ट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, SIT ने CBI को सौंपी केस डायरी

Jabalpur High Court Hearing: ट्विशा शर्मा केस में सास गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत के खिलाफ लगी याचिकाओं पर आज जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। ट्विशा के परिजन और राज्य सरकार ने याचिका लगाई है।
Twisha Sharma Death Case Update
जबलपुर हाई कोर्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

 Twisha Sharma Death Case Update: जबलपुर हाईकोर्ट में बुधवार को एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में अहम सुनवाई होगी। रिटायर्ड जज और ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत निरस्त करने की मांग पर कोर्ट सुनवाई करेगा। मध्य प्रदेश शासन और ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने जमानत पर आपत्ति दर्ज कराई है।

पिछली सुनवाई 25 मई को हुई थी, जिसमें गिरीबाला सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। कोर्ट ने उन्हें दो दिन का समय दिया था। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कोर्ट को बताया था कि गिरीबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। वहीं बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि पिटीशन के दस्तावेज समय पर नहीं मिलने के कारण जवाब पेश नहीं किया जा सका।

CBI ने की गिरीबाला से पूछताछ

मामले की जांच अब सीबीआई के हाथ में है। मंगलवार को CBI की टीम ने गिरीबाला सिंह से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। इसके बाद टीम 3 EME सेंटर पहुंची, जहां ट्विशा के परिजनों से जानकारी ली गई। दूसरी टीम पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और केस से जुड़ी जानकारी जुटाई।

SIT ने CBI को सौंपी केस डायरी

CBI ने SIT से केस डायरी भी तलब की थी। प्रारंभिक जांच में डायरी अधूरी मिलने पर उसे पूरा कर सौंपने के निर्देश दिए गए। देर रात SIT ने जरूरी जानकारी जोड़कर पूरी केस डायरी CBI को सौंप दी। मामले में अब जांच एजेंसी की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

टेलीकॉम कंपनियों को भेजे पत्र

इधर मामले की जांच अब डिजिटल सबूतों पर केंद्रित हो गई है। पुलिस ने भोपाल कोर्ट को जानकारी दी है कि घटना से जुड़े मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन सुरक्षित रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पत्र भेजे गए हैं। ट्विशा के परिवार का आरोप है कि मौत के बाद गिरीबाला सिंह ने 46 नंबरों पर कॉल किए थे, जिनमें कुछ नंबर न्यायिक अधिकारियों और जांच एजेंसियों से जुड़े लोगों के बताए जा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com