इंदौर के परदेशीपुरा में नगर निगम का महा-ऐक्शन; 4 साल से खतरनाक घोषित 3 मंजिला जर्जर मकान जमींदोज

IMC Action: इंदौर के परदेशीपुरा में मानसून के बीच बड़ी कार्रवाई, 4 साल से खतरनाक घोषित जर्जर मकान को निगम और पुलिस की टीम ने किया जमींदोज, 4 परिवार सुरक्षित शिफ्ट।
Indore Municipal Corporation demolishes four-year-old declared dangerous building
इंदौर में नगर निगम का एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Indore Building Demolition: इंदौर में लगातार हो रही बारिश के बीच इंदौर नगर निगम ने जर्जर भवनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। परदेशीपुरा इलाके में चार साल से खतरनाक घोषित एक दो मंजिला जर्जर मकान को सुरक्षा इंतजामों के बीच गिरा दिया गया। वहीं, एक अन्य भवन के मालिक को स्वयं मकान हटाने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है।

दरअसल इंदौर के परदेशीपुरा में नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जर्जर मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। निगम अधिकारियों के अनुसार, रतीराम खटके परिवार का करीब 2000 वर्गफीट में बना तीन मंजिला मकान पिछले चार वर्षों से जर्जर भवनों की सूची में शामिल था और उसकी नींव लगातार कमजोर हो रही थी।

बिल्डिंग में रह रहे थे चार परिवार

बिल्डिंग में चार परिवार रह रहे थे, जिन्हें कई बार नोटिस जारी किए गए थे। लगातार बारिश के कारण मकान के कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ था, इसलिए एसडीएम, इंदौर पुलिस और निगम की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। कार्रवाई से पहले निगम टीम ने लोगों का सामान सुरक्षित रूप से आसपास के घरों में रखवाया, जिसके बाद भवन को जमींदोज किया गया।

एक अन्य मकान मालिक ने भवन हटाने के लिए मांगा समय

इसी जोन के एक अन्य जर्जर मकान के मालिक ने स्वयं भवन हटाने के लिए समय मांगा, जिस पर निगम ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पांच दिन की मोहलत दे दी। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि जर्जर भवनों को लेकर जारी नोटिसों का समय रहते पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

लगातार बारिश के बीच इंदौर नगर निगम कर रहा बड़ी कार्रवाई

इंदौर में लगातार हो रही बारिश के बीच इंदौर नगर निगम ने जर्जर भवनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। परदेशीपुरा इलाके में चार साल से खतरनाक घोषित एक दो मंजिला जर्जर मकान को सुरक्षा इंतजामों के बीच गिरा दिया गया। वहीं, एक अन्य भवन के मालिक को स्वयं मकान हटाने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है।

https://youtu.be/YBfY44YkSeM?si=RD4iSPYRynPqeGeZ

Navbharat Live
navbharatlive.com