Bhojpur Encounter Investigation Bihar: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भरत तिवारी की पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि भरत को 5 गोलियां मारी गई है। हालांकि, शुरुआत से ही भोजपुर पुलिस 3 गोली लगने का दावा कर रही थी। पोस्टमार्टम में खुलासा होने के बाद बिहार में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भरत तिवारी के परिवार वालों से मुलाकात के बाद कहा, मैं बिहार प्रशासन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कहना चाहता हूं कि अगर इस परिवार के किसी भी सदस्य को जरा भी नुकसान पहुंचा, तो पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन होंगे। इसके अलावा महापंचायत ने भी बड़े बवाल के संकेत दे दिए है।