ट्विशा शर्मा केस: गिरीबाला सिंह के घर पहुंची CBI, कर रही है पूछताछ, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

CBI Reaches Giribala House: ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने जांच तेज कर दी है। आज जांच एजेंसी गिरीबाला सिंह के घर पहुंची है और उनसे पूछताछ कर रही है। गिरीबाला को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
CBI Investigation Giribala Singh
CBI और गिरीबाला सिंह (फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन)
Published on: 
Updated on: 

CBI Investigation Giribala Singh: राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सीबीआई की टीम रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के घर पहुंची। टीम फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में सीबीआई कभी भी गिरीबाला सिंह को गिरफ्तार कर सकती है। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद जांच एजेंसी की कार्रवाई तेज हो गई है।

सीबीआई की टीम जांच के लिए हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। अधिकारियों ने ट्विशा शर्मा की सास गिरीबाला सिंह के घर में हाई इंटेंसिटी वाला 3D कैमरा लगाया है। इसकी मदद से फर्स्ट फ्लोर समेत पूरे मकान की दीवारों की ऊंचाई मापी जा रही है।

360 डिग्री एंगल से की जा रही रिकॉर्डिंग

साथ ही घर की 360 डिग्री एंगल से रिकॉर्डिंग भी की जा रही है, ताकि घटनास्थल और पूरे परिसर का डिजिटल डॉक्युमेंटेशन तैयार किया जा सके। बताया जा रहा है कि एजेंसी घर के निर्माण, कमरों की स्थिति और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

हाई कोर्ट ने रद्द की गिरीबाला की अग्रिम जमानत

इससे पहले बुधवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ट्विशा शर्मा के परिजनों और राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। हाईकोर्ट ने बुधवार देर रात 17 पन्नों का विस्तृत आदेश जारी किया। अदालत ने कहा कि मामले की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं था।

निचली अदालक की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने केस डायरी और उपलब्ध साक्ष्यों का सही तरीके से परीक्षण नहीं किया। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि मृतक ट्विशा शर्मा के शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए थे, जिनका आरोपी पक्ष संतोषजनक जवाब देने में असफल रहा।

जांच एजेंसी की अगली कार्रवाई पर नजर

मामले में सीबीआई की सक्रियता और हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद अब जांच अहम मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ जांच एजेंसी की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com