

Vivek Tankha Reaction On MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार- रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट निर्विरोध चुनाव जीते। अब भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद कांग्रेस का पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा पर निशाना साधा है।
बता दें कि तन्खा ने एक नहीं बल्कि दो पोस्ट किए हैं। उन्होंने अपने पहले पोस्ट में लिखा कि चुनाव आयोग ने अपराध किया है। इस असंवैधानिक निर्वाचन को अदालत में चुनौती देकर निरस्त करवा के ही न्याय न्याय की प्राप्ति होगी । चुनाव आयोग की चुप्पी उनको इस अपराध का सहपाठी बनाती है। यह सीट चोरी का जीता जागता उदाहरण है। जनता इस अपराध का जवाब उचित समय में देगी। यह 7.5 करोड़ लोगो की प्रतिज्ञा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रिटर्निंग ऑफिसर अरविन्द शर्मा ने तीनों बीजेपी प्रत्याशीयो को राज्यसभा का निर्विरोध निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी कर देश की प्रजातांत्रिक प्रणाली के साथ घोर अन्याय और अकल्पनीय धोका किया है। मीनाक्षी नटराजन के निर्वाचन पत्र को बिना कारण एवं जान बूझकर खारिज कर के संविधानिक अपराध किया है।
विवेक तन्खा ने आगे लिखा कि इस असंवैधानिक निर्वाचन को अदालत में चुनौती देकर निरस्त करवा के ही न्याय न्याय की प्राप्ति होगी । चुनाव आयोग की चुप्पी उनको इस अपराध का सहपाठी बनाती है। यह सीट चोरी का जीता जागता उदाहरण है। जनता इस अपराध का जवाब उचित समय में देगी। यह ७,५ करोड़ लोगो की प्रतिज्ञा है।
बता दें कि, मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। गौरतलब है कि इस जीत के बाद भाजपा प्रदेश में और मजबूती से उभरी है। वंही दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। अब देखना होगा कि इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय से क्या फैसला आता है।