

PM Modi 12 Years Of Service: भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्र सेवा के सफल 12 वर्ष पूर्ण करने पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की और उन्हें देशवासियों की आशा का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विगत 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल चहुंमुखी विकास किया है, बल्कि आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव, डिजिटल क्रांति और वैश्विक नेतृत्व के नए आयाम भी स्थापित किए हैं। आज पूरी दुनिया भारत को विश्वास, विकास और वैभव के एक नए प्रतीक के रूप में देख रही है।
मुख्यमंत्री ने डिजिटल इंडिया की सफलता का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया अभियान से गांव और गरीब तक तकनीक की पहुंच सुनिश्चित हुई है। 'अंत्योदय' की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच रहा है, जिससे उनके जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि देश 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। सरकार का मुख्य ध्यान GYAN मंत्र पर केंद्रित है, जिसके तहत चार प्रमुख स्तंभों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं:
इसके साथ ही उन्होंने देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि सीमाओं की अभेद्य सुरक्षा से लेकर देश को नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्त करने की दिशा में सरकार ने निर्णायक परिणाम हासिल किए हैं। आज भारत वैश्विक मंचों पर रक्षा और कूटनीति के मामलों में एक मजबूत और निर्णायक नेतृत्व प्रदान कर रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश के अंत में विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह दूरदर्शी नेतृत्व राष्ट्र को निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है। वर्ष 2047 तक भारत को एक पूरी तरह से विकसित राष्ट्र बनाने यानी 'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प को साकार करने के लिए पूरा देश एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है।