा, अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। 22 लोगों को जीवित बचाया गया है। स्थिति बहुत कठिन है; चुनौतियां हैं, इसलिए केवल विशेषज्ञ टीमें ही बचाव कार्य कर सकती हैं।
राज्य मंत्री राकेश सिंह ने कहा, NDRF ने दो और शव बरामद किए हैं। कुछ ही देर में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बचाव अभियान समाप्त होने के बाद यह साफ हो जाएगा कि लाइफ़ जैकेट पहने होने के बावजूद लोगों को क्यों नहीं बचाया जा सका।
होम गार्ड कमांडेंट नीरज सिंह ने दी जानकारी
जबलपुर बरगी बांध क्रूज़ बोट हादसे पर होम गार्ड कमांडेंट नीरज सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, कल शाम लगभग 6:30 बजे, हमें CSP बरगी और पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बरगी बांध में एक क्रूज़ डूब रहा है। सूचना मिलते ही, SDRF और होम गार्ड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। जब तक हम वहां पहुंचे, तब तक अंधेरा हो चुका था और बारिश का मौसम था। हमने रात भर तलाशी अभियान चलाया और क्रूज़ को किनारे की ओर खींचने की कोशिश की।
VIDEO | Jabalpur Bargi Dam cruise boat tragedy: Home Guard Commandant Neeraj Singh says, “Yesterday evening around 6:30 PM, we received information from CSP Bargi and the police control room that a cruise at Bargi Dam was sinking. As soon as the information was received, SDRF and… pic.twitter.com/9MpN4fWHc9
— Press Trust of India (@PTI_News) May 1, 2026
होम गार्ड कमांडेंट ने आगे बताया, कि सुबह जब हालात बेहतर हुए, तो हमने सेना और NDRF की टीमों के साथ मिलकर डीप डाइविंग का काम शुरू किया। भारी बारिश, तेज़ हवाओं और रात के अंधेरे की वजह से उस समय डीप डाइविंग मुमकिन नहीं थी। मौके पर लगभग 60–70 जवान तैनात थे, जिनमें डीप डाइवर्स भी शामिल थे। हमारे पास मोटरबोट और तलाशी व बचाव के लिए ज़रूरी सभी उपकरण मौजूद थे, जिनका हमने इस अभियान में इस्तेमाल किया। अब तक कुल नौ शव बरामद किए जा चुके हैं। जब हम मौके पर पहुंचे, तो वहां बहुत अंधेरा था, और चूंकि वह इलाका पथरीला है, इसलिए हमारे काम में काफ़ी मुश्किलें आईं।
मध्य प्रदेश: बरगी डैम क्रूज हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटा है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि त्वरित बचाव अभियान के चलते अब तक 15 लोगों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लोग अब भी लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द तलाशने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। यह हादसा नर्मदा नदी के बैकवाटर क्षेत्र में स्थित खमरिया द्वीप के पास हुआ, जहां पर्यटकों से भरी एक क्रूज नाव अचानक आए तेज तूफान और तेज लहरों की चपेट में आकर पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव में 30 से अधिक यात्री सवार थे।
आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
यह भी पढ़ें:  Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा; 4 शव बरामद
किन वजहों से हुआ यह बड़ा हादसा?
पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और कुछ ही देर में वह पलट गई। हादसे के बाद कई पर्यटक डैम के गहरे पानी में गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही बरगी पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई लोग लापता हो गए। बताया जा रहा है कि अभी भी 12 लोग लापता हैं।
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Bargi Dam Cruise Accident Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक पलट गया। इस हादसे में अब तक 5 शव बरामद किए जा चुके है। गुरुवार शाम को आए तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में समा गया। बताया जा रहा है कि क्रूज पर लगभग 30 से 35 लोग सवार थे, जिनमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया का एक परिवार भी शामिल था। मिली जानकारी के अनुसार, 15 लोगों ने खुद तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि कई लोग लापता हो गए। इस वीडियो में देखें इस भयावह हादसे का मंजर और विस्तार में पूरी खबर।
Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा; 4 शव बरामद
Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम एक बड़ी घटना घटी। जहां तेज हवा और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना खमरिया टापू के पास हुआ। घटना का शिकार हुए क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे। इनमें से करीब 15 लोग खुद तैरकर डैम से बाहर निकल चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
मौके पर मौजूद चश्मदीद के मुताबिक, क्रूज हर रोज की तरह आज भी पर्यटकों को लेकर डैम का सैर कर रहा था। इसी दौरान अचानक उठी तेज हवा और तूफान ने क्रूज के संतुलन को बिगाड़ दिया और क्रूज डैम के अंदर भरे पानी में डूब गया। फिलहाल मौके से 4 शव बरामद किए गए हैं, जिसमें दो महिलाएं हैं। हालांकि, इस घटना में मरने वालों के संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकारिक रूप से मृतकों की संख्या को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना के बाद कुछ लोग लापता
हादसे की सूचना मिलते जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक आए तूफान की वजह से क्रूज चालक को संभलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अभी 11 लोगों के लापता होने की जानकारी है। फिलहाल प्राथमिकता लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढने की है।
जबलपुर स्थित बरगी बांध में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक क्रूज डूब गया। जानकारी के अनुसार क्रूज में करीब 40 लोग सवार थे।#jabalpur #cruisesinks #mpnews #BreakingNews pic.twitter.com/utJx5BRKw3
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) April 30, 2026
लोक निर्माण मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना
राज्य सरकार के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा कि जबलपुर के बरगी डैम में खमरिया टापू के पास पर्यटकों से भरे क्रूज के डूबने की अत्यंत दु:खद सूचना मिली है। कलेक्टर समेत स्थानीय प्रशासन से चर्चा कर राहत और बचाव कार्य संबंधी आवश्यक निर्देश दिए हैं। मैं स्वयं भी नई दिल्ली से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो चुका हूं।
यह भी पढ़ें:  धार में एक साथ जलीं 8 चिताएं, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, हर किसी की आंखें हो गईं नम
पलभर में मासूम के सिर से उठ गया मां-बाप का साया, हादसे में दंपति की मौत
Jabalpur Accident: जबलपुर के तिलवारा पुल पर देर रात दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।  पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दंपति के शवों को पोस्टमॉर्टम और मासूम बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
बुधवार रात करीब 10 बजे माढ़ोताल थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ला में रहने वाला नारायण अपनी पत्नी शालिनी और करीब 8 माह के बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तिलवारा पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से नारायण और उसका बेटा ब्रिज पर गिर गए, जबकि पत्नी शालिनी उछलकर ब्रिज से करीब 100 फीट नीचे नर्मदा नदी के किनारे पत्थरों पर गिर गई। हादसे में पति और पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मासूम बेटा घायल हो गया।
मासूम को देखकर भर आया लोगों का दिल
हादसे के बाद एक शख्स घायल मासूम बच्चे को अपने सीने से लगाकर सहलाता रहा। जब वहां से गुजरने वालों को पता चला कि यह मासूम अपने माता पिता को खो चुका है तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। हालांकि कुछ देर बाद मृतक नारायण के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: अब आग बुझाएंगे हाईटेक ड्रोन्स, नाइट विजन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा से हैं लैस
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शवों को मेडिकल अस्पताल भिजवाया और प्रकरण दर्ज करते हुए पिकअप वाहन चालक की तलाश शुरू की।
IAS and Minister Vivad: जबलपुर स्मार्ट सिटी CEO IAS अरविंद शाह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिस महिला कर्मचारी की शिकायत पर IAS का लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से विवाद हुआ था अब उसी महिला ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से शाह की शिकायत कर दी है। उसका आरोप है कि IAS ने उसे कैबिन में बुलाकर दो कौड़ी की कर्मचारी कहा है।
स्मार्ट सिटी कर्मचारी दिलप्रीत भल्ला ने शपथ पत्र देकर CM मोहन यादव से शिकायत की है। महिला के मुताबिक वेतन नहीं मिलने के चलते उसने गुरुद्वारा कमेटी के जरिए मंत्री राकेश सिंह से शिकायत की थी। इसके चलते CEO अरविंद शाह भड़क गए।
यह भी पढ़ें: इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
महिला का आरोप है कि CEO अरविंद शाह ने उसे कैबिन में बुलाकर गाली-गलौच करते हुए कहा ‘तू दो कौड़ी की कर्मचारी है और मैं एक आईएएस अधिकारी हूं, तुझे जहां लगे वहां जाकर शिकायत कर मंत्री से फोन करवाती है।‘
जवाब देने से बचते नजर आए IAS
इधर मामले में जब मीडिया ने IAS अरविंद शाह से उनका पक्ष जानना चाहा तो वह जवाब देने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा ‘मैं इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कह पाऊंगा। जो भी बात थी वो मैंने एसोसिएशन को बता दी थी। उनके पास इस बारे में ज्यादा जानकारी है।’
यह भी पढ़ें: Bhopal Machli Family Case: प्रियंक कानूनगो की पुलिस को चेतावनी, बख्शे नहीं जाएंगे अफसर
बढ़ सकती हैं IAS शाह की मुश्किलें
इससे पहले IAS अधिकारी अरविंद शाह ने मंत्री राकेश सिंह पर बंगले में बुलाकर अभद्र व्यवहार करने और धमकाने का आरोप लगाया था, जबकि मंत्री पक्ष का कहना था कि एक महिला कर्मचारी के वेतन से जुड़े मामले को लेकर विवाद पैदा हुआ। मामले में IAS एसोसिएशन ने CM से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से विवाद खत्म हो गया था, लेकिन अब महिला कर्मचारी की इस शिकायत के बाद IAS शाह की मुश्किलें में फंस सकते हैं।
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Jabalpur RPF Diesel Theft Case: जबलपुर के भिटौनी रेलवे स्टेशन के साइडिंग यार्ड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ आरपीएफ (RPF) ने रेल इंजनों से डीजल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह को गिरफ्तार किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस गिरोह के मुख्य सदस्यों में पाटन निवासी एक व्यक्ति शामिल है जिसका नाम अरविंद केजरीवाल है। यह गिरोह पिछले काफी समय से रेलवे इंजनों में पाइप लगाकर डीजल चोरी कर रहा था, जिससे रेलवे को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था। आरपीएफ टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अरविंद केजरीवाल, शेख इस्माइल, आशीष कुमार, यशवंत गौड़ और माधव रैकवार को उस वक्त रंगे हाथों पकड़ा जब वे इंजन से डीजल निकाल रहे थे। आरोपियों के पास से 200 लीटर चोरी का डीजल और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली एक कार बरामद की गई है। आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खरब के अनुसार, पकड़े गए लोगों में तीन चोर और दो माल खरीदने वाले रिसीवर शामिल हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उन्होंने अब तक कुल कितनी चोरी की है और यह माल कहाँ खपाया जाता था।
कान्हा में बाघ का शावक मृत मिला, मप्र में इस साल अब तक 22 बाघों की मौत
Tigers death in Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के कान्हा बाघ अभयारण्य के कोर क्षेत्र में एक बाघ शावक मृत पाया गया है। शावक की मौत की हालिया घटना के साथ ही राज्य में इस वर्ष जनवरी से अब तक बाघों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया है।
अभयारण्य के उप संचालक अमिता बी ने बताया कि एक से डेढ़ वर्ष आयु का शावक बृहस्पतिवार शाम मंडला और बालाघाट जिलों में फैले अभयारण्य के सरगी क्षेत्र में मृत मिला। शावक का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया गया है और मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए रिपोर्ट का इंतजार है। प्रारंभिक तौर पर प्रतीत होता है कि शावक को उसकी मां से पर्याप्त आहार नहीं मिला, जिससे संभवत भूख के कारण उसकी मौत हुई होगी।
इसी बाघिन के एक अन्य शावक की तीन दिन पहले मौत हुई थी। बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। बाघिन और शेष दो शावकों की निगरानी की जा रही है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार नौ बाघ अभयारण्य वाले मध्यप्रदेश में इस वर्ष अब तक 22 बाघों की मौत दर्ज की गई है। वर्ष 2026 में बाघ की पहली मौत सात जनवरी को बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में दर्ज की गई थी।
वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने राज्य में बाघों की बढ़ती मौतों पर चिंता जताते हुए कहा, मध्यप्रदेश बाघों की मौत, खासकर अप्राकृतिक मौतों में पहले स्थान पर है जो चिंता का विषय है। निगरानी और गश्त की कमी ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए हाल में पन्ना बाघ अभयारण्य में सामने आए उस मामले का हवाला दिया, जहां क्षतविक्षत हालत में बाघ मृत मिला था।
अब लगेगी गेहूं के अवैध भंडारण पर रोक, जबलपुर प्रशासन का मास्टरप्लान; मुखबरी करने वाले को मिलेंगे इतने रुपये
Jabalpur News: जबलपुर में अप्रैल माह खत्म होने को है लेकिन जिला प्रशासन अभी तक गेहूं खरीदी शुरू नहीं कर पाया, इसके इतर कई किसानों ने प्राइवेट व्यापारियों को ही कम कीमत में अपना गेहूं बेच दिया। बहरहाल अब जिला प्रशासन ने सहकारी समितियों तक किसानों को लाने के लिए एक बार फिर पुराना पैंतरा अपनाया है जिसके तहत अवैध रूप से गेहूं की खरीदी और भंडारण करने वालों की जानकारी देने वाले को ईनाम देने की घोषणा की है और उनका नाम गुप्त रखने का भरोसा जताया है।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मुताबिक जिले में गेहूं खरीदी के लिए 60 केंद्र बनाए गए हैं। जहां अभी तक 13 हजार किसानों ने स्लॉट्स बुक किए हैं, जिनमें से से 516 किसानों से 18 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।
मुखबिरों को मिलेगा ईनाम
आमतौर पर खरीदी केंद्रों में होने वाली लेटलतीफी और अन्य समस्याओं के चलते किसान अपनी उपज को प्राइवेट व्यापारियों को बेचने के लिए मजबूर हो जाते हैं, कलेक्टर के मुताबिक गेहूं खरीदी में किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए मुखबिरों का सहारा लिया जा रहा है जिन्हें ईनाम देने की घोषणा की गई है। वहीं अवैध भंडारण की जानकारी देने वालों को भी ईनाम दिया जाएगा। ईनाम की राशी क्विंटल के हिसाब से तय की गई है।
अवैध भंडारण (क्विंटल में)
इनाम राशि (रुपए)
100 से 200 क्विंटल
5,000 रु.
200 से 500 क्विंटल
11,000 रु.
500 क्विंटल से अधिक
21,000 रु.
प्रशासन पहले भी कर चुका है यह प्रयोग
यह भी पढ़ें:  Madhya Pradesh: BJP में राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार खत्म, ST–SC आयोग के अध्यक्ष घोषित, जल्द आएगी अगली लिस्ट
केंद्रों की अव्यवस्थाओं से परेशान हैं किसान
गौरतलब है कि किसान खरीदी केंद्रों की अव्यवस्थाओं के चलते सहकारी समितियों से परेशान हैं, सहकारी समितियों में समय पर स्लॉट बुक ना होने, उपार्जन की तुलाई और फिर भुगतान के लिए इंतजार करने से किसान परेशान हो जाता है।