-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Madhya Pradesh Monsoon Enters 15 Districts Rain Alert In 46 Districts
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर, आज 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
- Written By: प्रीतेश जैन
MP Rain Alert : 15 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने 46 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 2 से 3 दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Monsoon Entry: मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के 15 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। फिलहाल गुरुवार को राज्य के 46 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं सीधी जिले में लू चलने की आशंका बनी हुई है, जबकि नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, रीवा और सिंगरौली में उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर समेत कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक और बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है। प्रदेश के मध्य, पश्चिमी और महाकौशल क्षेत्रों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने के संकेत हैं।
इन जिलों में पहुंचा मानसून
आलीराजपुर, इंदौर, धार, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में मानसून के पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में मानसून सबसे आखिर में पहुंचेगा।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला
मटन के पार्सल में मिला मरा हुआ चूहा, नवभारत की खबर के बाद जागा खाद्य विभाग, होटल से लिए सैंपल
दतिया उपचुनाव में जीत के दो दिन बाद ही बैनर से गायब हुए जीतू पटवारी, कांग्रेस में नई सियासी चर्चा शुरू
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
9 दिन की देरी से मानसून की एंट्री
इस वर्ष मानसून की एंट्री सामान्य तारीख से करीब नौ दिन देरी से हुई है। प्रदेश में मानसून आमतौर पर 15 जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी एंट्री 24 जून को दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार किसी क्षेत्र में पर्याप्त बारिश, नमी वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता और मौसम संबंधी आंकड़ों के विश्लेषण के बाद ही मानसून की आधिकारिक घोषणा की जाती है।
47 जिलों में कम बारिश की संभावना
हालांकि इस बार बारिश को लेकर तस्वीर पूरी तरह उत्साहजनक नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित प्रदेश के 47 जिलों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। जहां औसत सालाना बारिश 37.3 इंच रहती है, वहीं इस बार 30 से 32 इंच बारिश का अनुमान लगाया गया है।
ये भी पढ़ें : बुरहानपुर में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल; पांडारोल नाले में उफान से MP-महाराष्ट्र संपर्क टूटा
50% कम हुई बारिश
मानसून की देरी का असर शुरुआती बारिश के आंकड़ों में भी दिखाई दिया है। 1 जून से 24 जून तक प्रदेश में औसतन 84.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 42 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। यह सामान्य से करीब 50 प्रतिशत कम है। इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत 48 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे बना हुआ है।
Madhya pradesh monsoon enters 15 districts rain alert in 46 districts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Raksha Bandhan Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 8 खास तोहफे, देखकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Aug 09, 2026 | 01:52 PMसदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
Aug 09, 2026 | 01:52 PMनिकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
Aug 09, 2026 | 01:50 PMमुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
Aug 09, 2026 | 01:49 PMइंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला
Aug 09, 2026 | 01:46 PMअहमदाबाद में दहला देने वाली वारदात, PG की छत पर वॉक करने गई छात्रा के गले में बांधा तार, गार्ड ने की हैवानियत
Aug 09, 2026 | 01:45 PMLanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
Aug 09, 2026 | 01:44 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













