-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Ujjain Mahakal Sawari Route Beautification Mayor Appeal
उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल की पहल; महाकाल सवारी मार्ग पर एक जैसे रंग में सजेंगी दुकानें और भवन
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Baba Mahakal Sawari Route Beautification: उज्जैन महाकाल सवारी मार्ग के सौंदर्यीकरण की तैयारी, एक जैसे रंग और साइन बोर्ड डिजाइन में दिखेंगे सभी भवन, महापौर मुकेश टटवाल ने की सहयोग की अपील।

महापौर मुकेश टटवाल फोटो सोर्स- नवभारत
Ujjain Mahakal Sawari: बाबा महाकाल की परंपरागत सवारियों की भव्यता और आकर्षण को और बढ़ाने के लिए नगर निगम उज्जैन ने सवारी मार्ग के व्यापक सौंदर्यीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत सवारी मार्ग पर स्थित भवनों और दुकानों को एक समान रंग और डिज़ाइन में विकसित किया जाएगा, जिससे पूरा मार्ग एकरूप और आकर्षक दिखाई देगा। नगर निगम जल्द ही इस संबंध में व्यापारियों और रहवासियों के साथ बैठक कर विस्तृत योजना साझा करेगा।
महाकाल सवारी मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण
महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि सावन और भादौ माह में भगवान महाकाल अपनी प्रजा को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इस दौरान देश-विदेश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। ऐसे में सवारी मार्ग केवल एक मार्ग नहीं बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपरा का प्रतीक बन जाता है। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए मार्ग को अधिक सुंदर और व्यवस्थित बनाने की पहल की जा रही है।
एक जैसे रंग-रूप में नजर आएंगी दुकानें और भवन
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी सवारी मार्ग के विकास के लिए कई कार्य किए गए हैं और वर्तमान में मार्ग चौड़ीकरण का कार्य भी जारी है। अब अगले चरण में मार्ग पर स्थित सभी दुकानों और भवनों के लिए एक समान रंग योजना लागू करने, दुकानों के साइन बोर्ड एक ही आकार और डिज़ाइन में तैयार करने तथा उन पर व्यवस्थित रूप से प्रतिष्ठानों के नाम अंकित करने की योजना बनाई गई है।इसके अलावा सवारी मार्ग में स्थित मंदिरों, अन्य धार्मिक स्थलों और प्रमुख चौराहों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस संबंध में एक विशेष मॉडल तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही संबंधित व्यापारियों और रहवासियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उनके सुझावों और सहमति के बाद अंतिम रूप देकर योजना पर अमल शुरू किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सीएम मोहन यादव ने की ‘श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026’ की शुरुआत, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उज्जैन में प्रेम प्रसंग के बाद युवती लापता, परिजनों ने तस्वीर का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
उज्जैन: श्रावण में महाकाल भक्तों के लिए रेलवे अलर्ट, यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम
उज्जैन: बासी रोटी और कचरे वाली टंकी…बड़नगर हॉस्टल में मिला गंदगी का अंबार, अधीक्षक को किया पदमुक्त
यह भी पढ़े: सीहोर के कपिल परमार का एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन, जापान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
‘बाबा महाकाल की सवारी उज्जैन की पहचान और गौरव का प्रतीक’
महापौर ने नागरिकों, व्यापारियों और रहवासियों से इस अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की सवारी उज्जैन की पहचान और गौरव का प्रतीक है। सभी के सहयोग से सवारी मार्ग को ऐसा स्वरूप दिया जाएगा जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने और उज्जैन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को नई पहचान प्रदान करे।
Ujjain mahakal sawari route beautification mayor appeal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PMबिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
Aug 02, 2026 | 09:52 PMसंजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
Aug 02, 2026 | 09:51 PMकेस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
Aug 02, 2026 | 09:49 PMबिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
Aug 02, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM














