दमोह में युवक की चाकू मारकर हत्या, फल विक्रेता ने दिया वारदात को अंजाम; फेंककर पैसे देने पर हुआ था विवाद

Damoh Murder Case: दमोह जिले में ₹50 किराए के विवाद में हाथठेला मालिक अतुल अहिरवार की चाकू मारकर हत्या, भड़के परिजनों ने दमोह-जबलपुर मार्ग पर लगाया जाम।
Youth stabbed to death in Damoh after heated argument
दमोह में युवक की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Damoh Fruit Vendor Knife Attack: दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में बस स्टैंड के पास मंगलवार रात 9 बजे हांथ ठेले का किराया मांगने पर एक फल विक्रेता ने हांथ ठेला मालिक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। उधर घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे दमोह जबलपुर मार्ग पर जाम के हालात बन गए। पुलिस के द्वारा समझाइश दी जा रही है और अज्ञात आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय अतुल पिता वीरनलाल अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 5 के रूप में हुई है। गुस्साएं परिजनों ने मुख्य सडक दमोह जबलपुर मार्ग पर जाम लगाने के बाद बाहर से आएं फल विक्रेताओं के फल फेक दिए एवं हाथ ठेला सडक पर पलटा दिए। जानकारी के अनुसार प्रत्येक मंगलवार को तेंदूखेड़ा में साप्ताहिक बाजार लगता है। जिसमें दमोह और जबलपुर के कई लोग दुकान लगाने पहुंचते हैं। मृतक अतुल अहिरवार ने मंगलवार को हाट बाजार में अपना हाथठेला फल बेचेने वाले को किराए पर दिया था।

फल विक्रेता ने अतुल के सीने पर किया चाकू से वार

रात करीब 9 बजे जब अतुल हाथठेला का किराया लेने फल विक्रेता के पास पहुंचा तो उसने 50 रुपए फेंककर दे दिए। जब अतुल ने पैसे हाथ में देने कहा तो दोनों के बीच विवाद होने लगा और फल विक्रेता ने अतुल के सीने में बाएं तरफ फल काटने वाला चाकू मार दिया। चाकू दिल में जाकर लगा और सीने से खून की धार बहने लगी। अतुल बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद अज्ञात फल विक्रेता भाग गया।

स्थानीय लोगों ने अतुल को पहुंचाया स्वास्थय केंद्र

स्थानीय लोग अतुल को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डांक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर आकर कई फल विक्रेताओं को पूछताछ के लिए पुलिस थाना ले गई। हमला करने वाला व्यक्ति की जानकारी पुलिस जुटा रही हैं। बताया जा रहा हैं कि दो लोग फल बेच रहे थे उन्हीं में से अतुल का किसी से विवाद हुआ है। हमलवार दमोह के बताए जा रहे हैं। वह सप्ताह में एक दिन आते थे इसलिए कोई उन्हें पहचानता नहीं है बताया गया कि अतुल की दो माह पहले ही शादी हुई थी।

घटना के बाद परिजनों ने लगाया जाम

घटना के बाद समाज के लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर बस स्टैंड के सामने सड़क पर जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। सैकड़ो लोगों के सड़क पर जाम लगाने से दमोह जबलपुर मार्ग जाम हो गया और दोनों और वाहनों की लंबी,लंबी लाइन लग गई।

तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर ने बताया कि लोगों को समझाइश देकर जाम खोलने के लिए कहा जा रहा है और अज्ञात आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही उन्हें ट्रेस कर लिया जाएगा बुधवार सुबह सब का पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराया जाएगा घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com