-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Have Fun With Family In These Water Parks In Summer
गर्मी में इन वाटर पार्क में करें फैमिली संग मस्ती, ठंडे-ठंडे कूल -कूल हो जाएंगे आप
- Written By: दीपिका पाल
भारत में एक से बढ़कर वाटर पार्क (Water Park) है जो आपको पानी में मस्ती करने के लिए मजबूर कर देगा। वाटर पार्क में पूल के साथ झूले और अमेजिंग एक्टिविटीज मिलती है।

गर्मी के सीजन में इन वॉटर पार्क को करें एक्सप्लोर (Social Media)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मी के मौसम (Summer Season) में तापमान के तेज होने पर हीट स्ट्रोक जैसे खतरे बनते है इससे बचने के लिए ठंडक मिलना जरूरी होता है वहीं पर वैकेशन होने पर बच्चे भी वाटर पार्क की जिद करते है। ऐसे में अगर आपने घूमने का प्लान फैमिली के साथ बना लिया तो फिर किस बात की देर है। भारत में एक से बढ़कर वाटर पार्क (Water Park) है जो आपको पानी में मस्ती करने के लिए मजबूर कर देगा। वाटर पार्क में पूल के साथ झूले और अमेजिंग एक्टिविटीज मिलती है। आइए जानते है ऐसे कुछ खास वाटर पार्क के बारे में।
इन खास वाटर पार्क में घूमना नहीं भूलें
हम आपको आज ऐसे ही कुछ खास वाटर पार्क के बारे में बता रहे है जहां पर फैमिली के साथ घूमने का लुत्फ उठा सकते है जो इस प्रकार है..
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, AICC ने किया ऐलान
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
NHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
1- जीआरएस फैंटेसी पार्क, मैसूर (GRS Fantasy Park)
साउथ इंडिया में घूमने के लिए मैसूर एक शानदार जगहों में से एक है जहां पर आप वाटर पार्क के अलावा हर चीज का आनंद ले सकेंगे। यहां पर आपके लिए जीआरएस फ़ैंटेसी पार्क (GRS Fantasy Park)बेहद खास है जहां पर पहुंचना पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बेहद आसान है। यहां वाटर पार्क के अलावा आप 5डी वर्चुअल राइड, लेज़ी रिवर, अमेज़ोनिया, एक्वा टॉरनेडो राइड, पेंडुलम स्लाइड के अलावा रेड इंडियन फॉल्स का मजा ले सकते है।
गर्मी में इन वाटर पार्क का उठाएं लुत्फ (सोशल मीडिया)
2-ओशियन पार्क, हैदराबाद (Ocean Park)
साउथ इंडिया में एक और जगह घूमने की है जो हैदराबाद का ओशियन पार्क है जो 15 किमी दूर गांडीपेट में 20 एकड़ भूमि में फैला एक बड़ा वॉटर पार्क है। यह इतना पॉपुलर है कि यहां पर घूमने के लिए दूर-दूर से लोग आते है। यहां पर आप ना केवल थ्रिलिंग राइड्स का लुत्फ उठा सकते हैं, बल्कि बेहतरीन फूड को भी चख सकते हैं। यहां पर आपको कई राइड्स जैसे टॉरनेडो, एक्वा स्नेक, क्रेज़ी क्रूज़, ज़िप जैप ज़ूम, एक्वा ट्रेल, वेव पूल और एक्वा ग्लाइड का मजा मिलेगा।
गर्मी में इन वाटर पार्क का उठाएं लुत्फ (सोशल मीडिया)
3-एक्वाटिका, कोलकाता (Aquatica)
इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित एक्वाटिका पार्क के बारे में आपने सुना होगा,यह भी फैमिली के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है (कोलकाता में घूमने लायक जगह)। एक्वाटिका 17 एकड़ भूमि में फैला हुआ है और यहां पर आप पूरे परिवार के साथ मिलकर जमकर मस्ती कर सकते हैं। आप यहां पर थ्रिलिंग वाटर राइड्स, स्टे ऑप्शन, पार्टी स्पेस और वर्ल्ड क्लास फूड को एन्जॉय कर सकते हैं। जब आप यहां पर हैं तो राफ्ट स्लाइड, ब्लैक होल, वेव पूल, पेंडुलम और लेज़ी रिवर जैसी राइड्स को जरूर एक्सप्लोर करें।
गर्मी में इन वाटर पार्क का उठाएं लुत्फ (सोशल मीडिया)
4- फन एन फूड विलेज, दिल्ली (Fun n Food Village)
अगर आप एक बेहतरीन एम्यूजमेंट वाटर पार्क को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो ऐसे में फन एन फूड विलेज जा सकते हैं। यह दिल्ली में कापसहेड़ा बॉर्डर के पास स्थित है। जब आप यहां पर हैं तो कई वॉटर स्लाइड और फन राइड्स का मजा उठा सकते हैं। फैमिली के साथ अच्छा वक्त बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। यहां पर आप स्नो ब्लैशर, वॉटर मैरी, मैजिक कारपेट, लेज़ी रिवर और ईगल राइड आदि को एक्सप्लोर करें।
गर्मी में इन वाटर पार्क का उठाएं लुत्फ (सोशल मीडिया)
इन वाटर पार्क में पूल मस्ती जमकर कर सकते है आप तो घूमने आइए इन जगहों पर।
Have fun with family in these water parks in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, AICC ने किया ऐलान
Jul 11, 2026 | 10:09 PMराजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMNHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
Jul 11, 2026 | 09:46 PMमथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
Jul 11, 2026 | 09:39 PMमहाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 09:37 PMरामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jul 11, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM










