नागपुर में अतिक्रमण हटाने उतरी टीम, मनपा का मिशन-100 डेज एक्शन, बस स्टॉप और बाजारों में अभियान

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर में मनपा के अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते ने प्रमुख बाजारों, बस स्टॉप व व्यस्त इलाकों में कार्रवाई कर अवैध ठेले व दुकानों को हटाया। पुलिस बंदोबस्त के बीच अभियान जारी रहा।
Team Deployed to Remove Encroachments in Nagpur: Municipal Corporation Launches 'Mission 100-Day Action' — Campaign Underway at Bus Stops and Markets.
अतिक्रमण कार्रवाई, मनपा अभियान, अवैध ठेले, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Anti Encroachment Drive: नागपुर सिटी के अनेक हिस्सों में उस समय अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई जब मनपा के प्रवर्तन विभाग की अलग-अलग टीमों ने संबंधित जोनल कार्यालय अंतर्गत बाजारों में मोर्चा संभाल लिया। अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते को देखते हुए शुरुआत में अतिक्रमणकारियों ने कुछ विरोध करने का प्रयास ती किया किंतु मिशन-100 डेज और हाई कोर्ट की ओर से मिले निर्देशों के अनुसार मनपा और पुलिस आयुक्त के बीच हुई बैठक के बाद अब दस्ते के साथ पुख्ता पुलिस बंदोबस्त भी होने से कार्रवाई अबाधित ही रही।

बहरहाल सोमवार को हुई कार्रवाई के दौरान टीमों ने अभियान के तहत शहर के प्रमुख मागों, बस स्टॉप और व्यस्त बाजारों से अवैध ठेले और दुकानों को हटाया गया। यह सख्त कार्रवाई मनपा के प्रवर्तन विभाग के उपायुक्त मंगेश खवले और सहायक आयुक्त संजय कांबले के मार्गदर्शन में अतिक्रमण दस्तों द्वारा की गई।

महल और बड़कस चौक भी कराए गए अतिक्रमण मुक्त

इसी तरह शहर के पुराने और भीड़भाड़ वाले महल परिसर में दस्ते ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। इस दल ने महल चौक, बड़कस चौक, केलीबाग रोड, गडकरी वाड़ा परिसर और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर में अतिक्रमण हटाया। यह सघन अभियान पूरे दिन महल और बड़कस चौक क्षेत्र में चलता रहा जहां मुख्य रास्तों और फुटपाथ पर लगी अवैध दुकानों और ठेलों पर कार्रवाई की गई।

मुंजे चौक से सदर तक व्यापक कार्रवाई

प्रवर्तन विभाग के दस्ते ने मुंजे चौक परिसर से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। इस दस्ते ने शहर के कई प्रमुख बस स्टॉप और मार्गों के दोनों तरफ से फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किया। इस कार्रवाई में मुंजे बस स्टॉप पंचशील बौक, रहाटे कॉलोनी, चंतोली परिसर, दीक्षाभूमि, उत्तर अंबाझरी रोड, रामनगर परिसर, धरमपेठ साइस कॉलेज, तिलकनगर, रविनगर, लॉ कॉलेज परिसर महाराजबाग, सिविल लाइंस, नारंग टावर, विधानभवन परिसर, बिशप कॉटन स्कूल परिसर और सदर बस स्टॉप तक के इलाके शामिल रहे। अभियान के दौरान सड़क के दोनों और और फुटपाथ पर लगे अवैध देतों और दुकानों को हटाया गया जिसमें लगभग 2 टूक सामान और 5 तेले जब्त किए गए।

मुख्य बाजार में चला संयुक्त अभियान

शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्रों में शुमार सीताबर्डी में दस्ते ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। इन दोनों दस्तों ने सीताबर्डी मेन रोड से लेकर वैरायटी चौक तक सड़क के दोनों ओर और फुटपाथ पर जमे अतिक्रमणकारियों को हटाया। यातायात और पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए यह कार्रवाई पूरे दिन सीताबर्डी मेन रोड पर जारी रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com