साहस और सादगी की मिसाल! राष्ट्रपति मुर्मू के जन्मदिन पर PM मोदी से लेकर CM योगी तक... दिग्गजों ने दी बधाई

President Droupadi Murmu Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने भी देश की राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनके अटूट समर्पण की प्रशंसा की।
pm narendra modi wish president droupadi murmu birthday
पीएम नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर दी बधाई (सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

Narendra Modi Wish President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही है। उनके जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने भी राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देशभर के लोगों को प्रेरित करती रही है।"

पीएम मोदी ने की प्रशंसा

उनके लंबे कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश की बेहतरीन सेवा की है, और वे विशेष रूप से वंचित और हाशिए पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति समर्पित रही हैं। भारत के विकास के प्रति उनका अटूट समर्पण बहुत प्रेरणादायक है।"

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से मिलने की इच्छा जाहिर की और उनके लंबी उम्र की कामना करते हुए लिखा, "ईश्वर उन्हें देश की सेवा में लंबा और स्वस्थ जीवन प्रदान करे। मैं आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।"

सीएम योगी ने दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके अटूट समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका सादा जीवन, आदिवासी समाज के उत्थान के लिए अटूट समर्पण और संवैधानिक मूल्यों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता देश के सभी नागरिकों के लिए एक अनुकरणीय प्रेरणा है। मैं भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके लंबे और शानदार जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।"

राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति को दी बधाई

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए लिखा, "भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा और लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है। समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और नागरिकों के कल्याण के प्रति अपनी समझदारी और प्रतिबद्धता के ज़रिए, वह जन-सेवा की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करती हैं। राष्ट्र की सेवा में उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून यानी आज अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगी। आदिवासी समाज के साथ ही पूरे देश के लिए द्रौपदी मुर्मू प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति भवन में भारत की कला और सांस्कृतिक विरासत का प्रचार करने के लिए अनेक पहल की हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन को आम जनता, विशेषकर बच्चों और दिव्यांगजनों के लिए खोलने और राष्ट्रपति भवन का भ्रमण सुलभ करने के लिए भी अनेक कदम उठाए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com