

The Great Indian Kapil Show Season 5 Latest Update: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा जल्द ही अपने फैंस का दिल जीतने के लिए ओटीटी पर एंट्री लेने वाले हैं। नेटफ्लिक्स पर जल्द ही कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के 5वें सीजन के साथ वापसी करने वाले है।
अपनी कॉमेडी से घर घर में पहचान बना चुके कपिल शर्मा के नए शो का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में नए सीजन आने की खुशखबरी से दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। पिछले 2 सालों से कपिल शर्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाते हुए नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के 5वें सीजन की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त के महीने में कॉमेडियन कपिल शर्मा शो के सेट पर वापसी करने जा रहे हैं।
कपिल शर्मा के टीम की बात की जाए, तो इसमें किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होने वाला है। इस सीजन में भी कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर जैसे दिग्गज कॉमेडियन नजर आएगे। इसके अलावा जज के तौर पर अर्चना पूरण सिंग और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों भी दिखेंगे। कुल मिलाकर कपिल की ये टोली अब भारत के हर घर में हंसी ठहाकों की बौछार करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
कपिल शर्मा ने द कपिल शर्मा शो और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि इसके बाद उन्होंने टीवी को पीछे छोड़ ओटीटी पर अपने सफर को जारी रखा था। अभी तक इस शो के 4 सीजन आ चुके हैं और जो कि काफी सक्सेसफुल भी रहे हैं।
हालांकि कपिल शर्मा अपने आप में एक बहुत बड़े सेलिब्रिटी है। लेकिन कपिल शर्मा के शो में क्रिकेट जगत, फिल्मी जगत और अन्य क्षेत्रों के कलाकार भी शिरकत करते हैं। कपिल के चौथे सीजन के फिनाले एपिसोड में वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन ने शो की शोभा बढ़ायी थी।