पत्नी नेहा सिंह का मर्डर करने के बाद पति मयंक ने भी की आत्महत्या; खंडहर पड़े क्वार्टर में लटका मिला शव

Neha Singh Murder Case: जबलपुर में नेहा सिंह मर्डर केस में नया मोड़ आया है। बता दें कि मृतक के हत्यारे पति मयंक ने रांझी के खंडहर में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली।
Jabalpur New Kanchanpur Murder Case, Neha Singh Husband Found Dead
हत्यारे पति ने पत्नी को जान से मारने के बाद लगाई फांसी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Jabalpur New Kanchanpur Murder Case: अधारताल के न्यू कंचनपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि 35 वर्षीय नेहा सिंह की हत्या उसके पति मयंक सिंह ने की थी। इस पूरे मामले में सबसे अहम गवाह दंपति का 8 वर्षीय बेटा बना।

जिसने पुलिस को बताया कि उसकी मां की हत्या उसके पिता ने ही की थी। पुलिस ने घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए मामले का खुलासा किया है। बता दें कि, पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली।

पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

इसी बीच शनिवार सुबह रांझी थाना क्षेत्र के व्हीकल फैक्ट्री इस्टेट स्थित एक खंडहर क्वार्टर में मयंक सिंह का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जबलपुर पुलिस का मानना है कि पत्नी की हत्या के बाद उसने आत्महत्या कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि नेहा का यह दूसरा विवाह था। पहले पति की मृत्यु के बाद उसने करीब दो वर्ष पूर्व मयंक सिंह से शादी की थी। पुलिस के मुताबिक नेहा के स्पा सेंटर में काम करने को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि यही घरेलू कलह इस दर्दनाक वारदात की वजह बनी। दोनों शवों का पोस्ट मार्टम कराया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

दुर्गंध आने पर खुला हत्या का राज

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को न्यू कंचनपुर स्थित किराए के मकान से तेज दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर रसोई में नेहा सिंह का शव पड़ा मिला। महिला के गले में दुपट्टे का फंदा था, जिसका दूसरा सिरा पंखे से बंधा हुआ था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला की मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी थी। घटना स्थल की परिस्थितियों ने शुरू से ही हत्या की आशंका को मजबूत कर दिया था।

बेटे के बयान से पुलिस को मिला अहम सुराग

जांच के दौरान घर के भीतर मौजूद नेहा का 8 वर्षीय बेटा काफी डरा-सहमा मिला। बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मयंक सिंह अक्सर शराब के नशे में घर आते थे और उसकी मां के साथ मारपीट करते थे। घटना वाली रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बच्चे के अनुसार विवाद के दौरान उसके पिता ने ही उसकी मां की हत्या कर दी। बच्चे के बयान के बाद पुलिस का शक मयंक सिंह पर गहरा गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com