-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Wisha Sharma Death Case Cbi Remand Giribala Singh Samarth Singh
ट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी एजेंसी
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्म केस में जांच एजेंसी CBI ने गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जांच एजेंसी की मांग पर स्पेशल कोर्ट ने दोनों को 5-5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

कोर्ट से निकलते गिरीबाला और समर्थ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Giribala And Samarth CBI Remand: भोपाल के एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई जांच लगातार तेज होती जा रही है। शुक्रवार को जांच एजेंसी ने ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह तथा पति समर्थ सिंह को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। सीबीआई के वकील ने दोनों आरोपियों की 5-5 दिन की रिमांड मांगी, जिस पर आरोपी पक्ष की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई। इसके बाद स्पेशल कोर्ट की जज शोभना भलावे ने दोनों को सीबीआई रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी।
अब सीबीआई दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी समर्थ सिंह से उसकी फरारी के दौरान कहां-कहां रहा और किन लोगों के संपर्क में था, इसको लेकर भी विस्तृत सवाल-जवाब करेगी।
गिरीबाला पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक गिरीबाला सिंह पर मामले से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। जांच एजेंसी ने गुरुवार को उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: आज भाजपा करेगी चुनावी शंखनाद, कांग्रेस की भी बड़ी जनसभा, दोनों दल करेंगे शक्ति प्रदर्शन
बिलकिसगंज CHC में नवजात की मौत: डॉक्टर की गैर-मौजूदगी के कारण नहीं मिल सका इलाज, BMO ने दिए जांच के आदेश
डिंडोरी : 20 लाख में खरीदे 10 लाख कीड़ों के सिर, साल के जंगल बचाने का अनोखा अभियान
100 बेड अस्पताल को लेकर कांग्रेस का विरोध, गायब अस्पताल की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंची
25 मई को दर्ज की थी FIR
बताया जा रहा है कि सीबीआई ने इस मामले में 25 मई की रात औपचारिक एफआईआर दर्ज की थी। इसके अगले दिन 26 मई को जांच एजेंसी की टीम पहली बार बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित गिरीबाला सिंह के घर पहुंची थी। यहां अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक पूछताछ कर घटना से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाईं।
एजेंसी ने घटना वाली रात की जानकारी जुटाई
सीबीआई टीम ने ट्विशा शर्मा की मौत वाली रात की परिस्थितियों, घर में मौजूद लोगों की गतिविधियों और घटना के बाद उठाए गए कदमों को लेकर भी जानकारी एकत्र की। वहीं ट्विशा के पति समर्थ सिंह को जांच एजेंसी पहले ही रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी।
ये भी पढ़ें : हमीदिया विवाद: नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा, कहा- डर और शर्म का विषय बन गई है MP की स्वास्थ्य व्यवस्था
CBI के अगले कदम पर सबकी नजर
फिलहाल मामले में सीबीआई की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। जांच एजेंसी तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
Wisha sharma death case cbi remand giribala singh samarth singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: आज भाजपा करेगी चुनावी शंखनाद, कांग्रेस की भी बड़ी जनसभा, दोनों दल करेंगे शक्ति प्रदर्शन
Jul 17, 2026 | 10:08 AMShare Market: शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, हरे निशान के साथ खुला बाजार; आईटी शेयरों ने भरी लंबी उड़ान
Jul 17, 2026 | 10:07 AMBigg Boss 20: अक्टूबर में छोटे पर्दे पर होगी सलमान खान की एंट्री, इन सितारों के नामों की हो रही चर्चा
Jul 17, 2026 | 10:02 AMFIFA World Cup के सेमीफाइनल में हार का बदला? अर्जेंटीना का दावा- मैच हारने के बाद ब्रिटेन ने की सैन्य घुसपैठ
Jul 17, 2026 | 10:00 AMBody Detox: बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करना है? अपनाएं ये 10 स्मार्ट टिप्स, शरीर रहेगा फिट और फ्रेश
Jul 17, 2026 | 09:56 AMExplainer: न कोयला, न डीजल, न बिजली का तार; फिर कैसे खुद करंट पैदा कर दौड़ती है हाइड्रोजन ट्रेन? जानें सबकुछ
Jul 17, 2026 | 09:48 AMनासिक कुंभमेला 2027 के लिए ‘कुंभ स्किलिंग प्रोजेक्ट’ मंजूर: 4,300 युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और रोजगार
Jul 17, 2026 | 09:48 AMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM













