Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल

Nothing Phone 4b Price: Nothing ने भारत में एक बार फिर अपना नया बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी की नई b सीरीज का पहला फोन लॉन्च किया है जिसमें शानदार फीचर्स है।
Nothing Phone (4b) launched in India 6000mAh battery RCB Edition
Nothing Phone 4b (Source. Nothing)
Published on
Updated on

Android 16 In Nothing Phone 4b: Nothing ने भारत में एक बार फिर अपना नया बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी की नई b सीरीज का पहला फोन लॉन्च किया है जिसे खासतौर पर स्टूडेंट्स और युवा यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं कंपनी का दावा है कि इस फोन में फ्लैगशिप जैसा प्रीमियम डिजाइन और सॉफ्टवेयर अनुभव मिलेगा लेकिन कीमत बजट के भीतर रहेगी।

इसके साथ ही Nothing के सह-संस्थापक Akis Evangelidis ने इसको लेकर बताया, "हम काफी युवा दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं और हमारे लगभग 70% यूज़र्स 25 साल से कम उम्र के हैं।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले लोग Nothing के डिजाइन की वजह से फोन खरीदते थे लेकिन अब यूजर्स इसके सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

कीमत, सेल डेट और खास RCB Edition

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में Nothing Phone (4b) की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए रखी गई है जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 33,699 रुपये में बाजार में उतारा गया है। वहीं यह कीमत बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ लागू होगी और इसके बाद ऑफर खत्म होने पर फोन की कीमत क्रमशः 34,999 और 38,999 हो जाएगी। फोन की खासियतों के बारे में बताए तो इस फोन को White, Blue और Black कलर ऑप्शन में लाया गया है। इतना ही नहीं इसमें Royal Challengers Bengaluru (RCB) की दूसरी IPL ट्रॉफी का जश्न मनाने के लिए कंपनी ने Nothing Phone (4b) RCB Edition भी लॉन्च किया है। जो रेड कलर, स्पेशल RCB ब्रांडिंग और कलेक्टर एडिशन पैकेजिंग के साथ यह एडिशन 7 जुलाई से बेंगलुरु स्थित Nothing फ्लैगशिप स्टोर पर लिमिटेड ड्रॉप के जरिए मिलेगा।

दमदार फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ

फीचर्स पर नजर डाले तो Nothing Phone (4b) में 6.77-इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं इस नए फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि नया चिपसेट पिछले मॉडल की तुलना में AI प्रोसेसिंग में बड़ा सुधार ला सकता है। इसके अलावा गेमिंग के लिए फोन में बड़ी Vapor Chamber Cooling System को भी शामिल किया गया है। फोन में सबसे जरूरी उसका कैमरा होता है और नए फोन में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और Google के साथ विकसित Ultra XDR कैमरा टेक्नोलॉजी दी जा रही है। जिससे तस्वीरों की डिटेल और कलर बेहतर नजर आते हैं।

6000mAh बैटरी और 6 साल तक अपडेट

आखिर में बता दें कि Nothing Phone (4b) की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है जो अब तक किसी भी Nothing स्मार्टफोन में सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। इसके साथ ही फोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है और इसमें कोई प्री-इंस्टॉल्ड ब्लोटवेयर नहीं है। वहीं कंपनी तीन बड़े Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी कर रही है।

ऐसे में अगर आप भी 30,000 रुपये के आसपास प्रीमियम डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर, दमदार बैटरी और लंबे समय तक अपडेट वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Nothing Phone (4b) इस सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभर सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com