ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज सास ने जजों सहित 46 लोगों को किए थे ताबड़तोड़ फोन; CDR से खुला राज

Twisha Sharma Case Update: ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह की 13 मई की कॉल डिटेल्स सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई न्यायिक अधिकारियों को फोन किए थे।
Twisha Sharma Death Case Big Update CBI Arrested Giribala Singh
गिरिबाला सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Giribala Singh Call Details Report: ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। वहीं भोपाल जिला न्यायालय ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उनकी सास गिरिबाला सिंह द्वारा कई लोगों को फोन किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं।

गिरिबाला सिंह ने किया कई जजों को कॉल

जांच के दौरान पूर्व जज गिरिबाला सिंह की कॉल डिटेल्स सामने आई हैं, जो 13 मई की बताई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनमें 46 ऐसे नंबर शामिल हैं, जिन पर उन्होंने कॉल किए थे। इनमें कई न्यायिक अधिकारियों के नंबर भी हैं, जिनसे उनकी बातचीत होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा सूची में दो नंबर ऐसे तकनीशियन के भी पाए गए हैं, जो उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव का काम करते थे।

सीसीटीवी से की गई है छेड़छाड़- ट्विशा के परिजनों का आरोप

ट्विशा शर्मा के परिजनों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है। उनका कहना है कि वीडियो में दिख रहे समय और परिजनों द्वारा बताए गए समय में मेल नहीं है। परिजनों ने इसे जांच का गंभीर मुद्दा बताया है। वहीं पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

समर्थ सिंह पर 30 हजार का इनाम घोषित

ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह फिलहाल फरार हैं। इस स्थिति में भोपाल पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश के लिए छह विशेष टीमें गठित की गई हैं, हालांकि अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसके साथ ही उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं, भोपाल अदालत ने उसकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।

इस मामले की हो सकती है सीबीआई जांच

इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह इस मामले की सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com