-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Jabalpur Jda Chairman Gets Traffic Challan Without Using Influence
जबलपुर: ना पद का दिखाया रौब और बनाया दबाव, JDA अध्यक्ष ने बीच सड़क खड़े होकर कटवाया अपना चालान
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Sandeep Jain Challan: कानून के आगे सब बराबर, जबलपुर में बिना हेलमेट जा रहे जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन का कटा ₹1000 का चालान, बिना बहस किए भरा जुर्माना, पेश की मिसाल।

जेडीए अध्यक्ष का कटा चालान (सोर्स- सोशल मीडिया)
JDA Chairman Challan On Helmet: जबलपुर में यातायात नियमों को लेकर प्रशासन की सख्ती का एक ऐसा उदाहरण सामने आया है, जिसने यह संदेश दिया कि कानून के सामने सभी समान हैं। जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन बिना हेलमेट पहने अपनी दोपहिया वाहन (एमपी 20 एसएस 3667) से मां नर्मदा के दर्शन कर लौट रहे थे।
इसी दौरान मोटर मित्रा पेट्रोल पंप के पास चल रही वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जांच में सामने आया कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। नियमों के तहत पुलिस ने उनसे 1000 रुपये का जुर्माना मांगा और मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई।
न पहचान का सहारा लिया, न कोई बहस की
मौके पर मौजूद लोगों को उम्मीद थी कि एक बड़े पद पर होने के कारण संदीप जैन शायद अपनी पहचान का इस्तेमाल करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने न तो किसी प्रकार का दबाव बनाया और न ही पुलिस से बहस की। अपनी गलती स्वीकार करते हुए उन्होंने शांतिपूर्वक 1000 रुपये का चालान जमा कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि यातायात नियम सभी नागरिकों के लिए समान हैं और उनका पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उनके इस व्यवहार की वहां मौजूद लोगों ने भी सराहना की, क्योंकि अक्सर वीआईपी मामलों में नियमों को लेकर विवाद देखने को मिलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गरिमा अभियान: स्कूल-कॉलेजों के बाहर पुलिस की चेकिंग, छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
मोबाइल कोर्ट की संयुक्त कार्रवाई में किसी को नहीं मिली रियायत
मोटर मित्रा पेट्रोल पंप के पास विशेष मोबाइल कोर्ट के माध्यम से न्यायिक अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, गलत नंबर प्लेट लगाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई। अभियान में किसी भी व्यक्ति को उसके पद या पहचान के आधार पर छूट नहीं दी गई। जेडीए अध्यक्ष पर हुई कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि नियमों के पालन में सभी नागरिक बराबर हैं।
‘जबलपुर में नियम सबके लिए बराबर’ का मिला मजबूत संदेश
संदीप जैन का चालान केवल एक सामान्य कार्रवाई नहीं, बल्कि शहर के लिए एक सकारात्मक संदेश भी बन गया। एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि द्वारा अपनी गलती स्वीकार करना और बिना किसी विवाद के जुर्माना भरना यह दर्शाता है कि कानून का सम्मान पद और प्रतिष्ठा से ऊपर है।
यह भी पढ़ें: अद्भुत: सागर में 500 साल पुरानी बस्ती के निशान! बंजर जमीन से निकल रहे मनके, 25 हजार रुपये तक कीमत
वहीं, प्रशासन ने भी यह साबित किया कि यातायात नियमों के पालन में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा यह अभियान लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ यह भरोसा भी मजबूत करता है कि जबलपुर में नियम वास्तव में सबके लिए बराबर हैं।
Jabalpur jda chairman gets traffic challan without using influence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किल में विलेन बनने से डर रहे थे राघव जुयाल, गीता कपूर की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी, सुनाया संघर्ष का किस्सा
Aug 07, 2026 | 05:55 PMपत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
Aug 07, 2026 | 05:40 PMPuja Time: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच क्यों नहीं करनी चाहिए पूजा? जानें क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Aug 07, 2026 | 05:37 PMवर्क फ्रॉम होम मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen-Z कर्मचारी, बॉस की बात पर दिया धाकड़ जवाब; वीडियो वायरल
Aug 07, 2026 | 05:36 PMआर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में 2,615 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों को मौका, 24 अगस्त से आवेदन
Aug 07, 2026 | 05:36 PMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
Aug 07, 2026 | 05:30 PMचंद्रशेखर आजाद की मूंछों पर ताव वाली मशहूर तस्वीर किसने खींची? झांसी के रुद्र नारायण की अनसुनी कहानी
Aug 07, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














