भोपाल में कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान: पेपर लीक और भर्ती मुद्दों पर केंद्र-राज्य सरकार को घेरा
Bhopal Congress News: कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और हरीश चौधरी ने पेपर लीक, भर्ती घोटालों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
कांग्रेस का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Bhopal Congress Chhatron Ki Goonj: मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित दो दिवसीय जेन-जी साइक्लोथॉन का भोपाल में एलबीएस हॉस्पिटल के पास समापन हो गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, विधायक आरिफ मसूद सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे।
सभा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।
कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाले से लेकर लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षाओं तक लगातार विवाद सामने आए हैं। उनका कहना था कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर को बड़ी सौगात: अर्बन चैलेंज फंड से 1,214 करोड़ की जल और सीवरेज परियोजनाओं को मंजूरी
मध्य प्रदेश में बारिश की रफ्तार थमी: 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, 19 जुलाई के बाद मौसम बदलने के संकेत
इंदौर में ड्रग्स और क्रिकेट सट्टा नेटवर्क की जांच तेज, नाना पटवारी से देर रात तक पूछताछ
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
पेपर लीक में भाजपा के लोगों की भूमिका
पटवारी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कराए गए अध्ययन में पेपर लीक मामलों के पीछे भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आई। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों को हटाया तो जाता है, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी जाती हैं।
छात्रों के सुसाइड का मुद्दा उठाया
विधायक आरिफ मसूद ने छात्रों की आत्महत्या और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई छात्रों ने अपने भविष्य और बेहतर शिक्षा की उम्मीद में जान गंवाई। उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी टिप्पणी की।
कमजोर हो रही शिक्षा व्यवस्था
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल बंद हुए हैं और शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि CBSE, NEET और अन्य परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हुए हैं। चौधरी ने आरोप लगाया कि कुछ संगठनों को लाभ पहुंचाने के लिए परीक्षा प्रणाली में धांधली की गई।
ये भी पढ़ें : ‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
रोजगार के अवसर नहीं दे रही सरकार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने युवाओं से लोकतांत्रिक बदलाव में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि इतिहास में बड़े परिवर्तन युवाओं की ताकत से ही संभव हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नियमित सरकारी भर्तियों की जगह आउटसोर्सिंग को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर कम कर रही है। सिंघार ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग उठाएगी। उन्होंने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की भी मांग की।
