-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi High Court Private School Fee Hike Autonomy Verdict Details
दिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Delhi High Court ने एक ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि निजी स्कूल नए सत्र की शुरुआत में बिना शिक्षा निदेशालय की पूर्व अनुमति के फीस बढ़ा सकते हैं, हालांकि पुराने बकाया वसूलने पर रोक लगा दी गई है।

दिल्ली हाईकोर्ट, फोटो- सोशल मीडिया
Delhi High Court Fee Hike: दिल्ली के शिक्षा जगत में लंबे समय से चले आ रहे फीस विवाद पर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों को अपने प्रबंधन और विकास के लिए वित्तीय स्वतंत्रता का अधिकार है, बशर्ते वे नियमों के दायरे में रहकर सत्र की शुरुआत में ही ये बदलाव करें।
दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि दिल्ली के बिना सहायता प्राप्त निजी स्कूल नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। अब इन स्कूलों को अपनी फीस बढ़ाने के प्रस्ताव के लिए शिक्षा निदेशालय की मंजूरी का इंतजार नहीं करना होगा।
अदालत ने माना कि स्कूल सत्र शुरू होने से पहले फीस बढ़ा सकते हैं और उन्हें केवल निदेशालय को इसकी सूचना देनी होगी। यह फैसला उन कई निजी स्कूलों की याचिकाओं पर आया है जिन्होंने तर्क दिया था कि निदेशालय द्वारा बार-बार फीस वृद्धि के प्रस्तावों को खारिज किए जाने से उनकी ‘आर्थिक स्वतंत्रता’ बुरी तरह प्रभावित हो रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
रुपाली चाकणकर और अशोक खरात के AI Video इंटरनेट पर वायरल, NCP नेता पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट, जानें पूरा मामला
राजपाल यादव फिर जाएंगे 3 महीने के लिए जेल, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा, पैसे देने से मुकरे एक्टर
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की उलटी गिनती शुरू? EV प्लान को मिला FADA का समर्थन, लेकिन सामने आई बड़ी चुनौती
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी इमारत से निकले शव, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, चश्मदीदों ने बयां किया हादसा
सत्र के बीच में फीस बढ़ाना अब भी नहीं होगा आसान
हालांकि हाईकोर्ट ने स्कूलों को सत्र की शुरुआत में छूट दी है, लेकिन सत्र के बीच में मनमानी पर लगाम बरकरार रखी है। अदालत ने स्पष्ट आदेश दिया है कि यदि कोई स्कूल शैक्षणिक सत्र के बीच में अपनी फीस बढ़ाना चाहता है, तो उसे अनिवार्य रूप से शिक्षा निदेशालय (DoE) की मंजूरी लेनी होगी।
इसका मतलब है कि अभिभावकों को बीच सत्र में अचानक आने वाले वित्तीय झटकों से सुरक्षा दी गई है। इसके साथ ही, कोर्ट ने निदेशालय के उन सभी पिछले आदेशों को रद्द कर दिया है जिन्होंने सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के प्रस्तावों को खारिज कर दिया था।
पुराने बकाये की वसूली पर पूरी रोक
अदालत ने अपने फैसले में अभिभावकों के हितों का भी खास ध्यान रखा है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि स्कूल अब पुराने सालों की बढ़ी हुई फीस का बकाया अभिभावकों से नहीं वसूल सकते। विशेष रूप से सत्र 2016-17 या उससे भी पुराने सत्रों की बढ़ी हुई फीस की मांग अब नहीं की जा सकती।
इसके अलावा, स्कूलों की आखिरी प्रस्तावित फीस वृद्धि अब सीधे अप्रैल 2027 से ही लागू हो सकेगी। इस आदेश से उन हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है जो कोरोना काल या उसके बाद के पुराने बकाये के नोटिसों से परेशान थे।
‘लैंड क्लॉज’ का भेदभाव खत्म
इस फैसले का एक तकनीकी लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा ‘लैंड क्लॉज’ (जमीन से जुड़ी शर्त) से जुड़ा है। आमतौर पर डीडीए की जमीन पर बने स्कूलों के लिए निदेशालय अलग नियम अपनाता था, लेकिन कोर्ट ने इस अंतर को खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी
अदालत ने कहा कि अलॉटमेंट लेटर में मौजूद ‘लैंड क्लॉज’ एक्ट और नियमों के दायरे से ऊपर नहीं हो सकता और न ही यह निदेशालय की कानूनी शक्तियों को बढ़ा सकता है। कोर्ट ने निदेशालय के पास लंबित पड़े फीस वृद्धि के सभी पुराने प्रस्तावों को भी बंद करने का आदेश दिया है।
Delhi high court private school fee hike autonomy verdict details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फारूक अब्दुल्ला के पूर्ण राज्य आंदोलन पर बीजेपी का पलटवार, कहा- देशहित में होगा सही समय पर फैसला
Jul 10, 2026 | 07:11 PMकार्य में लापरवाही पर डिंडौरी नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई; 8 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Jul 10, 2026 | 07:05 PMकौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव
Jul 10, 2026 | 07:04 PMमानसून में हेयर ड्रायर बन सकता है बालों का दुश्मन! भीगे बालों को सुखाने का सही तरीका जान लीजिए
Jul 10, 2026 | 07:00 PMमुड़िया पूर्णिमा मेला 2026: लाखों श्रद्धालुओं के लिए 200 से अधिक स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का होगा संचालन
Jul 10, 2026 | 06:57 PMWatch: बांग्लादेश ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, इस भारतीय अधिकारी ने डिप्लोमैट को लगाई फटकार, कर दी बोलती बंद
Jul 10, 2026 | 06:57 PM‘काला हिरण’ विवाद के बीच मेकर्स का बड़ा ऐलान, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, इस दिन रिलीज होगा टीजर
Jul 10, 2026 | 06:55 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














